Home देश सरकारी नौकरी:राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम ने यंग प्रोफेशनल समेत अन्य पदों पर...

सरकारी नौकरी:राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम ने यंग प्रोफेशनल समेत अन्य पदों पर मांगे आवेदन, 20 अप्रैल तक ऑनलाइन करें आवेदन

5
0

राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (NHDC) ने 12 यंग प्रोफेशनल (YP), सलाहकार और सीनियर सलाहकार पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदम मांगे हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 04 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 20 अप्रैल तक जारी रहेगी।

पदों की संख्या – 12 पद

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। डिटेल्ड जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

जरूरी तारीखें-

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 04 अप्रैल
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 20 अप्रैल

आयु सीमा

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी

सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 50,000 – 1,25,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी तरह की कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक कैंडिडेट्स 04 अप्रैल 2021 से 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।