Home विदेश Imran का सिर कलम…जेल में बंद पठान की मौत का नापाक प्लान...

Imran का सिर कलम…जेल में बंद पठान की मौत का नापाक प्लान हो रहा तैयार?

10
0

इस्लामाबाद। एक तरफ पाकिस्तान सैन्य तख्तापलट की आशंका से सुलग रहा है तो दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश पर कोहराम मच गया। पाकिस्तानी सेना की तमाम कोशिशों, चुनाव आयोग की तमाम चालबाजी और नवाज-बिलावल के तमाम दांव-पेंच फेल होने के बाद इमरान खान नहीं झुके। उनके समर्थकों ने हिम्मत नहीं हारी तो अब इमरान को मिटाने का नापाक प्लान बनाया जा रहा है। पाकिस्तान में चल रही सियासी उठापटक, जोड़तोड़ का खेल और कठपुतली सरकार बनाने की कोशिशों के बीच नवाज शरीफ की पीएमएलएन की कद्दावर नेता और शरीफ परिवार की भरोसेमंद मरियम औरंगजेब ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने पाकिस्तान की सियासत में भूचाल ला दिया है।
मरियम औरंगजेब का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि पाकिस्तान में सभी समस्याओं और बुराइयों की जड़ पूर्व पीएम इमरान खान हैं। पाकिस्तान के लिए बेहतर होता अगर इस शख्स को दस साल पहले ही खत्म कर दिया गया होता। मरियम औरंगजेब पाकिस्तान की पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि जब 2014 में चीन के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का दौरा किया था तो इमरान खान और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के रेडियो स्टेशन पर हमला किया था और सुप्रीम कोर्ट पर भी ताला लगा दिया था। मरियम ने कहा कि समाज में फैली बुराई की जड़ इमरान खान को दस साल पहले ही खत्म कर देना चाहिए था। उनका और उनके साथियों का सिर कलम करना पड़ा।
पूरी तरह से कंगाल ये मुल्क सियासी बदहाली से जूझ रहा है और इसी की आड़ में इमरान के विरोधी उन्हें ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इमरान खुद अपनी हत्या की आशंका जता चुके हैं। लेकिन इस बार तो उनके विरोधियों का मंसूबा खुलकर सामने आ गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में हुए चुनाव के बाद से इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इमरान की पार्टी के नेताओं का कहना है कि भारी हंगामे में हमारी पार्टी के उम्मीदवारों की हार हुई है और अगर नतीजों में बदलाव नहीं किया गया होता तो हम सरकार बना चुके होते।