Terrorist attack – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 23 Jun 2025 09:16:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 सीरिया : चर्च के अंदर बड़ा आत्मघाती हमला…20लोगों की मौत; आतंकी ने विस्फोट जैकेट से खुद को भी उड़ाया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165920 Mon, 23 Jun 2025 09:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165920 दमिश्क 

सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक चर्च में रविवार को उस समय भयावह आत्मघाती विस्फोट हुआ जब वहां प्रार्थना सभा चल रही थी. हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हमला राजधानी के केंद्र में हुआ, जिसे सीरियाई शासन का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है.सरकारी मीडिया ने इसे एक कायरतापूर्ण आतंकी हमला बताया है, हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सीरिया की राजधानी दमिश्क के ड्वैला इलाके में स्थित Mar Elias चर्च में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है. जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई. सीरियाई सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमलावर ने चर्च के भीतर खुद को उड़ा लिया.

सीरिया के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि दमिश्क के डुवैला (Douweila) इलाके में स्थित सेंट एलियास चर्च (St. Elias Church) में हुए भीषण आत्मघाती हमले को आतंकी संगठन ISIS से जुड़े आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया. मंत्रालय के मुताबिक हमलावर पहले चर्च में घुसा, भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की, और फिर खुद को विस्फोटक जैकेट से उड़ा लिया. 

सीरिया के सूचना मंत्री डॉ. हमज़ा अल-मुस्तफा ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम डुवैला स्थित चर्च पर हुए इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं. यह कायराना कृत्य हमारी नागरिक एकता और भाईचारे के मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि सीरियाई समाज राष्ट्रीय एकता और नागरिक शांति में विश्वास करता है और सभी समुदायों के बीच भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी ताकि देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 

 

]]>
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हुआ बड़ा आतंकी हमला https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=133971 Wed, 26 Feb 2025 11:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=133971 जम्मू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। इस इलाके से सेना का वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने वाहन पर हमला बोला दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जंगल से ही आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग गाड़ी को निशाना बनाकर की। जवाब में सेना के जवानों ने भी ऐक्शन लिया है। पूरे इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह हमला बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब हुआ। पानी टंकी के पास गांव फहल में यह हमला हुआ है। यह गांव सुंदरबनी मल्ला रोड पर स्थित है। आतंकियों ने वाहन पर 4 से 5 राउंड की फायरिंग की, जो एलओसी के नजदीक जंगल में छिपे हुए थे। सेना के प्रवक्ता ने भी घटना की जानकारी दी है, लेकिन अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिलहाल आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

सेना चला रही है सर्च अभियान
जानकारी के अनुसार, मुश्तबह दहशतगर्दों पेली फाल सुंदरबनी के इलाके में सेना की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ये हमला अखनूर के मलला और राजौरी के सुंदरबनी के पास के इलाके में हुआ है। फ़ायरिंग के बाद संदिग्ध आतंकी फरार हो गए। संभावना है कि आतंकी पास के जंगलों में छिप गए हैं। फायरिंग के बाद इलाके में आने जाने वाली गाड़ियों को रोककर तलाशी की ली जा रही है।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई संक्षिप्त गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि जंगल में छिपे हुए आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ राउंड फायरिंग की। यह इलाका आतंकवादियों के लिए पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की, जबकि आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया।

सेना ने इलाके में की घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:45 बजे, आतंकवादियों ने राजौरी सेक्टर के निकट सेना के वाहन पर गोलीबारी की। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी जारी है। जहां पर फायरिंग हुई है वह इलाका पाकिस्तान से सटा हुआ है।

आतंकवादियों के दो आकाओं की संपत्तियां कुर्क
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित दो आतंकवादी आकाओं की लाखों रुपये की संपत्ति मंगलवार को कुपवाड़ा जिले में कुर्क की। पुलिस द्वारा अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद कुर्क की गई संपत्तियों में तीन कनाल और 12 मरला भूमि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि ये संपत्तियां ताहिर अहमद पीर और मोहम्मद रमजान गनी की हैं, जो कुपवाड़ा के निवासी हैं और फिलहाल पाकिस्तान से बाहर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि 2011 में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इनकी पहचान दो भगोड़ों की संपत्तियों के रूप में की गई थी।

]]>