Home देश Sarkari Naukri: 8वीं, 10वीं पास के लिए कोर्ट में नौकरियां, 47 हजार...

Sarkari Naukri: 8वीं, 10वीं पास के लिए कोर्ट में नौकरियां, 47 हजार तक सैलेरी

9
0

गुजरात हाईकोर्ट गुजरात कोर्ट अटेंडेंट व ऑफिस अटेंडेंट/ होम अटेंडेंट/ घरेलू अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए 38 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

गुजरात हाईकोर्ट ने 8वीं, 10वीं पास अभ्यर्थियों से कोर्ट अटेंडेंट व ऑफिस अटेंडेंट/ होम अटेंडेंट/ घरेलू अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जारी की गई भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 38 वैकेंसी निकाली गई है. आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 है.

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 मार्च 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 31 मार्च 2021
भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि: 18 जुलाई 2021

कुल पद
कोर्ट अटेंडेंट व ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर कुल 38 पदों पर निकली है भर्तियाँ.

कुल सैलरी
उपयुक्त पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों की कुल सैलरी 14800 से 47100 रुपए तक प्रतिमाह होगी.

शैक्षणिक योग्यता
उपयुक्त पदों पर मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए.
( योग्यता और आयु सीमा के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें)

ऐसी करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर विजिट कर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों को यह सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.