Home मध्यप्रदेश हवा में आई तकनीकी खराबी, टेकऑफ के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर वापस...

हवा में आई तकनीकी खराबी, टेकऑफ के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर वापस आई इंडिगो की फ्लाइट

5
0

इंडिगो की फ्लाइट IGO 169 ने रोज की तरह इंदौर से मुंबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन कुछ देर बाद पायलट को तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ. उसने फ्लाइट को दोबारा इंदौर ले जाने का फैसला किया.

 इंदौर में इंडिगो विमान को एक बार फिर गड़बड़ी का सामना करना पड़ा. गुरुवार सुबह देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई जा फ्लाइट 43 मिनट बाद वापस आ गई. इंडिगो की फ्लाइट सुबह 7:06 बजे पर यहां से रवाना हुई थी. इस बीच पायलट ने सूचना दी कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है. इसके कारण आगे की यात्रा करना संभव नहीं है. इसके बाद विमान को वापस इंदौर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया.

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या IGO 169 रोज सुबह 7 बजे इंदौर से मुंबई के लिए रवाना होती है. गुरुवार सुबह यह विमान 7:06 बजे पर इंदौर से रवाना हुआ

विमान करीब 30 माइल जाने पर पायलट ने सूचना दी कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है. इसके बाद एटीसी से लैंडिंग ने अनुमति दी और 7.49 बजे विमान ने वापस लैंड कर लिया. विमान में 66 यात्री सवार थे. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल टीम ने विमान को ठीक किया और फिर इसे 10.23 बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया.

पिछले साल 31 दिसंबर को भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

गौरतलब है कि पिछले साल 31 दिसंबर को भी इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. उस वक्त ये फ्लाइट दिल्ली-बैंगलुरू जा रही थी. फ्लाइट में 4 महीने का बच्चा भी सफर कर रहा था, जिसकी अचानक तबियत खराब हो गई थी. हालांकि, अस्पताल ले जाते वक्त बच्चे को बचाया नहीं जा सका. जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट 6E 2248 शाम 5.35 बजे दिल्ली से बैंगलुरू के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट में गोरखपुर के दुर्गेश जायसवाल और अनु जायसवाल अपने चार महीने के बेटे देव जायसवाल के साथ सफर कर रहे थे. उड़ान भरने के दौरान तो बच्चे की तबीयत ठीक थी, लेकिन जैसे ही फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, उसकी तबियत खराब होने लगी. इसके बाद शाम 5.55 बजे फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई.