Home देश Recruitment 2021: बिजली विभाग में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, जानें...

Recruitment 2021: बिजली विभाग में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, जानें डिटेल

1
0

Sarkari naukri: महाराष्ट्र स्टेट विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक पदों के लिए नौकरी निकाली है. इन पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महाराष्ट्र स्टेट विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने 12वीं पास के लिए नौकरी निकाली है. वितरण कंपनी ने विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट www.mahadiscom.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के पहले पढ़ें नोटिफिकेशन

इन पदों के लिए  इच्छुक अभ्यर्थी वितरण कंपनी की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा. ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं.

न पदों पर होगी भर्तियां

विद्युत सहायक,  उपकेंद्र सहायक

स्पोर्टसमेन                     250                 98

एक्स सर्विसमेन               750                 300

प्रोजेक्टेड                          250                99

फीमेल                             1500              600

जनरल                            1637             656

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. भर्ती से संबंधिक अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं एक्स आर्मी मैन और दिव्यांग वर्ग के लिए अधिकमत उम्र सीमा 45 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिमतम उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा आधार पर किया जाएगा.

इन तारीखों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 22 फरवरी 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 20 मार्च 2021